“खजनी नायब तहसीलदार के स्थानांतरण के बाद नवागत नायब तहसीलदार ने पदभार संभाला”
ब्यूरो प्रभारी: संतोष कुमार त्रिपाठी, खजनी /गोरखपुर
खजनी/गोरखपुर। प्रशासनिक व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी कृष्णा करूणेश के निर्देश पर निवर्तमान नायब तहसीलदार खजनी
राम सूरज प्रसाद को सहजनवां तहसील का नायाब तहसीलदार बनाया गया वहीं कार्यरत रहे नायब तहसीलदार राजस्व मंडली प्रशिक्षण विद्यालय गोरखपुर को खजनी तहसील का नायब तहसीलदार बनाया गया। आज खजनी तहसील मुख्यालय में पहुंचे नायब तहसीलदार अशोक कुमार पदभार संभाला।
पदभार ग्रहण करने के पश्चात उन्होंने तहसील के अपने अधिनस्थ कर्मचारियों से औपचारिक मुलाकात की और क्षेत्रीय जनों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के निर्बाध क्रियान्वयन तथा पीड़ितों को त्वरित एवं निष्पक्ष न्याय का भरोसा दिलाया कार्यभार संभाले जाने पर दर्जनों की संख्या में क्षेत्र के तहसील के अधिवक्ताओं गणमान्य जनों, राजस्व निरीक्षक, व हल्का लेखपाल और अधिकारियों ने प्रसन्नता जताई है।
बडहलगंज/गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज स्थानीय नेशनल पोस्ट ग्रेजुएट में रोवर्स और रेंजर्स का पंचदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ प्रारंभ।
कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र का प्रारंभ परंपरागत तरीके से मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलन,मां की स्तुति और स्वागत गीत से हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और कॉलेज के प्राचार्य प्रो.राकेश कुमार पांडेय ने अपने उद्बोधन ने कहा कि तटस्थता अपने आप में एक बीमारी है। गीता में कहा गया है ‘योग कर्मसु कौशलम्’ अर्थात कर्मों का कुशलतापूर्वक संचालन करना ही योग है। रोवर्स-रेंजर्स का प्रशिक्षण हमें अपने कर्मों के समाज और राष्ट्रहित में कुशल संपादन की सीख देता है।
उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता कर रहे प्रो.परितोष त्रिपाठी ने कहा कि रोवर्स-रेंजर्स जैसे प्रशिक्षण कार्यक्रम युवाओं के व्यक्तित्व को एक नई ऊंचाई देते हैं। जिससे उनके व्यक्तित्व का बहुआयामी विकास होता है और व्यावहारिक ज्ञान पुष्ट होता है। रोवर्स- रेंजर्स इकाई का कार्यभार देखने वाले आचार्य डॉ. अजय कुमार मिश्र ने अपने उद्बोधन में यह बताया कि रोवर्स और रेंजर्स का प्रशिक्षण युवाओं को इस तरह से तैयार करता है कि आपदा काल में वे सेवा के दूत बनकर निकलते हैं। रोवर्स- रेंजर्स का प्रशिक्षण प्राप्त करने वाला युवक वास्तव में समाज के लिए ही जीता है। एक अन्य आचार्या डॉ पूजा नायक में अपने उद्बोधन में रोवर्स और रेंजर्स की प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए कहा है कि ऐसे प्रशिक्षण सरकार पर हमारी निर्भरता को कम करते हैं और हम आपदाकाल में सेवा प्रदान करने के लिए पर्याप्त प्रशिक्षित संख्या बल रखते हैं। जिससे आपदाकाल में कम से कम जनधन की हानि होती है। इस अवसर पर सहायक लीडर ट्रेनर श्री सूरज चंद,श्री दुर्गावती धुसिया, श्री ऋतु राज कुशवाहा और श्री रोहन यादव उपस्थित रहे। B.Ed से डॉ रुचिका, डॉ.अमित,डॉ.विश्वजीत, डॉ. राजेंद्र दुबे, डॉ. नवीन पांडेय,डॉ. ब्रजेश तिवारी आदि उपस्थित थे।कार्यक्रम का कुशल संचालन डॉ सुधीर कुमार शुक्ला ने किया।
हरपुर बुदहट थाना अंतर्गत सोनबरसा चौकी के भेउसा दूबे गाव में पुरानी खुन्नस में दो पक्षो में मारपीट का मामला सामने आया है, घटना 14-15 मार्च की बताई जा रही है, पुलिस ने दोनों पक्षो की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्रथम पक्ष से भेउसा दूबे निवासी सीटहल पुत्र वंशी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 14 मार्च की शाम 6 बजे खेत की तरफ जा रहे थे जहां पुरानी रंजिश को लेकर गाव के ही एक दर्जन लोगों धनेश, मनोज, गोविंद, गुड्डन, रमेश, लष्मी, पुत्थुल, जशोदरा, सन्तोष, और तीन अन्य महिलाओ ने मिलकर मुझपर हमला कर दिया, जिससे मेरे सर पर चोट लग गयी और मैं बेहोश हो गया । पुलिस ने उपरोक्त लोगो पर सम्बन्धित धारा में मुकदमा दर्ज किया है।
वहीं दूसरे पक्ष से रम्भा देवी प्रद्युम्न ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 15 मार्च की सुबह मेरे घर के दरवाजे पर चढ़कर गाव के पिल्लू, सबरजीत, अमरजीत, चौथी पुत्रगण सीटहल ने मिलकर मुझे और मेरी जेठानी, सास, ससुर और भसुर को भद्दी-भद्दी गाली देते हुए मारपीट कर घायल कर दिया, पुलिस ने रम्भा की तहरीर पर आरोपीयो पर सम्भन्धित धारा में मुकदमा दर्ज कर क्रॉस केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
“मारपीट के साथ वकीलों पर पेशाब करने का आरोप, मुकदमा दर्ज”
“स्थानीय पुलिस ने नहीं लिया संयम का सहारा: रत्नाकर”
गोरखपुर। होली के पवित्र और पावन दिवस पर लखनऊ पुलिस के विभूति खंड थाने में अधिवक्ताओं के साथ जो अत्यंत ही अशोभनीय, अमानवीय और निकृष्टतम घटना को अंजाम दिया गया है। वह मानवता के नाम पर कलंक है। अधिवक्ता न्याय की अंतिम धुरी होता है और अगर उसके साथ भी न्याय नहीं होगा तो सामाजिक समरसता का सपना सपना ही रह जाएगा। इस घटना को लेकर आज सिविल कोर्ट गोरखपुर में अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रह कर मार्च निकाला और प्रदर्शन कर अपना विरोध दर्ज कराया।
उक्त विचार वरिष्ठ अधिवक्ता तथा सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष रत्नाकर सिंह ने आज व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि स्थानीय पुलिस ने ना तो संयम का परिचय दिया और ना ही अपने अधिकारियों को तत्काल सूचना देकर मामले को सुलझाने का प्रयास किया। लखनऊ के विभूति खंड थाने में मामूली से विवाद में होली के दिन एक एसीपी रैंक के अधिकारी द्वारा तीन चार लोगों को मामूली विवाद में पकड़ा गया, अधिवक्ता के परिचय जानने के बाद भी उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया। उन्हें मारा पीटा गया, गालियां दी गई। जानकारी होने पर सौरव वर्मा नाम के वरिष्ठ अधिवक्ता भी वहां पहुंचे। उन्हें भी पुलिस कर्मियों ने वकालत को लेकर घृणित शब्दों का प्रयोग करते हुए मारा पीटा और बकौल सौरभ वर्मा उन पर और अन्य वकीलों पर पुलिस वालों ने पेशाब तक कर दिया। सभ्य समाज के लिए यह घटना निंदा की पराकाष्ठा को भी पार कर जाती है। इस आसुरी आचरण के विरोध में जब अधिवक्ताओं ने एकत्र होकर हंगामा किया, धरना दिया, प्रदर्शन किया, तब रात में 6 घंटे बाद निरीक्षक के साथ 10 पुलिस कर्मियों के खिलाफ मारपीट, बलवा, जान माल की धमकी,लूट,गाली गलौज आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया और इसके बाद पुलिस द्वारा सुनियोजित साजिश के तहत अधिवक्ताओं पर कई मुकदमे दर्ज करते हुए लगभग 100 अधिवक्ताओं को नामजद और डेढ़ सौ के करीब अधिवक्ताओं को अभियुक्त बनाते हुए प्राथमिक की दर्ज की गई, जिसको लेकर अधिवक्ताओं में काफी आक्रोश व्याप्त है। अधिवक्ताओं का स्पष्ट कहना है कि जब तक अधिवक्ताओं पर दर्ज इन मुकदमों को समाप्त नहीं किया जाएगा और दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कड़ी दंडात्मक कार्रवाई नहीं होती है, अधिवक्ता आंदोलन के लिए बाध्य है।
“सांस्कृतिक आयोजनों से समाज में भाईचारा बढ़ता है और लोगों के बीच आपसी प्रेम गहराता है “
रिपोर्ट: अरविंद कुमार
सोनौली। नगर पंचायत स्थित चेन्नई माता मंदिर समिति परिसर में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मंदिर समिति के अध्यक्ष संतोष पांडे के नेतृत्व में हुए इस आयोजन में नगर के सैकड़ों लोग शामिल हुए और होली के रंगों में सराबोर होकर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। पूरे माहौल में रंगों की बौछार, गुलाल की महक और पारंपरिक गीतों की गूंज सुनाई दी। जिससे समूचा नगर होली के उल्लास में डूबा नजर आया।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने आपसी प्रेम व भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लिया। नगरवासियों ने गुलाल लगाकर एक-दूसरे को बधाई दी और पारंपरिक गीतों पर झूमते हुए होली का आनंद लिया। मिठाइयों व गुझिया का दौर चलता रहा। जिससे माहौल और भी मधुर हो गया।
इस आयोजन में नगर के कई प्रतिष्ठित लोग उपस्थित रहे, जिनमें शिवकुमार शर्मा, दयाराम जायसवाल, रिंकू जायसवाल, सभासद राजेश गुप्ता, काशीनाथ, राधेश्याम यादव, अंबिका त्रिपाठी, मंटू त्रिपाठी, शौर्य दुबे, जग्गू जायसवाल, मुकेश, धनपाल गुप्ता, शारदा देवी, परशुराम, रवि गुप्ता, महेंद्र और मनोहर सहित अनेक लोग शामिल हुए। सभी ने मिलकर होली के रंगों को एकता और सौहार्द्र का प्रतीक बताते हुए इसे धूमधाम से मनाने पर जोर दिया।
मंदिर समिति के अध्यक्ष संतोष पांडे ने सभी नगरवासियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में प्रेम और एकजुटता को बढ़ाने का कार्य करते हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम होते रहेंगे, जिससे समाज में आपसी भाईचारा और सद्भाव बना रहे।
*सीतापुर पत्रकार हत्याकांड में पीपीए तहसील कैम्पियरगंज के पत्रकारों ने तहसीलदार को सौंपा 5 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन*
गोरखपुर। जनपद सीतापुर में पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई की गोली मारकर हत्या करने के मामले में मंगलवार को तहसील कैम्पियरगंज में पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन के तहसील अध्यक्ष सुनील जायसवाल के नेतृत्व में पत्रकारों ने पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार कैम्पियरगंज के सौंपकर दोषियों को गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिलाए जाने की मांग की है। साथ ही पीड़ित परिवार को एक करोड रुपए एवं पत्रकार राघवेंद्र की पत्नी को आजीविका चलाने हेतु सरकारी नौकरी देने की मांग की है।
कैम्पियरगंज तहसील अध्यक्ष सुनील जायसवाल ने कहा की पत्रकारों पर आए दिन हो रही घटनाओं के मद्देनजर पत्रकार सुरक्षा कानून बनाया जाए तथा पत्रकारों को सुरक्षा मुहैया कराया जाए। पत्रकारों के साथ आए दिन हो रही पुलिसिया उत्पीड़न को रोकने के लिए कारगर उपाय करने की आवश्यकता है। ज्ञापन के माध्यम से पत्रकारों को 60 साल के बाद पेंशन बीमा एवं नए पत्रकारों को सरकार के माध्यम से मानदेय प्रदान करने की मांग की गई। इस दौरान सत्यप्रकाश त्रिपाठी (प्रदेश सचिव ) धर्मेन्द्र त्रिपाठी (राष्ट्रीय सचिव ), चन्दन जायसवाल, कौशल जायसवाल, सुग्रीव यादव सृजन, देवेंद्र प्रताप सिंह, धर्मेन्द्र साहनी आदि लोग मौजूद रहे।
सेवाभारती गोरखपुर के द्वारा सोसाइटी शिक्षा के अंतर्गत गोरखपुर महानगर के अंदर का दामिनी अपार्टमेंट के अंदर डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम बाल संस्कार केंद्र के बच्चों ने होली के पूर्व संध्या पर होली मेले का आयोजन किया बच्चों ने अपने तरीके से डिफरेंट प्रकार के विभिन्न विभिन्न प्रकार के गेम और खाद्य पदार्थ की प्रदर्शनी लगाई और प्रत्येक कार्य में कुछ ना कुछ सहयोग राशि लिया इस प्रकार से इन छोटे बच्चों के द्वारा एक लघु बाल मेला का आयोजन हुआ इस अवसर पर इस बाल संस्कार की संरक्षक डॉक्टर रुचिका अग्रवाल जी उपस्थित थे और सोसाइटी में रहने वाले वरिष्ठ लोग उपस्थित थे डॉक्टर निष्ठा मैडम डॉक्टर कन्हैया अग्रवाल सर इत्यादि वरिष्ठ डॉक्टर समिति मेंबर इत्यादि।
गोला। पत्रकार राघवेन्द्र बाजपेई के हत्यारों की गिरफ्तारी, आर्थिक मदद व पत्रकार सुरक्षा के विभिन्न मांगो लेकर बुधवार को पीपीए प्रतिनिधिमंडल तहसील अध्यक्ष राजेश शर्मा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम लिखा हुआ पत्रक तहसीलदार गोला कृष्ण गोपाल त्रिपाठी को सौंपा।
पत्रक के माध्यम से संगठन ने सीतापुर जिले के पत्रकार राघवेन्द्र वाजपेई की हत्या पर रोष व्यक्त किया तथा हत्यारों की तुरंत गिरफ्तारी, मृतक पत्रकार को आर्थिक व अन्य मदद, पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने आदि की मांग की। सदस्यों ने तहसीलदार से मांगों को उच्च स्तर पर पहुंचाने की अपील किया। तहसील अध्यक्ष ने कहा कि पत्रकार लोकतन्त्र का चौथा स्तंभ है पर आए दिन पत्रकारों पर हो रहे हमले एंव उत्पीड़न से पूरा पत्रकार समाज खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। संगठन ने पत्रकारों को मानदेय तथा सुरक्षा देने की भी मांग की।
पत्रक देने के दौरान तहसील अध्यक्ष राजेश शर्मा,महामंत्री ज्ञानवेन्द्र मिश्र,मंत्री दिवाकर राय,प्रांतीय संगठन मंत्री घनश्याम कुमार, महासचिव मंडल गोरखपुर आरएस मिश्र,संरक्षक राकेश कुमार यादव,अखिलेश तिवारी, नागेंद्र पांडेय, राजेश कुमार पाण्डेय, राजकुमार यादव, अरुण गुप्ता,सर्वेश दुबे,चन्द्र प्रकाश विश्वकर्मा,बसंत यादव आदि पत्रकार मौजूद रहे।
बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे):बड़हलगंज क्षेत्र के 44 मोबाइल धारकों को किसी न किसी कारण से उनका गुम/चोरी हुआ मोबाइल कोतवाली की सीसीटीएनएस टीम द्वारा बरामद कर मोबाइल स्वामियों को होली पर गिफ्ट दिया। मार्च 2024 से अबतक लगभग 17.72 लाख रुपए के गुम हुए 99 मोबाइल बरामद कर उनके स्वामियों को सौप चुकी है।
कोतवाल चंद्रभान सिंह ने बताया कि कोतवाली में नियुक्त सीसीटीएनएस कम्प्यूटर आपरेटर दीपक पांडेय की मदद से मोबाइल बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि वर्तमान कप्तान डा. गौरव ग्रोवर के नेतृत्व में 04 सितंबर 23 से अबतक 1.71 करोड़ से अधिक गुम/खोए हुए मोबाइल बरामद कर उनके स्वामियों को दिया जा चुका हैं। कोतवाल ने बताया कि भारत सरकार ने गुम/खोई मोबाइल/टैबलेट की रिकवरी के लिए सीईआईआर पोर्टल लांच किया गया हैं। इस पोर्टल पर गुम/खोए मोबाइल धारक स्वयं आनलाइन रजिस्टर कर सकते हैं।
गोरखपुर । ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील सदर के अध्यक्ष पंकज पांडेय के अध्यक्षता में सीतापुर में दिनदहाड़े सीतापुर जनपद के पत्रकार राघवेन्द्र वाजपेई की हत्या के संदर्भ मे अपर उप जिलाधिकारी कुंवर सचिन सिंह को मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन देते हुए अध्यक्ष पंकज पांडेय ने कहा कि अगर दोषियों के ऊपर त्वरित कार्यवाही नहीं हुई तो पुरे प्रदेश का पत्रकार कलम बंद हड़ताल करेगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। ज्ञापन देते समय महामंत्री अमित कुमार भारती ने कहा समाज का चौथा स्तंभ जब सुरक्षित ही नहीं रहेगा तब समाज की समस्याओं को आगे कैसे रखेगा! उपाध्यक्ष आदर्श श्रीवास्तव ने पत्रकार राघवेंद्र वाजपेई को भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा का दायित्व शासन प्रशासन का है उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से दोषियों के ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने का आग्रह किया है।जिससे अपराधियों बदमाशों का मनोबल गिरेगा और पत्रकारों का मान सम्मान बना रहेगा।ज्ञापन के दौरान मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि पत्रकारों के हितों की रक्षा करना सरकारो का कार्य रहा है। ज्ञापन देने के बाद दो मिनट का मौन रखकर स्वर्गीय राघवेंद्र वाजपेई को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। संयुक्त मंत्री परशुराम विश्वकर्मा ने भी इस घटना के प्रति क्षोभ प्रकट किया साथ में मंत्री सूर्य प्रकाश ओझा ,महेश श्रीवास्तव, अजय गुप्ता, गणेश शंकर त्रिपाठी, साकिब आदि पत्रकार ज्ञापन देते समय उपस्थित रहे।