शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नही होता– राजेश धर दुबे

“सेवानिवृत्त शिक्षक संमान समारोह”

ब्यूरो प्रभारी —- विनय तिवारी

बडहलगंज/ गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे): बड़हलगंज, शिक्षक नौनिहालों के जीवन मे शिक्षा की ज्योति जलाकर समाज को जोड़ने का कार्य करता है। शिक्षक कभी भी सेवानिवृत्त नही होता। वह जीवनपर्यंत समाजहित मे लगा रहता है।
यह बातें उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राजेश धर दुबे ने कहा। वें शुक्रवार को कस्बे के एक लाज में सेवानिवृत्त शिक्षको के सम्मान मे आयोजित एक कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। जिला मंत्री श्रीधर मिश्र ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं के निवारण के लिए संगठन हमेशा संघर्ष कर रहा है। चाहें पुरानी पेंशन योजना हो या अन्य प्रकार की समस्याएं। अपना सम्मान बचाने के लिए आपको भी अपने कार्यों के प्रति जिम्मेदार होना होगा, तभी शिक्षक की गरिमा बच सकेगी।समारोह को ज्ञानेंद्र ओझा,अनिल चंद,सुमंत सिंह,योगेश शुक्ल हरेंद्र राय सहित अन्य शिक्षक नेताओं ने संबोधित किया। बड़हलगंज ब्लाक अध्यक्ष आनंद तिवारी ने सभी अतिथियों का अंगवस्त्र व माल्यार्पण कर स्वागत किया। संचालन मंत्री रितेश राय ने किया।
इस अवसर पर सुधांशु मोहन सिंह,संग्राम सिंह,प्रेमप्रकाश सिंह,सादिक अली,दिग्विजय राय,अभय राय,सदाशिव मिश्र,विवेक तिवारी,पूनम चंद,शशिकला तिवारी,राकेश यादव,हरिलाल निषाद,सुधाकर शाही,रामवृक्ष, चन्द्रशेखर पांडेय, यशवंत चंद सहित अन्य लोग उपस्थित हुए।
ये शिक्षक हुए सम्मानित– शिक्षक संमान समारोह मे सेवानिवृत्त शिक्षक राम किशुन सिंह, बीरेन्द्र पाठक,मोहम्मद इस्लाम,श्रीमती सर्वमंगला पांडेय,रेखा राय,तारा राय,सुमन राय,को अंगवस्त्र,वस्त्र माल्यार्पण,छाता, घड़ी सहित अन्य सामान देकर सम्मानित किया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *