नायब तहसीलदार ने अवैध खनन करते एक लोडर तथा तीन ट्रैक्टर ट्राली पकड़ा, सीज

संवाददाता– एस.पी. सिंह
सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।

सहजनवा तहसील क्षेत्र में लगातार हो रहे अवैध खनन को रोकने के लिए तहसील प्रशासन कमर कस चुका है। प्रशासन के शक्ति के कारण खनन माफियाओं के पैर हिलने लगे। सोमवार को रात्रि में तहसील प्रशासन ने कड़ी कारवाई करते हुए एक लोडर, तथा मिट्टी लदे तीन ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ा और उसे पुलिस को सीज करने का आदेश दिया।
सोमवार की रात्रि में 11.30 बजे के करीब एसडीएम सहजनवा को जानकारी मिली कि तहसील क्षेत्र के सिधवलिया में अवैध खनन हो रहा, तो उन्होंने नायब तहसीलदार दुर्गेश चौरसिया को भेजा। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार ने खनन में शामिल वाहन चालकों से कागजात मांगे लेकिन कोई भी कागजात नहीं दिखा सके। इसके बाद उन्होंने एक लोडर, तीन मिट्टी लदे ट्रैक्टर ट्राली को पुलिस बुलाकर सुपुर्द कर सीज करने का आदेश दिया गया।
इस संदर्भ में नायब तहसीलदार दुर्गेश चौरसिया ने कहा कि अवैध खनन में एक लोडर, तीन ट्रैक्टर ट्राली पकड़ा गया था। जिन्हें सीज कर दिया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *