Category: न्यूज़

Your blog category

  • PRKS यांत्रिक कारखाना मंडल के उपाध्यक्ष सतीश श्रीवास्तव का सेवा निवृति सम्मान समारोह मनाया गया

    PRKS यांत्रिक कारखाना मंडल के उपाध्यक्ष सतीश श्रीवास्तव का सेवा निवृति सम्मान समारोह मनाया गया

    “कारखाना मंडल उपाध्यक्ष सतीश श्रीवास्तव के सेवानिवृत सम्मान समारोह में शामिल हुए NFIR जोनल सेक्रेटरी एवं वर्किंग प्रेसिडेंट PRKS श्री रमेश मिश्रा एवं PRKS महामंत्री एवंAGS/NFIR श्री विनोद राय”

    विगत दिनों में यांत्रिक कारखाना परिसर में पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ यांत्रिक कारखाना मंडल के उपाध्यक्ष श्री सतीश श्रीवास्तव का सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह सैकड़ो कर्मचारियों की उपस्थिति में मनाया गया। कार्यक्रम में जोनल सेक्रेटरी एनएफआईआर एवं वर्किंग प्रेसिडेंट पीआरकेएस श्री रमेश मिश्रा महामंत्री पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ एवं AGS/ NFIR श्री विनोद राय सैकड़ो पदाधिकारियो के साथ शामिल हुए।

    अपने संबोधन में श्री रमेश मिश्रा ने श्री सतीश श्रीवास्तव के सरल स्वभाव एवं संगठन के प्रति कर्तव्य निष्ठा की सराहना की एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया। महामंत्री विनोद राय ने उनके सुखद एवं उज्जवल भविष्य की कामना की है तथा सेवानिवृत्ति के बाद भी संगठन में अपना सहयोग देने हेतु कहा। कारखाना मंडल के अध्यक्ष श्री ईश्वर चंद्र विद्यासागर, मंडल मंत्री श्री कुलदीप मणि त्रिपाठी ने श्री सतीश श्रीवास्तव के उज्जवल भविष्य की कामना किया। इस अवसर पर श्री सतीश श्रीवास्तव का माल्यार्पण किया गया और मिष्ठान वितरित किया गया। अंत में श्री सतीश श्रीवास्तव ने सभी को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी दीपक चौधरी शमशाद अहमद जयप्रकाश सिंह लक्ष्मी श्रीवास्तव मुख्यालय मंडल के मंडल मंत्री श्री फिरोजुल हक यांत्रिक कारखाना मंडल के अध्यक्ष ईश्वर चंद्र विद्यासागर, मंडल मंत्री कुलदीप मणि त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष बृजपाल सिंह, यूथ अध्यक्ष देवेश सिंह, राकेश श्रीवास्तव, अजय त्रिपाठी, अभिषेक गुप्ता, अंशुमाल पाठक, दीपक प्रजापति, नूर ए आलम, योगेंद्र पाल, दिनेश शर्मा, हरकेश बहादुर सिंह, संतोष श्रीवास्तव, मनीष चौधरी, राजू रावत, अखिलेश तिवारी, गणेश कुमार, राजकुमार सिंह एवं तमाम पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहें।

  • बकरी चराने जा रही किशोरी के साथ छेड़छाड़ विरोध करने पर पीटा

    बकरी चराने जा रही किशोरी के साथ छेड़छाड़ विरोध करने पर पीटा

    संवाददाता– एस.पी. सिंह
    सहजनवा, (गोरखपुर)।

    सहजनवा थाना क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी वृहस्पतिवार को दिन में 11 बजे बकरी चराने सीवान के बाहर जा रही थी। रास्ते में अकेला देखकर एक मनबढ़ उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दे दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    मिली जानकारी से थाना क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी वृहस्पतिवार को सुबह में हो रहे बरसात के बंद होने पर सीवान के बाहर बकरी चराने के लिए ले जा रही थी। उसी दौरान गांव का एक मनबढ़ युवक उसे अकेला देखकर छेड़छाड़ करने लगा। किशोरी द्वारा विरोध करने पर मनबढ़ उसे मारपीट कर घायल कर दिया। शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गया। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दे दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • एसडीएम के खिलाफ आक्रोशित अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

    एसडीएम के खिलाफ आक्रोशित अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

    संवाददाता– एस.पी. सिंह
    सहजनवा, (गोरखपुर)।

    तहसील बार एसोसीएशन सहजनवा के अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी सहजनवां पर गंभीर आरोप लगाते हुए तहसील मुख्यालय में प्रदर्शन करते हुए इनके स्थानांतरण की मांग किया है।

    प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे तहसील बार एसोशिएशन अध्यक्ष के. के. त्रिपाठी ने कहा कि एसडीएम कोर्ट में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। इनके कोर्ट में दलाल और प्राइवेट कर्मचारियों के माध्यम से धन उगाही की जाती है। जिन फाइलों में धन मिलता है उसका ही निस्तारण किया जाता है। शेष फाइलों को ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है। इनके कार्यालय में दलालों की भीड़ लगी रहती है। ऐसी स्थित में एसडीएम का स्थानांतरण जरूरी है।

    प्रदर्शन करने वालो में मंत्री राधवेंद्र सिंह, रंगनाथ पांडेय, ज्ञानेंद्र यादव, अजय शुक्ल, योगेंद्र लाल श्रीवास्तव, सतीश कन्नौजिया, विनय मिश्र, शनि शुक्ल सहित अनेक अधिवक्ता मौजूद थे।

  • बिगहि की दलित बस्ती में बारिश का पानी भरने से ग्रामीण परेशान, प्रदर्शन

    बिगहि की दलित बस्ती में बारिश का पानी भरने से ग्रामीण परेशान, प्रदर्शन

    “रास्ता नही होने से घुटनेभर पानी मे निकलने पर लोग मजबूर”

    संवाददाता– एस.पी. सिंह
    सहजनवा, (गोरखपुर)।

    बृहस्पतिवार भोर में हुई भारी बारिश से हरपुर बुदहट क्षेत्र के बिगहि गाव की दलीत बस्ती में एक बार फिर पानी भर गया। यह कोई पहला मौका नहीं है, बिगत कई वर्षों से बरसात में दलित बस्ती के लोगो को इस समस्या का सामना करना पड़ता है। दलित बस्ती में जाने के लिए रास्ता नही होने से लोगो को घुटनेभर पानी मे से होकर गुजरना पड़ रहा है।

    बृहस्पतिवार को बरसात के बाद ग्रामीण फेरे कुमार के नेतृत्व में एक दर्जन से अधिक दलित बस्ती के महिला पुरषों ने प्रदर्शन कर रोष जताया। ग्रामीणों का कहना है कि दलित बस्ती मे आने वाले रास्ते पर कुछ लोगो का नम्बर है, और कुछ सरकारी भूमि, लेकिन जुमला नम्बर होने से राजस्व विभाग सरकारी भूमि की सही से पेमाइस नही कर पा रही है। जिससे ग्राम सभा से कोई निशित रास्ता नही बन पा रहा है। लोगो ने प्रदर्शन कर ध्यान आकृष्ट कराते हुए शासन-प्रशासन से रास्ता बनवाने की मांग की हैं।

    प्रदर्शन करने वालो में फेकू, संजय, संतोष, इंद्रजीत, इंदल, सत्यप्रकाश, विजय, पन्नेलाल, जितेंद्र, गोलू, अजित, इंद्रेश, सुधा, गायत्री, आदि लोग प्रदर्शन में शामिल रहीं।

  • अनियंत्रित टेलर पीछे से रोडवेज बस से भिड़ा, बाल बाल बचे सवारी

    अनियंत्रित टेलर पीछे से रोडवेज बस से भिड़ा, बाल बाल बचे सवारी

    संवाददाता– एस. पी. सिंह
    सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।

    सहजनवा थाना क्षेत्र के सीहापार ओवरब्रिज पर सुबह 8 बजे के करीब अनियंत्रित टेलर ने चल रही रोडवेज बस में पीछे से ठोकर मार दिया, जिससे बस का पीछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। तथा बस में सवार तीन यात्रियों को मामूली चोटे आई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम को समाप्त कराया।

    मिली जानकारी से, मंगलवार को सुबह 8 बजे के करीब गोरखपुर की रोडवेज बस यात्री को लेकर खलीलाबाद से गोरखपुर जा रहा था। अभी सीहापार ओवरब्रिज पर पहुंचा ही था कि, गोरखपुर की तरफ जा रही अनियंत्रित टेलर ने पीछे से बस में ठोकर मार दिया। जिससे बस में सवार यात्रियों में हाहाकार मच गया। पीछे बैठे तीन यात्रियों को मामूली चोटे आई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी सहजनवा भेजा जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें दूसरे वाहन से भेज दिया गया।

    इस संदर्भ में थाना प्रभारी पंकज सिंह ने कहा कि टेलर ने रोडवेज की बस में पीछे से ठोकर मार दिया था। कोई हताहत नहीं हुआ है।

  • पेड़ पर लटका मिला युवक का शव:संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

    पेड़ पर लटका मिला युवक का शव:संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

    “शादी से ठीक पहले युवक का शव पेड़ पर लटकता मिला,परिजनों ने जताई हत्या की आशंका”

    ब्यूरो प्रभारी: संतोष कुमार त्रिपाठी खजनी गोरखपुर

    खजनी थाना क्षेत्र के ग्राम सभा डोडो में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब गांव के समीप कटहल के पेड़ पर 25 वर्षीय युवक का शव फंदे से लटका मिला।

    घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना प्राप्त होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मामले की गंभीरता को देखते हुए खजनी पुलिस सभी पहलुओं से जांच में जुटी।
    मिली सूचना के अनुसार गांव के बाहर के बगीचे में कटहल के पेड़ पर लटकता हुआ पाया गया। मृतक की पहचान श्याम कुमार गौड़, पुत्र रामदयाल उम्र 25 वर्ष निवासी डोडो के रूप में हुई है। इस घटना ने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया, क्योंकि श्याम की शादी 6 जून को होनी थी। घर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही थीं।परिजनों के अनुसार, श्याम तीन बहनों का इकलौता भाई और परिवार का एकमात्र वारिस था। घर में शादी की खुशियां मनाई जा रही थीं, लेकिन इस घटना ने खुशी को मातम में बदल दिया। शव को एक छोटे से कपड़े से पेड़ पर लटकता देख परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि शव जमीन से काफी नीचे लटक रहा था।

    गांव में इस घटना से शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। श्याम के सपने और परिवार की उम्मीदें अब अधूरी रह गई हैं। पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है, और जल्द ही सच्चाई सामने आने की उम्मीद है।यह घटना सभी के लिए एक गहरा सदमा है।

    स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व प्रदेश गुजरात से शादी हेतु आया था , एकलौता कमाऊ पुत्र था जिसकी शादी बेलघाट थाने के पास के गाँव मे होनी थी उसके पिता डोड़ो गाँव मे ही कारपेन्टर का काम करते हैं।परिवार की सभी आस धरी की धरी रह गई ।

    सूचना मिलते ही खजनी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

    थाना प्रभारी अर्चना सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि हत्या है या आत्महत्या।

  • दयालपुरा सरपंच प्रतिनिधि भैरुसिंह मादड़ी की शोकसभा में पहुंचे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़

    दयालपुरा सरपंच प्रतिनिधि भैरुसिंह मादड़ी की शोकसभा में पहुंचे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़

    गुंदोज। निकटवर्ती मादडी गांव में भाजपा नेता विरेन्द्रसिंह मादड़ी के बड़े पिताश्री दयालपुरा ग्राम पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि भैरू सिंह राजपुरोहित के निधन पर आयोजित शोकसभा में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की।। राठौड़ ने कहा कि भैरू सिंह एक कर्मठ व समाजसेवी जनप्रतिनिधि थे, जिनका योगदान समाज में सदैव स्मरणीय रहेगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामीणजन उपस्थित रहे। प्रदेश अध्यक्ष ने परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में पार्टी और समाज आपके साथ खड़ा है। शोकसभा में वक्ताओं ने भैरू सिंह के सामाजिक व राजनीतिक जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर पूर्व UIT चेयरमैन संजय ओझा, जिलाध्यक्ष सुनील भण्डारी,नारायण कुमावत, नरेश ओझा,मांगूसिंह डेण्डा,रघुनाथसिंह गुन्दोज,भवर ढाबर, कालू पवार, आदि भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

  • एक्सीलेंस एकेडमी में सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को किया गया सम्मानित

    एक्सीलेंस एकेडमी में सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को किया गया सम्मानित

    गोरखपुर। विकासखंड भटहट के मेडिकल कॉलेज रोड बरगदही में स्थित एक्सीलेंस एकेडमी के प्रांगण में सीबीएसई बोर्ड का रिजल्ट निकलते ही अच्छे नंबरों से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को विद्यालय प्रबंधन और प्रिंसिपल तथा गुर्जर समुदाय के लोगों द्वारा विद्यार्थियों के हौसला अफजाई के लिए उन्हें शाल देकर और मीठा खिलाकर सम्मानित किया गया।

    यह कार्यक्रम से अभिभावक और बच्चों के दिलों पर शिक्षा का एक नया नशा का असर देखा गया। शिक्षा से सम्मानित होकर छात्रों ने अपने उज्जवल भविष्य का सपना देखा। उन्हें लगा भविष्य ही शिक्षा पर निर्भर है। इस अवसर पर अकादमी के अध्यक्ष बकरीद ने कहा शिक्षा शेरनी के दूध के समान है, जो पियेगा वह दहाड़ेगा।

    उन्होंने कहा शिक्षा से बच्चे अपने भविष्य का निर्माण करते हैं।
    वहीं समाज में उन्हें अच्छा मुकाम भी हासिल होता है। इस अवसर पर अकादमी के प्रिंसिपल डॉ के एस मणि ने कहा सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में खुला हुआ यह अकैडमी अच्छे सुशासन के साथ शिक्षा का चिराग जला रहा है। यह रोशनी समाज के लिए वरदान साबित होगा। प्रिंसिपल के अनुसार शिक्षा से मिली सफलता का सम्मान पूरे दुनिया में बच्चे पाएंगे। इस अवसर पर उनके अभिभावकों को भी धन्यवाद दिया।

  • विधायक ने रोड का किया निरीक्षण, एक्सईएन को दिया निर्देश

    विधायक ने रोड का किया निरीक्षण, एक्सईएन को दिया निर्देश

    प्रभारी ब्यूरो: संतोष कुमार त्रिपाठी खजनी गोरखपुर

    खजनी तहसील के नगर पंचायत उनवल वार्ड 3 में टेकवार से कूड़ा भरत मुख्य मार्ग पर रोड टूट जाने व बीच में भारी गढ्ढा हो  जाने के कारण राहगीरों के आवागमन में काफी दिक्कत हो रही थी। स्थानीय लोगों की सूचना पर आज स्थानीय विधायक प्रदीप शुक्ला ने रोड का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रोड की खराब स्थिति को देखकर एक्सईएन को फोन कर तुरंत सुधार कार्य शुरू करने के निर्देश दिए।

    विधायक ने कहा कि रोड की खराब स्थिति के कारण क्षेत्र के निवासियों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने एक्सईएन को निर्देश दिया कि वे जल्द से जल्द रोड की मरम्मत का कार्य पूरा करें। एक्सईएन ने विधायक को आश्वस्त किया कि वे जल्द ही रोड की मरम्मत कार्य शुरू करेंगे ।

    बता दे टेकवार से कूड़ाभरथ मेन मार्ग जो दर्जनों गांव का एक मात्र रास्ता है, जिसे राहगीरों सहित स्कूली बच्चों का आना जाना लगा रहता है, में विगत कई वर्षों से बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं। इस रोड पर चलना लोगों के लिए जोखिम भरा है। इस कदम से लोगो ने विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया।

    उक्त अवसर पर सन्तोष राम त्रिपाठी, इंद्रकुमार निगम, अभिनंदन दुबे सहित इत्यादि लोग मौजूद रहे ।

  • ऑटो ने बाइक को मारी टक्करः दो युवक घायल

    ऑटो ने बाइक को मारी टक्करः दो युवक घायल

    संवाददाता: सूर्य प्रकाश ओझा

    गोरखपुर । चिलुआताल थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहरीपुर-सीहोरवां मार्ग पर रविवार सुबह एक हादसा हुआ। रामपुर गांव के पास एक तेज रफ्तार ऑटो ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ऑटो चालक मौके से फरार हो गया।
    घायल युवकों की पहचान पीपीगंज थाना क्षेत्र के चौक माफी गांव निवासी गब्बर प्रजापति और भुइधरपुर गांव निवासी देवमुनी के रूप में हुई। दोनों किसी काम से बाइक से जा रहे थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों के पैर टूट गए। बाइक भी बरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।घायल युवकों की पहचान पीपीगंज थाना क्षेत्र के चौक माफी गांव निवासी गब्बर प्रजापति और भुइधरपुर गांव निवासी देवमुनी के रूप में हुई। बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों की मदद की। लोगों ने एम्बुलेंस और पुलिस को सूचना दी। लेकिन काफी देर तक न तो मेडिकल सहायता पहुंची और न ही पुलिस आई। इससे मौके पर मौजूद लोगों में नाराजगी थी।स्थानीय लोगों को निजी वाहनों से घायलों को अस्पताल ले जाना पड़ा। दोनों की हालत अभी गंभीर है। परिजनों को सूचना दे दी गई है।