सुशील कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी नियुक्त

गोरखपुर। सुशील कुमार श्रीवास्तव आयुक्त कार्यालय गोरखपुर मंडल गोरखपुर के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी नियुक्त किए गए। श्री श्रीवास्तव ने 5 मार्च 1992 को आयुक्त कार्यालय में पदभार ग्रहण किया था। श्री श्रीवास्तव आयुक्त कार्यालय में विभिन्न पदों पर रह कर अपने दायित्वों का बखूबी निर्वहन करते हुए सेवा भाव से अपनी सेवा दे रहे है। राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश अनुभाग 12 लखनऊ ने श्री श्रीवास्तव के 10 वर्षों के उत्कृष्ट वार्षिक प्रविष्ठियां एवं कार्यों के अनुभव को देखते हुए 30 जुलाई 2025 को पदोन्नति प्रदान कर मंडलायुक्त कार्यालय गोरखपुर में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के पद पर तैनाती दी गई। श्री श्रीवास्तव 24 अगस्त 2021 से 30 जुलाई 2025 तक आयुक्त कार्यालय गोरखपुर मंडल में प्रशासनिक अधिकारी के पद पर रह कर शासकीय कार्यों में अपना महत्वपूर्ण योगदान कुशलता पूर्वक दिए। श्री श्रीवास्तव अब वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी का दायित्व ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करेंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *