“पोल पर हुई शार्ट शर्किट से लगी आग में लाखो का सामान हुआ था राख”
ब्यूरों प्रभारी —-विनय तिवारी
बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे): बड़हलगंज बीते अठारह जुलाई की रात बड़हलगंज विकास खण्ड की ग्राम पंचायत कोइलीखाल गांव निवासी दोनों पैरों से दिव्यांग पिंटू निषाद के जनरल स्टोर्स की दूकान के पास पोल पर शार्ट शर्किट के चलते निकली चिंगारी से दूकान में रखा लाखों का सामान सहित लगभग एक लाख की नकदी जलकर राख हो गई थी। सूचना पाकर चिल्लूपार के पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी मंगलवार को कोइलीखाल गांव पहुंच पीड़ित पिंटू से मिल उसके घावों पर मलहम लगाया तथा उसकी आर्थिक मदद भी की।
बताते चलें कि कोइलीखाल निवासी दिव्यांग पिंटू निषाद की जनरल स्टोर्स की गांव में ही दूकान है जिसमें एटीएम मशीन भी लगी थी। पप्पू जनरल स्टोर्स के सामान बेंचने के साथ आधार कार्ड पर जरुरतमंदो को रुपये देने का कार्य भी करता था। इसलिए वह अपनी दूकान में हजारों की नकदी लोगों को देने के लिए हमेशा रखता था। शुक्रवार की रात तेज हवा के चलते बिजली के पोल पर तार आपस मे लड़ गये जिससे निकली चिंगारी से दुकान मे आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और उसमें रखा फ्रिज,एटीएम मशीन, कोल्ड ड्रिंक, लैपटॉप, प्रिंटर, डिवाइस सहित एक लाख रुपए नगद जलकर खाक हो गए। आग से बगल मे स्थित जोगिंदर निषाद की झोपड़ी भी जलकर राख हो गई। आग के चलते पप्पू निषाद को काफी नुकसान हुआ है। यही दूकान दोनों पैरों से दिव्यांग पिंटू के जीवन का सहारा थी।मंगलवार को पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी कोइलीखाल गांव पहुंच पिंटू व जोगेंदर से मिल ढाढस बंधाया। यथासंभव आर्थिक मदद कर आगे भी सहयोग का वादा किया। ग्रामीणों ने पूर्व विधायक के इस कार्य की सराहना की।इस अवसर पर भुवनेश्वर चतुर्वेदी, चंचल पाण्डेय, परशुराम निषाद, प्रदीप निषाद आदि सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
Category: न्यूज़
Your blog category
-

अग्निपीड़ित दिव्यांग से मिले विनयशंकर तिवारी, की आर्थिक मदद
-

जमीनी विवाद को लेकर दो सगे भाई भीड़े, 10 पर बलवा मारपीट का केस दर्ज
संवाददाता– एस.पी. सिंह
सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।गीडा थाना क्षेत्र के अहिरौली पटखौली निवासी खजांची पुत्र सहतू के भाई से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। उसी बात को लेकर रविवार को सगे भाई के परिजन दरवाजे पर चढ़ आए और गाली गलौज करते हुए लाठी, डंडे, ईट से मारपीट कर घायल कर दिए। बचाव करने आए महाजन, विपिन, विकास को मारपीट कर घायल कर दिए। पुलिस ने आरोपी रामवृक्ष, रिंकू, रामकरन, सरोजा, राम सजन के खिलाफ गाली, गलौज, बलवा, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर लिया है। वहीं दूसरे भाई रामवृक्ष पुत्र सहतू ने आरोप लगाया कि गांव के समीप फोरलेन के किनारे समोसा चाय बेचता है। रात्रि में 9 बजे के करीब पत्नी दुकान बंद कर घर आ रही थी। उसी दौरान भाई का लड़का बाइक चलाते आया और पत्नी को ठोकर मार दिया। विरोध किया तो वह गाली गुप्ता देते हुए परिजन को बुलाकर लाठी डंडे ईट से मारकर दंपत्ति को घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी विपिन, विकास, महाजन, पूजा, खजांची के खिलाफ गाली गलौज, मारपीट, बलवा, जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर लिया है।
-

जंगल कौड़िया राज मार्ग चौड़ीकरण में उत्पन्न हो रहे अतिक्रमण को हटाया गया
“स्थानीय नागरिकों में काफी रोष व्याप्त है”
सूर्य प्रकाश ओझा
गोरखपुर ।विकासखंड के जंगल कौड़िया में चल रहे गोरखपुर सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण के कार्य में सालों से लगातार सड़क के किनारे स्थानियों के द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए प्रशासन आए दिन अतिक्रमण हटाने का कार्यवाही अपने स्तर से तहसील प्रशासन और एन एच आई तथा पीएनसी की टीम कर रही है और बार-बार स्थानीय लोगों के द्वारा उनका विरोध किया जाता है ।इस काम में सबसे बड़ी बाधा लोगों के द्वारा यह उत्पन्न हो रही है कि लोगों की समस्याओं का निराकरण किए बिना ही प्रशासन जबरन उनके अतिक्रमण हटाने का प्रयास कर रहा है।
मंगलवार दोपहर 1:00 बजे के आसपास तहसील प्रशासन एन एच आई और पीएनसी की टीम ने अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर के साथ कार्यवाही करना शुरू किया जिसका स्थानीय कुछ लोगों ने हल्का-फुल्का विरोध दर्ज कराया लेकिन प्रशासन के समझाने के बाद अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही शुरू हुई। इस संबंध में हमारी टीम जंगल कौड़िया पड़ताल करने पहुंची और उनकी समस्या का पता लगाने का प्रयास किया तो बात सामने निकल करके आई की बहुत सारे ऐसे लोग हैं जिनको यदि मकान का मुआवजा मिल गया है तो जमीन का नहीं और जमीन का मिल गया है तो मकान का कुछ लोग तो ऐसे भी हैं जिनका ना ही जमीन का मुआवजा मिला है ना ही मकान का मुआवजा मिला जिसके कारण वह अपना अतिक्रमण हटाना नहीं चाहते और जब इन लोगों ने प्रशासन से बात किया तो प्रशासन सिर्फ आश्वासन देता है और आश्वासन दे कर के संबंधित जिम्मेदार चले जाते हैं कभी-कभी तो लोगों ने बताया कि एक-एक हफ्ते में समस्या हल करने का आश्वासन देने के बाद भी दो-दो तीन-तीन महीने बीत गए और यह आश्वासन सिर्फ कोरा सिद्ध हुआ किसी भी प्रकार का मुआवजा नहीं मिल पाया वहां के स्थानीय नागरिक सुनील मौर्य ने बताया कि पूरे जीवन की पूंजी उनका यह मकान था और जब यह मकान चौड़ीकरण की जद में आने लगा तो उन्होंने वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में जमीन लेने के लिए पुस्तैनी खेत की जमीन गिरवी रख दी और जब पैसा कम पड़ने लगा तो कुछ पैसा ब्याज पर भी ले रखा है जिसका अब उन्हें ब्याज भी भरना पड़ रहा है जिससे घर की आर्थिक स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। प्रशासन मुआवजे के नाम पर सिर्फ आनाकानी करता है बहुत प्रयास के बाद तो घर के सामने जो बाउंड्री चली हुई थी उसका मुआवजा ही मिल पाया इनके अलावा सुरेश प्रसाद, महेंद्र मौर्य, रामपति मौर्य, रामधनी मौर्य, राम हर्ष मौर्य, सहित बहुतेरो की भी कहानी लगभग एक जैसी ही है। मंगलवार को अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही में गोरखपुर सदर के तहसीलदार ज्ञान प्रकाश सिंह उप जिलाधिकारी सदर पंकज कुमार गुप्ता स्थानीय कानूनगो व लेखपाल भूपेंद्र देव एन एच आई से चंद्रशेखर और पी एन सी के लोग मौजूद रहे।
-

सिरफिरे ने भाई का एक्सीडेंट बता कर छात्रा को बाइक पर बैठाया, किया छेड़छाड़, केस दर्ज
“सिरफिरे ने अश्लील वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी”
“छात्रा द्वारा विरोध करने पर सिरफिरे ने पेड़ की डाल तोड़कर किया पिटाई”
संवाददाता– एस.पी. सिंह
सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।सहजनवा थाना क्षेत्र के एक गांव की छात्रा जो ऑटो में बैठकर घघसरा कोचिंग पढ़ने जा रही थी। उसी दौरान गांव का एक सिरफिरा रास्ते में ऑटो रोक लिया, और इसके भाई का एक्सीडेंट बताकर बाइक पर बैठाकर सुनसान स्थान पर ले जाकर छेड़छाड़ करने लगा। और विरोध करने पर मारपीट कर फरार हो गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी से थाना क्षेत्र के एक गांव की छात्रा घघसरा स्थित एक कोचिंग सेंटर में पढ़ाई करती है। सोमवार को वह सुबह 7.30 बजे के करीब आटो में बैठकर कोचिंग पढ़ने जा रही थी। उसी दौरान गांव का एक सिरफिरा आया और आटो रोक लिया, और कहा कि भाई का एक्सीडेंट विजैवा गांव के पास हो गया है। जिससे छात्रा सदमे में आ गई, और बाइक पर बैठाकर भाई को देखने निकल गई। आरोपी उसे सुनसान स्थान पर ले गया, और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। छात्रा ने जब विरोध किया तो आरोपी पेड़ की डाल तोड़कर उसकी खूब पिटाई किया। इस दौरान छात्रा का मोबाइल कही गिर गया, और सिरफिरे ने उसका अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। पीड़िता गांव आकर आरोपी के घर उलाहना देने पहुंची तो उसके परिजन भी जान से मारने की धमकी देने लगे। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी मनोज कुमार पुत्र राजदेव, पिता राजदेव और इसकी मां के खिलाफ छेड़छाड़, आईटी एक्ट, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर लिया है।
-

एस0ओ0जी0 यमुनानगर जोन व थाना कौंधियारा की संयुक्त पुलिस टीम को मिली सफलता
एस0ओ0जी0 यमुनानगर जोन व थाना कौंधियारा की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा 02 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 13.55 कि0ग्रा0 अवैध गांजा व परिवहन में प्रयुक्त 01 मोटरसाइकिल बरामद
एस0ओ0जी0 यमुनानगर जोन व थाना कौंधियारा की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक- 22.07.2025 को चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर कैथा पुलिया के पास थाना क्षेत्र कौंधियारा से 02 अभियुक्त 1.जोगेन्द्र सिंह चौहान पुत्र गोरखनाथ निवासी कौंदीछापर थाना खीरी जनपद प्रयागराज, 2.शारदा प्रसाद केसरवानी पुत्र राजकुमार केसरवानी निवासी तरवल घटवा थाना करछना जनपद प्रयागराज को गिरफ्तार किया गया । उपरोक्त अभियुक्तों के कब्जे से 13.55 कि0ग्रा0 अवैध गांजा व गांजा तस्करी हेतु प्रयोग किया गया वाहन मोटरसाइकिल हीरो पैशन प्रो रजि0नं0-UP70 DQ 8860 बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर थाना कौंधियारा पर मु0अ0सं0 146/25 धारा 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया है । नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
पूछताछ का विवरण-
अभियुक्तगण उपरोक्त ने पूछताछ पर बताया कि हम लोग बाहर से गांजा लाकर प्रयागराज में घूम-घूम कर फुटकर में बेचकर मुनाफा कमाते है और मुनाफा के रूपयों को आपस में बराबर-बराबर बांट लेते है और अपने शौक को पूरा करते है।गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
1.जोगेन्द्र सिंह चौहान पुत्र गोरखनाथ निवासी कौंदीछापर थाना खीरी जनपद प्रयागराज, उम्र करीब 20 वर्ष ।
2.शारदा प्रसाद केसरवानी पुत्र राजकुमार केसरवानी निवासी तरवल घटवा थाना करछना जनपद प्रयागराज, उम्र करीब 19 वर्ष ।बरामदगी का विवरण-
• 13.55 कि0ग्रा0 अवैध गांजा
• 01 मोटरसाइकिल हीरो पैशन प्रो रजि0नं0-UP70 DQ 8860 (घटना में प्रयुक्त)पंजीकृत अभियोग का विवरण-
मु0अ0सं0 146/25 धारा 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट थाना कौंधियारा कमिश्नरेट प्रयागराज ।आपराधिक इतिहास-
अभियुक्त शारदा प्रसाद केसरवानी उपरोक्त-
1.मु0अ0सं0 37/2024 धारा 8/20/29/60 एनडीपीएस एक्ट थाना राबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र ।गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
थाना कौंधियारा पुलिस टीम-
1.थानाध्यक्ष कुलदीप शर्मा
2.उ0नि0 अंकित तिवारी
3.उ0नि0 अभय कुमार यादव
4.उ0नि0 अवशेष कुमार
5.हे0का0 रमेश सिंह
6.हे0का0 इसराफील
7.का0 आशीष सिंह
8.का0 जवाहर लाल
एस0ओ0जी0 जोन यमुनानगर टीम-
1.उ0नि0 नवीन कुमार सिंह (एसओजी)
2.हे0का0 संजय सिंह
3.हे0का0 चालक दिनेश सिंह
4.हे0का0 रंजीत यादव
5.का0 दीपक सिंह
6.का0 जसवीर सिंह
7.का0 सिद्धेश्वर पाण्डेय
8.का0 अजय सिंह
9.का0 मनोज कुमार यादव -

बी0आई0टी0 के वर्तमान सत्र में 1247 छात्रों का रिकार्ड प्लेसमेंट
गोरखपुर। “पसीने की स्याही से जो लिखते है अपने इरादों को – उनके मुकद्दर के पन्ने कभी कोरे नहीें हुआ करते”, उक्त लाइन को चित्रार्थ करते हुए बी0आई0टी0 संस्थान के वर्तमान सत्र में देश एवं विदेश की प्रतिष्ठित 148 कम्पनीयों द्वारा संस्थान के विभिन्न संवर्ग के छात्र एवं छात्राओं का प्लेसमेंट किया गया जिसमें अदानी सीमेन्ट, टी0सी0एस0, एच0सी0एल0, हीताची, हैबेल्स, गैलेन्ट, एक्सीस बैंक, मैक्लियाडस, एलकेम एवं बर्नेट सहित विभिन्न प्रसिद्ध कम्पनी द्वारा छात्रों की लिखित एवं साक्षात्कार प्रक्रिया के उपरान्त चयन किया गया। इस वर्ष का सर्वश्रेष्ठ पैकेज 11.20 लाख का रहा जो बी0टेक0 की छात्रा मानवी पाण्डेय को टारगेट कम्पनी द्वारा प्रदान किया गया।
बी0आई0टी0 संस्थान में हुए रिकार्ड प्लेसमेंट के विषय पर अवगत कराते हुए संस्थान के चेयरमैन डा0 आर0ए0 अग्रवाल एवं सचिव डा0 रजत अग्रवाल ने कहा कि प्लेसमेंट प्राप्त करना छात्र जीवन की मंजिल होती है। बी0आई0टी द्वारा प्रत्येक प्रवेशित छात्र को अत्यंत आधुनिक प्रयोगशाला एवं अनुभवी शिक्षकों द्वारा ज्ञान एवं प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है ताकि छात्र को नवीन तकनीक से परिचित कराते हुए विभिन्न आद्यौगिक इकाईयों में भ्रमण कराया जाता है एवं विभिन्न आद्यौगिक इकाईयों में प्रशिक्षित कराया जाता है ताकि छात्र का सर्वागीण विकास हो सके। संवाद में पारंगत होने के लिए इंग्लिश लैग्वेज लैब एवं इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स भी प्रत्येक छात्र को निःशुल्क प्रदान किया जाता है।
संस्थान के निदेशक प्लेसमेंट अश्वनी चतुुर्वेदी ने कहा कि शिक्षक एवं छात्रों के कठिन परिश्रम का परिणाम है कि बी0आई0टी0 संस्थान में रिकार्ड प्लेसमेंट हुए हैं। बी0आई0टी0 की प्लेसमेंट टीम निरंतर वर्ष भर छात्रों को साक्षात्कार एवं कम्पनी की परीक्षा हेतु तैयार करती रहती है ताकि उन्हें बेहतर अवसर प्राप्त हो सके।
प्लेसमेंट टीम के सभी सदस्य हिमांशु पाठक, शशांक श्रीवास्तव, डा0 प्रशांत सिंह, अभिषेक मौर्या, अमितेश त्रिपाठी एहराज सिद्धीकी सहित निदेशक प्रशासन दीपक अग्रवाल, सी0टी0ओ0 विजय श्रीवास्तव, निदेशक एच0आर0 संतोष त्रिपाठी, निदेशक बी0आई0टी0 डा0 रूप रंजन, निदेशक फार्मेसी डा0 आशीष सिंह, निदेशक डिग्री कालेज प्रो0 अवधेश तिवारी, निदेशक मैनेजमेंट कालेज डा0 अभिषेक त्रिपाठी, निदेशक डिप्लोमा अभिनव श्रीवास्तव, शिक्षक, कर्मचारी तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
उपर्युक्त जानकारी कालेज के निदेशक प्रशासन दीपक अग्रवाल ने दीं।
-

तैयार होंगी 200 और मॉडल सीआई वीएचएसएनडी, स्वास्थ्य सेवाओं में होगा गुणात्मक सुधार
“सक्रिय 200 मॉडल सीआई वीएचएसएनडी / यूएचएसएनडी के बेहतर परिणाम आने के बाद लिया गया निर्णय”
“डीएचएस की बैठक में मॉडल सीआई वीएचएसएनडी / यूएचएसएनडी सहित विभिन्न कार्यक्रमों की हुई समीक्षा”
“राष्ट्रीय दृष्टिविहीनता एवं दृष्टिदोष नियंत्रण कार्यक्रम में रैकिंग के लिए भी दिया गया सम्मान”

गोरखपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेश झा ने कहा है कि जिले में 200 अतिरिक्त मॉडल छाया एकीकृत (सीआई) ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस (वीएचएसएनडी) सत्र तैयार किए जाएंगे। इनसे समुदाय स्तर पर दी जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं में गुणात्मक सुधार होगा। सोमवार की शाम को विकास भवन सभागार में हुई जिला स्वास्थ्य समिति (डीएचएस) की बैठक के बाद सीएमओ डॉ झा ने बताया कि जिले में पहले से सक्रिय 200 मॉडल सीआई वीएचएसएनडी / यूएचएसएनडी सहित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समिति की बैठक में हुई समीक्षा के क्रम में यह निर्णय लिया गया। समीक्षा के दौरान यह पाया गया कि मॉडल सीआई वीएचएसएनडी / यूएचएसएनडी के बेहतर परिणाम सामने आएं हैं। बैठक के दौरान ही राष्ट्रीय दृष्टिविहीनता एवं दृष्टिदोष नियंत्रण कार्यक्रम में रैकिंग में योगदान देने वाले चिकित्सकों और कार्यक्रम प्रबन्धकों को सम्मानित भी किया गया।
सीएमओ डॉ झा ने बताया कि जिले में करीब तीन हजार सीआई वीएचएसएनडी और सीआई यूएचएसएनडी का आयोजन किया जाता है। इनमें से करीब दो सौ सत्रों को मॉडल के तौर पर लिया गया था। समीक्षा के दौरान पाया गया कि इन मॉडल सत्रों के जरिये मातृ शिशु स्वास्थ्य सेवाओं, नियमित टीकाकरण, परिवार नियोजन सेवाओं और आभा आईडी सृजन सहित विभिन्न संकेतांकों में गुणात्मक सुधार पाया गया। विश्व स्वास्थ्य संगठन के सहयोगात्मक पर्यवेक्षण में भी पाया गया कि प्रसव पूर्व चार जांचों, नियमित टीकाकरण, बॉस्केट ऑफ च्वाइस, बुलावा पर्ची के इस्तेमाल, आईईसी की उपलब्धता, जांच संबंधी गोपनीयता और सत्र स्थल पर फंक्शनल शौचालयों के मामले में स्थिति सुधरी है। इसे देखते हुए जिले के 200 अतिरिक्त सत्रों को शामिल करने का फैसला लिया गया है। हमारा प्रयास है कि दिसम्बर के अंत तक जिले के कुल सत्रों में से कम से कम पचास प्रतिशत सत्रों को मॉडल बना दिया जाए।
सीएमओ ने बताया कि मॉडल सीआई वीएचएसएनडी व सीआई यूएचएसएनडी का लक्ष्य शत प्रतिशत प्रसव पूर्व जांच, टीकाकरण, परिवार नियोजन सेवाएं, अति कुपोषित बच्चों का प्रबन्धन, ई-कवच कवरेज, आभा आईडी सृजन, आयुष्मान भारत योजना कार्ड का सृजन, टीबी मुक्त अभियान, गैर संचारी रोगों की स्क्रिनिंग और लाभार्थी केंद्रित परामर्श सेवा उपलब्ध कराना है। इसके लिए सभी सीएचओ और एएनएम का क्षमता संवर्धन करने के साथ साथ सहयोगी संस्थाओं की भी मदद ली जा रही है। डॉ झा ने बताया कि डीएचएस में जिला कार्यक्रम अधिकारी की उपस्थिति में संभव अभियान के बारे में भी विस्तार से चर्चा हुई। तय किया गया कि पूरे अभियान के दौरान कुपोषित बच्चों के प्रबन्धन में स्वास्थ्य और आईसीडीएस विभाग कंधे से कंधा मिला कर काम करेंगे।
इन्हें मिला सम्मान
राष्ट्रीय दृष्टिविहीनता एवं दृष्टिदोष नियंत्रण कार्यक्रम के तहत मोतियाबिंद ऑपरेशन में प्रदेश में पहला स्थान, जबकि स्कूल बेस्ड चिल्ड्रेन आई स्क्रिनिंग और चश्मा वितरण में पूरे प्रदेश में दूसरा स्थान पाने में योगदान देने वाले चिकित्सकों और प्रबन्धकों को भी बैठक के दौरान सम्मानित किया गया। सीएमओ डॉ राजेश झा ने कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ अश्विनी चौरसिया, जिला चिकित्सालय में सर्वाधिक सर्जरी करने वाले नेत्र सर्जन डॉ सारंगपानी सरन, मेडिकल कॉलेज में सर्वाधिक सर्जरी करने वाले नेत्र सर्जन डॉ आरवाईएस यादव, एनजीओ सेक्टर में सर्वाधिक सर्जरी करने वाले नेत्र सर्जन डॉ अनिल श्रीवास्तव के प्रतिनिधि धनंजय और आरबीएसके योजना की डीईआईसी मैनेजर डॉ अर्चना चौधरी को सर्वाधिक चश्मा वितरण करवाने के लिए सम्मानित किया गया।
इन कार्यक्रमों की हुई समीक्षा
डीएचएस की बैठक के दौरान मातृ शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रमों, बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम, परिवार नियोजन कार्यक्रम, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों, आयुष्मान भारत योजना, क्वालिटी एश्योरेंस कार्यक्रम, आकांक्षी ब्लॉक, निर्माण कार्यों, टीबी उन्मूलन कार्यक्रम और लेप्रोसी प्रोग्राम सहित अन्य सभी राष्ट्रीयकृत कार्यक्रमों की समीक्षा हुई और महत्वपूर्ण प्रस्तावों को स्वीकृति भी दी गई।
-
गोरखपुर में हो रहे छात्र समागम में छात्र संघ चुनाव की मांग अनिवार्य रूप से क्यों होनी चाहिए
छात्रसंघ क्यों ज़रूरी है?
छात्रसंघ (Student Union) एक ऐसा संगठन होता है जो विद्यार्थियों की आवाज़ को संगठित करता है, उनके अधिकारों की रक्षा करता है और उनके सर्वांगीण विकास में सहायक होता है। भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में छात्रसंघ शिक्षा संस्थानों में लोकतंत्र की पहली पाठशाला है।
छात्रसंघ की आवश्यकता :–
प्रमुख कारण:
1. छात्रों की समस्याओं को उठाने के लिए
कॉलेज/विश्वविद्यालय में छात्रों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है – जैसे:फीस वृद्धि, खराब इंफ्रास्ट्रक्चर,हॉस्टल, लाइब्रेरी या कक्षाओं की दिक्कतें,छात्रसंघ छात्रों की सामूहिक आवाज़ बनकर इन मुद्दों को प्रशासन के सामने प्रभावी ढंग से रखता है।2. लोकतांत्रिक नेतृत्व कौशल विकसित करने के लिए छात्रसंघ चुनावों के माध्यम से छात्र नेतृत्व, बहस, संवाद, नीति निर्माण जैसे गुण सीखते हैं।यहीं से कई राष्ट्रीय नेता निकले हैं – जैसे जयप्रकाश नारायण, अटल बिहारी वाजपेयी, लालू यादव, अरुण जेटली आदि।
3. छात्रों की भागीदारी और सशक्तिकरण के लिए छात्रसंघ के माध्यम से छात्र शिक्षा नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और कैंपस कल्याण योजनाओं में सक्रिय भागीदारी करते हैं।
इससे उनमें सामाजिक जागरूकता और उत्तरदायित्व की भावना पैदा होती है।4. सामाजिक और राजनीतिक चेतना के लिए छात्रसंघ छात्रों को देश की सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक परिस्थितियों से जोड़ता है।इससे वे केवल “पढ़ने वाले छात्र” नहीं रहते, बल्कि जिम्मेदार नागरिक बनते हैं।
5. संघर्ष और समाधान की लोकतांत्रिक प्रक्रिया सीखने के लिए छात्रसंघ छात्रों को यह सिखाता है कि कैसे गठजोड़, बहस, विरोध और सहयोग के माध्यम से समस्याओं का समाधान ढूंढा जाता है।यदि छात्रसंघ न हो, तो क्या होगा?छात्रों की आवाज़ दब जाएगी।प्रशासनिक मनमानी बढ़ेगी।छात्र संगठनहीन होकर विभाजित रहेंगे।
लोकतांत्रिक मूल्यों की नींव कमज़ोर होगी।निष्कर्ष :-
छात्रसंघ न केवल छात्रों के अधिकारों की रक्षा करता है, बल्कि लोकतांत्रिक भारत के भविष्य नेताओं की प्रयोगशाला भी है।
यह संस्था संगठन, नेतृत्व, संघर्ष और समाधान का अभ्यास करवाती है, जो जीवनभर काम आता है।यदि आप चाहें, तो मैं भारत के प्रसिद्ध छात्र आंदोलनों या सफल छात्र नेताओं के उदाहरण भी दे सकता हूँ।
-

जनसुनवाई के दौरान विद्युत नियामक आयोग ने मुख्य द्वार पर बंद किया ताला
“संघर्ष समिति ने निजीकरण के विरोध में विद्युत नियामक आयोग के कार्यालय पर किया मौन प्रदर्शन”
“उत्पीड़न के विरोध में 22 जुलाई को प्रदेश भर में व्यापक विरोध प्रदर्शन”
“राजधानी लखनऊ में ऊर्जा मंत्री के निवास पर बिजली कर्मी दर्ज करेंगे विरोध”
गोरखपुर। निजीकरण के लिए किए जा रहे उत्पीड़न के विरोध में बिजली कर्मचारियों ने 22 जुलाई को प्रांतव्यापी विरोधी प्रदर्शन का ऐलान किया है। राजधानी लखनऊ में ऊर्जा मंत्री के निवास पर बिजली कर्मी विरोध दर्ज करेंगे।
विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उप्र के नेतृत्व में आज सैकड़ो बिजली कर्मियों ने निजीकरण के विरोध में विद्युत नियामक आयोग के कार्यालय पर मौन प्रदर्शन किया। विद्युत नियामक आयोग की जनसुनवाई के दौरान संघर्ष समिति के पदाधिकारी अपनी बात रखना चाहते थे किंतु यह पहली बार हुआ जब जन सुनवाई के दौरान विद्युत नियामक आयोग के मुख्य द्वार पर ताला लगा दिया गया और संघर्ष समिति के पदाधिकारी अन्दर नहीं जा सके। संघर्ष समिति ने जनसुनवाई को असवैधानिक बताते हुए विद्युत नियामक आयोग से मांग की है कि जनसुनवाई दोबारा रखी जाए और संघर्ष समिति की बात भी सुनी जाए।
पावर कार्पोरेशन प्रबंधन द्वारा निजीकरण के लिए बिजली कर्मियों पर बड़े पैमाने पर की जा रही उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियों के विरोध में 22 जुलाई को बिजली कर्मी प्रदेश भर में व्यापक विरोध प्रदर्शन करेंगे। उत्पीड़न की लगातार चल रही कार्यवाहियों के बीच में जिस प्रकार ऊर्जा मंत्री ने मात्र दस मिनट के लिए बिजली जाने पर जूनियर इंजीनियर से लेकर मुख्य मुख्य अभियन्ता तक को निलंबित कर दिया है उसके विरोध में राजधानी लखनऊ के बिजली कर्मी ऊर्जा मंत्री के निवास पर जाकर विरोध दर्ज कराएंगे।
विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, गोरखपुर के पदाधिकारियों इं. पुष्पेन्द्र सिंह, इं. जीवेश नन्दन , इं. जितेन्द्र कुमार गुप्त, सर्वश्री चंद्र भूषण उपाध्याय, प्रभुनाथ प्रसाद, संगमलाल मौर्य, इस्माइल खान, संदीप श्रीवास्तव, जगन्नाथ यादव, राकेश चौरसिया, राजकुमार सागर, विजय बहादुर सिंह, करुणेश त्रिपाठी, दिलदार यादव , रामनयन यादव, रमकिशुन सिंह ने आज यहां बताया कि जनसुनवाई के दौरान संघर्ष समिति ने नियामक आयोग के अध्यक्ष को वाराणसी, आगरा और मेरठ में निजीकरण के विरोध में ज्ञापन दिए थे। आज राजधानी लखनऊ में जनसुनवाई होने के कारण संघर्ष समिति के लोग जन सुनवाई के दौरान निजीकरण के विरोध में अपनी बात रखना चाहते थे। किंतु ऐसा पहली बार हुआ जब जनसुनवाई के दौरान विद्युत नियामक आयोग के मुख्य द्वार पर ताला लगा दिया गया। सैकड़ो बिजली कर्मचारियों ने निजीकरण विरोधी पट्टियां लेकर विद्युत नियामक आयोग के मुख्य द्वार पर मौन प्रदर्शन किया।
संघर्ष समिति ने मुख्य द्वार पर ताला लगाए जाने के चलते आज की जनसुनवाई को असंवैधानिक करार दिया है। संघर्ष समिति ने मांग की है कि निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मियों को अपना पक्ष रखने देने के लिए लखनऊ में दोबारा जन सुनवाई कराई जाए।
निजीकरण के विरोध में विगत 08 महीने से चल रहे शांतिपूर्ण आंदोलन से बौखलाए हुए पावर कार्पोरेशन प्रबंधन द्वारा बिजली कर्मियों पर की जा रही उत्पीड़न की कार्यवाहियों के विरोध में संघर्ष समिति ने 22 जुलाई को प्रदेश के समस्त जनपदों और परियोजनाओं पर व्यापक विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया है।
संघर्ष समिति ने बताया कि उत्पीड़न की दृष्टि से हजारों बिजली कर्मचारियों का दूरस्थ स्थानों पर ट्रांसफर किया गया और उन्हें बिना प्रतिस्थानी की प्रतीक्षा किए तत्काल कार्य मुक्त कर दिया गया। फेशियल अटेंडेंस के नाम पर 7000 से अधिक बिजली कर्मियों का जून माह का वेतन रोक लिया गया है। 21 जुलाई तक बिजली कर्मियों को वेतन नहीं दिया गया है जिससे उनके परिवारों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़र हा है। इसके पूर्व अत्यंत अल्प वेतन भोगी संविदा कर्मचारियों की निजीकरण करने के लिए बड़े पैमाने पर छटनी की गई और उन्हें निकाल दिया गया।
संघर्ष समिति ने कहा कि रियायती बिजली की सुविधा समाप्त करने की दृष्टि से बिजली कर्मियों के घरों पर जबरदस्ती स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। स्मार्ट मीटर लगाने हेतु बिजली कर्मियों और उनके परिवारों को परेशान किया जा रहा है । रियायती बिजली की सुविधा बिजली कर्मियों को इलेक्ट्रिसिटी एक्ट 2003, ट्रांसफर स्कीम 2000 और रिफॉर्म एक्ट 1999 के अंतर्गत मिल रही है। स्मार्ट मीटर लगाना इन तीनों अधिनियमों का खुला उल्लंघन है।
आज प्रदेश के समस्त जनपदों एवं परियोजनाओं पर बिजली कर्मचारियों ने 22 जुलाई को होने वाले व्यापक विरोध प्रदर्शन के लिए जन जागरण किया और विरोध सभा की। -
हत्या का अपराध कारित करने के आरोप में 04 नफर बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया
गोरखपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरन नैय्यर द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर अभिनव त्यागी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी कोतवाली ओमकार दत्त तिवारी के पर्यवेक्षण में, थानाध्यक्ष तिवारीपुर गौरव वर्मा मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0167/2025 धारा 191(2),3(5),103(1) बीएनएस से संबंधित 04 नफर बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
घटना का संक्षिप्त विवरण-
प्रतिवादीगण द्वारा आपसी रंजिश के कारण एक राय होकर वादिनी के पुत्र को दिनांक 19.07.2025 को शाम 6.00 बजे घर से बुलाकर सूरजकुण्ड ओवर ब्रिज के नीचे पेड़ के पास मारपीट कर जान से मार देने के संबंध में थाना स्थानीय पर प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया ।पुलिस अभिरक्षा-
04 नफर बाल अपचारीअभिरक्षा में लिये गयें अभियोग का विवरण-
मु0अ0सं0 167/2025 धारा 191(2),3(5),103(1) बीएनएस थाना तिवारीपुर जनपद गोरखपुरपुलिस अभिरक्षा की टीम-
1. थानाध्यक्ष गौरव कुमार वर्मा थाना तिवारीपुर गोरखपुर
2. उ0नि0 अखिलेश कुमार थाना तिवारीपुर जनपद गोरखपुर
3. उ0नि0 राजेश कुमार पाण्डेय थाना तिवारीपुर,गोरखपुर
4. उ0नि0 शशिकिरण सिंह थाना तिवारीपुर जनपद गोरखपुर
5. उ0नि0 रोहित कुमार थाना तिवारीपुर जनपद गोरखपुर
6. म0उ0नि0 प्रियंका मौर्या थाना तिवारीपुर जनपद गोरखपुर
7. कां0 आनन्द यादव थाना तिवारीपुर जनपद गोरखपुर
8. कां0 कोमल थाना तिवारीपुर जनपद गोरखपुर
9. कां0 विपिन गौतम थाना तिवारीपुर जपनद गोरखपुर








