Category: न्यूज़

Your blog category

  • काग्रेस राष्ट्रीय सचिव का कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से किया स्वागत

    काग्रेस राष्ट्रीय सचिव का कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से किया स्वागत

    संवाददाता – एस. पी. सिंह
    सहजनवां, ( गोरखपुर ) ।

    कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी कांग्रेस के गोरखपुर महानगर अध्यक्ष रहे स्व. आशुतोष तिवारी के गोरखपुर स्थित बड़गो आवास पर परिजनों से मुलाकात एवं शोक सवेंदना प्रकट करने जा रहे सहजनवां थाना चौराहा पर नवनियुक्त कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओ ने फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया ।
    स्वागत से अभिभूत उन्होंने कहा कि कांग्रेस के हर कार्यकर्ता के सुख दुःख में पार्टी हर तरह से खड़ा रहेगी ।
    इस मौके पर श्रवण कुमार पाण्डेय, गब्बू लाल प्रजापति, नरसिंह नारायण तिवारी, आलोक शुक्ला, नवीन सिन्हा, ज्ञान पाण्डेय, संजय सिंह, विवेक श्रीवास्तव, डॉ. द्वारिका नाथ गुप्ता, महेंद्र मिश्र,अमित तिवारी, राम हरिराम मधुकर, राजीव पाण्डेय, ऋषि चन्द गुप्ता, बदरी शुक्ला, रामसकल पासवान, सुनील पाण्डेय, राजदेव तिवारी, मनोज शहर, बलिराम कन्नौजिया, अमरेंद्र कुमार सहित कई कार्यकर्त्ता मौजूद रहे ।

  • गरीब महोत्सव में इक्कीस जोड़ों ने लिए सात फेरे

    गरीब महोत्सव में इक्कीस जोड़ों ने लिए सात फेरे

    “मानव शिक्षा सेवा संस्थान ने अब तक पांच सौ जोड़ों की कराई शादी”

    ब्यूरो प्रभारी — विनय तिवारी

    बडहलगंज/गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे):  बड़हलगंज गोला में स्थित एक मैरेज हॉल में मानव शिक्षा सेवा संस्थान के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सोमवार को इक्कीस जोड़े शादी के बंधन में बंधकर गृहस्थ जीवन में कदम रखा.
    मानव शिक्षा सेवा संस्थान के गरीब महोत्सव द्वारा शादी समारोह में मुख्य अतिथि चिल्लूपार के विधायक राजेश त्रिपाठी व विशिष्ट अतिथि एंट्री करप्शन कोर आफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश ओझा ने वर वधू को नव जीवन के लिए आशीर्वाद दिया.
    ….21जोडो की कराई गई शादी
    सोमवार को गोला स्थित एक मैरेज हॉल में सामूहिक विवाह कार्यक्रम मानव शिक्षा सेवा संस्थान ने इक्कीस जोड़ो का विधि विधान से कराया गया.
    1.कार्तिक संग पूजा
    2.बृजेश संग प्रतिमा
    3.कृष्णा संग मनीषा
    4.अमन संग करिश्मा
    5.सत्यम संग चांदनी
    6.बलवीर संग नेहा
    7.हरेन्द्र संग नीलम
    8.करन संग मनभावती
    9.दशरथ संग भानुमती
    10.प्रीतीश रंजन संग पूजा 11.अमरनाथ संग रानी
    12.धन्नजय संग तारा
    13.अनिल संग रीना
    14.दीपक संग राधा
    15.चन्दन संग सरोज
    16.आशीष संग साधना
    17.रवि संग पूनम
    18.अजय संग नीलम
    19.यशवन्त संग सुनीता
    20.अजीत संग बबली
    21.बालेन्द्र संग शीतल
    …. युगल जोड़ो को मानव शिक्षा सेवा संस्थान ने गृहस्थ जीवन में उपयोग आने वाले सामान को गिफ्ट देकर जोड़ो को विदा करते हुए आशीर्वाद दिया.
    …. कार्यक्रम के संरक्षक व विशिष्ट अतिथि एन्ट्री करप्शन कोर आफ इंडिया के अध्यक्ष कमलेश ओझा ने कहा कि आज के परिवेश में जहां लोग अपने जिवकोपार्जन के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं वहीं मानव शिक्षा सेवा संस्थान के प्रबंधक आलोक गुप्ता ने प्रत्येक माह 21जोडो की शादी कराने का बीड़ा उठाया है वह निश्चित ही बड़े पुण्य का कार्य है जिसके लिए उनकी संस्था से जुड़े साथी के साथ वह बधाई के पात्र हैं.उनके उज्जवल भविष्य का कामना करते हुए उन्हें ह्रदय से बधाई देता हूं.
    मुख्य अतिथि चिल्लूपार के विधायक राजेश त्रिपाठी ने बताया कि आज के परिवेश में कोई व्यक्ति अपनी बिटिया की शादी करने के बाद उसे सम्भलने में महिनों लग जाता है ऐसे में मानव शिक्षा सेवा संस्थान के प्रबंधक आलोक गुप्ता ने प्रत्येक माह 21जोडो की शादी का जो बीड़ा उठाया है ।उसे मूर्त रूप देते हुए गोला की भूमि पर इक्कीस जोड़ो की विधि विधान से लाखों रुपए खर्च करके शादी करवाने का बहुत ही पुनीत कार्य किया है उसके लिए वह बधाई के पात्र हैं.
    …विश्व हिन्दू रक्षक दल के प्रदेश अध्यक्ष व भारत सरकार के संचार मंत्रालय के नामित सदस्य शिखर गुप्ता ने अपने सम्बोधन में मानव शिक्षा सेवा संस्थान के द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम का साक्षी बना. आप सभी का दिल से आभार व्यक्त करता हूं जो सहयोग व स्नेह आप सभी से मिला उसके लिए संस्था आप का आभारी रहेगा.
    …. संस्था की पूनम गुप्ता ने कहा की मानव शिक्षा सेवा संस्थान के तरफ से सामूहिक विवाह का आयोजन हुआ हैं। यह हम सभी लोगों के लिए गर्व की बात है.
    …मानव शिक्षा सेवा संस्थान के प्रबंधक आलोक गुप्ता ने बताया कि संस्था ने अबतक पांच सौ युगलों की शादी करवा चुका है यह प्रत्येक माह चलता रहेगा.सामूहिक विवाह में लोगों का सहयोग मिलता है.कार्यक्रम में आये हुए सभी आगंतुको का आभार व्यक्त किया है.
    …. कार्यक्रम में संगीत से झूमे श्रोता मानव शिक्षा सेवा संस्थान में सामूहिक विवाह में अभिषेक राय व गुड्डन राय ने गीतों से
    दूल्हे का सेहरा सुहाना लगता है. साथ ही स्वागत गीत हे मानस के राजहंस, श्रीमान जो आप पधारे हैं की गानों पर श्रौताओ में समां बांध दिया.
    कार्यक्रम का संचालन अभिषेक राय ने किया इस अवसर पर पूर्व चैयरमेन गिरधारी लाल स्वर्णकार, आचार्य वेद प्रकाश, प्रिया गुप्ता, सुनील, रघुवंश, प्रहलाद,सुरेश, सुषमा, अनुपमा सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे.

  • नगर के चौमुखी विकास की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से मिलें महेश उमर

    नगर के चौमुखी विकास की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से मिलें महेश उमर

    “मुख्यमंत्री से मिला आश्वासन, नहीं होने देंगे धन की कमी”

    ब्यूरो प्रभारी — विनय तिवारी

    बड़हलगंज/ गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) बडहलगंज नगर पंचायत बड़हलगंज में चल रहे विकास कार्यों को गति प्रदान करने और लेटाघाट से कलूट शिवाला तक स्नानघाटों के निर्माण सहित कई मांगों को लेकर चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा।
    सोमवार को 05 कालिदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास पर हुई मुलाकात के दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने आगामी बड़हलगंज नगर पंचायत में विकास कार्यों के लिये योजनाओं के तहत कार्य कराने, लेटाघाट से कलूट शिवाला तक स्नानघाट और पुल से नीचे आवागमन हेतु सड़क बनाए जाने की आवश्यकता बताते हुये, मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि इससे बड़हलगंज में बाजार का विस्तृत होगा और व्यापारियों को सुविधा होगी जिससे व्यापार बढ़ने से नगर में सम्पन्नता भी बढ़ेगी।
    मुख्यमंत्री श्री योगी ने श्री उमर को आश्वस्त किया कि नगर की विकास योजनाओं के लिये वह किसी भी प्रकार से धन की कमी नहीं होनें देंगे।
    इस अवसर पर मौजूद जनसेवा संस्था के महामंत्री संतोष जायसवाल ने आगामी 16 अप्रैल को संस्था द्वारा आयोजित होने जा रहे दहेज रहित सामूहिक विवाह में शामिल वर – वधू को आशीर्वाद प्रदान करने का आग्रह किया। इस दौरान पूर्व प्रधान भाजपा नेता अरविन्द सिंह, हिमांशू गौड़ मौजूद रहे।

  • एकता के बंधन में बांधने का समारोह है होली मिलन, होली गीतों पर झूमे लोग

    एकता के बंधन में बांधने का समारोह है होली मिलन, होली गीतों पर झूमे लोग

    ब्यूरो प्रभारी — विनय तिवारी

    बड़हलगंज /गोरखपुर ( निष्पक्ष टुडे):  बडहलगंज मद्देशिया समाज ने रविवार की रात होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया। जिसमे समाज के लोगों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।
    मद्देशिया वैश्य महासभा बड़हलगंज के अध्यक्ष हीरालाल मद्देशिया, मुन्नालाल मद्देशिया, डा. विनय मद्देशिया, वंशबहादुर मद्देशिया ने कहा कि होली मिलन समाज को एकता के बंधन में बांधने का समारोह हैं। मद्देशिया समाज के उत्थान के लिए एकता जरुरी हैं। ऐसे समारोह के आयोजन से संबंध और अटूट होते हैं। कार्यक्रम में लोकप्रिय गायक अंकित मद्देशिया व ऋष्टि दुबे की टीम के होली गीतों पर महिलाएं व पुरुष घंटो झूमते रहे। सैकड़ो की संख्या में मौजूद लोगों ने अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। समारोह में डा. अनुज, अमित, अजय, अमिला के पूर्व चेयरमैन अजय मद्देशिया, पूर्व चेयरमैन गुलाब मद्देशिया व राजेश मद्देशिया, छोटेलाल, दीनदयाल, हेमनाथ, पंकज, जयप्रकाश, रामदास, डा. सोनी, मीना, किरन, देवी प्रसाद, सरोज, श्वेता, सरिता, अनुपम, अनिता, प्रीति, निशा, मुन्नी आदि मौजूद रहे।

  • विभिन्न कक्षाओं में अव्वल छात्र हुए पुरस्कृत

    विभिन्न कक्षाओं में अव्वल छात्र हुए पुरस्कृत

    “चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल अतरौला में वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरण कार्यक्रम आयोजित”

    गोला। उपनगर गोला के अतरौला स्थित चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल में आयोजित वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरण कार्यक्रम में विद्यालय के विभिन्न कक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को सम्मानित किया।
    कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए विद्यालय प्रबंधक अरूण कुमार श्रीवास्तव ने बच्चों को परीक्षा परिणाम व मेडल प्रदान तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वर्तमान समय में संस्कारयुक्त शिक्षा सबसे बड़ी चुनौती है। प्रधानाचार्या पूनम श्रीवास्तव ने कहा कि जीवन में सफलता तभी मिल सकती है, जब पहले से ही लक्ष्य निर्धारित किया जाए।
    विभिन्न कक्षाओं कक्षा नर्सरी में आर्यन मद्धेशिया,एलकेजी रित्विक यादव, यूकेजी ऋतिक कुमार,कक्षा एक आयुष गौतम,दो सृष्टि कुमारी,तीन अंकुश,चार परिधि यादव,पांच अनुराग गुप्ता,छ: अलीशा परवीन,सात आदित्य यादव,आठ नितेश यादव,नौ आशुतोष कुमार,कक्षा 11 मैथ में अनमोल कुमार व बायो में अनामिका मौर्या को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
    इस अवसर पर विद्यालय के समस्त छात्र-शिक्षक व अभिभावक उपस्थित थे।

  • स्वयंसेवकों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

    स्वयंसेवकों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

    “वीएसएवी पीजी कालेज गोला में आयोजित सप्त दिवसीय रासेयो शिविर का अंतिम दिन”

    गोला। उपनगर गोला के वीएसएवी पीजी कालेज में चल रहे सप्त दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतिम दिन इकाई द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाल लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया।

    रैली महाविद्यालय प्रांगण से प्रारंभ होकर ब्लाक,सब्जी मंडी,नहर रोड, एमसीए पब्लिक स्कूल,कचहरी चौराहा,पश्चिमी चौराहा होते हुए पुन:महाविद्यालय पहुंच कर समाप्त हो गयी।इस दौरान स्वयंसेवक-सेविकाएं अपने हाथों बैनर,पोस्टर लिये थे जिसमें मतदाता जागरूकता संबंधित तमाम स्लोगन लिखे थे और नारे भी लगा रहे थे।समापन पर कार्यक्रम प्रभारी डा चंद्रभान मिश्र व कार्यक्रम अधिकारी डा दिलीप दूबे ने कहा कि मतदान हमारे देश में बहुत महत्व रखता है। भारत एक लोकतांत्रिक देश है, जहां हर एक नागरिक को अपनी राय देने का अधिकार है ,वह स्वतंत्र होकर देश के लिए जिम्मेदार प्रतिनिधि का चयन कर सकते हैं।

    रैली में महाविद्यालय के तमाम शिक्षक- शिक्षिकाएं व स्वयंसेवक सेविकाएं सम्मिलित रहे।

  • पूर्वांचल पत्रकार एसोशिएशन की मासिक बैठक सम्पन्न

    पूर्वांचल पत्रकार एसोशिएशन की मासिक बैठक सम्पन्न

    ब्यूरो प्रभारी —- विनय तिवारी

    बड़हलगंज/ गोरखपुर ( निष्पक्ष टुडे): बडहलगंज पूर्वांचल पत्रकार एसोशिएशन की तहसील-इकाई गोला की मासिक बैठक चिल्लूपार क्षेत्र के ग्राम महुआपार स्थित न्यू सेंट्रल एकेडमी में तहसील अध्यक्ष राजेश शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन हुई।

    बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्वांचल पत्रकार एसोशिएशन के जिला महामंत्री जे.पी. कुशवाहा ने कहा कि नवीन वर्ष में पुराने सदस्यों के साथ साथ नये लोगों को जोड़ना हम सब का कर्तव्य है और बैठक में सभी सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य है। वही तहसील अध्यक्ष राजेश शर्मा ने कहा कि पूर्वांचल पत्रकार एसोशिएशन के किसी भी सदस्य का यदि किसी भी तरह का शोषण होता है तो संगठन हर तरह से सहायता करने के लिए सदैव तत्पर रहेगा।

    इस दौरान सर्वेश कुमार दुबे, सरफराज अहमद, विनय कुमार गुप्ता, उमेश यादव, वसंत यादव, राजेश पाण्डेय, आशुतोष चौधरी, तहसील अध्यक्ष राजेश शर्मा, प्रशांत तिवारी, दिवाकर राय मंत्री गोला एवं राजीव जायसवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

  • कोतवाल बड़हलगंज ने शुरू कराया पुलिस चौकी का निर्माण

    कोतवाल बड़हलगंज ने शुरू कराया पुलिस चौकी का निर्माण

    ब्यूरो प्रभारी — विनय तिवारी

    बड़हलगंज /गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज अंततः कोतवाल बड़हलगंज चन्द्रभान सिंह ने मधुपुर पुलिस चौकी का निर्माण कार्य रविवार को शुरू करा दिया। बड़हलगंज थाना क्षेत्र के मधुपुर में पुलिस चौकी स्थापना प्रक्रिया छः साल पूर्व शुरू हुई थी। वर्ष 2019 में तत्कालीन कोतवाल रामाज्ञा सिंह ने मधुपुर चौराहे पर पुलिस चौकी निर्माण हेतु कई लोगों से दान में जमीन मांगा पर कीमती जमीन के चलते कोई तैयार नहीं हुआ। तब दवना डीह निवासी गया यादव सामने आए और अपनी तीन डिस्मिल जमीन पुलिस चौकी स्थापना हेतु दान में दे दी।दान में जमीन मिली किन्तु विभागीय उदासीनता के चलते फाइल गुम हो गई। कोई सुधि लेने वाला नहीं रहा। इसी बीच इंस्पेक्टर रामाज्ञा सिंह का ट्रांसफर हो गया। कुछ दिन बाद जमीन पर कुछ अन्य लोग भी दावा करने लगे। मारपीट भी हुई। मामला तहसीलदार न्यायालय पहुंचा जहां बीते 2024 के 31 मार्च को मामला खारिज कर विपक्षी के खिलाफ जुर्माना लगाया। इस तरह जमीन पुलिस विभाग को मिल तो गई पर स्थानीय थाना व विभाग सोया रहा। अन्ततः रविवार को कोतवाल बड़हलगंज चन्द्रभान सिंह पूरे लाव लश्कर के साथ जमीन पर पहुंचे और वहां चौकी का निर्माण शुरू करा दिया। तत्काल लोहे का पाइप जाम कर टिन शेड डलवा दिया। कोतवाल चन्द्रभान सिंह ने बताया कि तत्काल टिन शेड डलवा दिया गया है। शेष कार्य धीरे धीरे कराया जाएगा। यह पुलिस चौकी कछार की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगी।

  • एन.एस.एस का बौद्धिक सत्र स्वयंसेवकों के नाम रहा

    एन.एस.एस का बौद्धिक सत्र स्वयंसेवकों के नाम रहा

    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

    बडहलगंज/ गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे): बड़हलगंज स्थानीय महाविद्यालय नेशनल पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज में संचालित एन.एस.एस की द्रोण इकाई के सप्तदिवसीय शिविर के छठवें दिन शिविर का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलन, राष्ट्रीय गान,एनएसएस के गीत,योग के साथ प्रारंभ हुआ। स्वयंसेवकों ने चयनित ग्राम में साफ-सफाई के साथ-साथ पूरे स्थानीय कस्बे में तख्तियों पर विभिन्न नारे लिखकर और नारे लगाते हुए भ्रमण किया। स्वयंसेवक ‘विकसित भारत बनाएंगे’, ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’, ‘टीवी को हराएंगे’, ‘शहर को स्वच्छ बनाएंगे’,’जल है तो कल है’ आदि नारे बोल रहे थे। कस्बे में यह प्रभात फेरी कौतुहल का विषय रहा।
    एन एस एस में द्वितीय सत्र में बौद्धिक चर्चा का आयोजन होता है, जिसमें किसी विषय विशेषज्ञ को बुलाकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाती है। शिविर के छठवें दिन स्वयंसेवकों ने बौद्धिक सत्र का संचालन किया। इसमें स्वयंसेवको ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, मंच संचालन और वक्ताओं की भूमिका स्वयं निर्वहन किया। वरिष्ठ स्वयंसेवक आनंद शर्मा ने जीवन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक की प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए कहा की एन एस एस का प्रशिक्षण हमें संपूर्ण व्यक्तित्व के विकास में अवसर प्रदान करता है और यह प्रशिक्षण हमें जीवन जीने की कला सीखाता है। स्वयंसेवक आयुष सिंह ने कहा की एन एस एस से हमारे भीतर सामूहिकता आती है और यह सामाजिकता की ओर ले जाती है। स्वयंसेवक श्वेत प्रकाश ने एन एन एस शिविर में हम समाज से जुड़ते हैं और समाज को कुछ देने की शिक्षा प्राप्त करते हैं। रमन मिश्रा ने कहा कि एन एस एस में आज हम सभी लोगों को बोलने का अवसर दिया गया है। इससे हमारे भीतर एक आत्मविश्वास पैदा हुआ है। पुष्कर जी ने कहा कि एन एस एस हमें श्रमदान के लिए प्रेरित करता है। स्वधा भारद्वाज ने किसानों की समस्याएं और उसके समाधान पर प्रकाश डाला। तनु राय ने जैविक खेती और रासायनिक खाद पर अपने विचार व्यक्त किये। आंचल यादव ने बागवानी, डेयरी आदि के द्वारा कैसे किसानों को लाभ पहुंचा जा सकता है, उस पर अपनी बात रखी। अंत में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. त्रिपुरेश कुमार त्रिपाठी ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि आज स्वयंसेवकों ने जो अपनी बात रखी है, वह एनएसएस के प्रशिक्षण की सफलता का प्रतीक है।

  • शिवेंद्र विक्रम सिंह बने ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील सदर के संरक्षक

    शिवेंद्र विक्रम सिंह बने ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील सदर के संरक्षक

    संवाददाता:सूर्य प्रकाश ओझा

    गोरखपुर। इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के सभापति एवं रोटरी क्लब सहित अनेक समाजसेवी संस्थाओं में सक्रिय शिवेंद्र विक्रम सिंह को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील सदर के संरक्षक बनाये गये है। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन का सम्मान पत्र देते हुवे तहसील सदर के अध्यक्ष पंकज पाण्डेय ने कहा कि प्रसिद्ध समाजसेवी श्री सिंह के तहसील सदर के कमेटी की संरक्षकता स्वीकार करने से हम सब गौरवान्वित हैं। संरक्षक को सम्मानित किये जाने पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डाक्टर बिपिन शाही,तहसील अध्यक्ष पंकज पाण्डेय, ज्ञानेंद्र ओझा,अजय कुमार, राजेश श्रीवास्तव, आदर्श श्रीवास्तव,अमित कुमार,धर्मेंद्र श्रीवास्तव,अखिलेश कुमार ओझा, सूर्य प्रकाश ओझा, परशुराम विश्वकर्मा आदि ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।