Category: न्यूज़

Your blog category

  • पीपीगंज नगर पंचायत में सत्तर करोड़ के विकास कार्यो का प्रस्ताव पास

    पीपीगंज नगर पंचायत में सत्तर करोड़ के विकास कार्यो का प्रस्ताव पास

    “क्षेत्रीय विधायक की मौजूदगी में एक वर्ष बाद हुई बोर्ड की बैठक”

    पीपीगंज। सोमवार को क्षेत्रीय विधायक फतेह बहादुर सिंह की मौजूदगी में पीपीगंज नगर पंचायत की बोर्ड की बैठक में कुल सत्तर करोड़ की विकास परियोजनाओं पर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास हुआ।

    पीपीगंज नगर पंचायत में एक वर्ष बाद हुई बोर्ड की बैठक में शामिल क्षेत्रीय विधायक फतेह बहादुर सिंह ने बैठक में 19 में से 17 सभासदों से उनके वार्डो की समस्याओं और उनकी मांगो को सुनने के बाद सभी को आश्वश्त किया कि नगर के सभी वार्डो में विकास की सभी मूलभूत सुविधाओ को बिना किसी भेदभाव के पहुचाना हम सब की प्राथमिकता है।उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री जी के आशीर्वाद से हमारे प्रयाश से महज दो वर्ष के कार्यकाल में विभिन्न परियोजनाओ के माध्यम से अब तक करीब 50 करोड़ रुपये की धनराशि से विकास के तमाम कार्य कराए जा चुके है जिससे नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रो में बिजली,सड़क,नाली,ओपन जिम,वाटर एटीएम समेत अनेक विकास कार्य तेजी से कराए जा रहे है और शाशन स्तर से कभी भी धन की कमी नही होने दी जाएगी।

    उन्होंने सभासदों द्वारा विकास कार्यो में भेदभाव का आरोप लगाए जाने पर कहा कि हमारी सरकार सबका साथ सबका विकास के सिद्धांत पर चलती है इसलिए किसी के साथ कोई भेदभाव नही किया जाएगा।उन्होंने नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मण विश्वकर्मा से कहा कि बोर्ड के सभी सभासदो के साथ विचार विमर्श के बाद जरूरी योजनाओं का प्राथमिकता में लेकर कार्य कराया जाय।

    बैठक के पश्चात अध्यक्ष लक्ष्मण विश्वकर्मा ने बताया कि आज की बैठक में बोर्ड के द्वारा कुल करीब 70 करोड़ की परियोजना के प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किये गए जिसमे 40 करोड़ की लागत से नाली,सड़क,स्वच्छता एवं अन्य निर्माण कार्य जबकि 30 करोड़ का बजट पथ प्रकाश व्यवस्था सुदृढ करने पर सभु सभासदो ने अपनी सहमति जताई है।

    बैठक में नगर पंचायत की सरकारी जमीनों,सड़क एवं अतिक्रमण,पुराने कार्यालय भवन के मरम्मत,वार्ड नम्बर 4 में जलजमाव की समस्या से निजात के लिए नाला निर्माण की मांग सभासदो द्वारा की गई।

    इस दौरान नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी आंजनेय मिश्रा ने वित्तीय वर्ष 2024-25 का आय एवं व्यय का विवरण और 2025-26 की कार्ययोजनाओं को विस्तार से बोर्ड की बैठक में रखकर सभी को अवगत कराया।इस दौरान नगर पंचायत के लिपिक अजित यादव समेत 17 वार्ड सभाषद मौजूद रहे जबकि वार्ड नं05 एवं 6 के सभाषद बैठक में गैरमौजूद रहे।

  • पत्रकार संघ जिलाधिकारी की कार्यवाई से संतुष्ट नहीं, आरोपी की हो बर्खास्तगी

    पत्रकार संघ जिलाधिकारी की कार्यवाई से संतुष्ट नहीं, आरोपी की हो बर्खास्तगी

    ब्यूरो प्रभारी —- विनय तिवारी

    बडहलगंज/गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे): गोरखपुर गालीबाज सदर तहसीलदार ध्रुवेश कुमार सिंह के विरुद्ध जिलाधिकारी द्वारा की गई ऑफिस अटैच की कार्यवाई से पत्रकार समन्वय समिति सन्तुष्ट नहीं है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार दिलावर सिंह ने गालीबाज तहसीलदार को बर्खास्त करने की मांग करते हुए उसकी सेवा पुस्तिका में प्रतिकूल प्रविष्टि करने की मांग की है। उन्होंने मुख्यमंत्री, प्रेस ट्रस्ट ऑफ इण्डिया सहित अनेक उच्च अधिकारियों को इस सम्बन्ध में ट्वीट भी किया है। बताते चलें कि भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति व सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ के गोरखपुर जिला महा मंत्री पवन कुमार गुप्ता अनेक प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के पत्रकार हैं। उन्होंने सदर तहसीलदार के कार्यालय की अनियमितता को अपने समाचार पत्रों में प्रमुखता से प्रकाशित किया था, जिससे खार खाये तहसीलदार ने उन्हें फोन कर भद्दी भद्दी गालियां दीं। तहसीलदार द्वारा उनके साथ उनके वकील मित्रो को भी गाली गुप्ता दिया गया।

    इसको लेकर पत्रकारों एवम अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधि मण्डल जिलाधिकारी से मिल तहसीलदार का ऑडियो भी सुनाया था जिसपर जिलाधिकारी ने आरोपी तहसीलदार को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर कार्यालय से सम्बद्ध कर दिया था। संगठन इस कार्यवाई को नकाफी मानते हुए आरोपी के निलंबन की मांग करता है।

    इस सम्बंध में संगठन के प्रान्तीय अध्यक्ष डॉ सतीश चन्द्र शुक्ला, मण्डल प्रभारी कृष्णचन्द्र चौधरी, जिलाध्यक्ष आशीष कुमार मिश्रा व सदर तहसील अध्यक्ष बबलू कुमार ने भी आरोपी तहसीलदार के निलंबन की मांग की है। उल्लेखनीय है कि इस प्रकरण को लेकर अलग अलग जिलों के पत्रकारों के विभिन्न संगठनों द्वारा ज्ञापन धरना प्रदर्शन लगातार जारी है।

  • सिपाही ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    सिपाही ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    मथुरा। थाना सदर मथुरा में किराए पर रह रहे कांस्टेबल ने आत्महत्या कर ली।

    सिपाही का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। सिपाही के द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना मिलते ही परिजन भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए।

    थाना सदर बाजार क्षेत्र के औरंगाबाद इलाके स्थित बलदेव पुरम कॉलोनी में किराए पर रहने वाले 43 वर्षीय सिपाही राजवीर सिंह का शुक्रवार को कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। राजवीर सिंह आगरा में डायल 112 पर तैनात थे। वह ड्यूटी कर शुक्रवार की सुबह कमरे पर लौटे थे।

    सिपाही राजवीर सिंह के आत्महत्या किए जाने की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची थाना सदर बाजार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया और मामले की जानकारी आला अधिकारियों को दी।

    सीओ सिटी भूषण वर्मा ने बताया कि सिपाही ने आत्महत्या की है। अभी कारण स्पष्ट नहीं हुआ।मामले की जांच की जा रही है। वहीं राजवीर ने आत्महत्या क्योंकि इस बारे में परिजन भी कुछ बताने को तैयार नहीं।

  • नवागत तहसीलदार ज्ञान प्रताप सिंह ने पदभार किया ग्रहण

    नवागत तहसीलदार ज्ञान प्रताप सिंह ने पदभार किया ग्रहण

    गोरखपुर। 2015 बैच के पीसीएस अधिकारी सदर तहसीलदार ज्ञान प्रताप सिंह ने पदभार किया ग्रहण कैंपियरगंज तहसील के तहसीलदार रहे ज्ञान प्रताप सिंह को जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश ने सदर तहसील का तहसीलदार 3 अप्रैल को नियुक्त किया था।

    शुक्रवार 3 अप्रैल को नवागत सदर तहसीलदार ज्ञान प्रताप सिंह अपने कार्यालय 10 बजे पहुंच कर पदभार ग्रहण कर लिया। नवागत तहसीलदार ने पदभार ग्रहण करने के बाद कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता राजस्व विभाग के सभी कार्य समय पर हो और किसानों को परेशान न होना पड़े़। उन्होंने कहा कि वादों का निस्तारण समयबद्ध तरीके से करने का प्रयास किया जायेगा। शिकायतों का निस्तारण गुणवत्ता व न्याय संगत तरीके से धरातल पर कराने का प्रयास होगा, ताकि शिकायतकर्ताओं को बार-बार तहसील के चक्कर न लगाना पड़े। लोगों को सुविधाएं मिल सकें। शासन द्वारा चलाई जा रही महत्वाकांक्षी योजनाओं, परियोजनाओं को पूर्ण करने के लिए सदर तहसील के अंतर्गत आवश्यकता अनुसार जमीन उपलब्ध कराने का कार्य किया जाएगा, जिससे योजना और परियोजना को शुरू करने में किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए। उसके लिए हमारे राजस्व कर्मचारी सदैव कंधे से कंधा मिलाकर योजनाओं को पूरा करने में अपना योगदान देंगे।

    न्यायालय में चल रहे वादों को अधिवक्ता गण से सामंजस्य बनाकर न्यायालय को सुचारू रूप से चलाने का प्रयास किया जाएगा, जिससे वादकारियों को न्याय संगत तरीके से न्याय मिल सके‌ं श्री सिंह मूलतः कुशीनगर जनपद के निवासी हैं।

  • बघौर ग्राम पंचायत में लगी चौपाल, सुनीं समस्याएं

    बघौर ग्राम पंचायत में लगी चौपाल, सुनीं समस्याएं

    “चौपाल में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी रहे अनुपस्थित अधिकारी हुए खूब नाराज”

    महादेवा बाजार/ ब्लॉक उरुवा के ग्राम पंचायत बघौर में ग्रामीण चौपाल आयोजित की गई। जिसमें सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इस दौरान खंड विकास अधिकारी उरुवा आसिफ अखलाख ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना व निराकरण का आश्वासन दिया।

    गुरुवार को ग्राम पंचायत बघौर के पंचायत भवन में ग्रामीण चौपाल आयोजित कीश ग्राम पंचायत अधिकारी विनोद कुमार ने ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही ग्रामीणों से दिव्यांग पेंशन, विधवा पेंशन, किसान सम्मान निधि, शौचालय, आवास, राशन कार्ड, सामूहिक विवाह , आयुष्मान कार्ड का लाभ मिलने की जानकारी की।

    ग्राम वासियों ने कई समस्याओं को लेकर शिकायत की। जिस पर एडीओ पंचायत विनोद कुमार ने समस्याओं के निस्तारण करने का आश्वासन दिया। सबसे ज्यादा शिकायत दूसरे गांव में राशन लेने जाने को लेकर और जल जीवन मिशन के तहत खोदी सड़कों को दुरुस्त न किए जाने को लेकर की गईं । और नल की रिपेयरिंग को लेकर समस्या भी थी। जिस पर अधिकारी ने कर्मचारियों को निर्देश दिए कि पात्रों की कागजी कार्यवाही पूरी कराएं। इस दौरान ग्राम प्रधान सत्येंद्र यादव , सचिव विनोद कुमार, कृष्ण कुमार उपाध्याय , इदंपाल सिंह, पंचायत सहायक संध्या जय गोविंद अमित सिंह वेटनरी फार्मासिस्ट रहे।

    इस संदर्भ में खंड विकास अधिकारी आसिफ अखलाख ने बताया स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी चौपाल में अनुपस्थित इसको लेकर अंतिम चेतावनी भी दी गई और कारण बताओं नोटिस भी जारी किया जाएगा।

  • पूर्वांचल जर्नलिस्ट प्रेस क्लब ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन भेजा

    पूर्वांचल जर्नलिस्ट प्रेस क्लब ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन भेजा

    चौरी चौरा/गोरखपुर। पत्रकार को गाली देकर अपमानित करने वाले गालीबाज तहसीलदार सदर के खिलाफ कार्रवाई को लेकर आज चौरीचौरा में पूर्वांचल जर्नलिस्ट प्रेस क्लब ने प्रदर्शन कर तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन भेजा गालीबाज तहसीलदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और निलंबित करने की मांग की।

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों रोहिन बैराज के उद्घाटन का साक्षी बनेंगे क्षेत्रवासी : नरसिंह पाण्डेय

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों रोहिन बैराज के उद्घाटन का साक्षी बनेंगे क्षेत्रवासी : नरसिंह पाण्डेय

    नौतनवा। रतनपुर रोहिन नदी पर बने बैराज का उद्घाटन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ द्वारा 5 अप्रैल को होगा। यह समय क्षेत्र वासियों के लिए गौरवान्वित करने वाला क्षण होगा। उक्त बातें हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष व पूर्व जिला पंचायत सदस्य नरसिंह पाण्डेय ने शुक्रवार को नौतनवा स्थित कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए व्यक्त किया ।उन्होंने यह भी कहा कि 5 अप्रैल का क्षेत्र वासियों के लिए ऐतिहासिक दिन होगा ।क्षेत्र की जनता इस दिन का काफी समय से प्रतीक्षा कर रही थी। नहर में पानी आने से किसने की फसलों की सिंचाई नहीं हो पाती थी इसको लेकर के वह काफी चिंतित थे। शनिवार को सभी क्षेत्रवासी 149 करोड़ की लागत से बने रोहिन बैराज के उद्घाटन का साक्षी बनेंगे । यह भी कहां की योगी जी की सुरक्षा के लोग हम सब को चिंता करनी चाहिए वैसे तो योगी जी की सुरक्षा काफी कड़ी होती है सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट रहती हैं। उसके बाद भी कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम को से कुशल संपन्न करने के लिए सतर्क दृष्टि बनाए रखने की आवश्यकता है। उन्होंने क्षेत्र वासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने की अपील किया है।

  • भारतीय अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का शुक्रवार सुबह निधन हो गया

    भारतीय अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का शुक्रवार सुबह निधन हो गया

    “वे 87 साल के थे। उन्हें अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना जाता था”

    उनकी देश प्रेम वाली फिल्मों के लिए उन्हें ‘भारत कुमार’ के नाम से भी जाना जाता था।

    उन्होंने कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली। इस खबर के बाद पूरे देश में शोक की लहर है। दोपहर बाद विशाल टॉवर, जुहू में उनके अंतिम दर्शन किए जा सकेंगे। कल सुबह पवन हंस श्मशान घाट, जुहू में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

    मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक, ‘भारत कुमार’ के नाम से मशहूर अभिनेता ने सुबह 3:30 बजे अंतिम सांस ली। उनके निधन की वजह दिल का दौरा बताई गई। रिपोर्ट ने यह भी पुष्टि की गई कि मनोज कुमार पिछले कुछ महीनों से डीकंपेंसेटेड लिवर सिरोसिस से जूझ रहे थे। उनकी हालत बिगड़ने के बाद उन्हें 21 फरवरी, 2025 को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

    भारतीय सिनेमा में मनोज कुमार के योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। उन्हें कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था। उनके नाम एक राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और अलग-अलग श्रेणियों में सात फिल्मफेयर पुरस्कार शामिल हैं। भारतीय कला में उनके अपार योगदान के सम्मान में सरकार ने उन्हें 1992 में पद्म श्री से सम्मानित किया। उन्हें 2015 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

    मनोज कुमार के निधन पर फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने कहा, ‘…महान दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित, हमारे प्रेरणास्रोत और भारतीय फिल्म उद्योग के ‘शेर’ मनोज कुमार जी अब हमारे बीच नहीं रहे। यह फिल्म उद्योग के लिए बहुत बड़ी क्षति है और पूरी इंडस्ट्री उन्हें याद करेगी।’

    *मनोज कुमार का असली नाम था, हरिकिशन गिरि गोस्वामी*

    हिंदी सिनेमा में कई ऐसे कलाकार हैं, जिन्होंने इस चकाचौंध भरी दुनिया में कदम रखने के साथ ही अपना नाम बदला था। उसी नए नाम से आज तक फैंस उन्हें जानते हैं। बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार मनोज कुमार भी उनसे से एक था, जिन्होंने सिनेमा से प्रभावित होकर अपना नाम बदल लिया था, लेकिन फैंस उन्हें प्यार से ‘भारत कुमार’ कहते थे। वैसे मनोज कुमार का असली नाम शायद ही आप जानते हों। मनोज कुमार का असली नाम था- हरिकिशन गिरि गोस्वामी। उन्होंने देशभक्ति से लबरेज कई शानदार फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों को जीता।

    *हरिकिशन से ऐसे बने मनोज कुमार*

    24 जुलाई 1937 को हरिकिशन गिरि गोस्वामी (मनोज कुमार) का जन्म ऐबटाबाद में हुआ, जो बंटवारे के बाद पाकिस्तान का हिस्सा बना। मनोज कुमार के माता-पिता ने उन दिनों भारत को चुना और दिल्ली आ गए। मनोज कुमार ने बंटवारे के दर्द को अपनी आंखों से देखा है। बचपन से ही उन्हें एक्टिंग का काफी शौक रहा। वह अशोक कुमार, दिलीप कुमार और कामिनी कौशल के बहुत बड़े फैन थे। उनकी हर फिल्म देखना वह काफी पसंद करते थे और उनकी फिल्मों से प्रभावित होकर ही उन्होंने अपना नाम हरिकिशन से बदलकर मनोज कुमार कर लिया था। वह हर जगह अपना नाम मनोज कुमार ही बताते थे, जिससे धीरे-धीरे सब उन्हें मनोज कुमार के नाम से ही जानने लगे।

  • RSS प्रमुख मोहन भागवत का विरोधः कांग्रेसियों ने किया हंगामा, ACP के साथ की धक्का मुक्की

    वाराणसी (काशी) में गुरूवार को कांग्रेसियों ने RSS प्रमुख मोहन भागवत के विरोध में जमकर हंगामा काटा। श्री भागवत का काफिला शाम 7 बजे सिगरा चौराहे से गुजर रहा था। चौराहे से सौ मीटर पहले काशी विद्यापीठ के भारत मगर माता मंदिर के पास कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के एक जत्थे ने मोहन भागवत के विरोध में नारेबाजी शुरू कर दी।

    इस दौरान विरोध कर रहे कांग्रेसियों को रोकने गये ACP चेतगंज गौरव कुमार समेत पुलिस बल के अन्य जवानों के साथ उन्होने धक्का मुक्की शुरू कर दी।

    इसे देखते हुए मौके पर पहुंची अतिरिक्त पुलिस फोर्स ने प्रदर्शनकारी कांग्रेसियों को चारो तरफ से घेर लिया। पुलिस ने 9 प्रदर्शकारियों को हिरासत में ले लिया। सभी को सिगरा थाने में बैठाया गया है।

  • इंस्टाग्राम और फेसबुक पर युवती की फोटो वायरल कर की अश्लील टिप्पणी, केस दर्ज

    इंस्टाग्राम और फेसबुक पर युवती की फोटो वायरल कर की अश्लील टिप्पणी, केस दर्ज

    संवाददाता– एस. पी. सिंह
    सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।

    हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के एक गाव की 22 वर्षीय युवती की फोटो फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लगाकर उस पर अश्लील टिप्पणी करना एक शोहदे को भारी पड़ गया, युवती की तहरीर पर मंगलवार को हरपुर बुदहट पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है ।

    क्षेत्र के एक गाव की युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके बगल के एक गाव का युवक आये दिन उसे परेशान करता है । आरोपी युवक ने युवती की फोटो फेसबुक और इंस्टाग्राम पर लोड करके उसपर अश्लील टिप्पणी करके उसे वायरल कर दिया, जिससे युवती की बड़ी बदनामी हुई, जब इसकी जानकारी युवती को हुई तो वह मंगलवार को हरपुर बुदहट थाने पहुंची और आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दिया, जिसपर पुलिस ने आरोपी गुड्डू पासवान पुत्र रामकिशुन पर बीएनएस की धारा 351 (3), 66 ( c) के तहत केस दर्ज कर आरोपी की तलाश तेज कर दी है ।