इनरव्हील क्लब गोरखपुर होराइजन द्वारा अभूतपूर्व सामाजिक कार्यों को करने की हमेशा से एक परम्परा जैसी रही है, इसी क्रम में, क्लब ने विजय चौक के पास CP Dryfruits के पास एक वाटर कूलर लगवाया, जिसका उद्घाटन क्लब की एसोसिएशन प्रेसिडेंट आशा जी ने किया। इस मौके पर क्लब की प्रेसिडेंट स्वाति गोयल, अल्पना जैन, प्रीति गुप्ता और दीपाली अग्रवाल मौजूद रहीं।
इसके अलावा, क्लब की जनरल मीटिंग रॉयल रेजिडेंसी में आयोजित की गई, जिसमें क्लब और क्लब के सदस्यों ने एक जरूरतमंद लड़की की शादी में मदद की। उन्होंने उसे बिस्तर, अलमारी, कपड़े, बर्तन आदि दान किए। इस चैरिटी कार्य के लिए एसोसिएशन प्रेसिडेंट आशा ने क्लब की सराहना की और आगे भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने के लिए प्रेरित किया।
मीटिंग के दौरान क्लब की संपादक त्रिशला मंजानी ने प्रेसिडेंट स्वाति गोयल के सहयोग से क्लब का छह महीने का न्यूज़लेटर प्रकाशित किया, जिसका विमोचन एसोसिएशन प्रेसिडेंट आशा द्वारा किया गया। आशा ने क्लब के कार्यों की प्रशंसा की। इस कार्यक्रम में प्रेसिडेंट स्वाति गोयल, सचिव प्रीति गुप्ता, विजेता सिंघानिया, संपादक त्रिशला मंजानी, पूर्व प्रेसिडेंट दीपाली, अल्पना जैन, निशा जिंदल, और क्लब के अन्य सदस्य प्रीति, शिखा, ऋतु आदि उपस्थित रहे।
यह क्लब समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय रूप से योगदान दे रहा है और आगे भी ऐसे कार्य करने के लिए प्रेरित है।
Leave a Reply