Category: न्यूज़

Your blog category

  • गोरखपुर में गूंजेगा ‘श्री श्री रुद्र महायज्ञ’, भक्ति और आस्था का दिव्य महोत्सव 23 अप्रैल से”

    गोरखपुर में गूंजेगा ‘श्री श्री रुद्र महायज्ञ’, भक्ति और आस्था का दिव्य महोत्सव 23 अप्रैल से”

    निष्पक्ष टुडे गोरखपुर ब्यूरो :-

        गोरखपुर: धार्मिक आस्था और सनातन परंपरा की पावन धारा में एक बार फिर गोरखपुर की भूमि सराबोर होने जा रही है।
    ग्राम जंगल एकला नंबर-1, पोस्ट गुलरिया बाजार में

    23 अप्रैल से ‘श्री श्री रुद्र महायज्ञ’ का भव्य एवं दिव्य आयोजन होने जा रहा है।

    इस पावन आयोजन का शुभारंभ 23 अप्रैल को भव्य कलश यात्रा के साथ होगा, जहां ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठेगा।

     

     24 अप्रैल से 30 अप्रैल तक

    दोपहर 1 बजे से 5 बजे तक
    श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जाएगा।
    कथा वाचन पूज्य श्री आशीष कृष्ण शास्त्री जी महाराज द्वारा किया जाएगा।

    प्रत्येक संध्या रात्रि 7 बजे से 1 बजे तक
    श्री रामलीला मंचन आयोजित होगा,
    जो धर्म और मर्यादा का संदेश देगा।

     

    कार्यक्रम का समापन 1 मई को हवन एवं पूर्णाहुति के साथ किया जाएगा।

    🔱  भोलेनाथ के यज्ञ मंत्रों की दिव्य गूंज
    इस महायज्ञ के दौरान
    पूरा वातावरण भगवान भोलेनाथ के पवित्र यज्ञ मंत्रों से गुंजायमान रहेगा—

     

    🕉️“त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
    उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात्॥”
    🕉️“ नमः शिवाय”

    इन मंत्रों के उच्चारण से
    न केवल वातावरण शुद्ध और सकारात्मक होगा,
    बल्कि श्रद्धालुओं को मानसिक शांति, ऊर्जा और आध्यात्मिक बल की अनुभूति होगी।

     

    ✔️ पंडाल एवं बैठने की व्यवस्था
    ✔️ पेयजल एवं प्रसाद वितरण
    ✔️ सुरक्षा एवं साफ-सफाई व्यवस्था
    ✔️ यातायात और पार्किंग प्रबंधन
    ✔️ सुसज्जित मंच एवं ध्वनि व्यवस्था

    आयोजकों के अनुसार, यह महायज्ञ आध्यात्मिक चेतना, सकारात्मक ऊर्जा और सामाजिक एकता का संदेश देगा।

     गूंजते हैं शिव मंत्र, वहीं उतरता है दिव्य आशीर्वाद—
    और गोरखपुर में यही पावन अनुभूति साकार होने जा रही है।” 🔱

  • आज का राशिफल 29.04.2026

    आज का राशिफल 29.04.2026

    ज्योतिष डेस्क निष्पक्ष टुडे :-

    🐏मेष राशिफल

    आप हंसी-मजाक के मूड में हैं ǀ अपनी इस विशेषता को बनाएं रखें जो आपको मुश्किल समय में भी चिंतामुक्त रखती है ǀ आप अपनी सक्रिय प्रवृति के कारण एक बिजनेस डील हासिल करने में कामयाब होंगे ǀ कोई आपसे प्रोत्साहन चाहता है.उसके मेंटर बन जाएँ ǀ अपने करीबियों के साथ अच्छा वक़्त गुजरेगा ǀ मछली खाते हुए सावधान रहें ǀ

    🐂वृषभ राशिफल

    आलस के कारण अपने दिन को बिगड़ने न दें ǀअपनी प्राक्रतिक रचनात्मक ऊर्जा को बाहर निकालें और फिर आपका दिन आराम से अच्छा जायेगा ǀ आपको अपने स्वास्थ्य और अपने निजी जीवन में भी व्यवस्था को बहल करने की आवश्यकता है ǀ विकर्षित करने वाली चीजों पर ध्यान ना दें और वही कार्य पूरी एकाग्रता से करें जो आपके लिए लाभकारी हों ǀ

    👫मिथुन राशिफल

    आज आपको गृहों की स्थिति के कारण हर भावना काफी गहन प्रतीत होगी ǀ आपको प्यार और नफरत दोनों ही का बहुत गहनता से अनुभव होगा ǀ आपको यह समझाने वाले अवसर भी आयेंगे कि आप किस कारण अब अपने करीबी दोस्तों से पुरानी भावना से बात नही कर पा रहे? हालाँकि तुरंत कोई भी फैसला लेने के स्थान पुर रूककर और सोच समझकर कदम उठाना ही सही होगा ǀ

    🦀कर्क राशिफल

    आज आपसे अत्यधिक काम की अपेक्षा की जायेगी ,आप कुछ भी किस्मत के भरोसे या कोई छोटा सा भी काम किसी और के भरोसे नही छोड़ सकते ǀ हालाँकि दिन के अंत में कोई बहुत अच्छी खबर मिलेगी जो आपके प्रयासों की सफलता से सम्बंधित होगीǀ

    🐅सिंह राशिफल

    आप एक पारिवारिक व्यक्ति हैं ǀपारिवारिक मूल्य ही आपकी सफलता का श्रोत हैं ǀ,आज भी शुभ की शुरुआत आपके घर से ही होगी और आपको नयी कामयाबी दिलाएगी ǀआप विशेष लय में हैं ǀआज का दिन सार्थक होगा ǀमुश्किल समय में भी अपनी मुस्कान और होसला बनाये रखें ǀआपकी सकारात्मक दृष्टि आपको औरों से अलग मुकाम पर ले जायेगी ǀ

    🙍‍♀️कन्या राशिफल

    आज आप बिना किसी कारण के जिद्दी बने हुए हैं और सबके कहने तथा अपने खुद के मन की भी नही सुनना चाहते ǀ आपको यह समझना है की इस रवैये से आपको कुछ हासिल नही होगा ǀ आपको अपनी वर्तमान समस्याओं से पार पाने के लिए अपने दिल और दिमाग को खुला रखना होगा ǀ

    ⚖️तुला राशिफल

    आज साहस दिखाने के लिए बहुत अच्छा दिन है ǀ आज आपका भाग्य आपके साथ हैǀ आज आप जो भी करोगे ,सब कुछ अच्छा ही होगा ǀअगर कहीं निवेश करना चाहते हैं तो यह बहुत अच्छा समय हैǀसच्चा प्यार मिलने की उम्मीद बन रही है हालाँकि अपने स्वास्थ्य के बारे में सतर्क रहें ,खांसी और ठण्ड से परेशान हो सकते हैं ǀ

    🦂वृश्चिक राशिफल

    आज बोलने में सावधानी रखें ǀ आप जिसे अपना करीबी समझते हैं,वो आपकी गुप्त बात को उजागर कर सकता है ǀ बोलने से पहले सोच लें,अपनी बातचीत का विषय अपने और सामने वाले तक ही सीमित रखें ǀ किसी तीसरे के बारे में बात करने से बचें ǀ किसी दूसरे शहर की यात्रा और इसके दौरान किसी पुराने दोस्त से मुलाकात की सम्भावना है,पुराने पलों को याद करेंगे ǀ

    🏹धनु राशिफल

    आपमें समर्पण की अद्भुत भावना आ गयी है ǀआपको परिवार से जुडी कई जिम्मेदारियां निभानी हैं और आप ऐसा बहुत अच्छे से करेंगे ǀ जीवन की चुनातियों से निपटने के लिए आप अपने कौशलों को निखारने और अपनी छुपी हुई क्षमता को बाहर लाने के प्रयासों में जुटे हुए हैं ǀ आपका सफ़र मुश्किल हो सकता है लेकिन आप इसका हरेक पल आनंद लेंगे ǀ

    🐊मकर राशिफल

    आज कर्म में आपका विश्वास और पक्का हो जाएगा ǀआप यह मान लेंगे कि कर्म का फल अवश्य मिलता है ǀ आप दूसरों की तकलीफ समझते हैं ǀआप सबसे आगे चलते हुए अपने व्यक्तित्व की उदारता की भी नोट करेंगे ǀ कोई आपसे मदद मांगेगा ǀप्रियजनों के साथ छोटी-मोटी यात्रा कर सकते हैं ǀ

    🧉कुंभ राशिफल

    आज आप किसी बड़े सम्मेलन या सेमिनार की मेजबानी कर सकते हैं लेकिन आपके मनचाहे समय पर स्थान की उपलब्धता के कारण हुई हल्की सी ग़लतफ़हमी से आपको शर्मिंदगी महसूस होगी और आपको कार्यक्रम रद्द करना पड़ सकता है ǀ आपको ऐसे समय में शांति बनाये रखनी होगी और सकारात्मक कोशिशें करते रहनी होंगी ǀ

    🐟मीन राशिफल

    आज चलते हुए सावधान रहें ǀ हलकी खरोचें आ सकती हैं ǀ न चाहते हुए भी आप किसी करीबी को बातों-बातों में नाराज कर सकते हैं ǀ आज केवल अपने काम से ही मतलब रखना उपयुक्त रहेगा ǀ सिनेमा या किसी और मनोरंजक कार्यकलाप में समय बिता सकते हैं ǀ

  • आज का राशिफल. 28.04.2026

    आज का राशिफल. 28.04.2026

    ज्योतिष डेस्क निष्पक्ष टुडे :-

    🐏मेष राशिफल

    आज अपने सिद्धांतों की व्याख्या और पुनर्मुल्यांकन का दिन है ǀआप पिछले फैसलों के लिए खुद से और अपने साथी से भी सवाल कर सकते हैं ǀफिर भी आप उसके प्रति बहुत अच्छे बने रहेंगे और उससे भी बदले में यही उम्मीद रखेंगे ǀ जब पुराने विचारों से कोई काम बनता दिखाई न दे रहा हो तो नए विचारों को अपना लेने में कोई बुराई नही है ǀ

    🐂वृषभ राशिफल

    आप आज आत्मविश्वास से भरे हैं और यह बात आपकी भाव –भंगिमा और नजरिये से साफ़ झलक रही है ǀ आज हर कहीं आप लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहेंगे और अपनी छाप छोड़ेंगे ǀ महत्वपूर्ण बिज़नेस बैठकों में आपके मुताबिक़ निर्णय होंगे ǀ अगर स्थितियां आपके पक्ष में नही भी दिख रही तब भी आप उन्हें अपने पक्ष में कर लेंगे और अपनी बात मनवाने में कामयाब रहेंगे ǀ

    👫मिथुन राशिफल

    ऐसे अवसरों को पकड़ने की कोशिश करें जो आपको सोचने और उसे अपने तरीके से दुबारा पेश करने का मौका दें ǀ आप इसे उत्साह के साथ कर भी पायेंगे और आपको आनंद भी आएगा ǀ घर में कुछ बदलाव होने ही हैं ,शायद आप अधिक एकाग्रता और अधिक बेह्तर अवसरों के लिए किसी नईं जगह जाना चाहते हैं ǀ

    🦀कर्क राशिफल

    ग्रहों की स्थिति कुछ ऐसी बन रही है की आपको सुधार करने एवं स्वस्थ होने का विशेष अवसर मिलने वाला है ǀआप भूतकाल में की हुई अपनी किसी गलती को स्वीकार कर लेंगे और सामने वाले को संतुष्ट करने में कामयाब रहेंगे ǀऐसा करके आप अपने दिल से काफी बड़ा बोझ उतार पायेंगे ǀ

    🐅सिंह राशिफल

    आप पिछले कुछ दिनों से कोई बड़ी योजना बना रहे हैं ǀ वास्तव में आज आपको यह बात महसूस होगी कि आप क्या करने जा रहे हैं और इसका आप पर काफी प्रभाव पड़ेगा लेकिन अब आपके पास पीछे हटने का विकल्प मौजूद नही है ǀ आपको इसी दिशा में विशवास से आगे बढना होगा और आपको जल्दी ही यह भी अहसास हो जाएगा की जितना आपने सोचा था ,यह काम इससे कहीं मुश्किल है लेकिन फिर भी इसे असंभव मानकर छोड़ न दें ǀ

    🙍‍♀️कन्या राशिफल

    आज स्वयं को भौतिक चीजों के मोह में फंसा अनुभव करेंगे,लेकिन किसी भी वस्तु को इतना कसकर न पकड़ें ǀ बहाव के साथ बहना ही उपयुक्त है,सहज बने रहें ǀ जब तक आपको जवाब नही मिल जाते ,अपना नजरिया दृढ ही रखें ǀदुसरे स्थान पर शिफ्ट होने के बारे में भी सोच सकते हैं ǀ इस बारे में दोस्तों और सहकर्मियों से बात करना सही रहेगा ǀ

    ⚖️तुला राशिफल

    आप अपने आप को विभिन्न दिशाओं में आकर्षित अनुभव कर रहे हैं और समझ नही पा रहे कि क्या किया जाना चाहिए ? यह परेशानी आज और ज्यादा बढ़ेगी और आपके लिए फैसला लेना और भी मुश्किल हो जाएगा ǀआपको सावधानी से काम लेना होगा क्योंकि आपके फैसले लेने की क्षमता भावनाओ और दुसरे कारणों से प्रभावित हो सकती है।

    🦂वृश्चिक राशिफल

    आप आज उल्लास और कुछ कर गुजरने के मूड में हैं ǀ आपके सामने आज भुत से अवसर आयेंगे और आप उनका पूरा लाभ उठाने के लिए बहुत उत्साह में हैं ǀ आज अगर आप अपने दिल की सुनेंगे तो वित्तीय,निजी जीवन तथा संबंधों में भी बहुत सफलता मिलेगी ǀआज दिन घटनाओं भरा रहेगा और आप इसका हरपल आनंद उठाएंगे ǀ

    🏹धनु राशिफल

    आप आज होने वाली घटनाओं के कारण और कई तरह की उलटी -सीधी सूचनाओं के कारण खुद को उलझन में फंसा हुआ अनुभव करेंगे ǀ इस समय आपका सही मार्गदर्शन आपके मन की आवाज ही कर सकती है ǀ जैसा आपका मन कहता है ,वैसा ही करें ǀ इससे आपको काफी कुछ सीखने को भी मिलेगा और आप उस दिशा में आगे बढ़ पायेंगे जिस दिशा में आप बढ़ना चाहते हैं ǀ

    🐊मकर राशिफल

    आज आप अधिकार जताने के मूड में हैं ǀ आप सबसे आगे रहकर अपना अधिकार जताना चाहते हैं ǀ इस बारे में सावधान रहें कि आपको अभिमानी न समझा जाए ǀ आप न चाहते हुए भी किसी को परेशान कर सकते हैं ǀ अगर आपको लगता भी है कि आप सब जानते हैं और सबसे बेहतर कर सकते हैं तब भी कार्य में औरों का सहयोग लेने की कोशिश करें ǀ

    🧉कुंभ राशिफल

    आज का दिन आपके लिए बहुत व्यस्त रहेगा ,या तो आपके पास मेहमान आयेंगे या आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं ǀ इसी समय आप अपने घर का नवीकरण ,नया घर खरीदने या दूसरी जगह शिफ्ट होने के बारे में भी सोच सकते हैं ǀ हालाँकि आप पूरा दिन बहुत व्यस्त रहेंगे,फिर भी आप दिन का हरेक पल आनंद लेंगे ǀ

    🐟मीन राशिफल

    आज आपको यह अनुभव करने की जरुरत है कि अतीत से चिपके रहने से आपको कोई लाभ होने वाला नहीं है ǀ आपको अपने अतीत से सीखना जरुर है ,परन्तु उसे पकड़े रहने से बात नही बनेगी ǀअगर आप आज यह समझ पाने में कामयाब हो जाते हैं तो पिछले कुछ समय से आपके जीवन में चली आ रही बड़ी समस्याओं को सुलझाने की दिशा में यह एक बड़ा कदम होगा ǀ

  • क्षेत्र पंचायत की बैठक सम्पन्न विकास कार्यो की हुई चर्चा

    क्षेत्र पंचायत की बैठक सम्पन्न विकास कार्यो की हुई चर्चा

                    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
    बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज विकास खंड क्षेत्र के ग्राम प्रधानो व क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक सोमवार को विकास खंड के सभागार में ब्लाक प्रमुख बड़हलगंज रामआशीष राय की अध्यक्षता में संपन्न हुयी। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 में होने वाले कार्यो पर चर्चा की गई। उपस्थित जनप्रतिनिधियो ने सीसी रोड, इंटरलॉकिंग, नाली, खड़ंजा, व प्रकाश की समुचित व्यवस्था के मुद्दों पर अपने अपने विचार प्रकट किया। बैठक को संबोधित करते हुए ब्लाक प्रमुख रामआशीष राय ने कहा कि जनप्रतिनिधियो के सहयोग से ही गांवो कि विकास संभव है। उन्होंने क्षेत्र पंचायत सदस्यो को गांवो के विकास में और तेजी लाने का आश्वासन दिया।प्रभारी खंड विकास अधिकारी राजीव तिवारी ने सभी जनप्रतिनिधियो से क्षेत्र पंचायत द्वारा कराये जाने वाले कार्यो का प्रस्ताव मांगा, और काराये जाने वाले कार्यो पर चर्चा किया। सहायक विकास अधिकारी पंचायत संजय पान्डेय ने कहा कि जनप्रतिनिधि के सहयोग के बिना विकास कार्य अपेक्षित है। बैठक में ग्राम प्रधानो ने मनरेगा मजदूरो के बकाया मजदूरी का भी मुद्दा उठाया। इस पर अधिकारीयो ने ग्राम प्रधानो को आश्वस्त किया कि शासन से मजदूरी का पैसा रिलीज हो गया है, अब मजदूरो के खातो में पोस्ट होना शुरू हो जायेगा। बैठक में पशु चिकित्साधिकारी विवेक कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी मनोजीत राव, जेई ग्रामीण अभियंत्रण सुनील कुमार श्रीवास्तव आदि ने भी संबोधित किया। बैठक में आये जनप्रतिनिधियो का ब्लाक प्रमुख ने धन्यवाद ज्ञापित किया।इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य सूर्यनाथ यादव, योगेश मौर्या, गौरव तिवारी, अखण्ड कुमार, सुमित गौड़, संदीप कुमार, कर्मवीर यादव, यादवेंद्र यादव, लोकेश यादव, चन्दन कुमार, ग्राम प्रधान धीरज राय, मोती चंद, गुलशन यादव, संजय राना, शिवानंद, कुलदीप गौड़ आदि लोग मौजूद थे।

  • बड़हलगंज में एक करोड़ की विकास योजनाओं का लोकार्पण

    बड़हलगंज में एक करोड़ की विकास योजनाओं का लोकार्पण

    चेयरमैन प्रीति उमर ने किया शिलापट्ट अनावरण
    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
    बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज नगरपंचायत बड़हलगंज में चल रहे विकास कार्यों की श्रृंखला में विस्तारित क्षेत्र में करीब एक करोड़ की लगत से निर्मित हुए तीन विकास कार्यों का लोकार्पण चेयरमैन प्रीति उमर ने शिलापट्ट का अनावरण कर किया।
    सोमवार को नगर पंचायत बड़हलगंज के वार्ड नम्बर 02, करपात्री जी महाराज नगर में उप्र शासन की नगरीय झील, तालाब, पोखर संरक्षण योजना के तहत 39.97 लाख की लागत से सुन्दरीकृत तालाब, वार्ड नम्बर 06, आचार्य सत्यदेव शास्त्री नगर में करीब 60 लाख की लागत से निर्मित दो सड़कों का लोकार्पण कर चेयरमैन प्रीति महेश उमर ने नगर पंचायत के विकास हेतु अपनी प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने नगर पंचायत क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और चिल्लूपार के विधायक राजेश त्रिपाठी का आभार जताया। श्रीमती उमर ने इस दौरान क्षेत्र की महिलाओं से भी मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना और निराकरण का आश्वासन दिया। उन्होंने दलित बस्ती में सड़क को ऊंचा कर जलनिकास की व्यवस्था कराए जाने का भी अश्वासन दिया।
    इस अवसर पर वार्ड के सभासद प्रतिनिधि अमूल्यचंद चतुर्वेदी, ऋषि चन्द, सभासद राजीव मिश्र, राकेश राय, दीपक शर्मा, दीपक गौड़, रामदास मद्धेशिया, मनोनीत सभासद राजकुमार निगम, जनसेवा संस्था के महामंत्री सन्तोष जायसवाल, अरविन्द सिंह, अनूप जायसवाल, डा बी बी मिश्र, डा विजय कुमार जायसवाल, प्रकाश वीर जायसवाल, तारकेश्वर वर्मा, सुधीर पटेल, हरिश्चंद सोनी, संजय मौर्य, अमलेश कुमार, शिवम वर्मा, संजय पटवा, विकास गौड़, उमेश यादव, दीपक गुप्ता, मनोज निगम, बबलू मद्धेशिया आदि मौजूद रहे।

  • आज का राशिफल 27.04.2026

    आज का राशिफल 27.04.2026

    ज्योतिष डेस्क निष्पक्ष टुडे :-

    🐏मेष राशिफल

    आज आप अपने घर की साज सज्जा ,कपड़ों और सौंदर्य प्रसाधनों पर काफी खर्च कर सकते हैं ǀहालाँकि आप अपने खर्च को फिजूलखर्ची की सीमा तक पहुचने से पहले नियंत्रित कर पायेंगे ǀअपने किसी ख़ास को कोई कीमती उपहार दे सकते हैं,जो उसे बहुत अच्छा लगेगा ǀहालांकि अपनी भावनाओं को बोलकर व्यक्त करने से आपकी बात अधिक सार्थक लगेगी ǀ

    🐂वृषभ राशिफल

    आप सृजनात्मक ऊर्जा से भरपूर हैं ,अपनी कल्पनाशक्ति का उपयोग करें ǀइससे आपको ख़ुशी और सौभाग्य दोनों मिलेंगे ǀदिल की ना सुनें ,अपने दिमाग की सुनें ǀतर्कशक्ति से काम लें ǀअपनी ऊर्जा को सही जगह पर लगायें ǀनिवेश के लिए अच्छा दिन है ǀअधिक सावधानी की बजाय अपने आप को थोडा ढीला छोड़ दें,राहत मिलेगी ǀ

    👫मिथुन राशिफल

    आपके मिलनसार स्वभाव के कारण आपके बहुत सारे दोस्त हैं लेकिन ये सभी विश्वसनीय नही हैं ǀ आज किसी भी दोस्त पर विश्वास करने से पहले उसके बारे में अच्छी तरह से जान लें ǀ आज आप बिलकुल स्पष्ट सोच रहे हैं और आप मुश्किल योजना बनायेंगे और उसे बहुत अच्छी तरह कार्यान्वित भी कर पायेंगे ǀ अपने अधूरे काम आज पूरे कर दें और चिंतामुक्त हो जाएँ ǀ

    🦀कर्क राशिफल

    आज आपका मूड बदलता रहेगा ǀआप खुद भी यह नही समझ पायेंगे कि आप ऐसा क्यों महसूस कर रहे हैं और इस स्थिति को कैसे बदलें ? आपके इस प्रकार के व्यवहार से दुसरे भी उलझन में रहेंगे ǀ फिर भी,किसी भी स्थिति में इमानदार बनें रहें क्योंकि इसी से आपको अपने लक्ष्य पूरे करने में मदद मिलेगी ǀ आज सब चीजों को हल्के में लें और खुद को बस निरीक्षक की भूमिका तक सीमित रखें ǀ

    🐅सिंह राशिफल

    यह समय मजे और स्वतन्त्रता दोनों में से किसी एक को चुनने का है ǀ अगर आप जिम्मेदार हैं तो आपको स्वतंत्रता भी मिल ही जायेगी ǀ हालाँकि अत्यधिक परिश्रम के बाद भी आप अपनी मंजिल पर तो नही पहुंच पायेंगे लेकिन बाद में आपको इसका फल जरुर मिलेगा इसलिए परिश्रम करते रहें ǀ वित्तीय स्थिति के लिए भी परेशान न हों,समय के साथ ठीक होती जायेगी ǀ

    🙍‍♀️कन्या राशिफल

    आज का दिन घटनाओं से भरा रहेगा और आपको किसी अप्रत्याशित घटना के लिए तैयार रहना है ǀआपको कई दिशायों में सक्रिय रहना पड़ेगा लेकिन सकारात्मक बने रहेंगे ǀआप नयी उर्जा एवं वास्तविकता से परिपूर्ण सार्थक योजनायें पेश करेंगे ǀअपनों को भी इनमे शामिल करें ǀआज किसी ख़ास व्यक्ति से मुलाक़ात होगी ǀ

    ⚖️तुला राशिफल

    पिछले कुछ समय से आप आवेग के प्रभाव में आकर फैसले ले रहें हैं ,लेकिन आज आपको योजना बनाकर सही ढंग से काम करने की महता का पता चलेगा ǀइसी से आपकी प्रवृति बदल जायेगी और आपके काम का ढंग नियोजित होता जाएगा ǀयोजना बनाने के लिए कभी देर नही होती,जब जागो तभी सवेरा ǀयोजना बनाकर आप सभी कामो को सही ढंग से कर भी पायेंगे ǀ

    🦂वृश्चिक राशिफल

    आज आपके विचार उलझे और बिखरे हुए से हैं ǀआप एक साथ बहुत सारी बातों के बारे में सोच रहे हैं ǀ इसका परिणाम यह होगा की आज कोई भी काम पूरा नही कर पायेंगे ǀ ध्यान को केन्द्रित रखने की जरुरत है ǀ थोडा सा मानसिक अभ्यास करें और दूसरों से सलाह ना लें क्योंकि अलग-अलग सलाह से आप और भी उलझते जायेंगे ǀ

    🏹धनु राशिफल

    इस समय आपको जीवन में दो ही विकल्प मिलेंगे और दोनों में से किसी एक को भी छोड़ना आपके लिए समान दर्दनाक होगा ǀ आपको अब अपने दिल की सुननी चाहिए ǀ अपने खाली समय में अपने लक्ष्यों की सूची बनाएं.लेकिन उनकी प्राथमिकताएं भी तय करें ǀ आपकी महत्वकाक्षाएं बढ़ गई हैं और आप उन्हें जितनी जल्दी हो सके,पूरे कर लेना चाहते हैं ǀ

    🐊मकर राशिफल

    आज आप बारीकियों पर बहुत ध्यान देंगे ǀआप किसी परियोजना की ब्योरेवार योजना बनाने में जुटे हुए हैं और आप इस पर बहुत मेहनत भी कर रहे हैं ǀआपकी यह मेहनत आपके काम में भी दिखाई देगी और इस काम के लिए आपको काफी तारीफ मिलेगी ǀआपके काम में आज पूरा दिन सृजनात्मकता बनी रहेगी ।

    🧉कुंभ राशिफल

    आपकी निजी और कामकाजी जिन्दगी में कुछ बदलाव आने वाले हैं जिनसे आप असुरक्षित और चिंतित महसूस करेंगे ǀ लेकिन इसे अपने ऊपर हावी ना होने दें और संतुलन बनाये रखें ǀकोई आपसे बदला लेने की कोशिश में है,इससे स्थिति और भी खराब हो सकती है ǀ

    🐟मीन राशिफल

    आपकी एकाग्रता और विचारशक्ति इस समय अपने चरम पर है और इसीलिए आप अपने आसपास के लोगों की स्थिति के बारे में और भी संवेदनशील हैं ǀ इससे आपको पिछले कुछ मतभेद सुलझाने में मदद मिलेगी ǀ आप किसी ऐसे व्यक्ति के सम्पर्क में आ सकते हैं जिससे आप काफी पहले अलग हो गए थे ǀ यह समय आपसी मतभेद भुलाकर आगे बढने का है,व्हाहे इसके लिए आपको कुछ झुकना ही क्यों न पड़े ǀ

  • गोरखपुर PAC में दीक्षांत परेड: 595 रिक्रूट बने प्रदेश की नई ताकत”

    गोरखपुर PAC में दीक्षांत परेड: 595 रिक्रूट बने प्रदेश की नई ताकत”

    गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :-

    “DGP पद्मजा चौहान की मौजूदगी, CM योगी का वर्चुअल आशीर्वाद — 60,000 प्रशिक्षुओं को मिली नई पहचान”

    गोरखपुर की 26वीं वाहिनी पीएसी में आज गर्व और अनुशासन का अद्भुत संगम देखने को मिला…

    जहाँ 595 रिक्रूट आरक्षियों ने दीक्षांत परेड के साथ अपने प्रशिक्षण की सफल पूर्णता का ऐलान किया।

    इस गौरवशाली अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस महानिदेशक महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन श्रीमती पद्मजा चौहान मौजूद रहीं…
    जिन्होंने परेड की सलामी ली और रिक्रूट्स का उत्साहवर्धन किया।

    वहीं, सेनानायक श्रीमती निहारिका शर्मा IPS के कुशल नेतृत्व में यह पूरा प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

     

    यह वो क्षण होता है… जब एक प्रशिक्षु, एक जिम्मेदार पुलिसकर्मी में बदलता है।


    इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल माध्यम से प्रदेश के लगभग 60,000 प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए उन्हें आशीर्वाद और शुभकामनाएं दीं।

    “पुलिस बल का हिस्सा बनने के बाद आपकी जिम्मेदारी और बढ़ जाती है… ईमानदारी, परिश्रम और अनुशासन ही सफलता की कुंजी है।”

          आपको बता दें…21 जुलाई 2025 से शुरू हुए इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में पूरे प्रदेश के 112 केंद्रों पर करीब 60,000 प्रशिक्षुओं को तैयार किया गया।

    गोरखपुर PAC में इन रिक्रूट्स को शारीरिक दक्षता, कानून की समझ, आपातकालीन प्रतिक्रिया, हथियार संचालन और अनुशासन का विशेष प्रशिक्षण दिया गया।

       आज का दिन इन सभी रिक्रूट्स के लिए गर्व, खुशी और भावनाओं से भरा रहा…


    जहाँ एक ओर उपलब्धि की चमक थी… वहीं साथियों और प्रशिक्षकों से बिछड़ने का भावुक पल भी।

      अब ये सभी जवान… प्रदेश की सुरक्षा और सेवा में अपनी नई जिम्मेदारी निभाने के लिए तैयार हैं।

  • आज का राशिफल. 26.04.2026

    आज का राशिफल. 26.04.2026

     ज्योतिष डेस्क निष्पक्ष टुडे :-

    🐏मेष राशिफल

    आपके परिवारवालों को नजदीकी संबंधियों से होने वाली परेशानी के कारण आपको भी प्रतिबंधों का सामना करना होगा ǀ ये लम्बे समय तक नही रहेंगे लेकिन आपको काफी प्रभावित करेंगे,इसीलिए इनके प्रभाव से बचने की कोशिश करें ǀ आज आप कोई घरेलू उपयोग का उपकरण खरीदेंगे ,या घर की नियमित साफ़-सफाई के चलते कम उपयोगी सामान को बेच देंगें ǀ

    🐂वृषभ राशिफल

    आपके जीवन में एक नई उर्जा का प्रवेश होगाǀआपको अचानक यह लगने लगेगा कि जीवन में परिवार तथा करियर में संतुलन बनाना काफी आसान हो गया है ǀ आपकी सारी हिचकिचाहट दूर हो जाएगी और आपके सब कामो में नया आत्मविश्वास दिखाई देगा ǀआप घर या कार्यस्थल पर किसी करीबी की असमंजस की भावना को भी आज दूर कर पायेंगे ǀ

    👫मिथुन राशिफल

    घर पर पवित्रता का वातावरण बना रहेगा और चिंताएं नही रहेंगी ǀ इसीलिए अपने परिवार के साथ रहें और खुशियाँ बाँटें ǀआपको जीवन में निराशा से दो दो हाथ करने का नया तरीका निकलना होगा ,जो आपके भीतर कई कारणों से भरी हुई है ǀ आपकी भीतरी शक्ति समाधान तलाशने में मदद करेगी ǀ

    🦀कर्क राशिफल

    आज आप बहुत सृजनात्मक अनुभव करेंगे ǀ खूबसूरती की प्रशंसा के साथ साथ खुद भी कुछ खूबसरत चीज बनाना चाहेंगे ǀ दिन कलाकारों के लिए विशेष अच्छा है ǀ हालाँकि ,आज शुरू किये हुए कार्यों को आज ही पूरा कर लें ǀ क्योंकि अचानक आप विकर्षित सा अनुभव करने लगेंगे ,यह भावना काफी सामान्य है लेकिन आप इसके कारण बिना बात निराश सा अनुभव करेंगे ǀ

    🐅सिंह राशिफल

    आज के दिन आपका भाग्य आपके साथ है ǀआज आप ऐसा भी कुछ कर सकते हैं जिसके बारे में आपने कभी सोचा भी ना हो ǀआपके सभी प्रयासों में भाग्य आपका साथ देगा ǀआपको पता है कि मेहनत से ही सफलता मिलती है ǀअभी तक आपका भाग्य आपके साथ नही था ,लेकिन आज आप अपने समर्पण की बदौलत कुछ भी हासिल कर पायेंगे ǀ

    🙍‍♀️कन्या राशिफल

    आप अपनी बढ़ी हुई जिम्मेदारियों से परेशान हैं,लेकिन अभी आपको कोई राहत मिलती दिखाई नही दे रही ǀ सबसे अच्छा यही है की आप शिकायत करना छोड़कर अपने कामों को पूरा करें ǀजितनी जल्दी पूरा करेंगे ,उतनी ही जल्दी बोझ कम होता जाएगा ǀलेकिन इसका अर्थ यह भी नही है कि आपको इसे लापरवाही से पूरा करना है ǀअपना काम कुशलता से पूरा करें और आपको भविष्य में इसका फल अवश्य मिलेगा ǀ

    ⚖️तुला राशिफल

    अपने प्रति ईमानदार रहें क्योकि इसी से आप हरेक स्थिति में खुश रह पायेंगे ǀ केवल दूसरों की परवाह करने के लिए अपनी इच्छाओं का बलिदान न करें ,जो आपको भी अच्छा लगे,वही करें ǀ आपको यह सोचने में कुछ समस्या हो सकती है कि कहां से शुरू करूं,इसलिए सारे पहलू देखकर अपनी प्राथमिकताएं तय कर लें ǀ

    🦂वृश्चिक राशिफल

    मेहनत से कांम करें और जमकर आनंद उठायें ǀआज आप पुरे दिन इसी सिद्धांत पर चलेंगे और यह उपयुक्त भी है ǀदिन की शुरुआत सामान्य होगी लेकिन अंत दोस्तों और परिवार के साथ जश्न से होगा ǀ आपकी लोगों को हंसाने की क्षमता और खुशमिजाज स्वभाव बड़ी पार्टी की मेजबानी के लिए भी उपयुक्त है ǀ

    🏹धनु राशिफल

    इस बात की सम्भावना है कि कोई आपके आसपास आपके विचार चुराकर आने करियर में प्रगति करना चाहता है ǀइसीलिए किसी से बात करते हुए सावधान रहें ǀआपको इस समय बड़ी गंभीरता से अपने हित के बारे में सोचना है ǀअपने लम्बे सहकर्मी रह चुके लोगों के साथ भी अपनी जानकारियां साझी न करें ǀ इस दौरान धीरज से काम लेंगे तो जल्दी ही अपने शुभचिंतकों को भी पहचान जायेंगे ǀ

    🐊मकर राशिफल

    आपके मन में कुछ ऐसा चल रहा है जिससे आप परेशानी महसूस कर रहे हैं,आप पिछली कुछ बातों के बारे में सोचकर परेशान हैं ǀअपने किसी करीबी दोस्त या सम्बन्धी के साथ अपनी भावनाएं बांटिये,आपको काफी अच्छा महसूस होगा ǀ ये सारी घटनाएँ आपको मजबूत बनाने के लिए हैं ǀ

    🧉कुंभ राशिफल

    आप प्रेरणा से भरे हैं और काफी अच्छी स्थिति में भी हैं ǀआपका दिमाग सक्रिय है और इसमें नए नए विहार और नीतियां आती रहती हैं ǀ आज का दिन आपके लिए सफलता से भरा रहेगा ǀ हालाँकि अगर आपने अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नही दिया तो यह सब उल्टा -पुल्टा भी हो सकता है ǀ

    🐟मीन राशिफल

    आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से अच्छा है ǀआप अपना कुछ नया शुरू कर सकते हैं ,काफी समय लेने वाला अपना कोई अधूरा काम पूरा कर सकते हैं ,या कोई ऐसा काम जिसे आप लम्बे समय से टाल रहे हैं,को भी शुरू कर सकते हैं ǀआज शाम खेल और मौज मस्ती के नाम रहेगी ǀ अपने नए-पुराने दोस्तों के साथ समय बितायें और मजे करें ǀखरीदारी में विशेष आनंद आएगा ǀ

  • आज का राशिफल. 25.04.2026

    आज का राशिफल. 25.04.2026

    ज्योतिष डेस्क निष्पक्ष टुडे :-

    🐏मेष राशिफल

    रियल एस्टेट से जुड़े लोगों के लिए बहुत अच्छा दिन है ǀ आपके निवेश पर अच्छा लाभ मिलेगा ǀ किसी भी तरह के विवाद से बचें .आपका स्पष्टीकरण मुद्दों को जटिल ही करेगा ǀआप कुछ नया सीखना चाहते हैं,इससे आपको औरो के मुकाबले तरजीह मिलेगी,चाहे आप केवल साधारण रूप से गिटार ही सीखें ǀ

    🐂वृषभ राशिफल

    आपकी कोई ऐसी निजी घटना है जो आपको रोके हुए है और आपकी तरक्की की राह में बाधा बन रही है ǀअगर आप खुद को गंभीर मुसीबतों से बचाना चाहते हैं तो इन मुद्दों को सुलझा लें ǀ अपने रिश्तों की महत्ता समझने की कोशिश करें , अपने प्रयासों को रिश्तों की अहमियत देखकर ही निर्धारित करें ǀ

    👫मिथुन राशिफल

    आपको दोस्तों का प्यार पाने के लिए थोडा नम्र बनना पड़ेगा ǀ आप यह नही जानते लेकिन आपको घमंडी समझा जाता है इसीलिए यह सबसे अच्छा समय है कि आप दूसरों की आलोचना करने के स्थान पर अपनी भूतकाल की गतिविधियों का विश्लेष्ण करें ǀयह आपके लिए अपने अंतर्मन में झाँकने का बहुत अच्छा समय है और आपको इसका उपयोग अपनी कमियां दूर करने के लिए इसका उपयोग जरुर करना चाहिए ǀ

    🦀कर्क राशिफल

    आपको अपना अधूरा काम समय पर पूरा करने के बहुत से मौके मिलेंगे ǀ आपकी दूसरी परेशानियां भी तुरंत दूर हो जायेंगी ,उनके बारे में चिंता ना करें ǀआज अधिक से अधिक काम करने की कोशिश करें क्योकि आपको आज के अपने सब कामों में सफलता मिलेगी ǀ आप अपने किसी करीबी से सलाह ले सकते हैं ǀ

    🐅सिंह राशिफल

    आज का दिन आपके लिए बहुत शुभ है,आपको वित्तीय क्षेत्र में अपने प्रयासों के चलते लाभ होगा ǀ आप अपने परिजनों के लिए सर्वोत्तम उपलब्ध चीज खरीदना चाहेंगे ǀ बस इतना ध्यान रखें कि सारा पैसा खर्च न करके कुछ बचत भी कर लें ǀ आप अपने पार्टनर के साथ कुछ बहुत ख़ास पल गुजारेंगे जिन्हें आप हमेशा याद रखेंगे ǀ

    🙍‍♀️कन्या राशिफल

    आपसे सामजिक संपर्कों पर और ध्यान देने की अपेक्षा है ǀआपके आकर्षक व्यक्तित्व का सबपर प्रभाव पड़ेगा ǀइसके अलावे आपको उन लोगो पर भी ध्यान दें जो आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा को नुक्सान पहुंचा रहे हैं ǀ अपनी व्यस्त कार्यशैली के बावजूद सेहत का ध्यान रखें ǀ

    ⚖️तुला राशिफल

    किसी भी काम को तुरंत तैयार होकर शुरू करने से पहले गंभीरता से तर्क की कसौटी पर परख लेना ही ठीक होगा ǀआपके लिए कल्पनात्मक सा समय है ǀ इसीलिए रोमांस का आनंद लें ǀ रोमांस में कल्पना लाने से आपके लिए अच्छा होगा लेकिन अगर आप ऑफिस में भी यही करने की कोशिश करेंगे तो परिणाम अच्छे नही होंगे ǀ

    🦂वृश्चिक राशिफल

    आज आप एडजस्ट करने के मूड में रहेंगे ǀआपकी लोगों से मिलकर और बातचीत के जरिये किसी समझौते पर पहुचने की कोशिश से आप सबको बहुत अच्छे लगेंगे ǀआप तुरंत किसी भी समस्या का समाधान निकाल लेंगे ǀ आप इस बात का भी ध्यान रखते हैं कि किस तरह आपके आसपास और खुद को भी खूबसूरत बनाकर रखा जाए और सारे कार्यक्रम तय योजना के अनुसार अच्छे से पूरा हो जाए ǀ

    🏹धनु राशिफल

    आज आप ऊर्जा से भरपूर हैं और काफी मेहनत करने के लिए तैयार भी हैं ǀ आपकी सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह ओरों को भी प्रभावित करेगा ,आपकी टीम को आपसे बेह्तर काम करने के लिए प्रेरणा मिलेगी ǀघर पर भी आज आप सामान्य से अधिक जिम्मेदारियां उठाएंगे ǀइससे आपके करीबियों को ख़ुशी होगी ǀआपको बस यह देखना है की यही स्थिति लगातार बनी रहे और आपको भी कोई परेशानी न हो ǀ

    🐊मकर राशिफल

    आज आप पायेंगे कि आप कितने ही अच्छे और सही सुझाव दें,कोई आपकी बात मानने को तैयार नही है ǀइससे आप काफी निराश अनुभव करेंगे लेकिन आपको यह अनुभव करने की जरुरत है कि आपके सुझाव तो बेशक अच्छे हैं , लेकिन आपका रवैया ऐसा है कि जैसे आप किसी पर कृपा कर रहे हैं ǀइसीलिए लोग आपकी सलाह का उल्टा कर रहें हैं ǀ खुद को और अपने रवैये में बदलाव लायें फिर बेहतर नतीजे मिलेंगे ǀ

    🧉कुंभ राशिफल

    आज का दिन अपने जीवन की वर्त्तमान स्थिति का मूल्यांकन करने और अपनी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर बांटने के लिए बिलकुल उपयुक्त है ǀ अगर आप पिछले कुछ समय से आलसी महसूस कर रहे हैं और काफी सारा काम इकठ्ठा हो गया है,आज अपने अन्दर असीमित ऊर्जा अनुभव करेंगे जिससे आपके ये अधूरे काम संतोषजनक ढंग से पूरे हो पायेंगे ǀ कोई नया काम शुरू करने के स्थान पर पुराणी और व्यर्थ हो चुकी योजनाओं को हटाने और बाकी योजनाओं को पूरा करने के लिए भी समय उत्तम है ǀ

    🐟मीन राशिफल

    आप आज रियल एस्टेट से जुडा कोई लाभकारी लेनदेन पूरा करने वाले हैं ǀ सकारात्मक सोच आपकी शक्ति है और आपको इसका लाभ उठाना है ,आपका कोई करीबी भी आपको इसके लिए प्रोत्साहित करेगा ǀ आप आध्यात्मिक विकास के साथ साथ जीवन की भौतिक खुशियों का भी आनंद ले पायेंगे ǀ नयी सोच से समृद्धि हासिल होगी ǀ

  • शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता, समाज के प्रति जीवनभर रहती है जिम्मेदारी : राजेश धर दुबे

    शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता, समाज के प्रति जीवनभर रहती है जिम्मेदारी : राजेश धर दुबे

    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज: उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ इकाई बड़हलगंज के तत्वावधान में शुक्रवार को एक मैरिज हॉल में शिक्षक संगोष्ठी एवं सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा जगत से जुड़े अनेक गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही और सेवानिवृत्त हो रहे शिक्षकों को सम्मानित कर उनके योगदान को सराहा गया।
    समारोह को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष राजेश धर दुबे ने कहा कि “शिक्षक समाज का सबसे सम्मानित अंग है। शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता, वह जीवनभर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करता रहता है।”
    जिला संयुक्त मंत्री एवं बांसगांव प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष योगेश शुक्ला ने कहा कि सभी सेवानिवृत्त शिक्षकों का कार्यकाल अत्यंत सराहनीय रहा है और उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
    वहीं जिला मंत्री श्रीधर मिश्र ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक केवल सेवा से अवकाश प्राप्त करता है, लेकिन समाज हित में उसकी भूमिका जीवनभर बनी रहती है।
    कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष आनंद तिवारी ने सभी अतिथियों का अंगवस्त्र एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया। सफल संचालन ब्लॉक मंत्री रितेश राय ने किया।
    इस अवसर पर हरिलाल निषाद, राजकुमार साहनी, रामवृक्ष, पूनम चंद, हरे कृष्ण तिवारी, अभय राय, दिनेश कुमार सिंह, राधे कृष्ण सिंह, आलोक श्रीवास्तव, धर्मेंद्र कुमार राव, प्रेम कुमार, निलेश राय, मंजू यादव, संगीता पटेल, चिंता कनौजिया, नीलम जायसवाल, कमलकांत सिंह, राधेश्याम मौर्य, कमलेश, राहुल श्रीवास्तव, विपुल राय सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
    नौ सेवानिवृत्त शिक्षकों का हुआ सम्मान
    श्रीमती ज्ञानती पाण्डेय, श्रीमती दुर्गावती राय, श्रीमती रमा राय, श्रीमती राजेंद्री देवी, श्रीमती नीलम राय, श्रीमती गीता राय, श्रीमती अनिला राय, प्रमोद राय एवं जगरोपन चौहान को अंगवस्त्र, रामायण, छाता, प्रशस्ति पत्र एवं मिष्ठान भेंट कर सम्मानित किया गया।