Category: न्यूज़
Your blog category
-

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मुजफ्फरनगर के डीएम, एसएसपी को 7 जुलाई को तलब किया
बिग ब्रेकिंग प्रयागराज: गैंगस्टर एक्ट के दुरूपयोग से नाराज हाईकोर्ट , मुज़्ज़फ़्फ़रनगर SSP, DM व्यक्तिगत तलब,
“थाना प्रभारी खालापार भी व्यक्तिगत तलब, SHO खालापार से भी नाराज हाईकोर्ट, 7 जुलाई को व्यक्तिगत रूप से होना होगा हाजिर, डीएम व एसएसपी होंगे हाजिर”
इलाहाबाद हाईकोर्ट की तल्ख़ टिप्पणी; “यह कृत्य पुलिस स्टेशन खालापार, जिला मुजफ्फरनगर के एसएचओ की मनमानी को दर्शाता है, बल्कि एसएसपी, मुजफ्फरनगर के साथ-साथ जिला मजिस्ट्रेट, मुजफ्फरनगर की ओर से भी घोर लापरवाही दर्शाता है, जिन्हें यू.पी. गैंगस्टर्स और असामाजिक क्रियाकलाप (रोकथाम) नियम, 2021 के नियम 5(3)(ए) के तहत संयुक्त बैठक आयोजित करने के समय अपने दिमाग का प्रयोग करने की आवश्यकता होती है।”
-

लिंक एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, पूर्व मंत्री समेत छह पुलिसकर्मी घायल
“सिकरीगंज थाना क्षेत्र में पूर्व मंत्री फतेहबहादुर सिंह का लिंक एक्सप्रेस महादेव के पास वे हुआ एक्सीडेंट पलट गई स्कॉर्पियों गाड़ी में सवार सभी लोगों को हल्की-फुल्की चोटें आई हैं इलाज चल रहा है”
ब्यूरो प्रभारी: संतोष कुमार त्रिपाठी, खजनी गोरखपुर।
खजनी। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे पर सोमवार शाम पूर्व मंत्री फतेह बहादुर सिंह की एस्कार्ट में चल रही स्कार्पियो गाड़ी के सामने से ट्रक आने पर अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे छह पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। मंत्री की गाड़ी भी डिवाइडर से टकराई, लेकिन एयरबैग खुलने से उनकी जान बच गई और उन्हें बाएं हाथ में मामूली चोट आई। हादसे के कारण एक्सप्रेस-वे पर यातायात बाधित हुआ, जिसे बाद में बहाल किया गया। लिंक एक्सप्रेस-वे पर सोमवार की शाम पूर्व मंत्री और कैंपियरगंज विधायक फतेह बहादुर सिंह की एस्कार्ट में चल रही स्कार्पियों अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे छह पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे के दौरान फतेह बहादुर की गाड़ी भी डिवाइडर से टकरा गई, हालांकि एयरबैग खुलने से उनकी जान बच गई।उनके बाएं हाथ में चोट आई है।
शाम करीब सात बजे, पूर्व मंत्री लखनऊ जा रहे थे। सिकरीगंज क्षेत्र के छतिहारी गांव के पास उनकी एस्कार्ट में चल रही स्कॉर्पियो तेज रफ्तार में अनियंत्रित होकर पलट गई। पीछे चल रही उनकी कार के चालक ने ब्रेक लगाया लेकिन फिसलकर डिवाइडर से टकरा गई।हादसे की सूचना मिलते ही सीओ खजनी, सिकरीगंज और खजनी थाने की फोर्स मौके पर पहुंची।पुलिसकर्मियों को जिला अस्पताल, जबकि पूर्व मंत्री को बैंक रोड स्थित अग्रवाल हड्डी अस्पताल में भर्ती कराया गया।डाक्टरों के मुताबिक, उनके बाएं हाथ में चोट लगी है।हादसे के बाद एक्सप्रेस-वे की लखनऊ लेन पर यातायात रोक दिया गया। जाम जैसी स्थिति बन गई थी। रात तक क्रेन से क्षतिग्रस्त वाहन हटाए गए और यातायात बहाल किया गया।
-
खड़ेसरी में अवैध खनन रोकने हेतु मुख्यमंत्री को भेजा पत्र
ब्यूरों प्रभारी — विनय तिवारी
बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे): बड़हलगंज ब्लाक के खड़ेसरी की ग्राम प्रधान लीलावती देवी ने ग्राम सभा में सरयू नदी के तट से हो रहे अवैध मिट्टी व बालू खनन रोकने हेतु मुख्यमंत्री सहित उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर खनन रोकने की मांग किया है।
पत्र में उन्होंने कहा है कि गांव के दक्षिण तरफ सरयू नदी की तलहटी से प्रतिदिन सैकड़ों गाड़ियां जेसीबी, पोकलेन व लोडर लगाकर मिट्टी व बालू खनन कर रही हैं, जिससे राजा हरिप्रसाद मल्ल राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कालेज सहित दुबौली, रामगढ़, डुमरी, मुजौना, छपिया, डेरवा आदि गांवों पर बाढ़ व बरसात के समय खतरा उत्पन्न हो सकता है। अवैध खनन से गाड़ियों की आवाजाही से टेढ़िया-मुजौना बंधा पर कई जगह गड्ढा हो गया है। इसके लिए कई बार तहसील के अधिकारियों से शिकायत किया गया लेकिन कोई कार्यवाही नही हो रही है। जिससे खनन माफियाओं का मनोबल बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों को डर सता रहा है। अविलंब खनन रोका जाना जनहित में आवश्यक है।
-

किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने वृक्षारोपण कर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि
संवाददाता– एस.पी. सिंह
सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के अवसर पर पिपरौली मंडल के शक्ति केंद्र भगवानपुर में एक वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना और राष्ट्र सेवा के प्रति जनजागरूकता फैलाना था।
मुख्य अतिथि कामेश्वर सिंह ने अपने संबोधन में कहा, “डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान भारत की एकता और अखंडता के लिए था। हम उनके विचारों और सिद्धांतों को जीवन में उतारने के लिए निरंतर कार्यरत हैं। वृक्षारोपण का यह कार्यक्रम उसी संकल्प का प्रतीक है।”
कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष विनय सिंह ने की। इस अवसर पर चेयरमैन महेश दुबे, मंडल अध्यक्ष रवि प्रताप सिंह, युवा मोर्चा जिला मंत्री शुभम सिंह, सुरजीत सिंह, ऋषिकेश जायसवाल, उदय प्रताप सिंह, राम बुझारत पासी, धर्मराज गॉड, अशोक सम्राट, सुयॅकेश जायसवाल, धर्मेंद्र गुप्ता, वीरू शर्मा, बबलू सिंह और दिनेश सिंह सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
-

बलिदान दिवस पर पौधरोपण कर लिया देख रेख का संकल्प
संवाददाता– एस.पी. सिंह
सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।वन विभाग द्वारा सोमवार को डा. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर वृहद पौधरोपण एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत हरपुर गाव के ग्राम सचिवालय के पास पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरपुर ग्राम प्रधान मदनमुरारी गुप्ता ने कहा कि अधिक से अधिक संख्या में पौधे लगाना चाहिए, पौधे हरियाली एवम शुद्ध वायु का विकल्प है। इस अवसर पर संकल्प लिया गया कि पौधे लगाने के बाद उनकी देखरेख भी करेंगे।
कार्यक्रम में हरपुर साधन सहकारी समिति के अध्यक्ष अरुण शुक्ला, वन क्षेत्राधिकारी सहजनवा रेंज देवेंद्र कुमार, वन दरोगा आसुतोष तिवारी, बिट प्रभारी चन्द्रकेश यादव, नरेंद्र राय, दीपक आदि लोग उपस्थित रहे।
-

“एक राष्ट्र, एक विधान, एक निशान” के लिए संकल्पित रहें श्यामा प्रसाद मुखर्जी: महेश उमर
ब्यूरो प्रभारी —- विनय तिवारी
बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे): बड़हलगंज भारतीय जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी राष्ट्र की एकता और अखंडता को लेकर हमेशा समर्पित रहें है। वह एक राष्ट्र, एक विधान व एक निशान के लिए संकल्पित थें।
उक्त बातें सोमवार को बड़हलगंज नगर पंचायत के स्व विश्वनाथ उमर सभागार में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक व चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने कही। उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का पूरा जीवन राष्ट्र की एकता एवं अखंडता और स्वाभिमान की अखंड ज्योति रहा था। उनके सिद्धांत और विचार हमारे लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे।इस दौरान मौजूद लोगों ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके पूर्व श्री उमर ने अम्बेडकर पार्क में वन विभाग के बैनर तले विभिन्न पौधों का रोपण किया। इस दौरान अधिशासी अधिकारी राम समुख, वन दरोगा मुन्नीलाल, सभासद राकेश राय, ऋषि चंद, दीपक शर्मा, रामदास मद्धेशिया, अष्टभुजा सिंह, राजकुमार निगम, अनूप जायसवाल, सुरेश उमर, कृष्णा गुप्ता, अभिषेक श्रीवास्तव, आर के तिवारी, मनोज निगम, सुनील कुमार, रविन्द्र कुमार, अमलेश कुमार, हिमांशु गौंड, आजाद अहमद, विजय यादव, प्रमोद पटवा, सुरेन्द्र तिवारी, अखिलेश शाही, दीनदयाल मद्धेशिया, राजेश पटेल, विष्णु गुप्ता, अजय भारती सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहें।
-

शांतिपूर्ण तरीकें से निकालें मुहर्रम का जुलूस : थानाध्यक्ष
ब्यूरो प्रभारी —- विनय तिवारी
बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे): बड़हलगंज कोतवाली परिसर में सोमवार को मुहर्रम के त्योहार को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता थानाध्यक्ष चन्द्रभान सिंह ने किया।
थानाध्यक्ष ने कहा कि मुहर्रम का त्योहार शांति पूर्ण तरीके से मनावें। मुहर्रम के जुलूस को लेकर जहां भी किसी को कोई समस्या हो तो पुलिस को अवगत कराएं। अगर कहीं रास्ते में तार या पेड़ की डाल या अन्य कोई समस्या हो तो उसको जरूर बतावें। त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं पुलिस आपकी सुरक्षा में सदैव खड़ी है। कहीं भी कोई उपद्रव करने का प्रयास करेगा तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने हल्का दरोगा और सिपाहियों को ताजिया के रास्ते में आने वाली समस्याओं को ठीक कराने को कहा। कहा कि जुलूस में नियम से अधिक डीजे नहीं बजेगा। डीजे पर किसी प्रकार का आपत्तिजनक गाना नहीं बजेगा। डीजे के ऊपर बैठकर तलवार, चाकू आदि,शस्त्र को लेकर नहीं बैठें। क्योंकि डीजे ज्यादा ऊपर रहता है। ऊंचाई ज्यादा होने हाईटेंशन तार के संपर्क में आने की आशंका होती है, इसका ध्यान रखें।एसएसआई कृष्ण कुमार गुप्ता, चौकी इंचार्ज अनीश कुमार सिंह, सुनील सिंह, विनय पांडेय, संतोष कुमार यादव, प्रितेश तिवारी, डा. शमिब, हफुजू रहमान अंसारी, इस्माइल चौधरी, बदरूजमा, हक्का कुरैशी, निजामुद्दीन अंसारी, सुबराती, सुभान कुरैशी, अब्दुल रहीम अंसारी, याकूब अंसारी आदि मौजूद रहे।
-

नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान
ब्यूरो प्रभारी — विनय तिवारी
बडहलगंज/गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे): बड़हलगंज क्षेत्र के बैदौली गांव में एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका की पहचान 24 वर्षीय लाली के रूप में हुई है।
यह घटना रविवार की है। लाली का पति संदीप और परिवार के अन्य सदस्य एक मांगलिक कार्यक्रम में चलें गए थे। शाम को मांगलिक कार्यक्रम से घर लौटने पर लाली कमरे में फंदे से लटकी मिली।
पति संदीप के अनुसार उनकी शादी दिसंबर 2024 में हुई थी। शादी के बाद लाली अक्सर फोन पर किसी से बात करती थी। पूछने पर वह रिश्तेदारों से बात करने का कहकर बहना बना कर टाल देती थी। इसके बाद वह अपने मायके चली गई और संदीप मुंबई चले गए।
30 मई को संदीप के घर आने पर लाली भी वापस आई। कुछ दिन बाद वह फिर से मायके जाने की जिद करने लगी। मायके जाने से मना करने पर फांसी लगा कर मरने कि धमकी देती थी। सूचना मिलने पर सीओ गोला मौके पर पहुंचे। और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
-

मोहर्रम के त्यौहार को आपसी सौहार्द के साथ मिलजुल कर मनाए – सीओ
संवाददाता– एस.पी. सिंह
सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।आगामी आने वाले मोहर्रम के त्यौहार को सभी समाज के लोग आपसी सौहार्द के साथ मिलजुल कर मनाए। किसी ताजियादार को कोई दिक्कत हो तो समय रहते पुलिस को जानकारी दें, जिससे समस्या का समाधान किया जाय। ताजिया ले जाने वाले रास्ते में किसी तरह की दिक्कत आ रही है, तो पुलिस को जानकारी दे, जिससे उस समस्या का समाधान समय से कराया जा सकें। वहीं सभी धर्मों के लोग आपसी भाईचारे के साथ मिलकर त्यौहार को सम्पन्न करें। डीजे आदि पर विशेष ध्यान रखी जाय। यदि त्यौहार में किसी अराजकतत्व ने खलल डालने की कोशिश किया तो पुलिस उससे सख्ती से निपटेगी।
यदि किसी ताजियादार को समस्या आ रही है तो उसकी जानकारी पुलिस को तत्काल दिया जाय। उक्त बाते सीओ गीडा रत्नेश्वर सिंह ने सहजनवा और गीडा थाने में आयोजित पीस कमेटी के बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहीं।
इस दौरान प्रभारी निरीक्षक गीडा विजय कुमार सिंह, एसओ महेश कुमार चौबे, चौकी इंचार्ज संतोष कुमार सिंह, अभिनव श्रीवास्तव, एसएसआई अभिनव मिश्रा, एसआई राजेश सिंह, एसआई जितेंद्र कुमार, एसआई विशाल सिंह, एसआई सुरेश यादव, पारस, रुद्र सिंह सहित क्षेत्र सैकड़ों की संख्या में ताजियादार मौजूद थे।








