बिजली का बल्ब बंद करने को लेकर दो सगे भाई भिड़े, दोनों पक्षों से पांच पर केस दर्ज

संवाददाता– एस.पी. सिंह
सहजनवा, (गोरखपुर)।

सहजनवा थाना क्षेत्र के जोगियाकोल गांव में लाइट बल्ब बंद करने की मामूली बात को लेकर दो सगे भाइयों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट तक पहुँच गया। घटना में दोनों पक्षों से कुल पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जोगियाकोल निवासी रंजीत कुमार पुत्र दिनदयाल ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि 1 अगस्त को लाइट बल्ब बंद करने को लेकर उसके सगे भाई संजीत और उसकी पत्नी वंदना ने गाली-गलौज करते हुए उसके पिता, पत्नी और बहन के साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया।
वहीं, दूसरे पक्ष से संजीत पुत्र दिनदयाल ने आरोप लगाया कि उसी दिन रात करीब 9 बजे बल्ब जलाने की बात को लेकर उसके सगे भाई रंजीत और पिता दिनदयाल ने गाली-गलौज करते हुए लाठी, डंडे और पटरे से उसकी पत्नी वंदना को मारकर घायल कर दिया।
पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर रंजीत, रंजीत की पत्नी, दिनदयाल और संजीत, वंदना के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *