Category: न्यूज़

Your blog category

  • दहेज में कार और 2 लाख नकद न मिलने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला, केस दर्ज

    दहेज में कार और 2 लाख नकद न मिलने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला, केस दर्ज

    संवाददाता– एस.पी. सिंह
    सहजनवा, ( गोरखपुर )

    सहजनवां थाना क्षेत्र के विडार निवासी एक विवाहिता की ससुराल के लोगो को दहेज में कार और 2 लाख रुपया न मिलने पर उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता के तहरीर पर पुलिस ने पति सहित ससुराल के चार अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

    मिली जानकारी से, थाना क्षेत्र के विडार निवासी मंजू साहनी पुत्री जोगेंद्र साहनी की शादी 11 दिसंबर 2020 को टीकरियां निवासी निरंजन पुत्र इंद्रजीत साहनी के साथ हुई है। ससुराल पहुंचने के बाद विवाहिता को ससुराल के लोग किस्म दहेज लाने का तजना मारना शुरू कर दिए थे। और दौरान ससुराल के लोग प्रताड़ित करने साथ गाली गलौज और मारपीट पर आमादा थे। इस बीच 3 वर्ष का एक बच्चा भी चुका है। आए दिन पति और ससुराल के लोग कार और 2 लाख रुपया नकद की मांग करते रहते थे। इंकार करने पर मारपीट कर घर से निकाल दिए। पीड़िता के तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति निरंजन, सास यशोदा, देवर इंद्रजीत, नंदन, ननद गुड़िया उर्फ सरस्वती के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर लिया है।

  • भगवान की लीला पर कभी संदेश नही करना चाहिए: रमेश भाई शुक्ल

    भगवान की लीला पर कभी संदेश नही करना चाहिए: रमेश भाई शुक्ल

    ब्यूरो प्रभारी — विनय तिवारी

    बड़हलगंज/ गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे): बडहलगंज बाबा जलेश्वनाथ मंदिर प्रांगण में आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा में अरण्य कांड की कथा का वर्णन करते हुए राष्ट्रीय संत रमेश भाई शुक्ल ने भक्तों को एक महत्वपूर्ण संदेश देते हुए कहा कि भगवान का सानिध्य प्राप्त करने के लिए प्रतिदिन नए-नए तरीके से भक्ति करनी चाहिए।

    कथा वाचक रमेश भाई शुक्ल ने कहा कि भगवान की लीला पर कभी संदेह नहीं करना चाहिए। संदेह करने वाले को प्रभु के कोप से तीनों लोक में कोई बचाने वाला नहीं मिलेगा। लेकिन अगर पुनः प्रभु की शरण में आ जाए, तो मुक्ति मिल जाती है। संत ने कहा कि जिसने जगत पिता से बैर कर लिया, उसे ब्रह्मा, विष्णु, महेश कोई बचा नही सकता। उसे स्वयं जगत पिता अर्थात प्रभु श्री राम ही बचा सकते हैं। इस दौरान दौरान मोहन मध्देशिया, अजय सर्राफ, डॉ परमहंस सिंह, अंशु शुक्ल, यतींद्र तिवारी, विनीत, गुलशन, गौरव उमर, पिंटू निगम सहित सैकड़ो श्रद्धालु मौजूद रहे।

  • युवक को नंगा करके पीटा,दहशत फैलाने के लिए कट्टे से की फायरिंग

    युवक को नंगा करके पीटा,दहशत फैलाने के लिए कट्टे से की फायरिंग

    *सूर्य प्रकाश ओझा*

    गोरखपुर। गोला थाना क्षेत्र के मठिया गांव मे 18 साल के युवक को कुछ लड़कों ने अगवा कर बेरहमी से पीटा। उसे निर्वस्त्र कर अपमानित किया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर ली है। बताया गया कि वीडियो भी मारपीट करने वाले लड़कों ने ही बनवाया है।वीडियो में दिख रहा है कि कुछ युवक चेहरा ढके हुए दिखाई दे रहे हैं और एक युवक कट्टे से फायरिंग करता दिख रहा है।

    जानकारी के अनुसार बरहजपार माफी निवासी जमुना केवट ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका बेटा शिवम 4 मई को मठिया गांव स्थित रामहरी निषाद के घर गया था। वहीं कुछ युवकों ने चेहरा ढककर कट्टा दिखाया और शिवम को जबरन गांव के दक्षिण तरफ उठा ले गए।रुपए न देने पर पीटा, जेब और खाते से लूटे पैसे।

    पीड़ित पिता के अनुसार, आरोपियों ने पहले शिवम से पैसे मांगे। न देने पर डंडों से पीटा, जेब से 3000 रुपए निकाल लिए और मोबाइल ऐप के जरिए 1400 रुपए खाते से ट्रांसफर करवा लिए। इसके बाद भी रुपए मांगते रहे। जब शिवम ने विरोध किया तो उसे निर्वस्त्र कर सड़क के किनारे पीटा।पीड़ीत शिवम ने बताया कि पिटाई के दौरान कुछ आरोपियों के गमछे हट गए, जिससे वह उन्हें पहचान सका। वीडियो में भी कुछ युवक साफ तौर पर दिख रहे हैं।

    पीटने के बाद युवकों ने उसका मोबाइल, पैसा और अन्य सामान भी छीन लिया। जाते-जाते धमकी दी कि अगर पुलिस में शिकायत की तो जान से मार देंगे।शिवम ने बताया कि मैं उन लोगों से हाथ जोड़कर कपड़े न उतारने के लिए गिड़गिड़ाता रहा। लेकिन वह लोग किसी भी तरह से मान नहीं रहे थे। नीम के और अन्य पेड़ों के हरे डंडे से लगातार पीटते रहे। वीडियो में भी युवक हाथ जोड़े दिख रहा है।

    *वीडियो में साफ दिखी गुंडई*

    अब घटना के तीन वीडियो सामने आए हैं। एक में शिवम को निर्वस्त्र हालत में पीटा जा रहा है। दूसरे वीडियो में कुछ युवक चेहरा ढके धमकी देते दिखाई दे रहे हैं और तीसरे में एक युवक कट्टा लहराते हुए फायरिंग कर रहा है।

    *क्या कहती है पुलिस*

    इस बावत गोला थानाध्यक्ष अंजुल कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी।

  • बेटी नकदी और जेवरात लेकर फरार, सीओ से शिकायत

    बेटी नकदी और जेवरात लेकर फरार, सीओ से शिकायत

    संवाददाता– एस.पी. सिंह
    सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।

    सहजनवा थाना क्षेत्र के बरईपार निवासी एक वृद्ध महिला की सगी बेटी ने घर में रखा नकदी और जेवरात लेकर फरार हो गई है। नकदी और जेवरात मांगने पर बेटी वृद्ध महिला की गला दबा कर हत्या करने की कोशिश कर रही है। पीड़िता ने सीओ गीडा से शिकायत कर कारवाई कराने की मांग किया है।
    मिली जानकारी से से थाना क्षेत्र के बरईपार निवासी कुला देवी पत्नी रामबुझारत की बेटी सीट टिकर थाना बखिरा जिला संतकबीरनगर निवासी है। वह हमेशा घर पर आती जाती रहती थी। इसी बीच मौका पाकर बेटी घर में रखा 50 हजार रुपया नकद तथा जो जेवरात थे लेकर फरार हो गई है। नकदी और जेवरात मांगने पर गला दबा कर हत्या करने की कोशिश कर रही है। पीड़िता ने सीओ गीडा से शिकायत कर कारवाई कराने की मांग किया है।

    सीओ गीडा से बात करने की कोशिश किया गया लेकिन संपर्क नहीं हो सका।

    इस संदर्भ में थानेदार महेश कुमार चौबे ने कहा कि वृद्ध महिला के बारे जानकारी है। वह कुछ मानसिक रोगी लग रही है।

  • डीएम से शिकायत कर किसानों के भूमि में हो रहे अवैध खनन रोकने की मांग

    डीएम से शिकायत कर किसानों के भूमि में हो रहे अवैध खनन रोकने की मांग

    “सहजनवा और सदर तहसील के सीमा को लेकर फंसे है अधिकारी।”

    “खनन माफिया इसी सीमा विवाद का लाभ लेकर किसानों की भूमि में कर रहे खुदाई।”

    संवाददाता– एस.पी. सिंह
    सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।

    सहजनवा तहसील क्षेत्र के बड़गहन स्थित शंभु चक सेमरा में अवैध खनन माफियाओं का बोलबाला है। प्रशासन के नाक के नीचे खनन माफिया किसानों की भूमि रात्रि होते ही खोद ले जा रहे है। जिसको लेकर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अमरनाथ यादव ने जिलाधिकारी गोरखपुर से शिकायत कर आरोप लगाया है कि, शंभु चक सेमरा में बड़गहन के कई किसानों की भूमि पड़ती है। उस भूमि से रात्रि होते ही खनन माफिया मिट्टी खोद कर उठा ले जा रहे है। एसडीएम सहजनवा और खनन विभाग से जब किसान शिकायत कर रहे है, तो दोनों अधिकारी सीमा विवाद का हवाला बताकर बात को ताल दे रहे है। अवैध खनन होने से तो खनन माफिया मालामाल हो रहे है। वहीं बिना रॉयल्टी के अवैध खनन होने से राजस्व का काफी नुकसान हो रहा है।

    किसानों की मांग है कि सदर और सहजनवा तहसील के राजस्व कर्मियों की टीम गठित कर किसानों की भूमि चिन्हित कराते हुए, अवैध खनन में संलिप्त खनन माफियाओं के खिलाफ कारवाई किया जाय।

    इस संदर्भ में एसडीएम दीपक कुमार गुप्ता ने कहा कि भूमि को चिन्हित कराया जायेगा। यदि किसानों के भूमि में अवैध खनन पाया गया तो कारवाई की जायेगी।

  • सीमा पर ट्रकों पर कार्रवाई कर लाखों रुपये का जुर्माना किया गया वसूला

    नौतनवा । भारत-नेपाल सीमा से सटे सोनौली थाना क्षेत्र में बुधवार को परिवहन विभाग ने दो ट्रकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। सिद्धार्थनगर से पहुंचे सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी एआरटीओ सुरेश कुमार की टीम ने दोनों वाहनों की जांच की, जिसमें तय मानकों का उल्लंघन पाया गया। इसके बाद दोनों ट्रकों को सीज करते हुए थाने में खड़ा करा दिया गया व कुल 1.30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।

    एआरटीओ सुरेश कुमार ने बताया दोनों ही ट्रकों में तय मानक से अधिक माल लदा था व जरूरी कागजात अधूरे थे। जब तक सभी जरूरी दस्तावेज पूरे नहीं किए जाते, तब तक वाहन थाने में ही खड़े रहेंगे। विभाग द्वारा जुर्माने की प्रक्रिया पूरी करने व दस्तावेजों की पुष्टि के बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा।

  • बांसगांव मार्ग पर सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत

    बांसगांव मार्ग पर सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत

    बांसगांव।  बांसगांव-माल्हनपार मार्ग पर जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज के पास एक दुखद सड़क हादसे में फुलहर बुजुर्ग निवासी इमरान अंसारी (48 वर्ष), पुत्र स्वर्गीय सुलेमान अंसारी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इमरान किसी जरूरी काम से मोटरसाइकिल से बांसगांव जा रहे थे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

    स्थानीय लोगों की मदद से घायल इमरान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांसगांव लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    इमरान अंसारी फुलहर बुजुर्ग (थाना बांसगांव) के निवासी थे और अपने परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे। उनकी मौत से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है। पत्नी समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

    घटना की सूचना मिलते ही बांसगांव पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के पुत्र रहमान की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • सड़क किनारे खड़ी कार को ई-रिक्शा ने मारी टक्कर

    नौतनवा। नौतनवा रेलवे स्टेशन चौराहे के पास मंगलवार शाम एक ई-रिक्शा ने सड़क किनारे खड़ी कार को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा में सवार संदेश कुमार को हल्की चोटें आईं। ई-रिक्शा चालक ने अचानक नियंत्रण खो दिया, जिससे यह दुर्घटना हुई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को तुरंत नजदीकी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया। चौकी प्रभारी छोटे लाल ने बताया एक मामूली चोट आई है। दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया है।

  • पुस्तक ‘एक लड़की के नाम’ के कवर पृष्ठ का हुआ विमोचन

    पुस्तक ‘एक लड़की के नाम’ के कवर पृष्ठ का हुआ विमोचन

    ब्यूरो प्रभारी — विनय तिवारी

    बड़हलगंज/ गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे): बड़हलगंज ब्लॉक के ग्राम सिधुआपार निवासी युवा गीतकार डॉ निर्भय निनाद की दूसरी पुस्तक एक लड़की के नाम के कवर पृष्ठ का विमोचन मदरिया सिद्धपीठ के प्रांगण में मदरिया मन्दिर के उत्तराधिकारी श्रीशदास महाराज के हाथों मंगलवार की शाम किया गया। ज्ञात हो कि पूर्व मे भी निनाद का एक गीत संग्रह पास जब से तुम नहीं प्रकाशित हो चुका है। निर्भय ने बताया कि पुस्तक एक लड़की के नाम में प्रेम को लेकर विभिन्न लेख और प्रेम के प्रति समर्पण भावों का समावेश है। इस अवसर पर गदाधर दूबे, नित्यानंद दीक्षित, अभिषेक पाण्डेय, सत्यपाल पाण्डेय, विवेक दूबे, धर्मेंद्र शुक्ल, डॉ मंजय सोनी आदि लोग मौजूद रहे।

  • भीषण गर्मी में मानवीय एवं सामाजिक दृष्टिकोण से प्याऊ लगाना उत्तम कार्य- एस.पी. नार्थ

    भीषण गर्मी में मानवीय एवं सामाजिक दृष्टिकोण से प्याऊ लगाना उत्तम कार्य- एस.पी. नार्थ

    “बरगदवां चौक राष्ट्रीय राजमार्ग पर सन रोज संस्थान ने लगाया 20 दिवसीय प्याऊ का स्टॉल”

    सूर्य प्रकाश ओझा

    गोरखपुर। सन रोज संस्थान द्वारा भीषण गर्मी में राहगीरों के लिए प्याऊ लगाकर शीतल जल की व्यवस्था कराना यह मानवीय एवं सामाजिक दृष्टिकोण से बहुत ही उत्तम कार्य है।
    उक्त बातें बरगदवां रोड स्थित प्रगति रिजॉर्ट के सामने सन रोज संस्थान द्वारा जनहित कार्य के तहत गर्मी में राहगीरों के लिए किशन अग्रवाल के नेतृत्व में एश्प्रा जेम्स एंड ज्वेलर्स एवं सेंटर फॉर ब्रेन एंड स्पाइन के सहयोग से नि:शुल्क स्वच्छ जल के उद्घाटन के अवसर पर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) जितेंद्र श्रीवास्तव ने कही। इस अवसर पर न्यूरोसर्जन डॉक्टर सौरव श्रीवास्तव ने पुनीत कार्य के लिए संस्थान को बधाई दी।
    सभी अतिथियों को बैच लगाकर एवं पत्रिका बनाकर स्वागत किया गया। तत्पश्चात अतिथियों ने फिता काटकर प्याऊ का उद्घाटन कर राहगीरों को शीतल जल पिलाया। संस्थान चेयरमैन विवेक कुमार अस्थाना सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। प्याऊ सहयोगी डॉ. सुरहिता करीम भी रही।
    इस अवसर पर संस्था के चेयरमैन विवेक कुमार अस्थाना, उपाध्यक्ष उमेश चंद, सचिव महेंद्र कश्यप, उप सचिव देश दीपक, प्रचार सचिव सुमित कुमार रावत उप प्रचार सचिव कुलदीप शर्मा, न्यूरो सर्जन डॉ. सौरभ श्रीवास्तव, इरफान मुगल, किशन अग्रवाल, शिवपाल विश्वकर्मा, दीपक सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।