कूटरचित दस्तावेज तैयार कर कराया एग्रीमेंट, 1.20 लाख हड़पा

“एसडीएम ने सीओ गीडा को जांच कराकर कारवाई कराने का दिया आदेश”

संवाददाता– एस.पी. सिंह
सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।

हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के सिधौली में कूटरचित दस्तावेज तैयार करा कर भूमि का एग्रीमेंट कर 1.20 लाख रुपया हड़प लिया है। पीड़ित ने संपूर्ण समाधान दिवस पर उपजिलाधिकारी सहजनवा से शिकायत किया। मामले को संज्ञान में लेते हुए उन्होंने सीओ गीडा को जांच कर कारवाई कराने का निर्देश दिए।

मिली जानकारी से हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के मनोज कुमार सिंह पुत्र रामसजन सिंह ने आरोप लगाया है कि, सिधौली निवासी एक व्यक्ति को रूपये की जरूरत थी। वह अपना आराजी संख्या 138 और 205 बेचना चाहता था, जिसका सौदा तय हुआ, और 3 वर्ष के लिए एग्रीमेंट हुआ। जिसके एवज में 1.20 लाख रुपया दिया। 22 अप्रैल को सुबह 9 बजे जब चारदीवारी का निर्माण कराने पहुंचा। तो विपक्षी गाली गलौज, मारपीट पर आमादा हो गए। और मोबाइल छीन कर तोड़ दिए, तथा गले से सोने की चैन छीन कर फरार हो गए थे। पीड़ित ने जब काश्तकार का कागजात देखा तो होश उड़ गए। जो कूटरचित तरीके से तैयार किया गया था।

इस संदर्भ में उपजिलाधिकारी सहजनवा दीपक कुमार गुप्ता ने कहा कि सीओ गीडा को जांच कराकर कारवाई कराने का निर्देश दिया गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *