Category: न्यूज़
Your blog category
-

मंदिर से वापस लौट रही महिला के साथ छेड़छाड़ मारपीट करने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज
“चार आरोपियों पर छेड़छाड़, मारपीट, एससी/एसटी का केस दर्ज”
संवाददाता– एस.पी. सिंह
सहजनवा, ( गोरखपुर )।सहजनवा थाना क्षेत्र के डोहरिया में 28 जून को शाम में मंदिर से घर वापस आ रही महिला को अकेला देखकर छेड़छाड़ करने लगा था। विरोध करने पर मारपीट कर फरार हो गया था। थाने शिकायत करने जा रही महिला को आरोपी के परिजन जातिसूचक गालिया देते हुए मारा पीटा था, जिसको लेकर पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी से से थाना क्षेत्र के डोहरिया निवासी एक महिला 28 जून को शाम में मंदिर से पूजा अर्चना कर घर वापस लौट रही थी। उसी दौरान रास्ते में अकेला देखकर गांव का एक सिरफिरे ने उसके छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया था। विरोध करने पर मारपीट कर फरार हो गया था। पीड़िता आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत करने जा रही थी तो उसके परिजन रास्ते में घेर कर जातिसूचक गालिया देते हुए मारा पीटा था। पीड़ित ने उसी दिन आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दिया था। वृहस्पतिवार को पुलिस ने पीड़िता के तहरीर पर धीरेंद्र पांडेय, नरेंद्र पांडेय, राधवेंद्र पांडेय पुत्रगण अवधेश पांडेय, ऋतिक पांडे पुत्र शैलेंद्र के खिलाफ छेड़छाड़, एससी/एसटी, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर लिया है। -

बसियाखोर में आंगनबाड़ी केंद्र का विधायक ने किया लोकार्पण
ब्यूरो प्रभारी:संतोष कुमार त्रिपाठी, खजनी गोरखपुर
खजनी। तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बसियाखोर में गुरुवार को 12 लाख की लागत से बने नव निर्मित आंगनबाड़ी भवन का सहजनवां विधायक प्रदीप शुक्ला ने लोकार्पण किया। साथ में भाजपा जिला महामंत्री डॉ आरडी सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष सहजनवां नरेंद्र शुक्ला, खंड विकास अधिकारी रमेश शुक्ला, ग्राम पंचायत अधिकारी तनवीर असरफ अंसारी रहे। विधायक ने कहा कि आंगनबाड़ी भवन के निर्माण से गांव के बच्चों को सुविधाएं मिलेगी। इनमें पूरक पोषण, स्वास्थ्य शिक्षा और प्री-स्कूल शिक्षा शामिल हैं। साथ ही बच्चों को स्वास्थ्य सेवाएं भी मिलेंगी। यह केंद्र महिलाओं के लिए भी लाभदायक होगा। यहां पोषण और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी मिलेगी। इसके अलावा उन्हें शिक्षा, सामाजिक समर्थन और परामर्श की सुविधा भी मिलेगी। कार्यक्रम से पूर्व बसियाखोर प्रधान प्रतिनिधि संतोष कुमार सिंह ने विधायक को अंगवस्त्रम भेंट किया। प्रधान रावतडाढ़ी गणेश यादव, बरपार प्रधान प्रतिनिधि सतीश यादव, शहीदाबाद प्रधान राम ललित कन्नोजिया ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर प्रधान संगीता देवी, सोनू, राम बुझारत पासी, सुनील, नीरज, अनमोल समेत दर्जनभर भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
-

अपर आयुक्त अजय राय ने पदभार किए ग्रहण
गोरखपुर। अपर आयुक्त अजय कुमार राय को मंडलायुक्त ने पदभार ग्रहण कराया 2015 बैच के पीसीएस अधिकारी अजय कुमार राय को मंडलायुक्त कार्यालय में मंडलायुक्त अनिल ढींगरा से पदभार ग्रहण कराया नवागत अपर आयुक्त ने बताया कि शासन द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में मंडलायुक्त महोदय द्वारा दिए गए दायित्वों का निर्वहन करते हुए अपने न्यायालय के कार्यों को निष्पक्ष ईमानदारी पूर्वक गुण दोष के आधार पर निस्तारण करने का कार्य करेंगे जिससे हमारे न्यायालय के वादकारियो को न्याय संगत न्याय मिल सके। श्री राय ने बताया कि हमारे कार्यालय में आने वाले हर फरियादियों के लिए दरवाजा खुला हुआ है हर फरियादी की समस्याओं का निराकरण करने का प्रयास किया जाएगा अधिवक्ता गणों से सामंजस बनाकर न्यायालय के कार्यों को सुचारू रूप से चलाया जाएगा जिससे अधिक से अधिक मुकदमों का निस्तारण किया जा सके। अपर आयुक्त अजय कुमार राय प्रधान प्रबंधक सहकारी चीनी मिल संघ लखनऊ में ईमानदारी पूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे थे इससे पूर्व बदायूं लखनऊ कानपुर देहात नगर निगम लखनऊ में अपने दायित्वों का बखूबी निर्वहन कर चुके हैं श्री राय समाज कल्याण और जीएसटी में भी ईमानदारी पूर्वक अपनी सेवा दे चुके है।
-

दीपक गुप्ता एसडीएम सदर का पदभार संभाला
शासन की योजनाओं का प्राथमिकता से क्रियान्वित कराना हमारा मुख्य उद्देश्य – एसडीएम सदर
गोरखपुर। 2023 बैच के पीसीएस अधिकारी दीपक गुप्ता एसडीएम सदर का पदभार संभाला। जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश ने श्री गुप्ता पर भरोसा करते हुए सदर तहसील का एसडीएम नियुक्त किया श्री गुप्ता अपने कार्यालय पहुंचकर कार्यभार संभालते ही कार्यालय में विचाराधीन,अधूरा, बाकी फाइलों पर हस्ताक्षर कर निस्तारण करने का कार्य किया। श्री गुप्ता 2023 में उप जिला अधिकारी खजनी न्यायिक का पदभार ग्रहण किया था इनके कार्यों को देखते हुए डीएम ने सहजनवा की जिम्मेदारी सौंपी थी आज जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश ने श्री गुप्ता के ईमानदारी निष्पक्ष कार्यों को देखते हुए जनपद के महत्वपूर्ण तहसील सदर का एसडीएम नियुक्त किया श्री गुप्ता ने बताया कि शासन और जिलाधिकारी महोदय द्वारा दिए गए दायित्वों का बखूबी निर्वहन करते हुए सदर तहसील अंतर्गत शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं का अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए चौमुखी विकास करने में अपना अहम योगदान देंगे। श्री गुप्ता ने कहा कि जिलाधिकारी महोदय ने जो दायित्व सौंपा है उसे ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए आम जनता की समस्याओं का समाधान करने का कार्य करेंगे कार्यालय में आने वाले जनता की समस्याओं का समाधान बिना किसी भेद भाव के निस्तारण करने का कार्य करेंगे। सदर तहसील के किसी कर्मचारियों के काम में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं का शत-प्रतिशत पालन कराना ही पहला कर्तव्य होगा। आम आदमी की समस्याओं का निस्तारण कराना व त्वरित न्याय पर ध्यान दिया जाएगा शासन की योजनाओं का प्राथमिकता से क्रियान्वित कराना हमारा मुख्य उद्देश्य रहेगा जिससे सदर तहसील का चौमुखी विकास हो सके।
-

रिश्तेदारी में आई वृद्ध महिला की ट्रेन की चपेट में आने पर दर्दनाक मौत
बिजनौर नगर अफ़ज़लगढ़ ट्रेन की चपेट में आने के कारण एक वृद्ध महिला की मौके पर दर्दनाक मौत।
परिजनों में मचा कोहराम, अपनी पुत्री के घर आई हुई थी महिला।
घटना रेलवे स्टेशन स्योहारा के खंभा नंबर 1444 / 10 डाउन लाइन की बताई जा रही है।
-

संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर 156 में डेल्टा कम्पनी बनी ओवर आल विजेता टीम
गोरखपुर। 19 जून से चल रहे दस दिवसीय सयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर 156 कोऑपरेटिव इंटर कालेज, पिपराइच, गोरखपुर, में एनसीसी कैडेटों को नौवें दिन शिविर के दौरान हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे स्काउट ड्रिल कंपीटीशन, क्विज कंपीटीशन, फायरिंग कंपीटीशन, टेंट पिचिंग कंपीटीशन, तथा शिविर के विभिन्न कार्यों में अपना योगदान देने वाले कैडेट्स को कैम्प कमांडेंट ले० कर्नल रमन तिवारी ने शील्ड, मेडल तथा सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। जिसमे डेल्टा कम्पनी ओवर आल विजेता टीम रही। वहीं अल्फा कंपनी दुसरे स्थान पर, अल्फा तीसरे स्थान पर तथा चार्ली कंपनी अंतिम स्थान पर रही। कैम्प कमांडेंट ने डेल्टा कंपनी के कंपनी कमांडर ले० वंदिता त्रिपाठी को उनकी टीम के साथ चैंपियन ट्राफी प्रदान की।
समापन अवसर पर कैंप कमांडर ले. कर्नल रमन तिवारी ने सभी कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि, यह शिविर कैडेट्स के व्यक्तित्व विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास रहा, जिसमें उन्हें न केवल सैन्य प्रशिक्षण मिला, बल्कि जीवन के लिए आवश्यक मूल्य भी सिखाए गए।
इस अवसर पर फर्स्ट ऑफिसर भरत सिंह, ले० प्रवेश कुमार वर्मा, ले० अरुण कुमार यादव, जेसीआई तृप्ति सिंह, सूबेदार मेजर पवन कुमार, सूबेदार कंवराज भाटी एंव अन्य पी. आई स्टाफ तथा कैम्प में आए एनसीसी कैडेट्स मौजूद रहे।
-

धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, रथयात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में दिखा जबरदस्त उत्साह
ब्यूरो प्रभारी —- विनय तिवारी
बड़हलगंज/गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे): बड़हलगंज नगर में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी शुक्रवार को धूमधाम से भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली गई। रथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह दिखा। रथ पर वैदिक संस्कार एवं पूजन आदि के पश्चात् भगवन जगंन्नाथ, बलभद्र एवं सुभद्रा की मूर्ति को रथ पर सवार किया गया। नगर के ऐतिहासिक पुराने हनुमान मंदिर से निकालकर रथ घासमंडी, सोती चौराहा, गोला तिराहा समेत पूरे टाउन का भ्रमण कर पुन: सोती चौराहे पर पहुंचा। जहां चरणपादुका कुटी से रथ पर सवार हो पहुंचे भगवान राम जानकी के साथ उनके मिलन की परम्परा सम्पन्न हुई।
बता दें कि नगर के पश्चिमी छोर पर करीब 2 सौ वर्ष पूर्व महान संत श्री पौहारी महराज द्वारा स्थापित चरण पादुका कुटी में स्थित राम जानकी मंदिर से राम जानकी और नगर के पुरानी हनुमान गढ़ी मंदिर से भगवन जगंन्नाथ की रथयात्रा सदियों से निकली जाती रही है। दोनों का सोती चौराहे पर मिलान होता है और प्रसाद स्वरुप भक्तो पर पौहरी महाराज द्वारा पुण्य या फूलों की वर्षा की जाती है। शुक्रवार को भी रथयात्रा का यह परम्परागत उत्सव श्रद्धालुओं के पुरे उत्साह के साथ संपन्न हुआ।
इस अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर द्वारा नगर के साफ सफाई की व्यवस्था कराई गयी थी। क्षेत्रीय विधायक राजेश त्रिपाठी ने रथयात्रा पर्व के अवसर पर क्षेत्रीय जनता को बधाई दी
-

विवाहिता ने पति, ससुर, सास, जेठानी, जेठ पर दर्ज कराया दहेज उत्पीड़न का केस
संवाददाता– एस.पी. सिंह
सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।सहजनवा थाना क्षेत्र की रूबी सिंह की शादी अखुआपार निवासी अन्नू सिंह पुत्र भगवानदास के साथ 6 वर्ष पूर्व हुई थी। शादी के बाद जब ससुराल पहुंची तो कुछ दिन सब ठीक ठाक चला। बाद में पति और ससुराल के लोग कम दहेज लाने का ताना मारने लगे, और दहेज में गाड़ी लाने की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर पति और ससुराल के लोग विवाहिता को 25 जून को मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिए, और जान से मारने की धमकी देने लगे थे। पीड़िता ने पति अन्नू सिंह, ससुर भगवानदास, सास शांति देवी, जेठानी नीलम, जेठ अभिमन्यु सिंह ने मिलकर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति अन्नू सिंह, ससुर भगवानदास, सास शांति देवी, जेठानी नीलम सिंह, जेठ अभिमन्यु सिंह के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर लिया है।
-

समाजहित में अयूब व फैजुल्लाह ने लिया ऐतिहासिक निर्णय
ब्यूरो प्रभारी: संतोष कुमार त्रिपाठी, खजनी गोरखपुर।
खजनी-किसी की पहचान उसके रुपये के दम पर समाज मे महज चन्द पल के लिए तो हो सकती है पर लोगो के दिलो-दिमाक पर राज करने के लिए समाज के हित में त्याग करना पड़ता है जिसकी वजह से लोग उन्हें पीढ़ी दर पीढ़ी याद रखते हैं।ऐसी ही नगरपंचायत उनवल के वार्ड नम्बर 9 में अयूब खान पुत्र मुन्नन खान चाचा,व फजीउल्लाह अंसारी के सहयोग से दर्जनों परिवार के लोगो के लिए अपनी खुद की बौलीयहवा के पास की जमीन दे कर वर्षो से चले आ रहे रास्ते के विवाद को खत्म कर जनहित में बहुत बड़ा योगदान दिया है जिसके लिए उनकी पूरी नगरपंचायत आभारी हैं।
बताते चले कि नगर पंचायत उनवल के वार्ड नम्बर 9 में बौलियहवा के पास रास्ते को लेकर सन 1992 से विवाद चल रहा था जो आज भी दौरान मुकदमा है जन समस्या को देखते हुए उनवल नगरपंचायत अध्यक्ष श्री महेश कुमार दुबे व वार्ड सभासद प्रतिनिधि मनोज यादव सहित नगरपंचायत की पूरी टीम के साथ अन्य जिम्मेदार लोगो के निवेदन पर अयूब खान और फैजुल्लाह अंसारी ने अपनी दरिया दिली दिखाते हुए आपसी समझ बुझ से अपनी मर्जी से दर्जनों परिवार के हित में रास्ते के लिए जमीन देकर एक ऐतिहासिक निर्णय लिया। जिसकी पूरे उनवल में सराहना हो रही हैं साथ ही लोगो ने कहा की समाज के हित मे अन्य लोगो को भी इनसे सीख लेनी चाहिए ताकी विकास की कड़ी में नगरपंचायत उनवल का प्रत्येक व्यक्ति लाभान्वित हो सके,जिससे मानवता (सम्वेदना) जीवित रहे।









