रिहाइशी झोपड़ी में लगी आग, हजारों के समान जलकर राख

ब्यूरो प्रभारी — विनय तिवारी

बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज कोतवाली क्षेत्र के रामनगर डुमरी गांव में आग लगने से हजारो का सामान जलकर राख हो गया। छप्पर मालिक ने आग लगने की सूचना तहसील प्रसाशन को दे दिया हैं।
प्राप्त सूचना के अनुसार शनिवार की सुबह साढ़े नौ बजे गांव के लाला यादव के रिहाइशी छप्पर में अज्ञात कारणो से आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि बगल के शिवशंकर यादव के भी झोपड़ी को अपने आगोश में ले लिया। दोनो के छप्परो में रखा गेंहू,बर्तन व अन्य सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणो ने बड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। ग्रामीणो के आग पर काबू पाने की वजह से फायर ब्रिगेड को सूचना नही दी गई। आग लगने की सुचना पर हल्का लेखपाल ने मौके पर पहुंच कर जल गये सामान का आकलन किया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *