Category: न्यूज़

Your blog category

  • अज्ञात कारणों से लगीं आग 150 एकड़ खेत में खड़ी गेंहू की फसल जल कर हुई राख

    अज्ञात कारणों से लगीं आग 150 एकड़ खेत में खड़ी गेंहू की फसल जल कर हुई राख

     

    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

    बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे):  बडहलगंज कोतवाली क्षेत्र के कछारांचल के देवारा में अज्ञात कारणों से लगीं आग से 150 एकड गेंहू की खेत में खड़ी फसल सोमवार को जलकर राख हो गई।अग्निशमन व ग्रामीणो के सहयोग से किसी तरह आग पर काबू पाया गया।

    क्षेत्र के कुंडा देवार में सोमवार दोपहर अज्ञात कारणो से खेत की खड़ी फसल में आग लग गई। आग देखते देखते कुंडा, खुदीचक व कोहड़ाभावर देवार तक खड़ी फसलो को अपने आगोश में ले लिया। आग की सूचना पर आस पास के गांवो से सैंकड़ो किसान मौके पर पहुंच कर आग बुझाने का प्रयास करने लगे, अग्निशमन को सुचना देने के बाद मौके पर थाना प्रभारी चन्द्रभान सिंह अग्निशमन के गाड़ी के साथ मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। आग बुझाने के पहले किसान राम विश्वास तिवारी, दयानिधि मिश्र, मुनमुन तिवारी, झुनझुन तिवारी, रामकपिल यादव, ढ़ोढ़ा यादव, गोरख पाल, दिनेश पाल, मुन्ना मौर्य, झिनकु, पप्पू, भगवान, बृजलाल मौर्य, केदार आदि दर्जनों किसानो के 150 खड़ी फसल जलकर राख हो गई।

  • गोरखपुर के अभूतपूर्व विकास में मीडिया की सकारात्मकता महत्वपूर्ण : रविकिशन

    गोरखपुर के अभूतपूर्व विकास में मीडिया की सकारात्मकता महत्वपूर्ण : रविकिशन

    “गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब की कार्यकारिणी को सांसद ने किया सम्मानित”

    गोरखपुर, 31 मार्च। सुप्रसिद्ध सिने स्टार और गोरखपुर के सांसद रविकिशन शुक्ल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में गोरखपुर का जो अभूतपूर्व और अकल्पनीय विकास हुआ है उसमें मीडिया की सकारात्मकता का भी महत्वपूर्ण योगदान है। मीडिया से मिलने वाले सुझाव से ही विकास की गति उत्तरोत्तर तीव्र होती गई।

    सांसद रविकिशन सोमवार को गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब के सभागार में प्रेस क्लब की कार्यकारिणी को सम्मानित करने के बाद मीडियाकर्मियों के बीच अपने विचार और भाव व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गोरखपुर की मीडिया की सकारात्मक धारणा ने उन्हें निरंतर कार्य करते रहने को प्रेरित किया है। श्री शुक्ल ने कहा कि यहां की मीडिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संघर्षों की साक्षी रही है तो पिछले आठ साल में उनके नेतृत्व में हुए कायाकल्प को भी देख रही है। सीएम योगी के नेतृत्व में गोरखपुर में पचास हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाएं धरातल पर उतरी हैं, चालीस हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं को अभी मूर्त होना है।

    रविकिशन ने कहा कि गोरखपुर में उनके निवेदन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक फ़िल्म सिटी बनाने जा रहे हैं। इससे बड़ी संख्या में स्थानीय कलाकारों को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। इस अवसर पर सांसद रविकिशन का स्वागत करते हुए गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब के अध्यक्ष रीतेश मिश्र ने आइफा अवार्ड मिलने पर रविकिशन को बधाई दी और कहा कि रविकिशन संसद और फिल्मों, दोनों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर गोरखपुर का मान बढ़ा रहे हैं। संचालन महामंत्री पंकज कुमार श्रीवास्तव ने किया।
    प्रेस क्लब की कार्यकारिणी और अनेक पत्रकारों ने रविकिशन का स्वागत किया। इस अवसर पर मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति गोरखपुर के अध्यक्ष डॉ अरविंद कुमार राय, प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष भूपेंद्र द्रिवेदी, सहायक निदेशक सूचना प्रशांत कुमार श्रीवास्तव, प्रेस क्लब के संयुक्त मंत्री अंगद प्रजापति, कोषाध्यक्ष प्रिंस पांडेय, पुस्तकालय मंत्री विनय सिंह, कार्यकारिणी सदस्य परमात्मा त्रिपाठी, राजीव पांडेय, विवेक कुमार, वरिष्ठ पत्रकार रामगोपाल द्विवेदी, गजेंद्र त्रिपाठी, अजित यादव, उमेश पाठक, ओंकार धर द्विवेदी, सुशील कुमार, हरेंद्र द्विवेदी, गौरव त्रिपाठी, आयुष द्विवेदी, केके श्रीवास्तव, आनंद चौधरी, राजू सैनी, संदीप त्रिपाठी, दीपक चक्रवर्ती, पुनीत, नीतीश आदि उपस्थित रहे।

  • बच्चे पढ़ लिख कर योग्य बनें अपनी, परिवार, समाज तथा राष्ट्र की चिंता करें-श्रीराम चौहान

    बच्चे पढ़ लिख कर योग्य बनें अपनी, परिवार, समाज तथा राष्ट्र की चिंता करें-श्रीराम चौहान

    खजनी/ गोरखपुर। बच्चे राष्ट्र का भविष्य हैं वे पढ़ लिख कर योग्य बनें अपनी, अपने परिवार की, समाज की तथा राष्ट्र की चिंता करें शिक्षकों और अभिभावकों का दायित्व है कि वे अपने बच्चों को सुयोग्य बनाने के लिए उनका उचित मार्गदर्शन करते हुए उन्हें योग्य नागरिक बनाएं।

    उक्त विचार श्रीमती द्रौपदी देवी त्रिपाठी इंटरकॉलेज में वार्षिक परीक्षाफल वितरण के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक श्रीराम चौहान ने व्यक्त किए।

    उन्होंने कहा कि बच्चे कच्ची मिट्टी के समान होते हैं उनको स्वरुप प्रदान करने का काम अभिभावक व शिक्षक संयुक्त रुप से करते हैं उनकी प्रतिभा को निखारने में शिक्षण संस्थान मंच प्रदान करते हैं, यह कार्य प्रधानाध्यापिका रीना मसीह के कुशल नेतृत्व में यहां बेहतरीन ढंग से हो रहा है, यह विद्यालय ग्रामीण अंचल का अद्भुत विद्यालय है जहाँ बच्चो को उत्कृष्ट शिक्षा दी जा रही है तथा प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित करके उनका मनोबल बढ़ाने का काम हो रहा है। महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅक्टर राजेश धर दूबे ने कहा कि बच्चों को अत्याधुनिक शिक्षा की हर सुविधा प्रदान करने के साथ ही उनकी प्रतिभा को आगे ले जाने का काम कर रहा है किन्तु अनुशासन एवं संस्कार हर अभिभावक को घर पर देना चाहिए जो बच्चो को आगे बढ़ने में सहायक बने।

    सम्मान समारोह को विनोद कुमार पाण्डेय एडवोकेट सहित अन्य ने भी सम्बोधित किया तथा बच्चो को मोबाइल से दूर रखने की अभिभावकों से अपील की। इस अवसर पर नन्हें मुन्ने बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। आयोजन में कृपाशंकर दूबे उर्फ जूगनू, प्रसन्न कुमार राय,अवनीश दूबे, सरिता प्रजापति, आशुतोष त्रिपाठी, दमयन्ती त्रिपाठी,स्मिता राय,माला त्रिपाठी, नीलम मिश्रा, अवनिंद्र सिंह, नवनीत शुक्ल, नाजमा नाहिद, विनोद उपाध्याय, रागिनी, फरहीम, प्रज्ञा पाण्डेय, हरिकेश सिंह, राहुल त्रिपाठी, बालमुकुंद त्रिपाठी, बृजेन्द्र उर्फ बंटी चतुर्वेदी सहित विद्यार्थी अभिभावक एवं क्षेत्रीय गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजन के साथ किया गया, समापन करते हुए प्रधानाचार्या रीना मसीह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

  • प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण

    प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण

    खजनी/ गोरखपुर। बाबा कल्याण देव की स्मृति में आयोजित प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण परीक्षा आयोजक संस्था, श्रीमती बसंती देवी जय मूरत सिंह इंटर कॉलेज बारी गांव गोरखपुर के द्वारा किया गया ।

    इस प्रतियोगिता में 20 विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया, परीक्षा में कुल सम्मिलित विद्यार्थियों की संख्या 845 थी। मुख्य अतिथि -ग्राम प्रधान बलवंत सिंह ,विशिष्ट अतिथि- अमरेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुरस्कार वितरण किया गया। प्रथम विजेता -साक्षी त्रिपाठी श्रीमती बसंती देवी जय मूरत सिंह इंटर कॉलेज बारी गांव
    द्वितीय विजेता -शिवांगी सिंह यू एस सेंट्रल एकेडमी डेबरा सिकरीगंज
    तृतीय विजेता -रिया कनौजिया डी बी एस फ्लॉवर्स एकेडमी बनकटा की छात्रा रही।

    विद्यालय प्रबंधक शंकर सिंह ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया तथा प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी विद्यालयों के उज्जवल भविष्य की कामना किया ।इस अवसर पर विद्यालय परिवार सोनू ,सूरज सिंह, राम बच्चन ,आशुतोष, कन्हैया ,अभय, बेबी ,चांदनी ,अंकित ,नसीर बानो, हमीदा, शाहिना ,पूजा प्रेमलता आदि उपस्थित रहे।

  • सिलेंडर में आग लगने से घर में लगी भीषण आग, झुलसे दो मासूम

    सिलेंडर में आग लगने से घर में लगी भीषण आग, झुलसे दो मासूम

    दिल्ली के मनोहर पार्क इलाके में रविवार (30 मार्च) की रात एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ. एलपीजी सिलेंडर में आग लगने से घर में भीषण आग लग गई, जिसमें दो मासूम बच्चों की जान चली गई और एक शख्स झुलस गया. घटना वज़ीरपुर के मनोहर पार्क, अशोक पार्क मेट्रो स्टेशन के पास हुई. हादसे की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर भेजी गईं.

  • शिल्पी राज का नया लोकगीत ‘पियवा बा पतरे’ हुआ वायरल, माही श्रीवास्तव की अदाओं ने आडियंस को किया घायल

    शिल्पी राज का नया लोकगीत ‘पियवा बा पतरे’ हुआ वायरल, माही श्रीवास्तव की अदाओं ने आडियंस को किया घायल

    भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज की मधुर आवाज में गाया हुआ भोजपुरी लोकगीत ‘पियवा बा पतरे’ आडियंस के बीच आ गया है। जिसके वीडियो में मोस्ट फेमस एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव अपने शानदार डांस और एक्टिंग का जलवा बिखेरा है। बता दें कि सिंगर शिल्पी राज की आवाज श्रोताओं के दिलों दिमाग में जादू की तरह असर करता है, इसीलिए लोग उनकी आवाज पर मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। वहीं बात करें एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव की तो वह कातिल अदा से लोगों को दीवाना बना देती है। उनका डांस मूमेंट और एक्सप्रेशन देखते ही बनता है। यही वजह है कि शिल्पी राज और माही श्रीवास्तव की जोड़ी में मनोरंजन से भरपूर लोकगीत ‘पियवा बा पतरे’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी लेकर आई है, जिसे ऑडियंस का भरपूर प्यार मिल रहा है। यह गीत वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।

    इस गाने को लेकर माही श्रीवास्तव ने कहा कि ‘वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी से जब भी मेरा कोई सांग आता है तो मैं खुशी से झूम उठती हूँ। मेरे लिए मेरा हर सांग पहला सांग होता है, जिसे लेकर मैं हमेशा एक्साईटेड रहती हूं। यह सांग मेरे दिल के बहुत करीब है। इसमें परफॉर्म करके मुझे बहुत आनंद आया था। इस पसंद करने के लिए सभी ऑडियंस व फैंस को तहेदिल से धन्यवाद देती हूं। साथ ही रत्नाकर कुमार सर को भी तहेदिल से धन्यवाद देती हूं, जिन्होंने इतना अच्छा गाना बनाया है।

    वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत ‘पियवा बा पतरे’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर शिल्पी राज ने दिलकश आवाज में गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने शानदार अदायगी करके गरदा उड़ा रही हैं। इस गाने को गीतकार गौतम राय (काला नाग) ने लिखा है, जबकि संगीतकार विकाश यादव ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर गोल्डी जायसवाल, डीओपी राजन वर्मा, कोरियोग्राफर सनी सोनकर, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

  • सीओ राजीव कुमार सिंह व थाना प्रभारी राजघाट सदानंद सिन्हा ने हमराहियों के साथ किया इलाके का पैदल गश्त

    सीओ राजीव कुमार सिंह व थाना प्रभारी राजघाट सदानंद सिन्हा ने हमराहियों के साथ किया इलाके का पैदल गश्त

    संवाददाता: शिशिर श्रीवास्तव वरिष्ठ संवाददाता मनोज कश्यप के साथ।

    गोरखपुर। आज चांद रात के अवसर पर सीओ राजीव कुमार सिंह व राजघाट थाना प्रभारी सदानंद सिन्हा अपने हमराहियों के साथ राजघाट थाना क्षेत्र के तमाम मस्जिदों एवं क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त लगाया।

    क्षेत्र में गश्त लगाते समय सीओ राजीव कुमार सिंह एवं थाना प्रभारी सदानंद सिन्हा ने कानून व्यवस्था का जायजा लिया और साथ ही क्षेत्र के लोगों से बातचीत भी किया।

    सीओ राजीव कुमार सिंह एवं थाना प्रभारी राजघाट सदानंद सिन्हा इलाके के लोगों को अमन और चैन का संदेश देने के साथ ही मुस्लिम भाइयों को ईद की मुबारकबाद देते हुए वापस थाने पर आ गए।

  • राजन इण्टर नेशनल एकेडमी में वार्षिक परीक्षाफल का वितरण, शत प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम

    राजन इण्टर नेशनल एकेडमी में वार्षिक परीक्षाफल का वितरण, शत प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम

    “बेहतर शिक्षा हमारा लक्ष्य- शिखा चतुर्वेदी”

    बस्ती। शनिवार को राजन इण्टर नेशनल एकेडमी में वार्षिक परीक्षाफल का वितरण औरं शिक्षक अभिभावक सम्मेलन का आयोजन किया गया। प्रबंध निदेशिका शिखा चतुर्वेदी ने शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम आने पर कहा कि यह शिक्षकों के लगन और निष्ठा का परिणाम है कि उन्होने छात्रों को बेहतर शिक्षा दिया। कार्यकारी निदेशक संजीव पाण्डेय ने कहा कि जिन छात्रों के अंक कम आये हैं वे और परिश्रम करें। एकेडमी का लक्ष्य गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा और सर्वागीण विकास है।

    प्रधानाचार्य सानू एंटोनी ने शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम आने पर कहा कि राजन इण्टर नेशनल एकेडमी में बेहतर शैक्षणिक वातावरण है और छात्रों को शिक्षा के साथ ही खेल कूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही व्यवहारिक ज्ञान दिया जाता है जिससे वे देश के श्रेष्ठ नागरिक बन सके। समग्र शिक्षा और सही मार्ग दर्शन हमारा लक्ष्य है ।

    शिक्षक अभिभावक सम्मेलन में अनेक अभिभावकों ने महत्वपूर्ण सुझाव दिये जिस पर प्रबंध निदेशिका शिखा चतुर्वेदी ने कहा कि सबसे सहयोग और मार्ग दर्शन से ही राजन इण्टर नेशनल एकेडमी का निरन्तर विस्तार हो रहा है। पूरा प्रयास होगा कि जो सुझाव आये है उसे व्यवहारिक स्तर पर क्रियान्वयन किया जाय। बेहतर शिक्षा के क्षेत्र में संसाधनों की कमी नहीं होने पायेगी।

    परीक्षा परिणाम वितरण किये जाने के मौके पर विद्यालय परिवार के जितेंद्र यादव, पुनीता पाण्डेय, राम स्वरूप यादव, सुमन दूबे, रेखा श्रीवास्तव, पूनम गुप्ता, प्रमिला शुक्ला, श्वेता त्रिपाठी, नीलम श्रीवास्तव, निशु उपाध्याय, शालिनी श्रीवास्तव,अन्नू, सुष्मिता मन्ना, नेहा अबरोल, आकृति पाण्डेय, सौम्या पाण्डेय, दीपांजलि, रीना पाण्डेय, नैन्सी वर्मा, आकृति साहू, तहजीब फातिमा, अर्चना पटेल, अर्चना द्विवेदी, रूपा जायसवाल, सुषमा गुप्ता, हर्षिका शुक्ला, फातिमा सिद्दीकी, रजनी श्रीवास्तव, फरहत फातिमा, शहनाज यूनुस, नलिनी गुप्ता, ज्योति पाण्डेय, माया सिंह, मनीषा गुप्ता, प्रभा त्रिपाठी, श्रद्धा पाण्डेय, शालिनी श्रीवास्तव, आशी कसौधन, दीपाली वर्मा, माया शुक्ला, शालिनी श्रीवास्तव, वेदिका गुप्ता, शिक्षा बरनवाल, रिया दुबे, खदीजा परवीन, अंजलि चौरसिया, स्वेता गुप्ता, शिवांश उपाध्याय, अमित मिश्रा, सौरभ पाण्डेय, अनूप पाण्डेय, रचित गुप्ता, मनजीत सिंह, संजय तिवारी, मोहम्मद सारिक, कुशाग्र मिश्रा, गोपाल सिंह, किरण के विस्टन, ज्वैल थॉमस, शुभम पटेल, रवि प्रकाश तिवारी, अभिषेक कुमार धर्मेंद्र तिवारी, गौतम प्रकाश, विकास कुमार चतुर्वेदी, अभय कुमार पाण्डेय सहित अनेक शिक्षक शिक्षिकाएं ने योगदान दिया।

     

  • दी सिटी मोंटेसरी स्कूल का स्थापना दिवस एवं वार्षिकोत्सव का कार्यक्रम विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

    दी सिटी मोंटेसरी स्कूल का स्थापना दिवस एवं वार्षिकोत्सव का कार्यक्रम विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

    दी सिटी मोंटेसरी स्कूल का स्थापना दिवस एवं वार्षिकोत्सव के कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के बच्चों के द्वारा प्रथम पूज्य भगवान गणेश जी की वंदना कर किया गया भाग लेने वाले बच्चों में दिव्या ,अनन्या, श्रेया, आराध्या पांडे , वृंदा तिवारी, समृद्धि एवं वैष्णवी रही।

     

    मुख्य अतिथि विद्यालय अध्यक्ष एसपी शुक्ला एवं विशिष्ट अतिथि अजय सिंह गौतम जिला प्रभारी भाजपा संत कबीर नगर सामाजिक सेवा संस्था चित्रांश क्लब के संस्थापक अश्वनी श्रीवास्तव सत्येंद्र श्रीवास्तव भाजपा की वरिष्ठ नेता जगदीश शुक्ला राजकुमार शुक्ला अभिनव उपाध्याय अखंड प्रताप सिंह सेंट्रल एकेडमी के प्रबंधक डायरेक्टर जेपी तिवारी दनवासपुर स्कूल के डायरेक्टर राजेश मिश्रा कौशलेंद्र पांडे अभिषेक सिंह भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नितेश शर्मा व्यवसाय राजेश अग्रवाल का अजीत चौधरी मनमोहन श्रीवास्तव काजू आवास विकास सभासद परमेश्वर शुक्ला और पप्पू शुक्ला दुर्गेश श्रीवास्तव देव धर्मेंद्र त्रिपाठी आदि गणमान्य एवं विद्यालय के प्रबंधक अनूप खरे प्रधानाचार्य नूपुर त्रिपाठी एवं अभिभावकों द्वारा मां सरस्वती का पूजन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई मां सरस्वती की वंदना करने वाले बच्चों में सुकृति अनु दुबे रिया आराध्या और दीपिका रही मां सरस्वती का पूजन करने के उपरांत विद्यालय की अध्यापिकाओं द्वारा आए हुए सभी आगंतुकों का स्वागत स्वागत गीत के माध्यम से किया गया स्वागत गीत प्रस्तुत करने वालों में ममता मैम, सुप्रिया मैम अनुष्का मैम ,बारिशा मैम ,निशा मैम ,संध्या मैम, अंजू मैम, रोली मैम ,स्वप्निल मैम, सोनाक्षी मैम, एवं दिशा साहू मैम रही।
    इस अवसर पर प्रबंधक अनूप खरे ने कहा सीएमएस विद्यालय बस्ती वह उत्कृष्ट विद्यालय है जो बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी देता है और बच्चों को कमउम्र में बच्चों को उत्कृष्ट संस्थानों में जैसे आईआईटी,इसरो जैसे संस्थानो में भेजने का प्रयास करता है आप सब ने जिस प्रकार से आज तक आशीर्वाद दिया है ऐसे भविष्य में आप सब का आशीर्वाद मिलता रहेगा यह उम्मीद है विद्यालय शिक्षा के साथ-साथ बच्चों की मानसिक शारीरिक एवं बौद्धिक विकास हेतु विभिन्न कार्यक्रम विद्यालय परिवार द्वारा आयोजित किया जाता रहा है विद्यालय के सभी अध्यापक गण एवं बच्चों को हमारी शुभकामनाएं। कार्यक्रम की अगली कड़ी में कक्षा नर्सरी के बच्चों द्वारा टुकुर-टुकुर गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया गया भाग लेने वाले बच्चों में आर्यवीर अस्मिता अश्वत अखंड आशी आयांश दर्श दिव्यांशी दिशा हर्षिता पीहू उदित स्वातीका एवं उन्नति रही एलजी के बच्चों द्वारा बम बम भोले की इस पर आहान आध्या आरोही अद्विक आर्य पार्थ रुद्र श्रेया सिवान शिवांश श्रीवास्तव विराज आप विकास समीर एवं सत्य ने भाग लिया अच्छा नर्सरी की हमारे विद्यालय की वोटर गंज शाखा के बच्चों द्वारा मोबाइल फोन थीम पर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जिम श्रेष्ठ उत्कर्ष एवं सार्थक शिवांश अंश दीपांशु प्रियांशु सोनाली सेजल वंदना काव्य सुखना एवं आकृति ने भाग लिया कक्षा यूकेजी के पार्टी तो बनती है गीत पर कार्यक्रम प्रस्तुत करने वालों में अभी ऐश्वर्या अपराजिता अवंतिका अयांश पलक ऋषभ रूही सिद्धि सुकृति वैष्णवी समर्थ विक्रांत एवं वेदांश रहे बच्चों द्वारा किए जा रही मजदूरी थीम पर एक छोटी सी आशा कार्यक्रम विद्यालय के बच्चों द्वारा प्रस्तुत किया गया जिनमें भाग लेने वाले बच्चों में राज मोरिया सॉरी आजाद अंसारी निषाद अंश सिंह अनुज आदित्य कुमार अरनव सिंह नेहा नव्या आराध्या तिवारी आराध्या पटेल एंजेल सिंह अन्य सुधा पूजा एवं रिंकी ने कार्यक्रम प्रस्तुत किया कक्षा 2 की छात्रों के द्वारा श्री कृष्ण गोविंद एवं केसरी के लाल गीत पर बहुत ही सुंदर प्रस्तुति दी गई प्रस्तुति देने वाले बच्चों में रविश शामिल वंश रौनक पालक एवं तानिया रहे विद्यालय की वार्षिक परीक्षा फल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रैंकर्स को विद्यालय परिवार के द्वारा सर्टिफिकेट एवं मैडल देकर सम्मानित किया गया एक अन्य कार्यक्रम विद्यालय के बच्चों के द्वारा एक अन्य कार्यक्रम विद्यालय के बच्चों के द्वारा कुक्कड़ गीत पर नेहा अन्य आराध्या तिवारी आराध्या पटेल एंजेल सिंह रिंकी सुधा प्रीति गुंजन नव्या पूजा दीपा आदि बच्चों ने भाग लिया अक्सर इस दुनिया में जीत पर दीपिका यादव ने गीत प्रस्तुत किया आए हुए सभी यादों को ने बच्ची के इस गीत को बहुत ही सराहा रानी अहिल्याबाई पर बच्चों के द्वारा एक ड्रामा की प्रस्तुति दी गई जिम भाग लेने वाले बच्चों में दिव्या सुहानी समृद्धि शौर्य राशि एवं चित्रांश में भाग लिया हम पागल नहीं है भैया गीत पर विद्यालय के बच्चों ने नृत्य प्रस्तुत किया किसने वृंदा अथर्व विनायक रूद्र स्नेहा सिद्धि आर्य एवं विराट ने भाग लिया विद्यालय के कक्षा 11 की छात्रा अनिकेत पांडे के द्वारा छूकर मेरे मन को गीत प्रस्तुत किया गया आए हुए सभी विभागों एवं मुद्दों को बच्चों की स्पीड को काफी सारा गोलमाल सॉन्ग पर कक्षा 5 के छात्रों के द्वारा एक बहुत सुंदर प्रस्तुति दी गई भाग लेने वाले बच्चों में वैष्णवी आराध्या पांडे अन्य आराध्या पाठक हिमांशु राहुल अरविंद सौम्या पांडे विराज के द्वारा बहुत ही सुंदर प्रस्तुति दी गई धड़क धड़क गीत पर विद्यालय के बच्चों के द्वारा एक अन्य प्रस्तुति दी गई जिसमें विद्यालय के कक्षा 2 के बच्चों में पलक वंश सोमिल रविशा वैष्णवी अंबिका आराधिका अद्विका पीयूष अमृत समर्थ स्वेता एवं वेदांत ने भाग लिया एक सोलो गीत पर आई गिरी नंदिनी विद्यालय की बच्ची आस्था पांडे के द्वारा बहुत ही सुंदर प्रस्तुति दी गई देश के किसानों के सम्मान में एक कार्यक्रम की प्रस्तुति बच्चों के द्वारा दी गई भाग लेने वाले बच्चों में दिव्या वैष्णवी राशि अन्य त्रिपाठी 10 अनमोल रूद्र शिखर समृद्धि सौम्या पांडे ने भाग लिया पाल पाल दिल के पास गीत पर गीत विद्यालय के ही छात्र आदित्य प्रताप के द्वारा प्रस्तुत किया गया कक्षा एक के बच्चों में गुलाबी शरण गलती से मिस्टेक गीत पर बहुत ही सुंदर मनमोहक प्रस्तुति पलक रवि सा वैष्णवी आराधिता अंबिका अजविका एवं श्वेता के द्वारा प्रस्तुत की गई विद्यालय के बच्चों के द्वारा एक बॉलीवुड सॉन्ग पर नृत्य प्रस्तुत किया गया भाग लेने वाले बच्चों में आरोही अन्य मानवी प्रति श्रद्धा रही राधे-राधे गीत पर दिव्या समृद्धि वैष्णवी ने भाग लिया देशभक्ति गीत पर विद्यालय के बच्चों के द्वारा भाग लेने वाले बच्चों में रुद्र चित्रांश दिग्विजय प्रज्वल देवांश शिखर अयांश सिद्धार्थ एवं कवि ने अच्छी प्रस्तुति दी एवं कार्यक्रम के अंत में सभी माओ के सम्मान में एक प्रस्तुति कक्षा 11 के बच्चों द्वारा दी गई भाग लेने वाले बच्चों में अनिकेत पांडे अभिजीत यादव नीरज कुमार गौड़ आदर्श पांडे शिवानी सिंह अनन्या सिंह क्षितिज आदित्य सिंह मानवी ने बहुत ही मनमोहक प्रस्तुति देकर सबको भाव विभोर कर दिया आए हुए सभी आगंतुकों एवं सभी अभिभावक गणों ने बच्चों के द्वारा प्रस्तुत किए गए सभी कार्यक्रमों को काफी सराहा इस अवसर पर विद्यालय के सभी अध्यापकों को मोमेंटम देकर विद्यालय के प्रबंधक प्रधानाचार्य एवं मुख्य अतिथि एवं आए हुए सभी गणमान्य के द्वारा सभी अध्यापकों को सम्मानित किया गया । अध्यापकों में संध्या त्रिपाठी सुषमा श्रीवास्तव सूरज श्रीवास्तव श्रीराम यादव स्मिता अस्थाना शशि कला सिंह दानिश रजा अंजू सिंह कुमार आनंद शिव शंकर श्रीवास्तव विमला सिंह सोनाक्षी गुप्ता रोली गुप्ता रिया अस्थाना निशा पांडे संतोष पांडे मीना त्रिपाठी स्वप्निल कनौजिया आकृति उपाध्याय दिशा साहू वेदव्यास चौबे अनुष्का मिश्रा कविता कसौधन सविता त्रिपाठी संध्या पांडे सुप्रिया कश्यप प्रीति पांडे ममता सभी अध्यापक गण मौजूद रहे।

     

  • दिग्विजय नाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय में संपन्न हुआ राजनीति विभाग का विभागीय लेखा परीक्षण

    दिग्विजय नाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय में संपन्न हुआ राजनीति विभाग का विभागीय लेखा परीक्षण

    दिनांक 29 मार्च 2025, गोरखपुर। दिग्विजय नाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गोरखपुर के राजनीति विज्ञान विभाग का एकेडमिक आडिट सत्र 2024-25, विभाग प्रभारी श्री इंद्रेश पाण्डेय के नेतृत्व में संपन्न हुआ। डॉ महेंद्र कुमार सिंह, असिस्टेंट प्रो राजनीति विज्ञान विभाग, दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर ने बतौर ऑडिटर पाठ्यक्रमो, कक्षा अध्यापन, मासिक मूल्यांकन, कक्षा में विद्यार्थियों की उपस्थिति, अतिथि व्याख्यान, विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास हेतु विभाग द्वारा किए जा रहे प्रयास, संस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन विभाग में उपलब्ध संसाधन एवं विभाग द्वारा संपन्न किए जाने वाली अन्य गतिविधियों इत्यादि पर चर्चा करते हुए विभागीय पुस्तकालय में पुस्तकों के रख रखाव एवं विद्यार्थियों के उपलब्धता की प्रशंसा की तथा अन्य नवाचार हेतु अपने सुझाव भी दिए। विभाग के प्रभारी श्री इंद्रेश पाण्डेय ने विभाग के उपलब्धियों तथा शिक्षण विधियों के बारे में विस्तार से बताया।
    महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश सिंह ने विभाग के सभी शिक्षकों को अपनी बेहतर कार्य सम्पादन करने की शुभकामनाएं दीं।

    ऑडिट करने के बाद ऑडिट रिपोर्ट डॉ. महेन्द्र कुमार सिंह ने सील बंद लिफाफे में प्राचार्य प्रो.ओम प्रकाश सिंह को सौंप दिया।

    इस अवसर पर विभाग के प्राध्यापक डॉ. अखिल कुमार श्रीवास्तव, डॉ शैलेश कुमार सिंह डॉ प्रियंका सिंह,श्वेता सिंह के साथ ही मुख्य नियंता डॉ आर. पी. यादव एवं डॉ शुभ्रांशु शेखर सिंह तथा विभागीय परिचर श्री शिवेंद्र यादव उपस्थित रहे।