विधायक और चेयरमैन ने अपने सिर पर कलश रख यात्रा का किया नेतृत्व सबके लिए सद्बुद्धि, गायत्री महामंत्र का मूल उद्देश्य
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
बड़हलगंज /गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे)राष्ट्रीय कन्या इण्टर कालेज परिसर में रविवार से शुरू हो रहे राष्ट्र जागरण, महिला सशक्तिकरण 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के लिए भव्य कलश यात्रा निकाली गई। चिल्लूपार के विधायक राजेश त्रिपाठी और बड़हलगंज की चेयरमैन प्रीति उमर ने स्वयं अपने सर पर कलश रखे इस यात्रा का नेतृत्व किया। रविवार को दोपहर 12 बजे से पीत वस्त्र धारी गायत्री परिवार के साधकों की कलश यात्रा सर पर सजा हुआ कलश लिए महायज्ञ स्थल से प्रारम्भ हुई, सबसे आगे रानी लक्ष्मीबाई, महाराणा प्रताप, भारत माता, कृष्ण और शिव की मनमोहक झांकियां घोड़े व रथ पर सवार होकर निकली जिसके पीछे ढोल नगाड़ों के साथ शांतिकुंज हरिद्वार से आये पवित्र कलश का रथ और फिर सर पर कलश लेकर चल रहे विधायक राजेश त्रिपाठी, चेयरमैन प्रीति उमर, चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर और हजारों की संख्या में कलशधारी महिला पुरुषों की टोली मां गायत्री की जयकार के साथ नगर का भ्रमण करते कालेज तिराहा, पटना चौराहा, सोती चौराहा, लेटाघाट, डीह स्थान, गोला तिराहा होकर पुनः कालेज तिराहा होकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंची जहां विधिवत पूजनोपरांत व मंत्रोच्चार के बीच शांतिकुंज हरिद्वार से आई महिला यज्ञाचार्यो की टोली ने कलश स्थापना कराया।
इसके पूर्व मुख्य यजमान के रूप में चेयरमैन प्रीति उमर व चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने विधिवत पूजन कर कलशयात्रा का शुभारम्भ किया था। कार्यक्रम में संयोजक आलोक सिंह, लक्ष्मीनारायण गुप्त, सुभाष विश्वकर्मा अनिल कुमार पाण्डेय, राधेश्याम कुशवाहा, विरेन्द्र नारायण गुप्ता,राजीव दूबे, डा बांके बिहारी मिश्रा, बसंत गुप्ता, पुरुषोत्तम जायसवाल, मीडिया प्रभारी सन्तोष जायसवाल, गीता कुशवाहा, अतरवासी देवी, संध्या श्रीवास्तव, संध्या जायसवाल, मीरा जायसवाल, विजयलक्ष्मी जायसवाल, सुमावती यादव, डा सुनीता सिंह एवं पश्चिमी उप्र के सम्भल से आए गायत्री साधकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
Leave a Reply