महिला के भूमि को रास्ता दिखा करा दिया बैनामा, विरोध करने पर पीटा, केस दर्ज

संवाददाता– एस.पी. सिंह
सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।

गीडा थाना क्षेत्र के गुरौली में एक महिला की भूमि को एक मनबढ़ ने रास्ता दिखाकर दो व्यक्ति के नाम भूमि का बैनामा करा दिया है। महिला द्वारा विरोध करने पर आरोपी उसे मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

मिली जानकारी से थाना क्षेत्र के गुरौली निवासी सरिता देवी पत्नी राजकुमार के आराजी संख्या 102 में तीन हिस्सेदार है। सभी लोग अपने हिस्से की भूमि में मकान का निर्माण तथा आपसी सहमति से रास्ता निकाल चुके है। लेकिन गांव का एक मनबढ़ महिला के दूसरे खेत की भूमि दिखा कर दो व्यक्तियों के नाम बैनामा करा कर रास्ता निकाल रहा था। और पीड़िता के गेट में ताला भी लगा दिया था। बुधवार शाम 5.30 बजे के करीब पीड़िता ने गेट में लगे ताला का विरोध किया तो, आरोपी उसे मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी मुसाफ़िर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *