Category: न्यूज़

Your blog category

  • प्रयागराज माघ मेले के लिए रेलवे की विशेष सौगात

    प्रयागराज माघ मेले के लिए रेलवे की विशेष सौगात

    ब्यूरो डेस्क प्रयागराज निष्पक्ष टुडे :-

         “बनारस होकर गुजरेंगी दो स्पेशल ट्रेनें”

    प्रयागराज में लगने वाले माघ मेले के लिए रेलवे की ओर से कई स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इनमें से अधिकांश ट्रेनें वाराणसी और बनारस रेलवे स्टेशन से होकर गुजरेंगी। रेलवे प्रशासन की ओर से 00501 कासगंज-झूसी माघ मेला अनारक्षित विशेष गाड़ी का संचलन कासगंज से 28 से 30 दिसंबर को इकहरी यात्रा के लिए किया जाएगा

    00502 लालकुआं-प्रयागराज रामबाग माघ मेला अनारक्षित विशेष गाड़ी 30 दिसंबर को चलेगी। इसमें एसएलआर के 2, सामान्य द्वितीय श्रेणी/शयनयान श्रेणी के 14 कोचों सहित कुल 16 कोच लगाये जाएंगे।

  • गोरखपुर दो दिवसीय दौरे पर सीएम योगी का कार्यक्रम

    गोरखपुर दो दिवसीय दौरे पर सीएम योगी का कार्यक्रम

    गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :-

    गोरखपुर आज का कार्यक्रम: सीएम योगी आज दो दिवसीय दौरे पर आएंगे, एनसीसी एकेडमी और विरासत गलियारा के निर्माण कार्य का निरीक्षण करेंगे

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दोपहर 3 बजे दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचेंगे. वे यहां तालकंदला में निर्माणाधीन राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) एकेडमी रविवार को निरीक्षण करेंगे.।

    “एनसीसी एकेडमी का निर्माण जल निगम की कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज यूनिट कर रही है. इसकी अनुमानित लागत 47.88 करोड़ रुपए है.”

    निरीक्षण के बाद वह टीपी नगर स्थित रैन बसेरा परिसर में असहाय और जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित करेंगे.।

    इसके बाद पांडेयहाता से धर्मशाला बाजार तक निर्माणाधीन विरासत गलियारे का निरीक्षण कर कार्यों की समीक्षा करेंगे।

    “सोमवार को मुख्यमंत्री वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कालेज में आयोजित विधायक खेल स्पर्धा के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल होंगे।

    मुख्यमंत्री गोरखनाथ मंदिर में आयोजित होने वाले खिचड़ी मेला और चंपा देवी पार्क में 11 से 13 जनवरी तक आयोजित होने वाले गोरखपुर महोत्सव की भी तैयारी को लेकर बैठक कर सकते हैं।

  • हनुमंतनगर “उत्तरी” विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

    हनुमंतनगर “उत्तरी” विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

    गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :-

    आगामी रविवार दिनाँक 04/01/2026 को श्री रामचरितमानस पंचम सोपान श्री सुंदर सोपान के मानस गायन का आयोजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर विराट हिन्दू सम्मेलन के आयोजकों द्वारा कमल मैरिज हॉल दिग्विजय नगर हनुमंतनगर उत्तरी (निकट जगेशर पासी चौराह) पर सुनिश्चित किया गया है।

    आप सभी मानस भक्तों से विनम्र निवेदन है कि आप सभी प्रातः10:00बजे उपस्थित होकर प्रभु श्री राम की कृपा और करुणा का आनंद प्राप्त करें। आप सभी साधकों से आग्रह है कि सुंदरसोपन के पश्चात भोग प्रसाद अवश्य ग्रहण करे।

  • बॉडीबिल्डर की मिट्टी में सिर दबाकर हत्या करने वाले 4 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

    बॉडीबिल्डर की मिट्टी में सिर दबाकर हत्या करने वाले 4 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

    गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे:-

    “एसपी नॉर्थ की सूझबूझ से निर्दोष नामजद होने से बचे, असली हत्यारोपी गिरफ्तार”

    गोरखपुर।सहजनवां थाना क्षेत्र में हुए बॉडीबिल्डर की नृशंस हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। एसपी नॉर्थ की सूझबूझ और सटीक विवेचना के चलते जहां निर्दोष लोगों को नामजद होने से बचा लिया गया, वहीं हत्या के असली चारों गुनहगारों को गिरफ्तार कर लिया गया।
    प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना सहजनवां पर पंजीकृत मु0अ0सं0 689/2025 धारा 103(1), 3(5) बीएनएस के अंतर्गत हत्या के आरोप में चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों ने शराब के नशे में युवक का गला दबाकर तथा सिर को गीली मिट्टी में धंसाकर उसकी हत्या कर दी थी।

    “50 रुपये के विवाद में की गई थी हत्या”

    पुलिस के अनुसार दिनांक 23 दिसंबर 2025 को अभियुक्तों ने वादिनी के पुत्र से शराब पीने के लिए पैसे की मांग की थी। जब युवक ने पैसे देने से इंकार किया तो आरोपियों ने मिलकर पहले उसके साथ मारपीट की और फिर गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपियों ने शव को खेत में छोड़ दिया था।
    गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम
    पप्पू मांझी पुत्र रामबालक मांझी
    राजू मांझी पुत्र रामबालक मांझी
    मंगल मांझी पुत्र रामबालक मांझी निवासी ग्राम तपोवन टटारू, थाना अतरी, जिला गया (बिहार),हाल पता: राममिलन यादव का भट्ठा, जोगियाकोल, थाना सहजनवां
    बबलू मांझी पुत्र रामेश्वर मांझी
    निवासी मरड्डी, थाना वजीरगंज, जिला गया (बिहार),
    हाल पता: राममिलन यादव का भट्ठा, जोगियाकोल, थाना सहजनवां

    “थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में हुई गिरफ्तारी”

    इस सफल कार्रवाई को थानाध्यक्ष सहजनवां महेश कुमार चौबे के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। पुलिस टीम ने साक्ष्यों, मोबाइल कॉल डिटेल, घटनास्थल के तथ्यों और तकनीकी जांच के आधार पर असली आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया।
    पुलिस की इस कार्रवाई से यह भी स्पष्ट हो गया कि प्रारंभिक तौर पर जिन लोगों पर संदेह जताया गया था, वे निर्दोष थे। एसपी नॉर्थ की विवेचनात्मक सूझबूझ के कारण निर्दोष लोगों को फंसने से बचा लिया गया। पुलिस कर रही आगे की विधिक कार्रवाई फिलहाल गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

    पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े सभी साक्ष्य मजबूत हैं और आरोपियों को सख्त सजा दिलाने के लिए प्रभावी पैरवी की जाएगी।

  • गोला टैलेंट हंट सीज़न–2 में 65 बच्चों ने दिखाया हुनर

    गोला टैलेंट हंट सीज़न–2 में 65 बच्चों ने दिखाया हुनर

    क्रासर:एक जनवरी को गोला में होगी टैलेंट हंट सीजन-2 :

    ब्यूरो प्रभारी-वेद प्रकाश यादव
    गोलाबाजार। गोला में गुरुवार को चंद्राश फाउंडेशन द्वारा आयोजित गोला टैलेंट हंट सीज़न–2 कार्यक्रम में जिले के विभिन्न गांवों एवं अन्य राज्यों से आए बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू होकर शाम 7:30 बजे तक चला, जिसमें गायन एवं नृत्य विधा में कुल 65 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
    कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद माता सरस्वती का आवाहन करते हुए पूजा-अर्चना की गई। इसी क्रम में देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की शताब्दी जयंती मनाई गई। इस अवसर पर अमित तिवारी ने अटल जी के जीवन,व्यक्तित्व एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। प्रतियोगिता में यूएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल, नेवादा,पीएच इंटरनेशनल स्कूल, उरुवा तथा चंद्राश फाउंडेशन से जुड़े बच्चों ने भाग लिया। बच्चों की प्रस्तुतियों को दर्शकों से खूब सराहना मिली। कार्यक्रम में मनोज कुमार उमर बतौर मुख्य अतिथि व अभय साहू विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल रहे। इस दौरान चंद्राश फाउंडेशन की अध्यक्षा करिश्मा गुप्ता एवं संस्थापक पंकज कुमार गुप्ता ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य दक्षिणांचल के होनहार युवाओ को सही मंच देना है।
    प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका डांसिंग जज चंदन कुमार एवं सिंगिंग जज अनीश ने निभाई। कार्यक्रम के मेडल स्पॉन्सर अहमद रज़ा रहे। निर्णायक मंडल द्वारा गायन वर्ग से 10 बच्चों तथा नृत्य वर्ग से 20 बच्चों को फाइनल राउंड के लिए चयनित किया गया। चयनित प्रतिभागी एक जनवरी को होने वाले फाइनल कार्यक्रम में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
    कार्यक्रम के दौरान अहमद रज़ा, महावीर दुबे,निलेश राय,शिवम दुबे, विशाल व शिवम मोदनवाल,विपिन प्रजापति,सक्षम व आकाश अग्रवाल, आरिफ,अभिषेक जायसवाल,संदीप प्रजापति,संजय गुप्ता सहित चंद्राश फाउंडेशन की सभी शिक्षिकाएं एवं टीम के सदस्य उपस्थित रहे।

  • एलपीएम में खेल उत्सव के शानदार समापन पर बच्चों में दिखा गजब उत्साह

    एलपीएम में खेल उत्सव के शानदार समापन पर बच्चों में दिखा गजब उत्साह

    खेल आयोजनों से ही उभरकर आते हैं प्रतिभाशाली खिलाड़ी:तहसीलदार

    ब्यूरो प्रभारी-वेद प्रकाश यादव
    गोलाबाजार। गोला स्थित एलपीएम पब्लिक स्कूल में चल रहे तीन दिवसीय वार्षिक खेल उत्सव के शानदार समापन पर बच्चों का गजब उत्साह देखने योग्य था। खेल उत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि सत्येंद्र मौर्य,संरक्षक गिरधारीलाल स्वर्णकार, प्रबंधक भागीरथी प्रसाद स्वर्णकार व प्रबंध निदेशक अमरनाथ वर्मा द्वारा दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ।
    बतौर मुख्य अतिथि तहसीलदार सत्येन्द्र मौर्य ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे खेल आयोजनों से बच्चों में खेलों के प्रति रुचि बढ़ती है और भविष्य में प्रतिभाशाली खिलाड़ी उभरकर सामने आते हैं।
    विशिष्ट अतिथि पूर्व चेयरमैन गिरधारीलाल स्वर्णकार ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों में आत्मविश्वास,अनुशासन और प्रतिस्पर्धा की भावना को मजबूत करती हैं।
    विद्यालय प्रबंधक भागीरथी प्रसाद स्वर्णकार व प्रबंध निदेशक अमरनाथ वर्मा ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल में हार जीत लगी रहती है,खेल से हमें संघर्ष करने की सीख मिलती है।
    विद्यालय की प्रधानाचार्या एकता वर्मा व रेवरेण्ट डीके सिंह आए हुए सभी आगन्तुकों का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित कर खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया।
    बच्चों ने स्वागत गीत,स्वागत नृत्य एवं मार्च पास्ट करके अथिथियों का स्वागत किया। तीसरे दिवस के खेल में 50 मी० रेस,फ्राग जम्प रेस, म्यूजिकल चेयर रेस, सैक रेस,बैलेन्स रेस, बैलून ब्लास्टिंग’ बनाना इटिंग रेस, स्लो साइकिल रेस टग आफ वार बाइट गेट द फ्रुट जैसे विविध खेलों का आयोजन हुआ।
    इस अवसर पर विद्यालय के समन्वयक मनीष यादव,सह समन्वयक अनूप सिंह,राहुल चन्द,सुशील सिंह,प्रेम प्रकाश शुक्ला, अभिनव पाण्डेय, आदित्य राय,अर्चना संतोष,आयुषी
    खुशबु,रेनू दुबे, साधना त्रिपाठी आदि ने सहयोग प्रदान किया।

  • सनातन केवल एक धर्म नहीं जीवन जीने की कला है – रमेश जी

    सनातन केवल एक धर्म नहीं जीवन जीने की कला है – रमेश जी

         ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
    बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज उपनगर के लेटाघाट सरयू तट स्थित लक्ष्मीनारायण मन्दिर पर आयोजित हिंदू संगम कार्यक्रम में जिले के विभिन्न समाज, संगठनों और संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे। मंच पर आमंत्रित मुख्यवक्ताओं ने अपने उद्बोधन में हिंदू धर्म की प्राचीनता, सांस्कृतिक महत्ता और विश्वकल्याण की भावना पर प्रकाश डाला।
    गुरुवार को हिन्दू संगम में अपने विचार व्यक्त करते मुख्यअतिथि आरएसएस के प्रांत प्रचारक रमेश भाई ने कहा कि सनातन केवल एक धर्म नहीं जीवन जीने की कला है।हिंदू सभ्यता सनातन संस्कृति से निकली हुई दुनिया की सबसे प्राचीन और मानवीय सभ्यताओं में से एक है, जिसका मूल भाव ‘सर्वधर्म समभाव’ और ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ रहा है।उन्होंने यह भी कहा कि हिंदू समाज किसी पर आक्रमणकारी नहीं रहा बल्कि सदैव शांति, सद्भाव और सहअस्तित्व की राह पर चलता आया है। उन्होंने तेजी से बढ़ रहे धर्मांतरण को समाज के लिए गंभीर खतरा बताते हुए उन्होंने ईसाई और मुस्लिम मजहबी संस्थाओं द्वारा कथित रूप से चलाए जा रहे धर्मांतरण अभियानों पर चिंता व्यक्त की और समाज को सतर्क रहने का आह्वान किया।
    कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये मानस प्रवक्ता विजय लक्ष्मी शुक्ल ने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को भारत की सनातन संस्कृति और हिंदू धर्म के वास्तविक स्वरूप से अवगत कराना जरूरी है। इसके लिए मातृ शक्ति को ”धर्म योद्धा” तैयार करने की जिम्मेदारी निभाने का कार्य करना होगा। संत कृष्णानंद शास्त्री ने सनातन संस्कृति की रक्षा का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन वेदव्रत मिश्र, अध्यक्षता सुभाष जायसवाल व अतिथियों का स्वागत ज्योतिरायण सिंह ने किया।
    इसके पूर्व सरस्वती शिशु मंदिर बड़हलगंज के छात्र/छात्राओं ने प्रधानाचार्य मनीष पाण्डेय के निर्देशन में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
    इस अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर, विभाग मंत्री डॉ अश्वनी ओझा, विभाग प्रचारक अजय नारायण जी, विभाग कार्यवाह कौशलेंद्र जी, जिला प्रचारक दीपक जी, श्रीनिवास सोनी, तारकेश्वर वर्मा, व्यापार मण्डल अध्यक्ष श्रीकांत सोनी, जनसेवा संस्था के महामंत्री सन्तोष जायसवाल उमेश निगम, गंगा सोनी, राजेश पटवा, रामदेव वर्मा, सत्यम जायसवाल, राजुगुप्त, अमित पटवा, परमात्मा पटवा, संजय पटवा, शिवम वर्मा, यतींद्रनाथ त्रिपाठी, दुर्गेश निगम, दुर्गेश सोनी, प्रो. चिन्मय गुप्ता, दिलीप निगम, सभासद दीपक शर्मा, रचित उमर, सुरेश उमर, संजय कसेरा आदि लोग मौजूद थे।

  • गुजरात के कच्छ में भूकंप, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.4, किसी नुकसान की कोई खबर नहीं

    गुजरात के कच्छ में भूकंप, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.4, किसी नुकसान की कोई खबर नहीं

    नेशनल डेस्क निष्पक्ष टुडे:-

    नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक शुक्रवार सुबह करीब 4:30 बजे गुजरात के कच्छ जिले में रिक्टर स्केल पर 4.4 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप 10 किलोमीटर की गहराई पर आया। नुकसान की कोई खबर नहीं है।

  • आसाम ने राजस्थान को 4-0 से,व नेपाल ने उड़ीसा कों 2-1से हराया

    आसाम ने राजस्थान को 4-0 से,व नेपाल ने उड़ीसा कों 2-1से हराया

                 ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
    बडहलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज नेशनल स्पोर्टिंग क्लब बड़हलगंज (रजिस्टर्ड) के तत्वाधान में आयोजित ऑल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता में बुधवार को ग्रुप बी के पहले मुकाबले में नेपाल ने एएफसी उड़िसा की टीम को 2-1 से व दूसरे मैच में आरजे फुटबॉल एकेडमी आसाम ने बीएफसी फुटबॉल क्लब राजस्थान को 4-0 से पराजित किया।
    गुरुवार को खेले गए पहले मैच में नेपाल के खिलाड़ी करन ने 38 वें मिनट में पहला गोल किया। मध्यांतर के बाद करन ने ही 39 वें मिनट में दूसरा गोल किया। जबकि उड़ीसा की तरफ से सादिक ने 34 वें मिनट में गोल कर अंतर कम किया। उड़ीसा के गोलकीपर मुन्ना को मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं दूसरे मैच में आसाम के खिलाड़ी एरिक ने 10 वें, कलिंगा ने 19 वें मिनट में गोल कर 2-0 की बढ़त बना ली। मध्यांतर के बाद आसाम के खिलाड़ी कलिंगा व सतीश ने दो गोल ठोक कर 4-0 से जीत दिला दी। निर्णायक मंडल में नूरुद्दीन अंसारी, सरफराज अहमद, राजू, अकेला सिंह, संतोष सिंह रहे। मैच के मुख्य अतिथि गिरिजेश शाही, डॉ एस कुमार, डॉ राहुल श्रीवास्तव, डा परवेज कमाल, डा राहुल श्रीवास्तव रहे। कॉमेंटेटर मुन्ना शाही ने लाइव मैच का प्रसारण कर वाहवाही लूटी। आयोजक मंडल में अध्यक्ष रविंद्र सिंह उज्जैन, वीरू सोनकर, अजय सोनी, आशुतोष शाही, शिव प्रकाश यादव, संदीप तिवारी, बबलू आजाद, कृष्णा मोदनवाल, शैलेन्द्र कुमार ने अतिथियों को बैज लगाकर स्वागत किया इस दौरान भारी संख्या में मौजूद दर्शकों ने मैच का भरपूर आनंद उठाया।

  • स्वराज से सुराज तक का रास्ता सुशासन से होकर जाता है – प्रो. राकेश कुमार पाण्डेय

    स्वराज से सुराज तक का रास्ता सुशासन से होकर जाता है – प्रो. राकेश कुमार पाण्डेय

        ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

    बडहलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज स्थानीय महाविद्यालय नेशनल पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज बड़हलगंज में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर व्यापक स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कालेज के प्राचार्य प्रो. राकेश कुमार पांडेय ने अटल जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अटल जी स्वराज से सुराज का सपना देखते थे और इसके लिए सुशासन को उन्होंने माध्यम बनाया था। उनका मानना था कि स्वराज ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि हमारा लक्ष्य सुराज होना चाहिए। सुराज अर्थात उत्तरदायी और पारदर्शी शासन भी जरूरी है। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. त्रिपुरेश कुमार त्रिपाठी ने अपने संबोधन में बताया कि अटल जी राजनीतिक, सामाजिक और व्यक्तिगत जीवन में शुचिता, नैतिकता और सिद्धांतवादिता के पक्षधर थे। वे इन सभी की साक्षात प्रतिमूर्ति थे। उनके नेतृत्व में देश ने बड़ी उपलब्धियां हासिल की। चतुर्भुज स्वर्णिम राजमार्ग योजना,परमाणु परीक्षण,आर्थिक उदारीकरण आदि उनकी व्यक्तिगत उपलब्धियां रही। कार्यक्रम में एक अन्य वक्ता डॉ. रामेश्वर पांडेय ने श्री अटल जी को प्रखर राष्ट्रवादी नेता के रूप में याद किया।सहायक आचार्य डॉ. किशन लाल ने अटल जी के कवि व्यक्तित्व को याद करते हुए बताया कि अटल जी की कविताएं निराशा के अंधकार से आशा के प्रकाश की ओर ले जाती है।                               इस अवसर पर कई स्वयंसेवकों ने भी अटल जी से सम्बंधित अपने विचारों को व्यक्त किया। मंच का संचालन डॉ. सुधीर कुमार शुक्ल ने किया। डॉ. अजय मिश्र,डॉ. अजय कुमार सिंह,डॉ. विनय,डॉ. वैशाली आदि आचार्य उपस्थित रहें। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं स्वयंसेवक उपस्थित रहे।