“शादी से ठीक पहले युवक का शव पेड़ पर लटकता मिला,परिजनों ने जताई हत्या की आशंका”
ब्यूरो प्रभारी: संतोष कुमार त्रिपाठी खजनी गोरखपुर
खजनी थाना क्षेत्र के ग्राम सभा डोडो में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब गांव के समीप कटहल के पेड़ पर 25 वर्षीय युवक का शव फंदे से लटका मिला।
घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना प्राप्त होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मामले की गंभीरता को देखते हुए खजनी पुलिस सभी पहलुओं से जांच में जुटी।
मिली सूचना के अनुसार गांव के बाहर के बगीचे में कटहल के पेड़ पर लटकता हुआ पाया गया। मृतक की पहचान श्याम कुमार गौड़, पुत्र रामदयाल उम्र 25 वर्ष निवासी डोडो के रूप में हुई है। इस घटना ने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया, क्योंकि श्याम की शादी 6 जून को होनी थी। घर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही थीं।परिजनों के अनुसार, श्याम तीन बहनों का इकलौता भाई और परिवार का एकमात्र वारिस था। घर में शादी की खुशियां मनाई जा रही थीं, लेकिन इस घटना ने खुशी को मातम में बदल दिया। शव को एक छोटे से कपड़े से पेड़ पर लटकता देख परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि शव जमीन से काफी नीचे लटक रहा था।
गांव में इस घटना से शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। श्याम के सपने और परिवार की उम्मीदें अब अधूरी रह गई हैं। पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है, और जल्द ही सच्चाई सामने आने की उम्मीद है।यह घटना सभी के लिए एक गहरा सदमा है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व प्रदेश गुजरात से शादी हेतु आया था , एकलौता कमाऊ पुत्र था जिसकी शादी बेलघाट थाने के पास के गाँव मे होनी थी उसके पिता डोड़ो गाँव मे ही कारपेन्टर का काम करते हैं।परिवार की सभी आस धरी की धरी रह गई ।
सूचना मिलते ही खजनी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना प्रभारी अर्चना सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि हत्या है या आत्महत्या।
Leave a Reply