किशोरी को बहला फुसला कर भगाया, केस दर्ज

संवाददाता– एस. पी. सिंह
सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।

सहजनवा थाना क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय किशोरी को उसी गांव का एक युवक बहला फुसला कर भगा ले गया है। किशोरी के मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

मिली जानकारी से थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला 28 अप्रैल की रात्रि में परिजन के साथ घर अन्दर चटाई पर सो रही थी। इसके साथ 16 वर्षीय किशोरी भी थी। रात्रि में 11.30 बजे के करीब गांव का एक युवक उसे बहला फुसला कर भगा ले गया। किशोरी के मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक प्रवीन पुत्र महेंद्र निवासी सिसई के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *