लुंबिनी प्रेस क्लब के स्थापना दिवस पर नेपाल पुलिस के आईजी दान बहादुर कार्की का भारतीय पर्यटकों को दिया बडा तौफा

नेपाल डेस्क लुम्बिनी ब्यूरो निष्पक्ष टुडे:–

लुंबिनी प्रेस क्लब के स्थापना दिवस पर नेपाल पुलिस के आईजी दान बहादुर कार्की ने कहां की नेपाल भ्रमण के दौरान भारतीय पर्यटकों के वाहनों की नेपाल में एंट्री पर नई व्यवस्था, सीमा पर एक बार जांच के बाद नहीं होगी बार-बार चेकिंग, भारतीय पर्यटकों ने जताई खुशी

भारत के पड़ोसी मुल्क नेपाल के गौतम बुद्ध के जन्मस्थली लुम्बनी में लुम्बनी प्रेस क्लब के द्वारा आयोजित तीन दिवसीय न्यूज़ फेस्टिवल भारत और नेपाल के पत्रकारों समेत नेपाल के उद्योगपतियों व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया इस दौरान भारत के दिल्ली लखनऊ अयोध्या गोरखपुर और महाराजगंज के पत्रकारों से बातचीत के दौरान भारत नेपाल के संबंधों को और मजबूत कैसे बनाया जाए उस पर भी चर्चा हुई साथ ही साथ पर्यटन को बढ़ावा देने को लेकर दोनो देशों के पत्रकारों के बीच में चर्चा हुई ।

लुंबिनी प्रेस क्लब के 11 वे स्थापना दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में आईजी दान बहादुर कार्की शांति पथ यात्रा में शामिल हुए इसके बाद उन्होंने भारतीय पत्रकारों को संबोधित करते हुए भारत नेपाल सीमा से जुड़े एक महत्वपूर्ण फैसले की भी जानकारी दी उन्होंने बताया कि भारत से सोनौली मार्ग के जरिए नेपाल में प्रवेश करने वाले भारतीय पर्यटकों की वाहनों की जांच अब सीमा पर केवल एक बार ही की जाएगी इसके पास नेपाल के भीतर उन वाहनों को बार-बार चेक नहीं किया जाएगा जिससे भारतीय पर्यटकों को किसी तरह की कोई और असुविधा नहीं होगी उन्होंने बताया कि इस व्यवस्था का उद्देश्य यात्रियों को अनावश्यक परेशानी से बचाना और आवागमन को सुगम बनाना है ।

नेपाल के आईजी के इस घोषणा के बाद भारतीय पर्यटकों ने खुशी जाहिर की है आपको बता दे की प्रतिदिन सोनौली बॉर्डर से ही सैकड़ो की संख्या में भारतीय पर्यटक नेपाल घूमने के लिए जाते हैं ।

आईजी नेपाल पुलिस के आईजी दान बहादुर कार्की ने कहा कि समाज में फैली विकृतियों और विसंगतियों को दूर करने में संचार जगत की अहम भूमिका है उन्होंने कहा कि संतुलित और जिम्मेदार पत्रकारिता से जन चेतना बढ़ती है और अपराध नियंत्रण में सकारात्मक दबाव बनता है ।

https://youtu.be/0Gc8E5JPbLg?si=oFQgC3bTQBHtqm_7

लुंबिनी प्रेस क्लब के द्वारा आयोजित तीन दिनों तक चलने वाले न्यूज़ फेस्टिवल में जहां एक तरफ नेपाल पत्रकार महासंघ के अध्यक्ष निर्मला शर्मा ,प्रेस काउंसलिंग नेपाल के अध्यक्ष डॉक्टर कुमार शर्मा आचार्य ,लुंबिनी सांस्कृतिक नगर पालिका की कार्यवाहक नगर प्रमुख कल्पना हरिजन ,लुंबिनी विकास कोष के सदस्य सचिव दीपक श्रेष्ठ ,प्रेस काउंसिल सदस्य नकुल आर्य तथा लुंबिनी प्रेस क्लब के अध्यक्ष कमल रायमझी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे ।

नेपाल के ऐतिहासिक नगरी लुंबिनी में लुंबिनी प्रेस क्लब द्वारा आयोजित इस तीन दिवसीय न्यूज़ फेस्टिवल में प्रेस क्लब ऑफ इंडिया के पूर्व सचिव संजय सिंह और प्रेस क्लब ऑफ महाराजगंज के अध्यक्ष अमित त्रिपाठी ने भारत नेपाल के महत्वपूर्ण संबंधों पर विचार रखते हुए पर्यटन को बढ़ावा देने और पत्रकारिता के माध्यम से सहयोग को गहरा करने पर जोर दिया उपस्थित पत्रकारों ने भी जिम्मेदारों और निष्पक्ष पत्रकारिता के आवश्यकता पर बल दिया ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts