Category: न्यूज़

Your blog category

  • पौधे रोपित कर पंडित तारकेश्वर मिश्र का मनाया गया पुण्यतिथि

    पौधे रोपित कर पंडित तारकेश्वर मिश्र का मनाया गया पुण्यतिथि

    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

    बड़हलगंज /गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे): बडहलगंज विकास खण्ड बड़हलगंज के रामनगर डुमरी डेरवा निवासी त्रिपुरारी मिश्र ने अपने छोटे बाबा स्व पंडित तारकेश्वर मिश्र के सातवीं पुण्यतिथि पर आँवला का वृक्ष लगाया कर् उन्हें नमन् किया।

    पंडित तारकेश्वर मिश्र का पौधों के प्रति बहुत लगाव था वह् पर्यावरण के हरा भरा बनाने के लिए बहुत पौधे रोपित किये थे।
    बता दें कि त्रिपुरारी मिश्र हर गुरुवार को अपने पिता के स्मृति में सार्वजनिक स्थानों पर वृक्षारोपण कर् रहे हैं व वृक्षारोपण के साथ साथ उसका संरक्षण भी कर् रहे हैं।

    इसके साथ महापुरुषों के जयंती पर् भी सार्वजनिक स्थलों पर पौधे रोपित कर् रहें। अभी तक तकरीबन सैकड़ों पौधें रोपित कर् चुके हैं।

  • सीएम को पत्र भेज पार्क निर्माण में अनियमितता व धन दुरूपयोग का आरोप

    सीएम को पत्र भेज पार्क निर्माण में अनियमितता व धन दुरूपयोग का आरोप

    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

    बड़हलगंज /गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे): बड़हलगंज कस्बा निवासी व सपा व्यापार जिलाध्यक्ष पूर्व नपंअ सूरज जायसवाल ने मुख्यमंत्री सहित अन्य अधिकारियों को पत्र भेजकर कस्बे के सुबास चंद्र बोस पार्क निर्माण में धन दुरूपयोग व अनियमितता का आरोप लगाते हुए जांच की मांग किया है।
    पत्र में उन्होंने कहा है कि नगर पंचायत बड़हलगंज में उद्यान विभाग सुबास चन्द पार्क में कई करोड रूपये का अवैधानिक प्रक्रिया अन्तर्गत बिना टेंडर के पार्क निर्माण में 84 लाख रूपये का भुगतान किया गया। वही मानक गुणवत्ता में अनियमितता कर पार्क निर्माण किया गया है। लगभग 3 करोड़ से ऊपर का भुगतान बाउण्ड्रीवाल शौचालय और लाइट के नाम पर किया गया है। इस संबंध में वार्ड नंबर नौ के सभासद दीपक गोंड द्वारा मुख्यमंत्री एवं शासन प्रशासन को मेल और डाक रजिस्ट्री द्वारा साक्ष्य सहित पत्र भेजा गया था। जिसकी जांच करना तो दूर उसका पूरा भुगतान भी कर दिया गया। राज वित्त द्वारा कमेटी बनाकर जांच करना शेष है। अभी कुछ माह पूर्व इसका निर्माण मानक के विपरित और अनियमितता के तहत गुणवत्ताविहिन मैटेरियल पुराने बीम पर दीवाल खड़ा करना पुराने हुए सामाग्री का प्रयोग करना पाया गया था। उद्यान विभाग के पार्क में अब अंदर दुकान बनवाया जा रहा है। जो पहले से अपने खास लोगों को चिन्हित कर एडवान्स बड़े पैमाने पर ले लिया गया है। जिससे सरकारी धन का दुरूपयोग हो रहा है। इससे एक प्रश्न चिन्ह लग रहा है कि भ्रष्टाचार क्या सुनियोजित साझेदारी में स्थानीय के इसारे पर तो नहीं हो रहा है। क्योकि स्थानीय स्तर पर चर्चाएं जोरों पर है कि अपने पावर का गलत उपयोग कर अध्यक्ष, अधिशासी अधिकारी जेई, एक्सीयन पीडब्लूडी की भी संलिप्तता है। सूत्रों से यह भी ज्ञात हुआ है कि बिना स्टीमेट प्रमाणिकता के ही सिर्फ टीन नम्बर पर चेक फर्म के नाम से कट रहा है जो अवैधानिक है। उन्होंने इसकी जांच एस०एफ०आई०ओ० एजेन्सी से कराने की मांग किया है।

  • पहलगाम में हिन्दू सैलानियों की निर्मम हत्या पर गोरखपुर में फूटा जनआक्रोश

    पहलगाम में हिन्दू सैलानियों की निर्मम हत्या पर गोरखपुर में फूटा जनआक्रोश

    “आतंकवाद के खिलाफ निकला मोमबत्ती मार्च”

    “होटल रमाडा से उठी एकजुटता की आवाज़, इंसाफ की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे लोग”

    गोरखपुर। जम्मू-कश्मीर के पाहलगाम में छुट्टियां मनाने गए 27 निर्दोष हिन्दू सैलानियों को केवल उनके धर्म की पहचान पूछकर जिस बेरहमी से गोलियों से छलनी किया गया, उसने पूरे देश की आत्मा को झकझोर दिया है। इस अमानवीय और बर्बर आतंकी हमले के खिलाफ गुरुवार को गोरखपुर में तीव्र आक्रोश देखने को मिला।
    गोरखनाथ मंदिर रोड स्थित होटल रमाडा से शाम 7 बजे आयोजित श्रद्धांजलि सभा और मोमबत्ती मार्च में सैकड़ों लोग शामिल हुए। इस आयोजन की अगुवाई होटल रमाडा के प्रबंध निदेशक कुणाल जायसवाल ने की। शहर के सामाजिक संगठनों, बुद्धिजीवियों, पत्रकारों और युवाओं ने इस घटना के खिलाफ आवाज़ बुलंद की।
    “धर्म पूछकर हत्या… ये मानवता के चेहरे पर सबसे बड़ा तमाचा है।”
    यह आवाजें उस भीड़ से गूंज रही थीं, जिनके हाथों में मोमबत्तियां थीं और आंखों में आंसुओं के साथ-साथ ग़ुस्से की ज्वाला।
    सभा में बोलते हुए कुणाल जायसवाल ने कहा कि,
    “यह केवल आतंकवाद नहीं, यह सीधे-सीधे धर्म के नाम पर नरसंहार है। कब तक हम सहते रहेंगे? देश को अब निर्णायक और कठोर कार्रवाई करनी होगी।”
    लोगों ने मांग की कि ऐसी घटनाओं के दोषियों को तुरंत पकड़कर सख्त से सख्त सज़ा दी जाए और पीड़ित परिवारों को न्याय मिले।
    मोमबत्ती मार्च में “भारत माता की जय”, “शहीदों अमर रहें”, “आतंकवाद मुर्दाबाद”, और “अब चुप नहीं बैठेंगे” जैसे नारों से माहौल गूंज उठा। दो मिनट का मौन रखकर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
    गोरखपुर की सड़कों से उठी यें आवाज़ अब देशभर में फैल रही है, हम डरेंगे नहीं, झुकेंगे नहीं, और अपने नागरिकों के लिए न्याय लेकर रहेंगे।

    कुणाल जायसवाल एमडी रामडा, मनीष जायसवाल, राजगौरव सिंह, संजय जायसवाल, विनीत त्रिपाठी समरपाल सिंह, अनुज सिंह, कर्मवीर सिंह, वकील खान सही सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

  • भूमि विवाद को लेकर दो पक्ष भिड़े, आठ पर केस दर्ज

    भूमि विवाद को लेकर दो पक्ष भिड़े, आठ पर केस दर्ज

    संवाददाता– एस.पी. सिंह
    सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।

    सहजनवा थाना क्षेत्र के भरपही निवासी मनोज कुमार गुप्ता पुत्र रामकेश गुप्ता के पट्टीदार बादामा देवी से उनका एक पट्टीदार गाली गलौज कर रहा था। जिसका विरोध भाई राजकुमार ने किया तो मनबढ़ो ने भाई पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। और जान से मारने की धमकी दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी लालचंद, बबलू, शुभम, अनीता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

    वहीं दूसरे पक्ष अनीता गुप्ता पत्नी लालचंद गुप्ता ने तहरीर दे बताया कि ससुर चार भाई है, और बटवारा हो चुका है। अपने हिस्से की भूमि में निर्माण कार्य करा रही थी। तो विपक्षी कार्य को रोक दिए थे। इसी बात को लेकर 22 अप्रैल को रात्रि 9 बजे मनबढ़ो ने पति को मारना पिटना शुरू कर दिया था। बचाव करने गई पीड़िता को भी पीट दिए थे। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दूसरे पक्ष से बादामा देवी, रामकेश, राजकुमार, मनोज के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

  • झूठी सूचना देने वाले की खैर नहीं: थाना प्रभारी अर्चना सिंह

    झूठी सूचना देने वाले की खैर नहीं: थाना प्रभारी अर्चना सिंह

    “झूठी सूचना देने वाले की खैर नहीं खजनी पुलिस ने युवक को पड़कर की कार्रवाई”

    ब्यूरो प्रभारी- संतोष कुमार त्रिपाठी खजनी गोरखपुर

    खजनी थाना क्षेत्र के धुवहा छताई के पास तीन बच्चों की हत्या होने की सूचना 112 पर देने से पुलिस विभाग में मची हड़कंप।

    मिली सूचना के अनुसार, शाम को लगभग 8 बजे के लगभग शिवदयाल निषाद पुत्र मुराली निषाद उम्र 23 वर्ष ने खजनी थाने पर और 112 पर फोन करके बताया कि हमारे पिता ने हमारे तीन बच्चों की हत्या कर दी है।
    सूचना मिलते ही खजनी थाना प्रभारी अर्चना सिंह मय फोर्स के पहुंचकर सूचना देने वाले व्यक्ति से पूछताछ की तो पता चला की सूचना फर्जी है। शिवदयाल निषाद ने, पिता मुरली निषाद से विवाद होने के बाद फर्जी सूचना दी। खजनी पुलिस ने राहत की सांस लीं झूठी सूचना देने वाले अभियुक्त को खजनी पुलिस ने पड़कर कार्रवाई की है।

  • पंचायत दिवस पर राष्ट्रीय पंचायतीराज ग्राम प्रधान संगठन ने दिया शुभकामनाएं

    पंचायत दिवस पर राष्ट्रीय पंचायतीराज ग्राम प्रधान संगठन ने दिया शुभकामनाएं

    ब्यूरो प्रभारी — विनय तिवारी

    गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे): गोरखपुर आज पंचायत दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय पंचायतीराज ग्राम प्रधान संगठन गोरखपुर के जिलाध्यक्ष सत्य पाल सिंह एवं जिला प्रभारी हृदय शंकर सिंह के संयुक्त नेतृत्व में नवागत मुख्य विकास अधिकारी गोरखपुर श्री शाश्वत त्रिपुरारी (आईएएस), डीपीआरओ गोरखपुर श्री निलेश प्रताप सिंह, जिलापूर्ति अधिकारी गोरखपुर एवं वरिष्ठ पूर्ति निरीक्षक श्री अरूण कुमार सिंह जी से दर्जनों प्रधानों के साथ मिलकर “बुके” देकर बधाई एवं शुभकामनाएं दिया।
    प्रधान संगठन गोरखपुर की ओर से आज पंचायतीराज दिवस पर बताया गया कि गावों व देश के विकास में ग्राम पंचायते शासन के मंशानुसार अपना सराहनीय योगदान प्रदान कर रही हैं।

    पंचायतीराज व्यवस्था भारतीय लोकतंत्र का मजबूत आधार व गणतंत्र की प्राथमिक पाठशाला है। हमारे संविधान ने लोकतांत्रिक व्यवस्था में जन-जन की सहभागिता के लिए पंचायतों को सशक्त बनाया व इन्हें ‘स्वशासन के संस्थान’ के रूप में स्थापित किया।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज के संयुक्त नेतृत्व में पंचायतीराज व्यवस्था के सशक्तीकरण व आधुनिकीकरण के अभिनव कार्य हुए हैं।
    आज देश एवं प्रदेश की पंचायतें स्वावलंबी शासन को साकार बनाते हुए देश निर्माण के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।
    समस्त देशवासियों को पंचायतीराज दिवस की बहुत-बहुत बधाई एवं मंगल शुभकामनाएँ।

    उक्त उक्त प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष सत्य पाल सिंह, जिला प्रभारी हृदय शंकर सिंह, खोराबार ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र पासवान, भरोहीया ब्लॉक अध्यक्ष विनीत कुमार सिंह सहित दर्जनों पदाधिकारी गण एवं ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।

  • सीएचसी ठर्रापार में पहुंची आईसीएमआर की टीम, भूमि और अस्पताल का किया निरीक्षक

    सीएचसी ठर्रापार में पहुंची आईसीएमआर की टीम, भूमि और अस्पताल का किया निरीक्षक

    संवाददाता– एस.पी. सिंह
    सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ठर्रापार पर आईसीएमआर की टीम ने निर्माण होने जा रहे भवन और अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डा अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि टीम द्वारा जो सर्वे किया गया हैं, उसमें स्वास व कैंसर संबंधित बीमारिया अधिक संख्या में मिल रही है। जिसकी सूची टीम द्वारा तैयार की जा रही है, और भवन के निर्माण के साथ आधुनिक मशीन भी अस्पताल में उपलब्ध कराई जाएगी। लोगो को जांच के लिए दूसरी जगह नहीं जाना पड़ेगा। प्रदेश में दो स्थान चयनित है, जिसमें एक ठर्रापार में चयनित है।

    इस दौरान प्रो0 डा हरिशंकर जोशी, वैज्ञानिक डा अशोक कुमार पांडेय, पिंकी चटर्जी, वैज्ञानिक नेहा श्रीवास्तव, रंजना शुक्ला, सचिन यादव, साक्षी सिंह, संदीप मिश्र, लाइबा जमाल सहित अनेक स्वास्थ कर्मी मौजूद थे।

  • पर्यटकों की हत्या के विरोध में निकाला गया कैंडिल मार्च

    पर्यटकों की हत्या के विरोध में निकाला गया कैंडिल मार्च

    गोरखपुर। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में विगत दिनों पाकिस्तान संरक्षित आतंकवादियों द्वारा 28 निर्दोष लोगों की धर्म के आधार पर हत्या करने के विरोध में खरैया पोखरा जन कल्याण समिति द्वारा खरैया पोखरा, बशारतपुर से जय प्रकाश नारायण(असुरन) चौक तक कैंडिल मार्च निकाल कर आतंकवादियों एवं उनको संरक्षण देने वालो के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही करने की मांग प्रधानमंत्री से की गयीं व मृतकों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी।

    कैंडिल मार्च में पाकिस्तान मुर्दाबाद हिन्दुस्तान जिन्दाबाद नारे के साथ ही पीओके को भारत में शामिल करने की भी मांग की गयी।

    कैंडिल मार्च में समिति के अध्यक्ष डा० डी०एन० त्रिपाठी, सचिव प्रदीप श्रीवास्तव,कोषाध्यक्ष सूर्य प्रकाश गुप्ता,उपाध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव, राजीव चौरसिया, हर्ष गुप्ता (बन्टी), कृष्ण मोहन सिंह, अंकित तिवारी, संजय सिंह (पिन्टू),राजकुमार मिश्र, अजय श्रीवास्तव, शुभम पटेल,दुर्गेश वर्मा,अमित कुमार गुप्ता,सुमित विश्वकर्मा, रमेश अग्रहरी, दीनानाथ गुप्ता, पवन यादव,विशाल सहानी,रूपेश कश्यप,राकेश भारती आदि शामिल रहे।

  • जेहादियों की एक टीम ने ग्राउंड पर अपना काम कर दिया है,अब..

    जेहादियों की एक टीम ने ग्राउंड पर अपना काम कर दिया है,अब..

    जेहादियों की टीम A ने ग्राउंड पर अपना काम कर दिया है,

    अब टीम B मोमबत्ती जला कहेंगे सब मुस्लिम एक जैसे नहीं होते हम सब भाई भाई का नारा देगा।

    टीम C इन आतंकियों के मां बाप ओर इसकी पढ़ाई बताएगा और क्यों आतंकी बना, कैसे आर्मी ने इसे तंग किया, ये सब लिखेगा।

    टीम D फैक्ट्स के नाम पर इसे आतंकी नहीं सिर्फ कोई पर्सनल दुश्मनी बताएगा और यहां तक हमलावर को हिंदू भी बता सकता है।

    ये सिलसिला हमेशा ऐसा ही चलता रहेगा

  • परदेश से लौटे युवक ने गृहकलह में फंदा लगाकर दी जान

     

    ब्यूरो प्रभारी संतोष कुमार त्रिपाठी खजनी गोरखपुर

    खजनी थाना क्षेत्र के रकौली गांव के निवासी कृष्णकांत यादव उर्फ मोनू यादव ने देर रात घर के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
    मिली जानकारी के अनुसार, मृतक कृष्णकांत बैंगलुरू में में नौकरी करता था। कई महीनों बाद रविवार की शाम को अपने घर लौटा था, और देर रात उसने फांसी लगा ली। सोमवार को सबेरे जब स्वजनों ने उसका कमरा बंद देखा तो उसे आवाज देकर जगाने लगे, कमरे का दरवाजा भीतर से बंद था, जब जंगले से झांक कर देखा तो लोग सिहर उठे कृष्णकांत पंखे पर रस्सी से लटक रहा था। दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा गया, तथा पुलिस को सूचना दी गई।

    घटना से आहत पत्नी और स्वजनों का रो कर बुरा हाल है। मृतक को एक 12 वर्ष के बेटे का पिता था।

    प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर अर्चना सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया गया है रिपोर्ट मिलने पर मौत की वजह स्पष्ट होगी।