संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

गोरखपुर। 44 यूपी बटालियन एनसीसी द्वारा सी.आई.सी.इंटर कालेज, पिपराइच में आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर–156 में आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। शिविर स्थल पर उपस्थित सभी एनसीसी कैडेट्स, अधिकारीगण व स्टाफ सदस्यों ने प्रातःकाल योगाभ्यास में भाग लेकर शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के महत्व को समझा।
योग सत्र का नेतृत्व प्रशिक्षित योगाचार्य दिनेश शर्मा द्वारा किया गया। जिसमें प्राणायाम, आसन व ध्यान क्रियाओं का अभ्यास कराया गया। इस अवसर पर शिविर कमांडेंट ले. कर्नल रमन तिवारी ने कैडेट्स को योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का संदेश देते हुए कहा कि योग भारत की प्राचीन धरोहर है, जो स्वस्थ जीवन का आधार है।
कार्यक्रम के समापन में कैंप कमांडेंट ले. कर्नल रमन तिवारी ने योगाचार्य को स्मृति चिन्ह भेंट किया। वहीं ले. प्रवेश वर्मा द्वारा सभी का आभार ज्ञापन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य उमेश चन्द वर्मा सहित सूबेदार मेजर पवन कुमार, ले. वंदिता त्रिपाठी, ले. भारत सिंह, ले. अरुण कुमार यादव व अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *