Category: न्यूज़
Your blog category
-

थाना समाधान दिवस पर 25 मामले 2 का किया गया निस्तारण
संवाददाता– एस. पी. सिंह
सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।शनिवार को थाना दिवस पर सहजनवां थाने में अध्यक्षता तहसीलदार सहजनवा राकेश कन्नौजिया ने किया। इस दौरान कुल 7 मामले आए थे। जिसमें 5 राजस्व, 2 पुलिस के थे। किसी मामले का निस्तारण नहीं हुआ।
हरपुर बुदहट थाने में थाना समाधान दिवस की अध्यक्षता नायब तहसीलदार राम सूरत ने किया। यहां 5 मामले आए थे। जिसमें 4 राजस्व, 1 पुलिस का था। 1 मामले का निस्तारण मौके पर किया गया।
गीडा थाना दिवस पर थाना समाधान दिवस की अध्यक्षता नायब तहसीलदार दुर्गेश कन्नौजिया ने किया। यहां 14 मामले आए थे। जिसमें 13 राजस्व, 1 पुलिस का मामला था। 1 मामले का निस्तारण मौके पर किया गया। राजस्व संबंधित मामले के निस्तारण के लिए राजस्व टीम गठित किया गया। जबकि पुलिस की मामले की जांच कर कारवाई करने का निर्देश दिया गया है।
इस दौरान प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार सिंह, एसओ महेश कुमार चौबे, एसओ विशाल उपाध्याय, एसआई राकेश सिंह सहित अनेक राजस्व कर्मी मौजूद थे।
-

शोहदे से परेशान छात्रा ने छोड़ा स्कूल
“शोहदे से तंग छात्रा ने छोड़ा स्कूल:पढ़ने जाते समय रास्ते में करता है छेड़खानी घर के परिवार जनों में दहशत”
प्रभारी ब्यूरो: संतोष कुमार त्रिपाठी खजनी गोरखपुर
खजनी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली छात्रा ने छेड़खानी से तंग आकर स्कूल जाना छोड़ दिया है।
छात्रा की मां ने बताया मेरी बेटी की उम्र 15 वर्ष की है जो 7 वीं क्लॉस की छात्रा है। हरनही के एक स्कूल में पढ़ती है। चार दिन से हमारे ही गांव का रहने वाला विशेष समुदाय का युवक नसरुद्दीन अली पुत्र मैनुद्दीन उसे रास्ते में छेड़खानी करता है। इससे तंग आकर छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ दिया। अगर यही हाल रहा तो बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ अभियान का कोई मतलब नहीं रहेगा। पीड़िता किशोरी ने बताया कि जब मैं स्कूल जाती हूं तो लड़का हमारे आगे और पीछे घूमता है और गन्दे-गन्दे इशारे करता है, साथ मे हमारा फोन नंबर मांगता है। जब मैंने इसका विरोध किया तो वह धमकी देने लगा। मैं 3 दिन तक डर की वजह से अपने घर वालों से यह सब बात नहीं बताई। आज दिनांक 11 अप्रैल को जब सारी बात अपने घर वालों को बताई तो घर वाले शिकायत लेकर लडके के घर गए तो उल्टे ही वह और उसके परिजन मिल हमारे घर वालों के साथ मारपीट करने लगे, जिसकी सूचना मैंने लिखित रूप से खजनी थाने पर दे दिया गया है।
उक्त के बारे में खजनी थाना प्रभारी अर्चना सिंह ने पूछने पर बताया कि छेड़खानी जैसी बात कुछ नही है। गेंहू के कटाई में आपस मे ये विवाद किए थे।
-

शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नही होता– राजेश धर दुबे
“सेवानिवृत्त शिक्षक संमान समारोह”
ब्यूरो प्रभारी —- विनय तिवारी
बडहलगंज/ गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे): बड़हलगंज, शिक्षक नौनिहालों के जीवन मे शिक्षा की ज्योति जलाकर समाज को जोड़ने का कार्य करता है। शिक्षक कभी भी सेवानिवृत्त नही होता। वह जीवनपर्यंत समाजहित मे लगा रहता है।
यह बातें उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राजेश धर दुबे ने कहा। वें शुक्रवार को कस्बे के एक लाज में सेवानिवृत्त शिक्षको के सम्मान मे आयोजित एक कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। जिला मंत्री श्रीधर मिश्र ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं के निवारण के लिए संगठन हमेशा संघर्ष कर रहा है। चाहें पुरानी पेंशन योजना हो या अन्य प्रकार की समस्याएं। अपना सम्मान बचाने के लिए आपको भी अपने कार्यों के प्रति जिम्मेदार होना होगा, तभी शिक्षक की गरिमा बच सकेगी।समारोह को ज्ञानेंद्र ओझा,अनिल चंद,सुमंत सिंह,योगेश शुक्ल हरेंद्र राय सहित अन्य शिक्षक नेताओं ने संबोधित किया। बड़हलगंज ब्लाक अध्यक्ष आनंद तिवारी ने सभी अतिथियों का अंगवस्त्र व माल्यार्पण कर स्वागत किया। संचालन मंत्री रितेश राय ने किया।
इस अवसर पर सुधांशु मोहन सिंह,संग्राम सिंह,प्रेमप्रकाश सिंह,सादिक अली,दिग्विजय राय,अभय राय,सदाशिव मिश्र,विवेक तिवारी,पूनम चंद,शशिकला तिवारी,राकेश यादव,हरिलाल निषाद,सुधाकर शाही,रामवृक्ष, चन्द्रशेखर पांडेय, यशवंत चंद सहित अन्य लोग उपस्थित हुए।
ये शिक्षक हुए सम्मानित– शिक्षक संमान समारोह मे सेवानिवृत्त शिक्षक राम किशुन सिंह, बीरेन्द्र पाठक,मोहम्मद इस्लाम,श्रीमती सर्वमंगला पांडेय,रेखा राय,तारा राय,सुमन राय,को अंगवस्त्र,वस्त्र माल्यार्पण,छाता, घड़ी सहित अन्य सामान देकर सम्मानित किया। -

राज्य समन्वय समिति के समक्ष अपनी मांगे रखेगा प्रधान संगठन
“राष्ट्रीय संयोजक का प्रधानों ने किया भव्य स्वागत”
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
बडहलगंज /गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे): गोरखपुर शुक्रवार राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन ने आज बैठक कर राज्य समन्वय समिति के समक्ष अपनी मांगे रखने का निर्णय लिया है.गोरखपुर जिला कार्यकारिणी की बैठक में इसकी घोषणा संगठन के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. अखिलेश सिंह ने की है. उन्होंने कहा कि वह जल्द ही मुख्य सचिव से मिलकर बैठक बुलाये जाने की मांग करेंगे.
यह जानकारी संगठन के जिला प्रभारी ह्रदय शंकर सिंह ने दी.उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय संयोजक का गोरखपुर आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। उनकी अध्यक्षता में आयोजित बैठक में राज्य,जिला,मंडल तथा ब्लॉक इकाई के पदाधिकारियों ने भाग लिया. जल निगम द्वारा पाइपलाइन बिछाये जाने के दौरान क्षतिग्रस्त की गई सड़कों की मरम्मत का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया. एमजी नरेगा के तहत कराए गए कार्यों का बकाया भुगतान कराए जाने की मांग रखी गई. जनपद स्तर पर जिलाधिकारी तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के साथ नियमित बैठकों के विषय पर भी चर्चा की गई. जिला योजना समिति में दो प्रधानों को सदस्य बनाए जाने तथा एमजी नरेगा का डोंगल ग्राम पंचायतों को प्रदान किए जाने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई. बिजली के बिलों का कामर्शियल दरों पर भुगतान रोके जाने तथा छोटी ग्राम पंचायतों को अधिक धनराशि प्रदान किए जाने के विषयों पर चर्चा की गयी.
24 अप्रैल को पंचायती राज दिवस के अवसर पर कार्यक्रमों के आयोजन का निर्णय बैठक में लिया गया.आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री आवास जैसे विषयों पर भी चर्चा की गई. जिला पंचायत तथा संचित कोष की धनराशि ग्राम पंचायतों को दिलाए जाने का विषय भी विचार में लाया गया.
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण चंद्र वर्मा, मंडल महामंत्री विजय यादव, गोरखपुर के जिला प्रभारी हृदय शंकर सिंह, लखनऊ के जिला उपाध्यक्ष ओंकार चौरसिया, गोरखपुर के जिला उपाध्यक्ष लाल बहादुर यादव,कौड़ीराम के ब्लॉक अध्यक्ष राम प्रसाद यादव,जंगल कौड़िया के ब्लाक अध्यक्ष राम भोला सिंह,खोराबर के ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र पासवान, बड़हलगंज के ब्लॉक अध्यक्ष बैरिस्टर यादव, सहजनवा के ब्लॉक अध्यक्ष संजय शुक्ला, भरोहिया के ब्लॉक अध्यक्ष विनीत सिंह, जंगल कौड़िया के ब्लाक उपाध्यक्ष देवेंद्र पासवान,प्रधान प्रतिनिधि रंजय कनौजिया,ग्राम प्रधान बृजेश दुबे,संजय राणा धीरेंद्र कुमार मिश्रा, जगदीश कुमार गुप्ता, शत्रुघन यादव, जय सिंह सत्यनारायण,शिवकुमार पासवान, अभिषेक पासवान, संतोष कुमार,गिरजेश दुबे,लाल बहादुर यादव तथा संतोष कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी भाग लिया। -

पागल कहने पर दो पक्ष आपस में भिड़े, 13 पर केस दर्ज
संवाददाता– एस. पी. सिंह
सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।सहजनवा थाना क्षेत्र के रंदौली उर्फ मठिया निवासी इंद्रेश पुत्र फूलदेव बुधवार को शाम 5 बजे पिता और भाई आपस में बहस कर रहे थे कि, तभी गांव का लड़का भाई को पागल कहने लगा, जिसका विरोध किया तो आरोपी गाली गलौज करते हुए मारपीट कर घायल कर दिए । पीड़ित के तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बलवा मार पीट, जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर लिया है ।
वहीं दूसरे पक्ष हरिश्चंद पुत्र पुद्दन ने विपक्षी पर लड़के विकास, लड़की नंदनी, पिता पुद्दन को गाली गलौज देकर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया था । पुलिस ने दूसरे पक्ष के आरोपियों के खिलाफ भी बलवा, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर लिया है। -

कुशीनगर के सांसद विजय दुबे ने नाले की सिल्ट, सफाई व बांध मरम्मत अभियान का किया शुभारंभ
जहां जल है, वहीं जीवन है।
कुशीनगर के सांसद माननीय विजय दुबे ने आज मेहड़ा, पोखरीभिंडा (मवन नाला पुल) से 56 किलोमीटर लंबे मवन नाले की सिल्ट सफाई और बांध मरम्मत कार्य का शुभारंभ किया।
यह ऐसा कदम जो सिर्फ नाले की सफाई नहीं, ग्रामवासियों की चिंता, किसानों की फसल और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का समाधान है।
इस परियोजना से;
बाढ़ की समस्या में कमी आएगी,
जल निकासी बेहतर होगी,
खेतों में जलभराव नहीं होगा,
खेती योग्य भूमि की उत्पादकता बढ़ेगी,
ग्रामीण क्षेत्रों की बुनियादी सुविधाएं सशक्त होंगी,उक्त अवसर पर माननीय विधायक रामकोला श्री विनय प्रकाश गौड़ जी, पार्टी पदाधिकारी गण, मण्डल अध्यक्ष गण, अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग द्वितीय महराजगंज सहित कार्यकर्ता गण व स्थानीय ग्रामवासी उपस्थित रहे।
सभी क्षेत्रवासियों को धन्यवाद। -

कंबाइन मशीन चालक को मनबढ़ो ने पीटा, आठ पर केस दर्ज
संवाददाता– एस. पी. सिंह
सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।सहजनवा थाना क्षेत्र के चरडाव में कंबाइन मशीन से गेहूं की फसल काट रहे चालक को मनबढ़ो ने मारपीट कर घायल कर दिया । पुलिस ने आठ आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है ।
मिली जानकारी से रामपाल सिंह पुत्र पृथ्वीपाल सिंह निवासी भैंसही नरेश, थाना चौरीचौरा, 5 अप्रैल को रात्रि में चरडाव में अपने रिश्तेदार के गेहूं की फसल कंबाइन मशीन से काटने आया था, तभी आरोपी रोकने लगे कि, सीवान में सिर्फ मेरी ही कंबाइन कतई करती है । पीड़ित ने कहा कि रिश्तेदार का गेहूं काटने आया हूं । जिसके बाद आरोपी गाली गलौज करते हुए मारना पीटना शुरू कर दिए । जिससे पीड़ित के अंगुली में फैक्चर आ गया है । पीड़ित के तहरीर पर पुलिस ने आरोपयो के खिलाफ बलवा, मारपीट, अंगभंग, जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर लिया है । -

स्कूल चलो अभियान के तहत निकाली रैली
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे): बडहलगंज नौनिहालों को पढ़ाई को लेकर जागरूक करने के उद्देश्य से अपर प्राइमरी स्कूल बड़हलगंज के बच्चों ने स्कूल प्रांगण से स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकाली।
बुधवार को स्कूल चलो अभियान के तहत निकली रैली को चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर व खण्ड शिक्षा अधिकारी मनोजीत राव ने हरि झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली नगर के विभिन्न गलियों से होते हुए पुनः विद्यालय में आकर समाप्त हुई। शिक्षा है अनमोल रतन, पढ़ने का सब करो जतन के नारे के साथ बच्चों ने स्कूल आने का निवेदन किया। इस दौरान सभासद वीरेंद्र गुप्ता, प्रधानाचार्य आलोक राय, कुलदीप राय सहित विद्यालय के समस्त अध्यापक/अध्यापिकायें व अनुदेशक मौजूद रहें।
-

विद्यालय परिवार ने वीरेंद्र शाही को दी श्रद्धांजलि
बड़हलगंज/ गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे): बडहलगंज राष्ट्रीय कन्या इंटर कालेज के प्रबंधक रहे स्व वीरेंद्र शाही को विद्यालय परिवार की तरफ से भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित की गई।
बुधवार को आयोजित श्रद्धाजंलि सभा में प्रबंधक श्रीमती सरोज शाही, अध्यक्ष कीर्ति शाही, प्रबंध सीमित से श्रीमती स्वाति शाही (डायरेक्टर राष्ट्रपति भवन), डॉक्टर श्वेता शाही, अरुणिमा सिंह, राकेश सिंह, अभिषेक चंद, प्रधानाचार्या श्रीमती विभा यादव, उप प्रधानाचार्या कुमारी प्रणिता सिंह, सुमन कुमारी, नेहा कुमारी, किरण यादव, शिवांगी गुप्ता, कुमारी कविता, ममता ओझा, विश्व रंजन श्रीवास्तव, दिनेश राय, वीरेंद्र सिंह, सुदामा, महेश दुबे, भरत दुबे मौजूद थे।









