Category: न्यूज़
Your blog category
-

होटल में आग लगने से 14 लोगों की मौत हुई
कोलकाता के ऋतुराज होटल में आग लगने से 14 लोगों की मौत हुई।
आग रात करीब 8:15 बजे लगी और अब तक 14 शव निकाले जा चुके हैं।
रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है, कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका है।
आग लगने के कारणों की जांच के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया है।
-
जम्मू-कश्मीर प्रशासनिक सेवा के 96 अधिकारियों के तबादले के आदेश दिए
जम्मू-कश्मीर सरकार ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर प्रशासनिक सेवा के 96 अधिकारियों के तबादले के आदेश दिए, जिसमें पर्यटन विकास प्राधिकरण, पहलगाम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के रूप में नसरूल हिलाल की नियुक्ति भी शामिल है।
-

सीआरपीएफ जवान की पत्नी निकली पाकिस्तानी..!
ये खबर आपको चौंका देगी !
1. CRPF जवान मुनीर खान ने पाकिस्तानी मिनल खान से शादी की थी।
2. साल 2024 में दोनों ने ऑनलाइन शादी करी थी।
3. अब सरकार के आदेश के बाद मिनल खान को भी भारत छोड़कर पाकिस्तान जाना पड़ा है।
4. मिनल ने कहा, अब पता नहीं कब अपने पति से मिल पाऊंगी।
सरकार के आदेश के बाद कई तरह के नए नए खुलासे हुए हैं।
-

नाली पाटने से रोकने पर गर्भवती महिला की पिटाई, तीन पर केस दर्ज
संवाददाता– एस.पी. सिंह
सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के परमेश्वरपुर में नाली पाटने से रोकने पर एक गर्भवती महिला की पिटाई का मामला सामने आया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरिपियो पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी ही।
थाना क्षेत्र के परमेश्वरपुर गांव की एक महिला विद्यावती पत्नी शिवशंकर शुक्ला ने हरपुर बुदहट पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि बीते रविवार को मेरे घर के सामने बह रहे नाली के पानी को गांव के दीनानाथ यादव जबरदस्ती पाट रहे थे, जब महिला ने मना किया तो दीनानाथ ने महिला को उठाकर पटक दिया, वहीं दीनानाथ की पत्नी ललिता देवी और एक व्यक्ति दरोगा उर्फ अमरजीत यादव ने मिलकर जमीन पर गिरी हुई महिला को लात घुसों से मारने लगे, जिससे महिला विद्यावती बुरी तरह घायल हो गयी।
महिला का कहना है कि वह चार माह के गर्भ से है, उसे पेट पर अत्यधिक चोट लगी है। महिला का मेडिकल कराते हुए पुलिस ने आरोपी दीनानाथ यादव, ललिता देवी, और अमरजीत यादव निवासीगण परमेश्वरपुर पर मारपीट का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
-

शादी टूटने के बाद युवक, लड़की का सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो कर रहा था वायरल
“पीड़िता के तहरीर पुलिस ने युवक और मां, बाप के खिलाफ दर्ज किया केस”
संवाददाता– एस.पी. सिंह
सहजनवा, ( गोरखपुर )गीडा थाना क्षेत्र के कोडरीकला निवासी एक व्यक्ति ने अपनी बेटी की शादी महराजगंज जिले के कमहरिया खुर्द, बरई थाना, फरेंदा गांव के एक युवक से तय किया था, जिसकी मंगनी भी हो चुकी थी। मंगनी में 21 हजार रुपया उपहार के रूप में दिया था।
बाद में युवती के बाप को जानकारी हुई कि लड़के का चरित्र ठीक नहीं है, जिसका किसी और से प्रेम संबंध है, जिस कारण पिता ने शादी तोड़ दिया। इसके बाद युवक लड़की से फोन पर गाली गलौज करता था, और धमकी देता था कि कहीं और शादी नहीं होने देंगे। शादी होगी तो तुम्हारे पति की हत्या करा देंगे। लड़की को बदनाम करने के लिए आरोपी युवक सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो डाल रहा था। जब युवती के बाप ने युवक मां, बाप, भाई से शिकायत किया तो वह भी मारपीट तथा जान से मारने की धमकी देने लगे थे।
पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपीयो के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
-
पत्रकार संगठन की गोला तहसील ईकाई की बैठक एक मई को
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
बडहलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे): गोरखपुर भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति व सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ गोला तहसील की बैठक में एक मई होगी। इस बैठक में गोरखपुर के कलेल्ट्रेट सभागार सम्पन्न हुए पांचवे स्थापना समारोह के पश्चात संगठन की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। यह बैठक गोला के सुंदरम लॉन मैरेज हॉल में दिन के 11 बजे से होगी और इसमें संगठन के गोला के सभी सदस्य व पदाधिकारी भाग लेंगे।
उक्त आशय की जानकारी संगठन के प्रान्तीय अध्यक्ष डॉ सतीश चन्द्र शुक्ला के हवाले से देते हुए गोला तहसील अध्यक्ष प्रदीप यादव ने देते हुए इस बैठक में सभी से भाग लेने की अपील की है। उन्होंने बताया की इसमें जिला स्तरीय पदाधिकारियों के भी भाग लेने की सम्भववना है।
-

कोर्ट के आदेश पर सात पर दर्ज हुआ फर्जी जमीन हड़पने का केस
संवाददाता– एस.पी. सिंह
सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।सहजनवा थाना क्षेत्र के हरदी निवासी अनारकली पत्नी स्व राजमन के सास कतवारी की शादी महमूदाबाद उर्फ मुगलपुरा थाना खोराबार निवासी भुलान के साथ हुआ था। जिसके दो पुत्र मोतीलाल और शोभी थे। भूलन के निधन के बाद कतवारी अपने दोनों पुत्रों को लेकर कोदई के पास आकर रहने लगी थी। जिनके एक ही पुत्र राजमन थे। कोदई और राजमन के मृत्यु के बाद सम्पत्ति के वारिस राजमन के दो पुत्र संदीप और प्रदीप हुए। लेकिन दो लोगों ने कूटरचित कागजात से भूमि पर अपना नाम दर्ज करा कर हरदी की संपत्ति को कोदई का पुत्र बन कर कई लोगों को बेच दिया है। पीड़िता को जब इस बात की जानकारी हुई तो उसने कोर्ट का सहारा लिया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी सुधीर कुमार यादव, मनीष कुमार यादव, मोतीलाल, प्रहलाद, सुदर्शन, गुड्डू के खिलाफ कूट रचित कागजात से फर्जीवाड़ा कर दूसरे की संपत्ति बेचने का केस दर्ज कर जांच कर रही है।
-

नायब तहसीलदार ने अवैध खनन करते एक लोडर तथा तीन ट्रैक्टर ट्राली पकड़ा, सीज
संवाददाता– एस.पी. सिंह
सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।सहजनवा तहसील क्षेत्र में लगातार हो रहे अवैध खनन को रोकने के लिए तहसील प्रशासन कमर कस चुका है। प्रशासन के शक्ति के कारण खनन माफियाओं के पैर हिलने लगे। सोमवार को रात्रि में तहसील प्रशासन ने कड़ी कारवाई करते हुए एक लोडर, तथा मिट्टी लदे तीन ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ा और उसे पुलिस को सीज करने का आदेश दिया।
सोमवार की रात्रि में 11.30 बजे के करीब एसडीएम सहजनवा को जानकारी मिली कि तहसील क्षेत्र के सिधवलिया में अवैध खनन हो रहा, तो उन्होंने नायब तहसीलदार दुर्गेश चौरसिया को भेजा। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार ने खनन में शामिल वाहन चालकों से कागजात मांगे लेकिन कोई भी कागजात नहीं दिखा सके। इसके बाद उन्होंने एक लोडर, तीन मिट्टी लदे ट्रैक्टर ट्राली को पुलिस बुलाकर सुपुर्द कर सीज करने का आदेश दिया गया।
इस संदर्भ में नायब तहसीलदार दुर्गेश चौरसिया ने कहा कि अवैध खनन में एक लोडर, तीन ट्रैक्टर ट्राली पकड़ा गया था। जिन्हें सीज कर दिया गया है। -

पाकिस्तान डिप्लोमेट को घुसने नहीं दिया गया
विदेश मंत्रालय (MEA) मुख्यालय साउथ ब्लॉक से सामने आए विजुअल्स में पाकिस्तानी राजनयिकों को विदेश मंत्रालय में एंट्री करने ही नहीं दिया गया।






