निभा फिल्म्स मगध बिहार, शिवोहम एंटरटेनमेंट प्रा.लि. ‘वीर वधू’ की शूटिंग वाराणसी में

निभा फिल्म्स मगध बिहार एवं शिवोहम एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड बैनर के तले बनाई जा रही भोजपुरी फिल्म ‘वीर वधू’ की शूटिंग भव्य पैमाने पर की जा रही है। इस फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के जिला वाराणसी के विभिन्न क्षेत्रों में किया जा रहा है। निर्देशक अभिषेक दूबे के निर्देशन में बन रही पारिवारिक, सामाजिक और देशभक्ति भोजपुरी फ़िल्म ‘वीर वधू’ का निर्माण फ़िल्म निर्माता गया कुमार कर रहे हैं। इस फिल्म में केंद्रीय भूमिका में करोड़ों दिलों पर राज कर रही चाँदनी सिंह वीर वधू के रूप में नजर आने वाली हैं।

इस फिल्म में चांदनी सिंह के अपोजिट गायक से नायक बने सौरभ सम्राट नजर आने वाले हैं, उनकी केमिस्ट्री दर्शकों को बहुत ही पसंद आने वाली है। वहीं सौरभ सम्राट के बड़े भाई के किरदार में फिल्म स्टार राघव पांडेय अपने अभिनय का जौहर दिखने वाले हैं। उनकी पत्नी के किरदार में राखी मिश्रा अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरने वाली हैं। कई हिट फिल्मों के लेखक धर्मेंद्र सिंह ने इस फिल्म की कथा पटकथा व संवाद बहुत ही जानदार लिखा है। इस फिल्म का गीत-संगीत भी बहुत ही मधुर और कारण पूरी बनाया गया है। सामाजिक और पारिवारिक पृष्ठभूमि पर बनाई जा रही इस फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश की पावन नगरी वाराणसी के विभिन्न क्षेत्रों की जाएगी। इस फ़िल्म के मुख्य कलाकार चाँदनी सिंह, राघव पांडेय, राखी मिश्रा, सौरभ सम्राट, संजय पांडेय, महेश आचार्य, संदीप यादव, कमलेश कुमार गौतम, संतोष कुमार, बबिता सिंह आदि हैं। फ़िल्म के लेखक धर्मेन्द्र सिंह और डीओपी सत्य प्रकाश हैं। संगीतकार रत्नेश सिंह, गीतकार छोटू यादव (सुरजीत) हैं। डांस मास्टर महेश आचार्य, फाइट मास्टर दिनेश यादव, आर्ट डायरेक्टर राम बाबू ठाकुर, प्रोडक्शन कंट्रोलर जुबैर शाह, प्रोडक्शन मैनेजर सोनू यादव, स्टिल फोटोग्राफर बिट्टू बिहारी, मेकअप मोहन मिश्रा, देव शर्मा, हेयर ड्रेसर वर्षा जायसवाल हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *