सहजनवा थाना क्षेत्र की रूबी सिंह की शादी अखुआपार निवासी अन्नू सिंह पुत्र भगवानदास के साथ 6 वर्ष पूर्व हुई थी। शादी के बाद जब ससुराल पहुंची तो कुछ दिन सब ठीक ठाक चला। बाद में पति और ससुराल के लोग कम दहेज लाने का ताना मारने लगे, और दहेज में गाड़ी लाने की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर पति और ससुराल के लोग विवाहिता को 25 जून को मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिए, और जान से मारने की धमकी देने लगे थे। पीड़िता ने पति अन्नू सिंह, ससुर भगवानदास, सास शांति देवी, जेठानी नीलम, जेठ अभिमन्यु सिंह ने मिलकर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति अन्नू सिंह, ससुर भगवानदास, सास शांति देवी, जेठानी नीलम सिंह, जेठ अभिमन्यु सिंह के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर लिया है।
Leave a Reply