गीडा थाना के पिपरौली चौकी पुलिस ने हाइवे से 120 शीशी हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब एक कार से बरामद की है। साथ ही एक आरोपि भी पकड़ा गया है।
बताते चले कि, गीडा थाना प्रभारी अश्वनी पाण्डेय के नेतृत्व में रविवार की रात को पिपरौली चौकी प्रभारी संतोष कुमार सिंह हाइवे पर गश्त कर रहे थे, की तभी मुखबिर से सूचना मिली कि हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब को एक कार में भर कर बिहार भेजा जा रहा है। जिसके बाद तत्काल एक्शन में आई पुलिस ने हाइवे स्थित एक ढाबे पर खड़ी कार को पकड़ा और चालक को बुलाकर तलाशी लेने लगीं। तभी कार में सवार एक युवक भाग गया। जिसके बाद चालक दिल्ली के रघुवीर नगर खंगाला निवासी मनीष पुत्र टूनटून को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी में गाड़ी के अंदर 120 शीशी हरियाणा निर्मित विभिन्न ब्रांडों की शराब बरामद की गई। जिसके बाद आरोपि के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और आरोपी के साथी की तलाश की जा रही है।
Leave a Reply