Category: न्यूज़

Your blog category

  • आज का राशिफल 🌸17.12.2025

    आज का राशिफल 🌸17.12.2025

    निष्पक्ष टुडे /ज्योतिष डेस्क

    *🌸 आज का राशिफल 🌸*17.12.2025

    🐏मेष राशिफल*
    आप बहुत दिनों से आज के दिन के लिए बचत करते आ रहे हैं ǀआज कोई ऐसी ख़ुशी की खबर मिलेगी जो आपके होठो पर मुस्कान और आँखों में आंसू ले आएगी ǀआज आप पुरे दिन दोस्तों और सम्बन्धियों से घिरे रहेंगेǀसमय मजे में बीतेगा लेकिन अपने स्वǀस्थ्य का ध्यान जरूर रखें ǀ

    🐂वृषभ राशिफल*
    जब भी कोई फैसला लेना होता है,आप दिल और दिमाग के बीच उलझ जाते हैं ǀयही उलझान है,अपने मन की आवाज सुनें ,इससे आप सही फैसले ले पायेंगे ǀआपके परिजनों और करीबियों को आपके साथ की जरुरत है ǀउनके साथ अच्छा समय बिताएं ǀ यात्रा की योजना बनाने के लिए अच्छा समय है ǀअगले सप्ताह यात्रा कर सकते हैं ǀ

    👫मिथुन राशिफल*
    दिन शांत रहेगा ǀपिछले सप्ताह के व्यस्त कार्यक्रम से थोड़ी राहत मिलेगी,जो अच्छी लगेगी ǀआपके वरिष्ठ अधिकारी आप पर नजर रखे हुए हैं ,इसीलिए अधिक मेहनत करें ǀ कुछ अनापेक्षित निजी मुद्दे आपके सामने आ सकते हैं ,उनसे आपको आश्चर्य तो जरुर होगा,लेकिन आप संतोषजनक तरीके से उन्हें सँभालने में कामयाब होंगे ǀ

    🦀कर्क राशिफल*
    यह सोचने और जानने के लिए कि आप अपने जीवन से क्या चाहते हैं,कुछ देर एकांत में बैठें ǀ पिछले कई दिन काफी व्यस्त रहे हैं ǀ इसीलिए आपको अपने उद्देश्यों का फिर से मूल्यांकन करना है और यह भी देखना है की आपके काम किस प्रकार आपके जीवन और संबंधों को प्रभावित कर रहे हैं ǀ यात्रा संभावित है ,हालाँकि हमारा सुझाव यह है कि किसी रोमांचक ताबड़तोड़ यात्रा के स्थान पर शांतिपूर्वक अपनी छुट्टियाँ बिताएं ǀ

    🐅सिंह राशिफल*
    आज का दिन कुछ अजीब सा रहेगा ǀकोई ऐसी घटना घट सकती है जिसकी आपने कभी कल्पना भी ना की होगी ǀ आप गृहों से मिलने वाली ऊर्जा का ध्यान रखें और यह समझने की कोशिश करें कि वे आपको किस दिशा में ले जाना चाहती हैं ǀ जीवन के इस मोड़ पर आपको सही रास्ता मिलना ही आपका आगे का भविष्य तय करेगा ǀ

    🙍‍♀️कन्या राशिफल*
    आपके सामने नए अवसर प्रस्तुत होने वाले हैं ǀ आप आज तक अपनी जिस प्रतिभा को केवल हॉबी मानते आये थे,उससे अपनी आजीविका कमा सकते हैं ǀ जीवन के हर क्षेत्र में नए बदलाव होंगे जो आपके जीवन को पूरी तरह बदलकर रख देंगे ǀ आप अपने जीवन से संतुष्ट अनुभव करेंगे ǀ

    ⚖️तुला राशिफल*
    आपके पास पिछले कामों की भरमार रहेगी,आप पिछले कुछ समय से अपनी जिम्मेदारियों से बचना चाह रहें हैं,आज का दिन आपके उन सब कामों के लिए बहुत अच्छा है ǀ आपको अपने कामो को पूरा करने के लिए इच्छाशक्ति,अनुशासन और एकाग्रता से काम लेना होगा ǀ जिस काम की आप अच्छी खासी योजना बनाये हुए हैं,उसे सफलता में बदलने के लिए अपनी पूरी उर्जा को उसमें लगा दें ǀ

    🦂वृश्चिक राशिफल*
    दिन शुरुआत में बहुत अच्छा,बाद में थोडा व्यस्त रह सकता है ǀ घर पर कोई बीमार पड़ सकता है और आपको अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद उनकी देखभाल के लिए समय निकालना होगा ǀ आपको सहकर्मियों या दोस्तों से खुशी मिलेगी और आप आने वाले समय में उनके साथ समय बिताने की योजनायें बना सकते हैं ǀ

    🏹धनु राशिफल*
    आज सावधान रहें ǀआपके प्रतिद्वंदी आपके खिलाफ योजनाये बनाकर आपको नुक्सान पहुंचाने की कोशिश करेंगे लेकिन आप आसानी से उनपर जीत हासिल कर पायेंगे,मजेदार तो यह है कि खुद उन्हें भी आपकी उपलब्धि के लिए आपकी तारीफ करनी होगी ǀ इस गंभीर स्थिति को थोडा हल्का-फुल्का बनाने के लिए दोस्तों के साथ कुछ समय बिताएं ǀ

    🐊मकर राशिफल*
    आप आज अपने परिवहन के साधन से परेशान हो सकते हैं ǀअगर कहीं किसी महत्वपूरण काम के लिए जाना है तो अपने लिए वैकल्पिक परिवहन की व्यवस्था कर लें और कोई बैकअप योजना तैयार रखें ǀ आज आप किसी भीतरी उलझन से परेशान हैं,लेकिन शांति बनाये रखें,यह समय जल्दी ही बीत जायेगा ǀ परिवार के साथ समय बिताएं ǀ

    🧉कुंभ राशिफल*
    आज स्वयं को भौतिक चीजों के मोह में फंसा अनुभव करेंगे,लेकिन किसी भी वस्तु को इतना कसकर न पकड़ें ǀ बहाव के साथ बहना ही उपयुक्त है,सहज बने रहें ǀ जब तक आपको जवाब नही मिल जाते ,अपना नजरिया दृढ ही रखें ǀदुसरे स्थान पर शिफ्ट होने के बारे में भी सोच सकते हैं ǀ इस बारे में दोस्तों और सहकर्मियों से बात करना सही रहेगा ǀ

    🐟मीन राशिफल*
    आज किसी अनियोजित रोमांचक यात्रा पर जाने की सम्भावना है ǀ हो सकता है कि शहर में ही घूमना चाहें,लेकिन आपका विचार खूब मजे करने का है और ऐसा ही होगा भी ǀ आप किसी करीबी के साथ हुए गिले-शिकवे दूर कर सकते हैं ǀ आपको पहले ही ऐसा करना चाहिए था,परन्तु आज सामने आने पर सब बातें साफ़ हो जायेंगी ǀ

  • हम आपके हैं महाराज जी…’, प्रेमानंद जी महाराज से मिलकर इमोशनल हुए विराट-अनुष्का”

    हम आपके हैं महाराज जी…’, प्रेमानंद जी महाराज से मिलकर इमोशनल हुए विराट-अनुष्का”

    मथुरा ब्यूरो निष्पक्ष टुडे:

    भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा एक बार फिर आध्यात्मिक यात्रा पर वृंदावन पहुंचे।

    मंगलवार सुबह दोनों ने प्रसिद्ध संत प्रेमानंद जी महाराज से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। श्रीराधा केलिकुंज आश्रम में हुई इस मुलाकात के दौरान विराट और अनुष्का ने साष्टांग प्रणाम किया और संत से जीवन, कर्म और भक्ति से जुड़े महत्वपूर्ण उपदेश प्राप्त किया

  • भारत–अमेरिका व्यापार वार्ता

    भारत–अमेरिका व्यापार वार्ता

    नेशनल डेस्क निष्पक्ष टुडे

    सरकारी सूत्रों के अनुसार भारत ने अमेरिकी कृषि उत्पादों के लिए अपना बाजार खोलने से साफ इनकार किया है।

    कई दौर की बातचीत के बावजूद भारत अपने किसानों और कृषि व्यवस्था की सुरक्षा को लेकर अडिग है।

    हालांकि अमेरिका से चावल के आयात में मामूली बढ़ोतरी पर विचार किया जा सकता है, जिसका भारतीय किसानों पर सीमित असर होगा।

    सूत्रों ने बताया कि भारत रक्षा, स्वच्छ ऊर्जा और एलएनजी जैसे रणनीतिक क्षेत्रों में अमेरिका के साथ सहयोग बढ़ाने पर बातचीत के लिए तैयार है।

  • मंगलवार, 16 दिसम्बर 2025 के मुख्य समाचार”

    मंगलवार, 16 दिसम्बर 2025 के मुख्य समाचार”

    16 दिसम्बर 2025 के मुख्य समाचार

    🔸अम्मान पहुँचे पीएम मोदी, एयरपोर्ट पर स्वागत के लिए खुद पहुंचे जॉर्डन के पीएम

    🔸ऑस्ट्रेलिया नरसंहार पर इजरायल ने दिखाई सख्ती, अपने नागरिकों के लिए जारी की नई ट्रेवल एडवाइजरी

    🔸भारत–अमेरिका व्यापार समझौते के बेहद करीब, टैरिफ कम होने की उम्मीद: वाणिज्य सचिव

    🔸राजस्थान में देर रात कांपी धरती! खाटूश्यामजी समेत कई इलाकों में महसूस हुए भूकंप के झटके

    🔸NIA ने दाखिल की चार्जशीट: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड था लश्कर आतंकी साजिद जट्ट

    🔸पीएम मोदी को अपशब्द बोलने पर भड़के किरेन रिजीजू, कहा- माफी मांगें राहुल गांधी और खड़गे

    🔸’सिद्धू मूसेवाला के कत्ल का बदला’, बंबीहा गैंग ने ली मोहाली में कबड्डी प्लेयर की हत्या की जिम्मेदारी

    🔸गोवा अग्निकांड- लूथरा ब्रदर्स आज भारत लाए जाएंगे: दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में पेश होगी; 11 दिसंबर को थाईलैंड में पकड़े गए थे

    🔸दिल्ली गैस चैम्बर बनी, 228 फ्लाइट कैंसिल: AQI 500 तक, इससे ज्यादा आंकड़े दर्ज नहीं होते

    🔸इंडिगो संकट- सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार: याचिकाकर्ता से कहा- हाईकोर्ट जाएं, वहां शिकायत का समाधान नहीं हुआ तो यहां आपका स्वागत है

    🔸PM Modi Jordan Visit: आतंकवाद के खिलाफ भारत-जॉर्डन एकजुट, PM मोदी बोले- इस मुद्दे पर हमारी सोच साफ और स्पष्ट

    🔸सरकार के समर्थन में उतरे थरूर: ट्रंप के सीजफायर वाले दावे को नकारा; कहा- कोई व्यापार रोकने की धमकी नहीं दी गई

    🔸Russia Ukraine War: यूक्रेन को सुरक्षा की गारंटी देने पर अमेरिका तैयार, ट्रंप बोले- अब शांति समझौता दूर नहीं

    🔸दिल्ली: नर्सरी से 5वीं तक की क्लासें ऑनलाइन, हवा की खराब क्वालिटी को देखते हुए बड़ा फैसला

    🔸बाप आतंकी, बेटा ISIS का स्लीपर सेल, घर में 6-6 गन, सिडनी की इनसाइड स्टोरी

    🔸आज ऑक्शन में किस्मत आजमाएंगे 5 सबसे युवा क्रिकेटर, भारत के तीन खिलाड़ी भी शामिल

    🔸बांग्लादेश में फिर भड़की जुलाई विद्रोह की आग, शेख हसीना को फांसी पर लटकाया जाए

    🔸CJI बोले- भगवान को भी चैन से सोने नहीं देते: बांके बिहारी मंदिर में अमीरों की स्पेशल पूजा पर SC सख्त, नोटिस थमाया

    🔸शाह-नड्‌डा ने हाथ पकड़कर नितिन नबीन को कुर्सी पर बैठाया: बीजेपी मुख्यालय में नए कार्यकारी अध्यक्ष पर फूल बरसाए गए, जय श्रीराम के नारे लगे

  • सरदार पटेल ने देश को दिया एकता का मंत्र – महेश उमर

    सरदार पटेल ने देश को दिया एकता का मंत्र – महेश उमर

                 ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

    बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की 75 वीं पुण्यतिथि पर नगर पंचायत बड़हलगंज के सभागार में श्रद्धांजलि दी गई।
    सोमवार को बड़हलगंज स्थित नगरपंचायत के विश्वनाथ उमर सभागार में आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने कहा कि सरदार पटेल ने अपना जीवन देश को एकजुट करने में समर्पित कर दिया था, उन्होंने कहा कि कृतज्ञ राष्ट्र एक अविभाजित और सशक्त भारतवर्ष के निर्माण में उनके अद्वितीय योगदान को कभी नहीं भूल सकता, उन्होंने देश को एकता का मंत्र दिया।
    इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी रामसमुख, सभासद दीपक गौड़, राकेश राय, दीपक शर्मा, सभासद प्रतिनिधि संजय सोनकर, भाजपा मंडल कोषाध्यक्ष श्रीकांत सोनी, दिनेश मद्धेशिया, राजकुमार भारती, बृजेश उमर, मनमोहन पटवा, आलोक सिंह, हरिकेश यादव, सुरेश उमर, हरिओम वर्मा, दीपक उमर , हिमांशु गौड़, उमेश यादव, विकास गौड़, अजय चौरसिया,राजेश पटेल, पप्पू यादव, विराज त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

  • रविवार, 14 दिसम्बर 2025 के मुख्य समाचार

    रविवार, 14 दिसम्बर 2025 के मुख्य समाचार

    देश दुनिया न्यूज़..

    🔸मेसी के जल्दी जाने पर कोलकाता स्टेडियम में बवाल! गुस्साए फैंस ने की तोड़फोड़, ममता बनर्जी ने मांगी माफी

    🔸मेसी इवेंट बवाल पर बड़ा एक्शन: मुख्य ऑर्गनाइजर हुआ गिरफ्तार, टिकट के पैसे होंगे वापस

    🔸​केरल निकाय चुनाव: बीजेपी ने लेफ्ट से छीनी तिरुवनंतपुरम नगर निगम की सत्ता, PM मोदी ने दी बधाई

    🔸​​ मेसी ने तेलंगाना के CM संग खेला फुटबॉल, राहुल गांधी ने की मुलाकात; दर्शकों संग भी किया एन्जॉय

    🔸​​​किसानों को खरीद सुविधा में बड़ी राहत : बायोमेट्रिक बाधा खत्म, स्टांप पेपर के माध्यम से सत्यापन कराकर पूरी कर सकेेंगे खरीद प्रक्रिया

    🔸​​​​​मनरेगा अब ‘पूज्य बापू ग्रामीण रोजगार योजना’: मोदी कैबिनेट का फैसला; काम के दिनों की संख्या भी 100 से बढ़ाकर 125 की गई

    🔸​​स्टेट GST की प्रदेशभर में बड़ी कार्यवाही, एक साथ 110 स्थानों पर छापेमारी में 200 करोड़ की कर चोरी उजागर

    🔸​​राज्यपाल ने ‘राजस्थान जन विश्वास’ अध्यादेश को दी हरी झंडी, 11 कानूनों से हटी जेल की सजा

    🔸​Bengal SIR: 13 लाख से अधिक मतदाताओं के माता-पिता के नाम एक; कहीं पिता की उम्र 15 वर्ष तो कई युवा बन गए दादा;

    🔸​UP: पंकज चौधरी होंगे यूपी भाजपा के नए अध्यक्ष, आखिरी तीन दिन में ली बढ़त; निर्विरोध निर्वाचन तय… आज घोषणा

    🔸​​​​​US Citizen Killed in Syria: सीरिया हमले में तीन अमेरिकियों की मौत, भड़के ट्रंप; कहा- आईएसआईएस से लेंगे बदला

    🔸​​​​​राजस्थान में गुम हुआ मोबाइल, खाते से निकल गए 13.52 लाख, खाता होल्ड कराने के बाद भी कटते रहे पैसे

    🔸फर्जी डर्मेटोलॉजिस्टों के खिलाफ कार्रवाई के लिए राज्यसभा में प्रस्ताव लाने की तैयारी, सांसद विवेक तन्खा ने दिया आश्वासन

    🔸सरकार ने फिक्स किया फ्लाइट टिकट का रेट, फिर भी आसमान पर हैं दाम; मुनाफाखोरी में जुटीं एयरलाइंस

    🔸शेख हसीना के कट्टर विरोधी शरीफ उस्मान हादी पर दिनदहाड़े अटैक, हमलावरों ने सिर में मारी गोली

    🔸​​​​​​दिल्ली-NCR में प्रदूषण का कहर… AQI 441 पहुंचते ही GRAP-4 लागू, कंस्ट्रक्शन समेत कई चीजों पर बैन

    🔸आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसा : बस दुर्घटना में 9 लोगों की मौत, 22 अन्य घायल

    🔸विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मजदूर संघों से की मुलाकात, श्रम संहिता संबंधी चिंताओं को उठाया

    🔹गोल्फ में लहराया भारत का परचम, युवराज संधू ने जीता विश्वा समुद्र ओपन का खिताब

     

  • रेमंड शोरूम में लगी आग, लाखों रुपये का सामान जलकर खाक, जांच जारी

    रेमंड शोरूम में लगी आग, लाखों रुपये का सामान जलकर खाक, जांच जारी

                   ब्यूरो प्रभारी -विनयतिवारी

    बडहलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज कस्बे में स्थित रेमंड शोरूम में शुक्रवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। शनिवार सुबह करीब 10 बजे शोरूम खुलने पर कर्मचारियों को आग लगने की घटना का पता चला, जिसके बाद हड़कंप मच गया।
    आग धधकती देख कर्मचारियों ने तत्काल शोरूम से सामान बाहर निकालना शुरू किया और आग बुझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक शोरूम में रखा एसी, कंप्यूटर, फर्नीचर, कुछ नकदी और बड़ी मात्रा में कपड़े जलकर राख हो चुके थे।

    इस अग्निकांड में करीब 50 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। शोरूम संचालक कृष्ण कुमार अग्रवाल ने बताया कि आग लगने से पहले शोरूम में लगभग डेढ़ करोड़ रुपये का कपड़ा स्टॉक मौजूद था। उन्होंने संतोष व्यक्त किया कि समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया, जिससे और बड़े नुकसान से बचा जा सका।

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। शोरूम मालिक ने आशंका जताई है कि आग एसी में हुए शॉर्ट सर्किट के कारण लगी हो सकती है। फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल पाएगा।

  • प्रतियोगिता निखारती है बच्चों की प्रतिभा – प्रीति उमर चेयरमैन

    प्रतियोगिता निखारती है बच्चों की प्रतिभा – प्रीति उमर चेयरमैन

    उमाशंकर सिंह विद्यापीठ में विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता

                ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

    बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) नगर पंचायत बड़हलगंज की चेयरमैन प्रीति उमर ने कहा कि प्रतियोगिताओ का आयोजन बच्चों की प्रतिभा निखारती हैं।

    शनिवार को बड़हलगंज स्थित उमा शंकर सिंह विद्यापीठ में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद नगर पंचायत की अध्यक्ष प्रीति उमर ने उक्त उदगार व्यक्त किया। उन्होंने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुये कहा कि किसी भी प्रतियोगिता में आत्मविश्वास और लगन के साथ तन्मयता से किया गया परिश्रम सफलता दिलाता है।

    इसके पूर्व श्रीमती उमर ने चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर प्रबंधक जगदीश नारायण सिंह, प्रधानाचार्य कल्पना सिंह, परीक्षक डा. चिन्मय गुप्त एवं डा. निर्भय अस्थाना – प्रोफेसर एनपीजी कालेज, विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष ज्योति नारायण सिंह, भाजपा कार्यकर्ता बृजेश उमर, जनसेवा महामंत्री सन्तोष जायसवाल के साथ विद्यालय के सीनियर और जूनियर वर्ग के छात्र/छात्राओं द्वारा विद्यालय परिसर में लगायी गई विज्ञान प्रदर्शनी का फीता काट कर शुभारंभ कर उनका अवलोकन किया।

    विज्ञान प्रदर्शनी में सीनियर वर्ग के छात्र रोशन कुमार और साथियों द्वारा बनाई गई हीमोडायलिसिस को प्रथम, अमन दूबे और साथियों द्वारा बनाई गई एनिमल सेल, प्रियंका कुशवाहा और साथियों द्वारा बनाई गई बैक्टिरियल सेल को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। जुनियर वर्ग में और सर्वेश जायसवाल और साथियों द्वारा बनाई गई वाटर सायकिल को प्रथम, प्रियंका राय, अर्पिता कुमारी और साथियों द्वारा बनाई गई स्मार्ट डस्टविन को दूसरा, अंकित सोनी और साथियों द्वारा बनाई गई वाटरप्रेशर रॉकेट को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।

    सीनियर वर्ग में विभिन्न विज्ञान विषयों पर 27 और जूनियर वर्ग में 11 प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था।

  • मारपीट के मामले में तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज

    मारपीट के मामले में तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज

    1. ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

      बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज कस्बा निवासी रितिक सोनकर की तहरीर पर पुलिस ने चक्रधारी सोनकर ,अभिषेक सोनकर एवं धीरज सोनकर के खिलाफ 115 (2), 352, 351 (2) के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच में लगी है।

    2. बड़हलगंज कस्बे के कालीचौरा मुहल्ला निवासी रितिक सोनकर ने तहरीर में कहा है कि कुछ माह पहले किसी बात को लेकर चक्रधारी सोनकर से कहा सुनी हो गई थी। 5 दिसंबर की शाम बाईपास रोड स्थित एक मैरिज हॉल में मैं शादी समारोह में गया था जहां चक्रधारी सोनकर मुझे देखकर गाली देने लगा। विरोध करने पर उक्त तीनों लोगों ने लाठी-डंडे से मार कर बुरी तरह घायल कर दिया।
  • शशि थरूर अब कहा के ?

    शशि थरूर अब कहा के ?

    थरूर की ‘दूरी’ से कांग्रेस में हलचल, राहुल गांधी की बैठक से एक और सांसद नदारद।

    _लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की अध्यक्षता में शुक्रवार को कांग्रेस सांसदों की एक बैठक हुई। कांग्रेस सांसदों की इस बैठक में शशि थरूर नहीं शामिल हुए।

    ये तीसरा मौका था जब इस प्रकार की बैठक में शशि थरूर की अनुपस्थिति देखने को मिली है।_