बडहलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) : बड़हलगंज माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश के घोषित परीक्षा परिणाम में ललिता देवी रामयश इंटर कालेज कहला शिवपुर के छात्र-छात्राओं ने परचम लहराया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य संतोष यादव ने बताया कि यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के घोषित परीक्षा परिणाम में हाईस्कूल की छात्रा पूजा सिंह 94 प्रतिशत, अमृता निषाद 79 प्रतिशत, अनुष्का प्रजापति 78.5 प्रतिशत, स्वीटी निषाद 79 प्रतिशत, स्नेहा निषाद 74 आदर्श सिंह 81 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
इंटर की छात्रा रितिका यादव 77 प्रतिशत नैन्सी तिवारी 75 प्रतिशत रोशनी निषाद 74 प्रतिशत नन्दन निषाद 74 प्रतिशत, गुंजन मौर्य 71 प्रतिशत, प्रतिशत आंचल निषाद 73.4 प्रतिशत, दिव्या निषाद 67 प्रतिशत, अरूण चंद यादव 69 प्रतिशत अल्का कुमारी 66.4 प्रतिशत अंक पाकर विद्यालय का नाम रोशन किया है।
वहीं भारतीय इंटर मीडिएट कालेज तिहामुहम्दपुर बड़हलगंज के हाईस्कूल की छात्र,छात्रा अन्नया जयसवाल 95.5 प्रतिशत, अरूण यादव 90.83 प्रतिशत आस्था यादव 90.83 प्रतिशत शनिका निषाद 76 प्रतिशत, शिखा त्रिपाठी 76 प्रतिशत, रूपा निषाद 76 प्रतिशत सुष्मिता भारतीय 75.5 प्रतिशत, इंटर के छात्र, छात्रा प्रेरणा साहनी 73.4 प्रतिशत लक्ष्मी विश्वकर्मा 71 प्रतिशत मनिषा 69 प्रतिशत आंचल 62 प्रतिशत अंक प्राप्त किया।
छात्रों की इस उपलब्धि पर संस्था के प्रधानाचार्य संतोष यादव,राजू यादव, डी.के.यादव,ममता यादव,जैनेन्द्र राय,प्रशांत राय,आर.के.यादव, आदि ने हर्ष व्यक्त व्यक्त करते हुए उनके उज्वल भविष्य की कामना की है।
Leave a Reply