“पाकिस्तान के खिलाफ खजनी के व्यापारियों व युवाओं में आक्रोश लगाए मुर्दाबाद के नारे”
ब्यूरो प्रभारी: संतोष कुमार त्रिपाठी खजनी गोरखपुर
खजनी में देश के प्रति दिखा व्यापारियों व युवाओं में जोश ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है भारतीय फौज पाकिस्तान को करारा जवाब दे रही है. लिहाजा, भारतीय फौज की सलामती और विजय के लिए जगह-जगह प्रार्थनाएं की जा रही हैं। रैली निकालकर सेना की हौसला अफजाई कर रही हैं।
एक तरफ जहां ऑपरेशन सिंदूर के जरिए सेना पाकिस्तान के दांत खट्टे कर रही है. वहीं देश में युवाओं का जोश भी हाई है खजनी में देश के प्रति दिखा व्यापारियों व युवाओं में जोश खजनी के कोटही माता के प्रांगण से रविवार को देशभक्ति का ऐसा ज्वार उमड़ा कि पूरा बाजार ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ के नारों से गूंज उठा। भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच खजनी के व्यापारियों ने एकजुट होकर रैली निकाली और देशप्रेम की मिसाल कायम की।
रैली में दर्जनों व्यापारियों ने हिस्सा लिया, जिनके जोशीले नारे और आक्रोश ने पूरे इलाके को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।
रैली में भारत माता की जय’ और ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ के नारों ने माहौल को और गरमा दिया।
रूस और यूक्रेन में हो रहे युद्ध के बीच एक राहत वाली खबर सामने आई है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 15 मई को इस्तांबुल में यूक्रेन के साथ बिना किसी शर्त के सीधी बातचीत फिर से शुरू करने का प्रस्ताव रखा है।
पुतिन ने कहा, “रूस ने 2022 में वार्ता नहीं तोड़ी। यह कीव था। फिर भी हम प्रस्ताव कर रहे हैं कि कीव बिना किसी पूर्व शर्त के सीधी वार्ता फिर से शुरू करे। सब कुछ के बावजूद, हम कीव अधिकारियों को गुरुवार को इस्तांबुल में वार्ता फिर से शुरू करने की पेशकश करते हैं।”
साथ ही उन्होंने ने कहा, “रूस ने बार-बार युद्ध विराम की पहल की है। कीव के अधिकारियों ने हमारे किसी भी युद्ध विराम प्रस्ताव पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। घोषित युद्ध विराम के तीन दिनों के दौरान, कीव ने रूसी सीमा पर हमला करने के पांच प्रयास किए हैं।
एटा Big ब्रेकिंग: यूपी के एटा में पुलिस और STF ने की बड़ी कार्रवाई…STF बरेली और एटा पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का किया भंडाफोड़।
STF ने 3 शातिर असलाह तस्करों को किया गिरफ्तार, ये शातिर असलाह तस्कर अपने महंगे शौकों को पूरा करने के लिए करते थे अवैध तमंचों को बेचने का काम, वही ये आरोपी नगला चन्दन गांव में बने एक मकान में चला रहे थे अवैध असलाह फैक्ट्री।
STF ने तीनों शातिर आरोपियों के कब्जे से 16 बने-अधबने तमंचे और एक ऑटो सहित भारी मात्रा में असलहा बनाने के उपकरण किए बरामद।
ये आरोपी असलाह तस्कर अलीगढ़, बरेली और एटा जनपद में अवैध तरीके से बेचते थे असलाह।
पुलिस ने तीनों शातिर आरोपियों को गिरफ़्तार कर भेजा जेल, थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के नगला चंदन गांव का मामला।
“पति से अनबन के बाद बडहलगंज में अकेले रहती थी महिला”
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
बडहलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बडहलगंज में किराए के मकान में रह रही महिला जूली उम्र 25 वर्ष ने कमरे में ही फांसी लगा कर जान दे दी। शुक्रवार को पडोसी किराएदार ने मकान मालिक को सूचना दी। तब मकान मालिक ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। फिलहाल फोरेंसिक टीम के परीक्षण के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बांसगांव थाना क्षेत्र के कस्बा के वार्ड नंबर नौ निवासी गिरीश नारायण तिवारी की पुत्री जूली बडहलगंज में कालेज रोड पर रामछबीले राय के मकान में किराए पर रह कर ब्यूटीपार्लर का काम सिखती थी। शुक्रवार को इसी मकान में रहने वाले किराएदार ने देखा कि कमरे का फाटक खुला है और जूली छत पर फंदे से लटकी हुई है। बेटी के मौत की सूचना पर लखनऊ में रह रही मां नेहा तिवारी बडहलगंज के लिए निकल लीं। दूरभाष पर उन्होंने बताया की जूही की शादी वर्ष 2017 में गोरखपुर के हुंमायुपुर निवासी गगन मिश्रा के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद पति से अनबन होने पर जूली अकेले ही बडहलगंज रह रही थी। जूली तीन बहन व एक भाई में सबसे बडी थी। कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।
सहजनवा थाना क्षेत्र के ओडवलिया निवासी पूर्व जिला पंचायत प्रत्याशी को पड़ोस के गांव का एक युवक फोन पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़ित ने आरोपी युवक के खिलाफ थाने में तहरीर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मिली जानकारी से, थाना क्षेत्र के ओडवालिया निवासी राजेश कुमार निषाद पुत्र रामजतन निषाद, जो वार्ड 22 से दो बार जिला पंचायत का चुनाव लड़ चुका है। तीसरी बार वह चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है। पड़ोस के गांव का एक मनबढ़ भी जिला पंचायत का चुनाव लड़ने के तैयारी कर रहा है। मनबढ़ द्वारा पूर्व प्रत्याशी को चुनाव से हट जाने के लिए बार बार धमका रहा था। बुधवार और वृहस्पतिवार को दो मोबाइल नंबरों ने फोन कर चुनाव से हटाने तथा गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कारवाई करने की मांग किया है।
इस संदर्भ में थानेदार महेश कुमार चौबे ने कहा की मामला संज्ञान में है। जांच कराकर कारवाई की जायेगी।
गोरखपुर। कम्पोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय काज़ीपुर में शुरु हुई रामायण अभिरुचि और वेद कार्यशाला,
संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश और अंतरराष्ट्रीय रामायण एवं वैदिक शोध संस्थान अयोध्या के द्वारा प्रदेश के 75 जनपद में रामायण अभिरुचि एवं वेद कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा हैँ। गोरखपुर जनपद में यह आयोजन जंगल कौड़िया ब्लॉक के कंपोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय काजीपुर में यह 9 मई से 17 मई तक आयोजित किया जाएगा। जिसमें बच्चों को भगवान राम के आदर्श मूल्य और चरित्र के विकास का प्रयास किया जाएगा इस कार्यक्रम को सफल आयोजन करने के लिए संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश के द्वारा प्रभात त्रिपाठी को समन्यवक तथा शालिनी चौधरी को प्रशिक्षक के रूप में चयनित किया गया है।
यह कार्यक्रम मूल रूप से आज समाज में घटते मानवीय मूल्य और चारित्रिक गिरावट की चुनौती को ध्यान में रखकर बच्चों में इसे अंकुरित करने के उद्देश्य से कराया जा रहा है|
आज इस कार्यक्रम का शुभारंभ जंगल कौड़िया के खंड शिक्षा अधिकारी लव कुश कुमार, ब्लाक अध्यक्ष अजय कुमार सिंह और ब्लाक मंत्री जनार्दन श्रीवास्तव ,प्रधानाध्यापक अजय बहादुर सिंह तथा कार्यक्रम समन्वयक प्रभात त्रिपाठी की उपस्थिति में माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से प्रारंभ किया गया।इस कार्यशाला के आयोजन से बच्चों में उत्साह है और निश्चित रूप से यह कार्यशाला उनके भविष्य के लिए मील का पत्थर साबित होगी कार्यक्रम के पश्चात सभी बच्चों को प्रतिभागिता प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि राम के आचरण ने ही उन्हे मर्यादा पुरुषोत्तम बनाया जिनके आदर्शों को जीवन में उतारना चाहिए।
ब्लॉक अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने राम चरित मानस के अयोध्या कांड के दोहे से राम की स्वीकार्यता, उनकी उपस्थिति और उनके विचार को बेहतरीन तरीके से समझाया।
ब्लॉक मंत्री जनार्दन श्रीवास्तव ने इस कार्यक्रम की सफलता की कामना करते हुए राम के आदर्शों को बेहतरीन रूप से परिभाषित किया। प्रशिक्षक शालिनी चौधरी ने कार्यशाला की योजना पर अपने विचार रखे।
कार्यक्रम के समन्वयक प्रभात त्रिपाठी ने कार्यक्रम के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए बताया कि वर्तमान में समाज और देश की स्थिति में सकारात्मक राम के विचारों और मूल्यों से ही परिवर्तन सम्भव है इसी उद्देश्य से इस कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है जिसमे गतिविधियों,क्राफ्ट, नाटक ,सामान्य ज्ञान से जुड़े प्रश्न संकलन आदि पर कार्य कर बच्चों में इन गुणों के स्वाभाविक विकास पर लक्ष्य रखा गया है जिसे शालिनी चौधरी प्रशिक्षक के रूप में और प्रधानाध्यापक अजय बहादुर सिंह के द्वारा साकार किया जायेगा।इस कार्यशाला को लेकर बच्चे बहुत ही उत्साहित हैं ।
इस अवसर पर विद्यालय परिवार और अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रधानाध्यापक अजय बहादुर सिंह ने किया।
बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे): बडहलगंज थाना क्षेत्र के धनौली गांव निवासी कुर्बान अली की पुत्री हिना की तहरीर पर बड़हलगंज पुलिस ने बलिया जनपद के जमीन विगह, उभाव निवासी पति सद्दाम हुसैन, ससुर नेता अहमद, सास आशा, देवर शमशाद व ननद अंजना के खिलाफ दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज किया हैं।
पीड़िता हिना ने तहरीर में लिखा है कि दिसंबर 2021 मे उसकी शादी बलिया जनपद के जमीन विगत, थाना उभाव निवासी सद्दाम के साथ हुई थी। पिता ने डेढ़ लाख नगदी के साथ सोने के जेवरात व गृहस्थी के सभी सामान के साथ उसे विदा किया। शादी के कुछ दिन बाद ही कम दहेज लाने की बात कहते हुए उक्त लोग मेरे पिता से 04 लाख रुपए मांगकर लाने को कहने लगे। असमर्थता जताने पर मारपीट करने लगे। इस बीच पति की मार से मेरा दो माह का गर्भ भी गिर गया। इस बीच देवर व ननद ने मुझे बिजली का शाक दिया। मारपीट से तंग होकर मेरे पिता मुझे घर लेकर आ गये। इस बीच 01 मई को मेरी सास ने मुझे अपने घर बुलाकर धमकी देकर दस रुपए के स्टैंप पर जबरदस्ती फोन मिलाकर पति सद्दाम से तलाक दिलवा दिया।
सहजनवा पुलिस ने भीटी रावत निवासी एक महिला के देवर ने मंगलवार को उसके साथ छेड़छाड़ करने के साथ देशी तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी देने लगा था। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ तथा जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी।
बृहस्पतिवार को थानेदार महेश कुमार चौबे, उपनिरीक्षक धनश्याम उपाध्याय, उपनिरीक्षक संदीप कुमार चौधरी, उपनिरीक्षक रमेश यादव, कास्टेबिल दीपू कुमार, रुद्र सिंह, सुरेंद्र रावत, पारस कुमार, संदिग्ध और वारंटियों की तलाश में गस्त पर निकले हुए थे। तभी जानकारी मिली कि महिला के छेड़छाड़ तथा तमंचा दिखा कर जान मारने की धमकी देने वाला अभियुक्त संगम पुत्र रामसमूझ, निवासी भीटी रावत, अपने घर पर मौजूद है। पुलिस ने मौके पर जाकर उसे गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के निशानदेही पर पुलिस ने एक देशी तमंचा, एक जिंदा कारतूस बरामद कर जेल भेज दिया।
क्षेत्र के लोगो के लिए आगजनी से राहत भरी खबर है। सहजनवा, बखिरा मुख्य मार्ग से सटे पाली ब्लॉक के ग्राम पंचायत तिवरान के मौजा चौरी मे घघसरा चेयरमैन प्रभाकर दुबे के प्रयास से एक एकड़ दो डिसमिल जमीन की जगह चिन्हित किया गया है। जो करीब सोलह करोड़ की लागत से यहां फायर स्टेशन का निर्माण किया जायेगा, और यहीं ट्रेनिग सेंटर भी बनने की उम्मीद है। बताते चलें की प्रति वर्ष आगजनी के कारण किसानो के फसल और घर जलने से करोड़ों का नुकसान होता है। क्षेत्र के लोगो का काफी समय से मांग था की ब्लॉक स्तर पर फायर बिग्रेड की गाड़ी उपलब्ध कराया जाए। जिससे आगजनी होने तुरंत आग पर काबू पाया जा सके। क्षेत्र के लोगो का कहना है कि प्रतिवर्ष आगजनी होने पर सहजनवा फायर स्टेशन पर फोन किया जाता है। या तो गाड़ी उपलब्ध नही हो पाती है, या गाड़ी आने मे विलंब हो जाता है। जिससे लोगो का काफी नुकसान हो जाता है। क्षेत्र मे फायर स्टेशन बन जाने से लोगो को आगजनी से राहत मिलेगी। आग से नुकसान कम हो जायेगा। लोगो ने घघसरा के चेयरमैन के प्रयास की सराहना की।
इस संबंध मे अग्नि शमन अधिकारी गीडा सरोज सिंह का कहना है कि जगह चिन्हित कर पिलर लगवा दिया गया है। इसकी रिपोर्ट शासन को भेजा जायेगा। स्वीकृति होते ही कार्य शुरू करा दिया जायेगा।
सहजनवा थाना क्षेत्र के लूचूई में मध्य रात्रि 1.30 बजे के करीब अनियंत्रित मिट्टी लदा डंफर बिजली के पोल से टकरा गया। जिससे पोल टूट कर पास खड़ी कार पर गिर गया। जिससे कार भी क्षतिग्रस्त हो गया है। कार में सवार लोग बाल बाल बच गए। पोल टूट कर गिरते समय जो तार थे वह आपस में सट गए। विद्युत प्रवाहित होने के कारण भीषण आग का रूप ले लिया। जिससे बुझाने के लिए किसी ने हिम्मत नहीं जुटाई। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने विद्युत विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को फोन कर सप्लाई बंद कराया। बाद में ग्रामीणों ने अपने प्रयास से आग को बुझाकर राहत की सांस ली। पोल टूटने से करीब 150 घरों के लोग बिजली कटने से करीब 12 घंटे अंधेरे के साए में रहे। वहीं सुबह कार चालक अपनी कार लेकर चला गया।
इस संदर्भ में अधिशाषी अभियंता अंकित कुमार ने कहा कि विद्युत सप्लाई की व्यवस्था की जा रही है, और डंफर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जायेगा।