साइबर ठगी के अंतरराष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

संवाददाता : अनुनय कुमार उपाध्याय (मोतिहारी)।

मोतिहारी, 1 जनवरी। पूर्वी चम्पारण पुलिस ने साइबर ठगी के एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने तुरकौलिया थाना क्षेत्र से एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है, जो झारखंड के साइबर अपराधियों के साथ मिलकर साइबर ठगी के पैसे को निकालने के लिए खाता, एटीएम और मोबाइल नंबर उपलब्ध कराता था।

गिरफ्तार साइबर अपराधी की पहचान तनवीर आलम उर्फ हैदर के रूप में हुई है, जो तुरकौलिया थाना क्षेत्र के शंकरसरैया पुल के पास से पकड़ा गया। पुलिस ने उसके पास से 4 पीओएस मशीन, 3 मोबाइल, 1 एटीएम, पासबुक, चेकबुक और अन्य डिजिटल साक्ष्य बरामद किया है।

तनवीर आलम ने पुलिस को बताया कि वह झारखंड के साइबर अपराधी मयंक भास्कर के साथ मिलकर साइबर ठगी के पैसे को निकालने के लिए काम करता था। वह खाता, एटीएम और मोबाइल नंबर उपलब्ध कराता था और उसके बदले 14 प्रतिशत कमीशन लेता था।

पुलिस ने उसके घर और होटल में छापेमारी की और वहां से भी साइबर अपराध से जुड़े कई दस्तावेज बरामद किए हैं। पुलिस ने उसके खिलाफ साइबर थाना में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *