Category: न्यूज़

Your blog category

  • Big breaking

    Big breaking

    Big breaking

    ➡लखनऊ-गोमती रिवर फ्रंट पर बनेगा पेडेस्ट्रियन ब्रिज, गुजरात की साबरमती तर्ज का पेडेस्ट्रियन ब्रिज,LDA करेगा 54 करोड़ रुपये खर्च टेंडर जारी,2 महीने में टेंडर प्रक्रिया होगी पूरी, फिर निर्माण, अभी नदी पार करने की कोई व्यवस्था नहीं,ADCP ऑफिस के पास बनेगा नया ब्रिज,ब्रिज नदी के दोनों किनारों को जोड़ेगा.

    ➡लखनऊ-पूर्व प्रेमी पर झूठा रेप केस कराना पड़ा भारी,कोर्ट ने आरोपी रिंकी को 3.5 साल की कैद सुनाई,30 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया,एससी-एसटी एक्ट का दुरुपयोग साबित हुआ,कोर्ट ने कहा झूठे केस तेजी से बढ़ रहे हैं,कानूनी प्रक्रिया का गलत इस्तेमाल किया- कोर्ट,मोहनलालगंज में दर्ज कराया गया था फ़र्ज़ी केस.

    ➡लखनऊ-राष्ट्र प्रेरणा स्थल निर्माण में देरी पर LDA सख्त,25 दिसंबर को PM का प्रस्तावित है लोकार्पण, LDA VC प्रथमेश कुमार का औचक निरीक्षण,बाबे इंफ्राकॉम, पैन इंटेल कॉम पर 5-5 लाख जुर्माना,LDA ने चेताया देरी बर्दाश्त नहीं होगी,बसंतकुंज में हो रहा था राष्ट्र प्रेरणा स्थल निर्माण.

    ➡लखनऊ-KGMU में प्रदेश का पहला हड्डी, टिश्यू बैंक तैयार,उपकरण इंस्टॉल, लाइसेंस स्वीकृति का इंतजार,लाइसेंस मिलते ही बोन बैंक सुविधा शुरू होगी,गंभीर मरीजों की निकाली गई हड्डी अब होगी उपयोगी,लाइसेंस मिलते ही प्रत्यारोपण प्रक्रिया शुरू होगी.

    ➡लखनऊ-होमगार्ड के 41,424 पदों पर ऑनलाइन भर्ती शुरू,भर्ती बोर्ड ने विज्ञप्ति जारी कर आवेदन शुरू, आवेदन की अंतिम तिथि 17 दिसंबर तय,वन टाइम रजिस्ट्रेशन कराना होगा अनिवार्य,17 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन होंगे.

    ➡लखनऊ-राम मंदिर के ध्वजारोहण संबंधी मैराथन बैठक,बैठक में ट्रस्ट के पहल की सराहना,रंग आधारित सुरक्षा योजना की सटीक रणनीति,प्रत्येक प्रांत को अलग रंग आवंटित,समान रंग के झंडे, बैनर, प्रवेशिका, बैठने के स्थान का देंगे संकेत.

    ➡मऊ-चालक को नींद आने के कारण पलटी बस, बिहार से वाराणसी जा रही थी बस, सड़क हादसे में कुल 40 यात्री घायल हुए,सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस,सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा,14 यात्रियों का अस्पताल में इलाज जारी, तीन यात्रियों की हालत गंभीर बनी हुई है,कोपागंज थाना क्षेत्र के दाढ़ी चट्टी का मामला.

    ➡झांसी-भारत समाचार की खबर का बड़ा असर,स्टोन क्रेशर पर SDM का बड़ा छापा,भारी मात्रा में अवैध भंडारण सीज,दासना गांव में क्रेशर खदान पर कार्रवाई,स्वीकृत सीमा से ज़्यादा पहाड़ी का दोहन पकड़ा, SDM, CO और पुलिस की संयुक्त रेड,बड़े पत्थर गिरने से ग्रामीणों में दहशत,स्कूल परिसर में भी गिरे थे बोल्डर,अवैध भंडारण सीज, जांच जारी- SDM, झांसी के शाहजहांपुर थाना क्षेत्र का मामला.

    ➡हापुड़-फरीदाबाद अल-फलाह यूनिवर्सिटी कनेक्टिंग प्रकरण,GS मेडिकल कॉलेज पहुंचे डॉक्टर फारुख,मेडिकल कॉलेज से डॉक्टर फारुख ने की शुरुआत,दिल्ली पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में रखा था,पूछताछ के लिए ले गई थी दिल्ली पुलिस,आतंकी कनेक्शन नहीं मिलने पर डॉ फारुख कॉलेज वापस लौटे,डॉक्टर शाहीन के भाई के संपर्क में होने की थी आशंका,जम्मू कश्मीर की रहने वाले है डॉक्टर फारुख,पिलखुआ में स्थित है GS मेडिकल कॉलेज.

    ➡कन्नौज-तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलटी बस, सवार करीब 40 से अधिक यात्री घायल,मौके पर पहुंची पुलिस और यूपीडा कर्मी, घायलों को मेडिकल कॉलेज में कराया भर्ती,दिल्ली से गोंडा की तरफ जा रही थी बस, बस का एक्सल टूटने से हुआ हादसा,ठठिया क्षेत्र के 210 किलोमीटर कट की घटना.

    ➡मुरादाबाद-ठाकुरद्वारा इलाके में छात्रा ने की आत्महत्या,2 युवकों से परेशान थी बीए की छात्रा, छात्रा ने परिजनों से की थी युवकों की शिकायत,मरने से पहले छात्रा ने सुसाइड नोट भी छोड़ा,पुलिस ने छात्रा के शव को पोस्टमार्टम को भेजा,ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र की घटना, 2 पर केस दर्ज.

    ➡बहराइच- अनियंत्रित होकर बाइक से गिरी महिला, मौत,कसाहा मोहम्मदपुर गांव निवासी थी सुनीता,मेडिकल कॉलेज डॉक्टरों ने किया मृत घोषित,पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा,बहराइच के थाना रामगांव इलाके का मामला.

    ➡चंदौली-मेडिकल संचालक को बदमाशों ने मारी गोली,दुकान बंदकर घर जाने वाले था रोहिताश, लोगों ने निजी अस्पताल में कराया भर्ती,गंभीर हालत में वाराणसी रेफर, आरोपी फरार, पुलिस की टीमें बदमाशों की तलाश में जुटी,मुगलसराय क्षेत्र के जीटी रोड की घटना.

    ➡हापुड़-किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का मामला,पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया,अन्य आरोपियों की तलाश जारी,पिलखुआ कोतवाली पुलिस ने की गिरफ्तारी.

    ➡दिल्ली-PM आज कोयम्बटूर से किसान सम्मान निधि जारी करेंगे,यूपी के 2.15 करोड़ से अधिक किसानों को सम्मान निधि,डीबीटी के जरिए सीधे खाते खाते में आएगी सम्मान निधि,21वीं किस्त के रूप में UP के किसानों को 4314.26 करोड़.

    ➡पटना- बिहार में सरकार गठन की तैयारियां तेज,आज बीजेपी विधानमंडल दल की होगी बैठक,यूपी डिप्टी CM केशव मौर्य पर्यवेक्षक बनाए गए,बीजेपी ने केशव मौर्य को पर्यवेक्षक बनाया,अर्जुनराम मेघवाल,साध्वी निरंजन ज्योति सहपर्यवेक्षक.

  • 2 दरोगा 2 बैंक मैनेजर से शादी करने वाली दुल्हन अरेस्ट कानपुर में 10 खातों में मिले 8 करोड रुपए

    2 दरोगा 2 बैंक मैनेजर से शादी करने वाली दुल्हन अरेस्ट कानपुर में 10 खातों में मिले 8 करोड रुपए

    कानपुर

    2 दरोगा 2 बैंक मैनेजर से शादी करने वाली दुल्हन अरेस्ट कानपुर में 10 खातों में मिले 8 करोड रुपए

    यह कहानी है कानपुर की एक लुटेरी दुल्हन की

    कानपुर– ग्वालटोली थाने में तैनात दरोगा आदित्य कुमार लोचव से चौथी शादी कर उन्हें झांसा देने वाली लुटेरी दुल्हन दिव्यांशी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, उसके खातों से 8 करोड़ से अधिक की रकम मिली, पुलिस के अनुसार दिव्यांशी ने दो बैंक अधिकारियों समेत 12 से ज्यादा लोगों को प्यार के जाल में फंसाकर नाजायज संबंध, फिर फर्जी रेप केस दर्ज कराकर करोड़ों रुपये ऐंठे, उसने पहले दो बैंक मैनेजरों और फिर मेरठ में तैनात एक दरोगा से शादी कर फर्जी मुकदमे किए, पुलिस जांच में सामने आया कि उसके खातों से दरोगा, इंस्पेक्टर और सीओ तक के खातों में करोड़ों का ट्रांजैक्शन हुआ, गैंग में कई पुलिसकर्मियों की संलिप्तता भी सामने आई, दबाव और उत्पीड़न के चलते दरोगा आदित्य ने दो बार आत्महत्या का प्रयास तक किया था

  • खजनी का तकनीकी सहायक बना ‘धनकुबेर’, 25 करोड़ का होटल और 5 करोड़ का आलीशान मकान!

    खजनी का तकनीकी सहायक बना ‘धनकुबेर’, 25 करोड़ का होटल और 5 करोड़ का आलीशान मकान!

    खजनी का तकनीकी सहायक बना ‘धनकुबेर’, 25 करोड़ का होटल और 5 करोड़ का आलीशान मकान!

    कर्मचारियों से अभद्रता, प्रतिष्ठित चैनल के पत्रकार को धमकाने के भी आरोप

    गोरखपुर के विकास खंड खजनी में तैनात एक तकनीकी सहायक के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति, कमीशनखोरी और अभद्र व्यवहार के गंभीर आरोप सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि संबंधित कर्मचारी पिछले 10 से 15 वर्षों से इसी ब्लॉक में कार्यरत है और अपने दबंग रवैये के कारण चर्चाओं में बना रहता है।

    25 करोड़ का होटल और 5 करोड़ का आलीशान घर

    सूत्रों की मानें तो तकनीकी सहायक ने सेवा अवधि में बेहिसाब संपत्ति अर्जित की है। खुद उसके कथन के अनुसार, उसके पास 25 करोड़ रुपये मूल्य का होटल और करीब 5 करोड़ रुपये का मकान मौजूद है। सूत्र बताते हैं कि वह दवाइयों के कारोबार से भी अतिरिक्त आय अर्जित करता है।

    कर्मचारी और प्रधान पहलें सें ही परेशान अब खंड विकास अधिकारी सें की अभद्रता

    ब्लॉक के कर्मचारियों और कई ग्राम प्रधानों ने बताया कि तकनीकी सहायक का रवैया काफी अभद्र रहता है।प्रधानों का आरोप है कि वह विकास कार्यों में कमीशन की मांग करता है और कार्य न करने पर फाइल रोकने की धमकी देता है। कई कर्मचारियों ने बताया कि वह खंड विकास अधिकारी से भी बदसलूकी करने से नहीं चूकता।

    सत्ता के रसूक से रुकवाता ट्रांसफर

    ग्राम प्रधानों ने बताया कि उसके खिलाफ जब भी शिकायत होती है, वह अपने राजनीतिक संपर्कों के कारण ट्रांसफर रुकवा लेता है। शिकायत करने वाले कर्मचारियों और प्रधानों पर भी दबाव बनाने की बातें सामने आई हैं।

    कमीशन विवाद से शुरू हुआ मामला, महिला ने दी लिखित शिकायत

    करीब एक माह पुर्व एक पत्रकार की मां ने तकनीकी सहायक के कथित दबाव और अभद्रता के खिलाफ नोटरी के माध्यम से जिला प्रशासन को लिखित शिकायत भेजी थी।

    आरोप है कि कमीशन न देने पर महिला को परेशान किया गया। इसके बाद पत्रकार ने आरटीआई के माध्यम से उसकी योग्यता और प्रमाणपत्रों की जानकारी मांगी है।

    ताजा जानकारी के अनुसार, तकनीकी सहायक ने अपनी गड़बड़ियों पर पर्दा डालने के लिए कुछ प्रभावशाली लोगों से पत्रकार को फोन कराकर धमकाने की कोशिश की।बताया जा रहा है कि तकनीकी सहायक के खिलाफ पहले भी शिकायतें होती रही हैं, मगर कार्रवाई न होने से वह वर्षों से उसी ब्लॉक में बना हुआ है।

    फर्जी मापी कर लाखों रुपये के भुगतान का भी आरोप

    ग्रामीणों का आरोप है कि तकनीकी सहायक ने कई विकास कार्यों में फर्जी मापी दिखाकर लाखों रुपये के कार्य केवल कागजों पर ही पूरा बता दिया।

    एक ही योजना में 14 से 16 लाख रुपये तक की फर्जी मापी का मामला सामने आया है।

    पूर्व सीडीओ ने भी उसकी कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

  • देश राज्यों से बड़ी खबरें

    देश राज्यों से बड़ी खबरें

    1. शेख हसीना को फांसी की सजा, बांग्लादेश कोर्ट ने तख्तापलट के दौरान लोगों की हत्या का दोषी माना; 15 महीने से भारत में रह रहीं पूर्व प्रधानमंत्री
    2. मक्का से मदीना जा रहे 45 भारतीयों की मौत, उमरा के लिए जा रही बस डीजल टैंकर से टकराकर जली; सिर्फ ड्राइवर जिंदा बचा
    3. आर्मी चीफ बोले- ऑपरेशन सिंदूर 88 घंटे का ट्रेलर था, पाकिस्तान फिर मौका देगा तो जवाब और कड़ा होगा; आतंक फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई जरूरी
    4. ‘ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ ट्रेलर था’, आर्मी चीफ की पाकिस्तान को खुली चेतावनी; दिल्ली ब्लास्ट केस के बाद सेना है तैयार
    5. राज्यपाल से मिले मुख्यमंत्री, 19 नवंबर को भंग होगी विधानसभा, कल JDU-BJP विधायक दल की बैठक, 20 नवंबर को शपथ ग्रहण, PM मोदी शामिल होंगे
    6. PM ने ट्रैक-मशीन में बैठकर बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट देखा, शनिवार को सूरत पहुंचे थे मोदी, NHSRCL ने जारी की दौरे की तस्वीरें
    7. दिल्ली ब्लास्ट, अल-फलाह चेयरमैन को दिल्ली पुलिस का समन, इनका भाई हैदराबाद से गिरफ्तार; यूनिवर्सिटी में आज तोड़फोड़ संभव, आतंकियों ने इसे अड्‌डा बनाया
    8. गृहमंत्री शाह आज हरियाणा में, दिल्ली ब्लास्ट की इन्वेस्टिगेशन के बीच फरीदाबाद में 6 राज्यों के CM के साथ मीटिंग; आंतरिक सुरक्षा पर चर्चा होगी
    9. हिमाचल में BJP नेता का सनातन-ब्राह्मण विरोधी बयान, पुनर्जन्म-कर्मकांड पर विवादित स्टेटमेंट; सोशल मीडिया में ट्रोल हो रहे अजय श्याम; माफी मांगी
    10. रॉबर्ट वाड्रा बोले- बिहार में दोबारा चुनाव होना चाहिए, इंदौर में कहा- जनता नतीजों से खुश नहीं; चुनाव आयोग की मदद से ये रिजल्ट आया
    11. आजम खान और उनके बेटे को 7-7 साल की सजा, 2 महीने पहले छूटे थे, अब फिर जेल जाएंगे; फर्जी पैन कार्ड केस में फैसला
    12. बेतिया में कार ने बारातियों को रौंदा, 3 की मौत, दुल्हन के दरवाजे पर हादसा, मरने वालों में दूल्हे के फूफा, अगुआ भी; 15 से ज्यादा घायल
    13. भारतीय कंपनियों का कैश, मुनाफा मजबूत, तेज ग्रोथ जारी रहेगी, RBI गवर्नर मल्होत्रा ने कहा- अमेरिकी टैरिफ का असर मामूली, क्रिप्टो को मान्यता देने का प्रस्ताव नहीं
    14. टैरिफ के बाद भारत-अमेरिका के बीच पहली डील, जरूरत की 10% गैस US से खरीदेगा भारत, घरेलू सिलिंडर की कीमतें कम हो सकती हैं
    15. भोपाल में पारा 5.2°, 84 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, राजस्थान के 16 शहरों का तापमान 10° से नीचे; दिल्ली में 9° टेम्परेचर
    16. सेंसेक्स 388 अंक चढ़कर 84,950 पर बंद, निफ्टी में भी 103 अंक की बढ़त रही, बैंकिंग और ऑटो शेयर चढ़े
  • बड़ी खबरें

    बड़ी खबरें

    बड़ी खबरें

    ➡ हापुड़- विद्युत कर्मचारियों के खिलाफ धरना-प्रदर्शन, किसान संगठन के नेता, महिलाओं का धरना, कर्मचारियों पर महिलाओं से अभद्रता का आरोप, चेकिंग के नाम पर घर में घुसने का आरोप, एंटी पावर थेफ्ट थाने के बाहर धरना-प्रदर्शन

    ➡फर्रुखाबाद – हिमाचल गर्वनर शिव प्रताप शुक्ला का दौरा, एक निजी स्कूल के कार्यक्रम में पहुंचे , अधिकारियों सहित गणमान्य लोगों की शिरकत, स्कूल वार्षिक उत्सव में बच्चों ने कार्यक्रम किए प्रस्तुत, फतेहगढ़ के जेएनबी रोड स्थित एक स्कूल का मामला

    ➡मुजफ्फरनगर – पुलिस और डकैतों के बीच हुई मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में डकैत मुनित घायल , काम्बिंग के दौरान चुटकी,बिनेश, रितिन अरेस्ट, मुख्य आरोपी डकैत चुरती भागने में सफल, सपेरों का भेष बनाकर घरों की करते थे रेकी, कब्जे से आभूषण, तमंचे कारतूस, बाइक बरामद., बुढाना कोतवाली के मंदवाड़ा रोड पर मुठभेड़

    ➡हल्द्वानी- देर रात हुए बवाल के बाद दर्ज हुआ मुकदमा, 40-50 अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ केस दर्ज . वनभूलपुरा थाना पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, घटना स्थल के आसपास भारी फोर्स की तैनाती

    ➡श्रावस्ती- प्राइवेट अस्पताल की लापरवाही का मामला , महिला मरीज का किया गलत इलाज, इलाज, ऑपरेशन के बदले ₹35,000 वसूले- परिजन, डॉक्टर की लापरवाही से जिंदगी खतरे में- परिजन, हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में भर्ती, डीएम को प्रार्थना देकर कार्रवाई की मांग की, भिनगा के आकाश नर्सिंग होम का मामला

    ➡रायबरेली- डम्पर और डीसीएम की जोरदार टक्कर, डम्पर चालक वाहन लेकर हुआ फरार, डीसीएम चालक गंभीर रूप से घायल, बछरावां क्षेत्र के ओवर ब्रिज की घटना

    ➡हरदोई . सरदार पटेल की जयंती पर एकल यात्रा, जिलाध्यक्ष, सांसद, विधायक का नेतृत्व ,. 8 किलोमीटर की एकता यात्रा आयोजित , मल्लावां कस्बे के स्वराज आश्रम में समापन

    ➡संभल- ASI को रोककर अभद्रता करने का मामला, जुमा मस्जिद में ASI को रोका था , आरोपियों से इंतजामिया कमेटी का किनारा, मामले में सदर जफर अली का बयान , दोनों बाहरी, अवैध धन कमाना चाहते हैं- अली, नमाज पढ़ने के बहाने मस्जिद में आते हैं- अली, दोनों आरोपियों पर हो चुका है केस दर्ज, संभल कोतवाली क्षेत्र का मामला

    ➡कानपुर देहात- घूस लेते रंगे हाथों सिपाही गिरफ्तार, एंटी करप्शन ने गौरव कुमार को पकड़ा, 6 हजार रुपये की मांगी थी रिश्वत , हिरासत में लेकर अकबरपुर थाना पहुंची, सिकंदरा थाना क्षेत्र का मामला

    ➡चित्रकूट – नाबालिग से रेप करने वाला गिरफ्तार, आरोपी अमृतलाल को पुलिस ने पकड़ा ,स POCSO सहित गंभीर धाराओं में केस था दर्ज, मानिकपुर कोतवाली का है पूरा मामला

    ➡मेरठ- चोरों ने फिर बनाया ट्रांसफार्मर को निशाना, ट्रांसफार्मर का कीमती सामान चोरों ने पार किया, बिजली विभाग,पुलिस मौके पर जांच में जुटी, सामान चोरी होने से गांव में बिजली आपूर्ति ठप, किठौर थाना क्षेत्र के फतेहपुर नारायण का मामला

    ➡फर्रुखाबाद- तहसील में काम कर रहे प्राइवेट कर्मचारियों का विरोध, प्राइवेट कर्मचारियों का तहसील के वकीलों ने किया विरोध, SDM,तहसीलदार की मिलीभगत से तहसील में भ्रष्टाचार , प्राइवेट कर्मचारी मोटी रकम लेकर गोपनीयता कर रहे भंग, एसडीएम के ज्ञापन न लेने से वकीलों में रोष, फर्रुखाबाद की तहसील कायमगंज परिसर का मामला

    ➡प्रयागराज- पूर्व विधायक इरफान सोलंकी से जुड़ी खबर, याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई, अंतरिम आदेश को हाईकोर्ट ने बढ़ाया, पूर्व सपा विधायक को जारी रहेगी राहतस,, ट्रायल कोर्ट की कार्यवाही पर रोक जारी रहेगी, मामले में 17 दिसंबर को होगी अगली सुनवाई

    ➡प्रयागराज- 40वीं अखिल भारतीय प्राइजमनी इंदिरा मैराथन, पूर्व पीएम इंदिरा गांधी का 19 नवंबर को जन्मदिन, 500 से अधिक धावकों के शामिल होने की संभावना, 18 साल तक के महिला पुरुष धावक लेंगे हिस्सा, सुबह 6 बजे आवास आनंद भवन से होगी मैराथन

    ➡बरेली- 15 लाख की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, तस्कर से 604 ग्राम अफीम,बाइक,मोबाइल बरामद, बारादरी के रोहिलखंड छात्रावास के पास गिरफ्तारी

  • सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें

    सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें

    सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें

    15- नवम्बर – शनिवार

    • बिहार चुनाव की जीत का जश्न दिल्ली में, PM मोदी गमछा लहराते हुए भाजपा मुख्यालय पहुंचे; नड्डा बोले- जनता ने जंगलराज के खिलाफ विकास चुना
    • गंगा जी बिहार से बहते हुए ही बंगाल पहुंचती है…’, नतीजों के बाद PM मोदी का CM ममता को संदेश
    • मोदी जी को नमन; बिहार में बंपर जीत पर नीतीश कुमार का पहला बयान
    • जहां-जहां पैर पड़े राहुल के, तहां-तहां बंटाधार’, जहां से निकली SIR के खिलाफ यात्रा, वहां पिछड़ी कांग्रेस*
    • बिहार में NDA सरकार, तेजप्रताप हारे, बोले- तेजस्वी फेलस्वी है, मोदी विश्व के सबसे मजबूत नेता, जयचंदों ने RJD को खोखला किया
    • फरीदाबाद में मिले विस्फोटक की जांच के दौरान कश्मीर में बड़ा धमाका, 6 पुलिसकर्मी शहीद
    • बिहार के लोगों ने गर्दा उड़ा दिया, कट्टा सरकार कभी वापस नहीं लौटेगी: पीएम मोदी
    • बिहार चुनाव की जीत का जश्न दिल्ली में, मोदी बोले- कांग्रेस अब मुस्लिम लीगी माओवादी पार्टी; छठ को ड्रामा कहने वाले बिहार की इज्जत क्या करेंगे
    • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, यह वही बिहार है जहां कभी माओवादी आतंक हुआ करता था, जहां नक्सल प्रभावित इलाकों में दोपहर तीन बजे मतदान समाप्त हो जाता था, लेकिन इस बार लोगों ने बिना किसी डर के पूरे जोश और उत्साह के साथ मतदान किया है। आप जानते हैं कि जंगलराज के दौरान बिहार में क्या होता था। मतपेटियों को खुलेआम लूटा जाता था।
    • भाजपा मुख्यालय पर अपने संबोधन में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा,  बिहार वो धरती है, जिसने भारत को लोकतंत्र की जननी होने का गौरव दिया है। आज उसी धरती ने लोकतंत्र पर हमला करने वाली ताकतों को धूल चटाई है। बिहार ने फिर दिखाया है, ‘झूठ हारता है – जनविश्वास जीतता है’। बिहार ने डंके की चोट पर कह दिया है, जमानत पर चल रहे लोगों का जनता साथ नहीं देगी।
    • ‘हो सकता है कांग्रेस का एक और विभाजन हो जाए…’ बिहार की जीत के बाद पीएम मोदी का बड़ा दावा
    • अमित शाह ने सोशल मीडिया पर साझा पोस्ट में लिखा, ‘बिहारवासियों का एक-एक वोट भारत की सुरक्षा और संसाधनों से खेलने वाले घुसपैठियों और उनके हितैषियों के खिलाफ मोदी सरकार की नीति में विश्वास का प्रतीक है। वोटबैंक के लिए घुसपैठियों को बचाने वालों को जनता ने करारा जवाब दिया है। बिहार की जनता ने पूरे देश का मूड बता दिया है कि मतदाता सूची शुद्धिकरण अनिवार्य है और इसके खिलाफ राजनीति की कोई जगह नहीं है
    • राहुल गांधी ने जहां तालाब में छलांग लगाकर पकड़ी थी मछली, वहां उम्मीदवार को 31 हजार वोटों से मिली हार
    • शुरू से ही निष्पक्ष नहीं था बिहार चुनाव, नतीजे भी चौंकाने वाले; करारी हार पर बोले राहुल गांधी
    • मुसलमानों ने छोड़ा साथ, यादव भी रूठ गए; इस हार को भुला नहीं पाएगी RJD
    • बिहार में ओवैसी की ‘पतंग’ छाई, AIMIM ने RJD, कांग्रेस, JDU और BJP चारों को हराया
    •  लोकसभा चुनाव 2024 में लगा था बीजेपी को झटका… हरियाणा, महाराष्ट्र, दिल्ली और अब बिहार में गाड़ा झंडा
    •  राजस्थान का अंता उपचुनाव की सबसे बड़ी कहानी,सांकली गांव में 763 में से सिर्फ 1 वोट; खामोश रहा पूरा गांव
    • ग्रामीणों के अनुसार चुनाव का बहिष्कार कोई अचानक लिया गया फैसला नहीं था,यह वर्षों से उपेक्षा का जमा हुआ गुस्सा था,सांकली को जोड़ने वाली पांचों सड़कें हर मानसून में डुब जाती है,गांव कई-कई सप्ताह दुनिया से कट जाता है, ग्रामीण कहते हैं हम वोट देकर क्या करेंगे? हमारी सुनवाई ही नहीं होती,जब सड़क ही नहीं,तो विकास किसका?
    • तीन और ‘आतंक’ के डॉक्टर गिरफ्तार, एक इमाम को भी दबोचा गया; डॉ. मुस्तकीम का चीन कनेक्शन आया सामने, सूत्रों के अनुसार, डॉ. मुस्तकीम ने चीन से एमबीबीएस किया था और 2 नवंबर को अल-फलाह यूनिवर्सिटी में अपनी इंटर्नशिप पूरी की थी। वहीं डॉ. मोहम्मद भी वहीं से एमबीबीएस कर इंटर्नशिप कर रहे थे।
    • कोलकाता टेस्ट में साउथ अफ्रीका 122 रन से आगे, पहली पारी में 159 ही बनाए, भारत 37/1; राहुल-सुंदर नॉटआउट लौटे, बुमराह को 5 विकेट
    • आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगा अडाणी ग्रुप, असम में भी ₹63,000 करोड़ के इन्वेस्टमेंट का ऐलान; विशाखापट्टनम में टेक पार्क बनाएगी कंपनी
  • निवार, 15 नवम्बर 2025 के मुख्य समाचार

    निवार, 15 नवम्बर 2025 के मुख्य समाचार

    निवार, 15 नवम्बर 2025 के मुख्य समाचार

    🔸श्रीनगर के नौगाम थाने में जबरदस्त धमाका, दिल्ली ब्लास्ट और जैश-ए-मोहम्मद कनेक्शन आया सामने; 8 पुलिसकर्मी घायल

    🔸राहुल गांधी बोले- चुनाव शुरू से ही निष्पक्ष नहीं था: NDA को 200+ सीटें, महागठबंधन 35 पर सिमटा, जनसुराज का खाता भी नहीं खुला

    🔸अब बिहार में MY का मतलब महिला और यूथ है, जीत पर बोले PM मोदी

    🔸Maithili Thakur ने रचा इतिहास, बन गईं सबसे कम उम्र की विधायक

    🔸Breaking : पाकिस्तान दर्शन को गई भारतीय महिला संदिग्ध हालातों में गायब, तलाश जारी

    🔸​​​​Delhi Terror Attack: आतंकी उमर का सहपाठी डाॅ. आरिफ निकला साजिश का बड़ा चेहरा, बम ब्लास्ट में बड़ा खुलासा

    🔸घर पर खड़ी कार, फिर भी FasTag से कट गया 5 बार टोल: पुलिस से लेकर बैंक तक सबने झाड़ा पल्ला, बुजुर्ग परेशान

    🔸अंता उपचुनाव में कांग्रेस को मिली जीत, भाजपा के मोरपाल सुमन दूसरे नंबर पर रहे

    🔸​जी7 बैठक के दौरान यूएन महासचिव गुटेरेस से मिले जयशंकर, वैश्वक हालात और भारत की भूमिका पर अहम चर्चा

    🔸​PM मोदी आज बिरसा मुंडा जयंती समारोह में शामिल होने जाएंगे डेडियापाड़ा

    🔸​​थरूर बोले- कांग्रेस पहले से ज्यादा वामपंथी रुख अपना रही: भाजपा से मुकाबले के लिए ये रवैया, मनमोहन ने BJP सरकार की नीतियां ली थीं

    🔸​​​मोदी गमछा लहराते हुए भाजपा मुख्यालय पहुंचे: मखाने की माला पहनी, बोले- बिहार के लोगों ने गर्दा उड़ा दिया

    🔸कर्नाटक में गन्ना किसानों का आंदोलन हिंसक हुआ: 100 से ज्यादा ट्रैक्टर में आग लगाई; किसानों की मांग ₹3300 टन का भाव नहीं चाहिए

    🔸​​​​​​Bihar Election Result: पटना में 48 हजार को नहीं पसंद आया कोई प्रत्याशी, 6 विधानसभा में तीसरे नंबर पर नोटा

    🔸​Bihar Election Result: चिराग…सियासत के नए धूमकेतु, पिता से आगे निकले; दलित नेता के रूप में किया स्थापित

    🔸​​​​​​बिहार चुनाव: राजद की डूबती नैया के बीच अपनी सीट बचाने में सफल रहे तेजस्वी यादव

    🔸उपचुनाव परिणाम: आठ सीटों में से कांग्रेस और भाजपा दो-दो सीटें जीतीं, नेशनल कॉन्फ्रेंस ने गढ़ खोया

    🔸e-KYC के बिना बंद हो सकती है ₹1,500 की किश्त, 18 नवंबर के पहले करें लडकी बहीण योजना की यह प्रक्रिया

    🔹वैभव सूर्यवंशी ने 32 गेंद पर शतक लगाया: एमर्जिंग एशिया कप में UAE के खिलाफ 144 रन बनाए; 15 छक्के लगाए

  • शाहीन की आजीवन सदस्यता निष्कासित !!

    शाहीन की आजीवन सदस्यता निष्कासित !!

    शाहीन की आजीवन सदस्यता निष्कासित !!

    1. दिल्ली ब्लास्ट के बाद गिरफ्तार डॉक्टर शाहीन के खिलाफ IMA का बड़ा एक्शन..!
    2. दिल्ली ब्लास्ट केस में डॉक्टर शाहीन की संलिप्तता पर IMA ने बड़ा एक्शन लिया है। 
    3.  IMA ने तत्काल प्रभाव से डॉक्टर शाहीन की आजीवन सदस्यता निष्कासित कर दी है।

    साथ ही डॉक्टर शाहीन का निष्कासन केंद्रीय कार्यालय को भी भेज दिया है।

  • ए.के. विजन एकैडमी में धूम धाम से मनाया गया बाल दिवस

    ए.के. विजन एकैडमी में धूम धाम से मनाया गया बाल दिवस

    “ए.के, विजन एकैडमी रूद्रपुर ख़जनी व ए.पी.गुप्ता इंटरमीडिएट कॉलेज,पंडित आरपी त्रिपाठी मेमोरियल मैं धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस पर खेल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन”

    ब्यूरो प्रभारी – संतोष कुमार त्रिपाठी खजनी, गोरखपुर।

    खजनी/ गोरखपुर। विद्यालय में बड़े उत्सव के साथ बाल दिवस मनाया गया पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षकों द्वारा आयोजित एक विशेष सभा से हुई, जिसके बाद विद्यालय के प्रबन्धक विनय त्रिपाठी व प्रिंसिपल ज्योति त्रिपाठी ने महान नेता, विचारक, दूरदर्शी और एक सच्चे राजनेता – पंडित जवाहरलाल नेहरू के बारे में जानकारीपूर्ण दी और कहा सभी बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं दी और कहे एक बच्चे की क्षमताएँ अनंत होती हैं।उसे खिलने के लिए बस प्यार और मार्गदर्शन की ज़रूरत होती है।

    स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री बच्चों के बेहद शौकीन थे और कार्यक्रम ने इस अवसर की भावना को स्पष्ट रूप से दर्शाया, जिसमें शिक्षकों ने मंच संभाला और बच्चों के लिए एक मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
    पंडित आरपी त्रिपाठी मेमोरियल कॉलेज में पंडित जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धांजलि दी गई, जो बच्चों के अधिकारों, देखभाल और शिक्षा के बारे में जागरूकता बढ़ाने के अपने अथक प्रयासों के लिए जाने जाते हैं।

    वही ए,पी, गुप्ता इंटर मीडिएट कॉलेज में निम्नलिखित सांस्कृतिक कार्यक्रम में कई रोचक और रोमांचक कार्यक्रम संपन्न हुआ।

    प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों द्वारा उत्साहवर्धक और थिरकाने वाले ‘भांगड़ा’ के साथ उत्सव का माहौल और भी गहरा हो गया। इसके बाद, शिक्षकों के एक समूह ने चाचा नेहरू की प्रशंसा में एक गीत प्रस्तुत किया, जिन्होंने देश को एक नए और गौरवशाली भविष्य की ओर अग्रसर किया। अपने शिक्षकों को जोश और उत्साह के साथ इस दिन को मनाते हुए देखकर छात्र बहुत खुश हुए।

    राकेश त्रिपाठी – ने अपने संबोधन में छात्रों को बड़े सपने देखने और कड़ी मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने शिक्षकों के जीवंत प्रदर्शन की भी सराहना की।

    महेश कुमार दुबे नगर पंचायत अध्यक्ष उनवल ने बच्चों को इस विशेष दिन की हार्दिक बधाई दी। उन्होंने बच्चों की तुलना सुंदर फूलों से की और उन्हें अपनी खुशबू हर जगह फैलाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छात्रों को पंडित जवाहरलाल नेहरू के असाधारण बलिदानों की भी याद दिलाई और छात्रों से कहा कि वे उन्हें अपने सभी प्रयासों में एक आदर्श के रूप में रखें। मुथूट समूह द्वारा मेधावी छात्राओं स्मृति और स्वाति तिवारी को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए दो छात्रवृत्तियाँ भी प्रदान की गईं। बाल दिवस पर स्कूल परिसर में उत्साह और उल्लास का माहौल रहा और बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। मौके पर सभी शिक्षक व शिक्षिकाएं शिक्षिकाएं रहे उपस्थित।

  • 12 नवम्बर 2025 के मुख्य समाचार

    12 नवम्बर 2025 के मुख्य समाचार

    बुधवार, 12 नवम्बर 2025 के मुख्य समाचार

    🔸दिल्ली ब्लास्ट मामले में सनसनीखेज खुलासा, जैश की लेडी टेरर हेड डॉ. शाहीन, मसूद अजहर की बहन से लेती थी ट्रेनिंग!

    🔸मृतकों के परिवारों को मिलेगी 10-10 लाख की मदद, दिल्ली ब्लास्ट के बाद CM रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान

    🔸Bihar Election 2025: दूसरे चरण की 122 सीटों पर मतदान खत्म, बंपर वोटिंग ने तोड़े सारे रिकॉर्ड; 1302 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद

    🔸गृह मंत्री अमित शाह ने जारी किए सख्त आदेश, कहा – जांच एजेंसियां अपना पूरा प्रकोप दिखाएं

    🔸शहबाज शरीफ नहीं आ रहे बाज, PAK में हुए हमले के लिए भारत को ठहराया कसूरवार

    🔸Pakistan Blast: इस्लामाबाद कोर्ट के बाहर आत्मघाती हमला, 12 की मौत और 21 घायल

    🔸भारत का पलटवार: ब्लास्ट के पीछे पूरा जैश मॉड्यूल ढेर, डॉक्टर से इमाम तक अरेस्ट

    🔸’ये गैर जिम्मेदाराना और माफी के लायक नहीं’, धर्मेंद्र के निधन की खबरों पर हेमा मालिनी ने जताया गुस्सा

    🔸अमेरिका में वीजा मुश्किल: ट्रंप प्रशासन ने जारी की सख्त नई गाइडलाइन, स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति बने अहम मानदंड

    🔸सुप्रीम कोर्ट में शिंदे vs उद्धव पर फाइनल सुनवाई आज, धनुष-बाण सिंबल पर होना है फैसला

    🔸दिल्ली धमाके के बाद पाकिस्तान अलर्ट: पाकिस्तानी जेट राजस्थान सीमा के पास गश्त कर रहे; भारत ने बॉर्डर के पास हाइवे पर उतारा जगुआर

    🔸फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी की वेबसाइट हैक: लिखा- जिहाद करने वालों की भारत में जगह नहीं; यहां के डॉक्टर से 2900KG विस्फोटक मिला था

    🔸निठारी हत्याकांड- मुख्य दोषी सुरेंद्र कोली आजाद होगा: सुप्रीम कोर्ट ने आखिरी केस में भी बरी किया; 10 मामलों में मिली थी मौत की सजा

    🔸बिहार चुनाव में पहली बार सभी बूथों की लाइव ट्रैकिंग, EVM की GPS मॉनिटरिंग के साथ 66.90% वोटिंग

    🔸Exit Poll बोले- बिहार में फिर नीतीशे कुमार, 15 में से 14 पोल में एनडीए को बहुमत

    🔸लाल किला विस्फोट की साजिश रचने वालों को बख्शा नहीं जाएगा: मोदी

    🔸पूर्व अग्निवीरों को आयु सीमा में 5 साल तक की छूट, राज्य सरकार के इस फैसले से नौकरी के बढ़े अवसर

    🔸धर्मेंद्र के बाद प्रेम चोपड़ा की तबियत हुई ख़राब ; लीलावती हॉस्पिटल में करवाया भर्ती

    🔸पीएम मोदी दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे भूटान, द्विपक्षीय संबंधों में और मज़बूती पर रहेगा जोर