Category: न्यूज़

Your blog category

  • विकास से दूर नहीं रहेंगे विस्तारित क्षेत्र: प्रीति उमर

    विकास से दूर नहीं रहेंगे विस्तारित क्षेत्र: प्रीति उमर

    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

    बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज नगर पंचायत का विस्तार होने के बाद नगर में शामिल ग्रामीण अर्थात विस्तारित क्षेत्रों में काम होगा। विस्तारित क्षेत्र विकास कार्यों से दूर नहीं रहेंगे।

    उक्त बातें चेयरमैन प्रीति उमर ने सोमवार को नगर पंचायत क्षेत्र के सुभाष चंद्र बोस नगर में तीस लाख की लागत से बनने वाले आरसीसी सड़क का सभासद राकेश राय के साथ पूजन कर शिलान्यास करते हुए कही। चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने बताया कि मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना अंतर्गत लगभग तीस लाख रुपए की लागत से तीन सौ मीटर सड़क का निर्माण कार्य कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन दिनों करोड़ों रुपए के विकास परियोजनाओं को संचालित किया जा रहा है। इस दौरान सभासद सुनील यादव, दीपक शर्मा, सूरज सोनकर, ऋषि चंद, अमूल्य चन्द, जितेंद्र पासवान, सुदीप वर्मा, दीपक गौड़, राजीव मिश्रा, अष्टभुजा सिंह, कार्तिक त्रिपाठी, प्रेमनाथ गुप्ता, रामसेवक गुप्ता, प्रेम नारायण राय, संजय शर्मा, सुभाष मौर्य, संजय राय, उदयभान यादव, रंजीत यादव, सदानंद, अजय दुबे, गंगा सागर शाही, विनय तिवारी, अरविंद सिंह, श्रीराम मद्धेशिया, मनमोहन पटवा, दिलीप निगम, राजेश जायसवाल सहित कई लोग मौजूद रहें।

  • शिक्षा ही वह माध्यम है, जो आपको जीवन में सफलता प्राप्त करने में मदद करता : आलोक गुप्ता

    शिक्षा ही वह माध्यम है, जो आपको जीवन में सफलता प्राप्त करने में मदद करता : आलोक गुप्ता

    “वार्षिकोत्सव व प्रतिभा सम्मान समारोह का हुआ आयोजन”

    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

    बड़हलगंज /गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज स्थानीय दिव्या पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव व प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान मुख्य अतिथि मानव शिक्षा सेवा संस्थान व जिला पंचायत सदस्य आलोक गुप्ता द्वारा छात्रों को पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
    मुख्य अतिथि आलोक गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है जो आपको जीवन में सफलता प्राप्त करने में मदद करता है। इसलिए मैं आपको सलाह देता हूं कि आप अपनी शिक्षा पर ध्यान दें और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करें। प्रतिभा और मेहनत से आप न केवल अपने स्कूल और परिवार का नाम रोशन कर सकते हैं बल्कि आप अपने देश का भी नाम रोशन कर सकते हैं। मैं आपको प्रोत्साहित करता हूं कि आप अपने सपनों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करें और कभी हार न मानें। सांस्कृतिक कार्यक्रम के जरिए सेव वाटर थीम पर बच्चों ने नाटक प्रस्तुत कर जल का महत्व बताया। इस दौरान प्रबंधक पूनम यादव व तेज बहादुर यादव ने आये हुए आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
    इस अवसर पर प्रधानाचार्य निशा यादव, चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर, यशवंत यादव, गोपाल यादव, प्रधान गुलशन यादव, अनिल यादव, रामदास मद्धेशिया, अशोक यादव व प्रणव द्विवेदी एडवोकेट सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

  • बहला-फुसलाकर युवती को भगा ले गया दूसरे समुदाय का युवक, पिता ने दर्ज कराया अपहरण का मुकदमा

    बहला-फुसलाकर युवती को भगा ले गया दूसरे समुदाय का युवक, पिता ने दर्ज कराया अपहरण का मुकदमा

    संवाददाता– एस. पी. सिंह
    सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।

    हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के एक गांव की 24 वर्षीय युवती रविवार दोपहर से लापता है । युवती के पिता ने दूसरे समुदाय के नामजद युवक पर भगा ले जाने का आरोप लगाया है । मामले में आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश कर रही है ।
    बताते चले की थाना क्षेत्र के एक गांव की 24 वर्षीय युवती रविवार दोपहर 1 बजे गाव के पूरब देवी माता स्थान पर गयी थी, जहा बगल के गांव के रहने वाले दूसरे समुदाय का युवक उसे बहला फुसलाकर भगा ले गया । वही काफी देर बाद जब युवती घर नही पहुंची तो परिजनों को चिंता हुई और खोजबीज शुरू किया, लेकीन युवती और आरोपी नही मिले ।
    इस सम्बंध में थानाध्यक्ष महेश चौबे का कहना है कि मामले में अपहरण के आरोपी फिरोज अली पुत्र आशिक अली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश की जा रही है ।

  • ई – रिक्शा पलटा, बुजुर्ग महिला की मौत दर्जनभर यात्री घायल

    ई – रिक्शा पलटा, बुजुर्ग महिला की मौत दर्जनभर यात्री घायल

    संवाददाता– एस. पी. सिंह
    सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।

    सहजनवां थाना क्षेत्र चड़राव गांव से आगे सवारी से भरा ई रिक्शा पलटने से एक महिला बुजुर्ग की मौत हो गयी । साथ ही गाड़ी में सवार सात लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये । सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी ठर्रापार पहुंचाया गया । जहा डाक्टर ने तीन की हालत गम्भीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । क्षेत्र के जाल्हेपार से ई रिक्शा चालक आठ सवारी को बैठाकर सिसई जा रहा था । चङराव गांव के आगे ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें सिसई निवासी 35 वर्षीय मंजू पत्नी बलिराम, मीना देवी (55 वर्ष) पत्नी रामकृपाल, चिलुआताल थाना क्षेत्र के मानवेला पीकशहीद निवासी रामभरोसे (70 वर्ष) व उनकी पत्नी कमला देवी (65 वर्ष), हरिमति देवी (35 वर्ष) पत्नी चन्द्रभान, सीमा (30 वर्ष) पत्नी चन्द्र भूषण, उनका दस वर्षीय बेटा सत्यम, संतकबीरनगर के कोल्हुआ निवासी मंतरा (65 वर्ष) पत्नी जयकरन गम्भीर रूप से घायल हो गयी । स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी ठर्रापार उपचार के लिए पहुंचाया गया । जहां डाक्टर ने कमला देवी को मृत घोषित कर दिया । वहीं घायल सत्यम, हरिमति व मृतिका के पति रामभरोसे को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया । मृतक महिला कमला देवी जाल्हेपार निवासी रिश्तेदार विवेक के घर आई हुई थी और सोमवार को घर जा रही थी ।

    एसओ विशाल उपाध्याय ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और ई रिक्शा कब्जे में ले लिया गया है । तहरीर मिलने पर आगे कारवाई की जायेगी ।

  • ट्रक चालक, ट्रक की बैट्री और नकदी लेकर फरार, केस दर्ज

    ट्रक चालक, ट्रक की बैट्री और नकदी लेकर फरार, केस दर्ज

    संवाददाता– एस. पी. सिंह
    सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।

    गीडा थाना क्षेत्र के बाधागाड़ा के पास खड़ी ट्रक से चालक उसकी बैट्री और नकदी लेकर फरार हो गया । वाहन मालिक के तहरीर पर पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है ।
    मिली जानकारी से सुचित्रा सिंह पत्नी वीरेंद्र सिंह, निवासी शास्त्रीपुरम, राजेंद्रनगर, जो ट्रक की मालकिन है, इसकी देखरेख इनके पति करते है । ट्रक चालक रोहित पाल चलाता है, और वह ट्रक को बाघागाढ़ा के पास लावारिस हालत में छोड़ दिया, और उसमें लगा दो बैट्री और 12 हजार रुपया नगद लेकर फरार हो गया । पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी चालक रोहित पाल पुत्र परशुराम, निवासी टमीठा, थाना मधुवन, जिला मउ, के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है ।

  • पत्रकार राघवेन्द्र बाजपेई के हत्या की कड़े शब्दों में की निन्दा

    पत्रकार राघवेन्द्र बाजपेई के हत्या की कड़े शब्दों में की निन्दा

    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

    बडहलगंज/गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज सीतापुर के महोली तहसील के प्रिन्ट मीडिया के पत्रकार राघवेन्द्र बाजपेई की गोली मारकर हत्या करना प्रदेश सरकार की कानून व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह है। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति एवम सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ पत्रकार की हत्या की कड़े शब्दों में निन्दा करते हुए मृत पत्रकार के परिजनों को सरकार से एक करोड़ रुपए देने की मांग करता है। बताते चलें कि पत्रकार राघवेन्द्र बाजपेयी अपनी तहसील में धान क्रय केंद्रों में करोड़ों रुपये की धांधली के समाचार अपने समाचार पत्र में प्रकाशित किये थे जिससे कालाबाजारियों में हड़कम्प मच गया था और उन्होंने उन्हें अपने टारगेट पर ले लिया था। आखिर उन्होंने हत्यारों ने अज्ञात कॉल करके बुलाया और उनके पहुंचने पर उनकी गोली मारकर हत्या कर दी।

    उनकी हत्या की खबर मिलते ही संगठन में शोक की लहर दौड़ गई। इस सन्दर्भ में संगठन के कार्यालय पर शोक सभा का आयोजन किया गया जिसमे मण्डल अध्यक्ष डॉ सतीश शुक्ला मण्डल प्रभारी के सी चौधरी जिला अध्यक्ष आशीष मिश्रा जिला उपाध्यक्ष एच डी शर्मा पवन कुमार गुप्ता संजय मिश्रा अजय दुबे सदर तहसील अध्यक्ष बब्लु प्रजापति प्रदीप यादव मनोज मिश्रा अशोक कुमार शैलेष पाण्डेय प्रदीप प्रजापति आदि ने भाग लिया और सरकार से हत्यारों को अतिशीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की

  • लिटरेरी फेस्टिवल में सम्मानित हुए युवा गीतकार – ‘निनाद’

    लिटरेरी फेस्टिवल में सम्मानित हुए युवा गीतकार – ‘निनाद’

    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

    बड़हलगंज /गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे)। बड़हलगंज ब्लॉक के ग्राम सिधुआपार निवासी युवा कवि डॉ निर्भय निनाद को रविवार की शाम बनारस में आयोजित लिटरेरी फेस्टिवल में आईएएस अशोक झा एवं प्रोफेसर श्रीप्रकाश शुक्ल के हाथों सर्जना सम्मान दिया गया। निर्भय को यह सम्मान बनारस लिटरेरी फेस्टिवल में आयोजित गीत प्रतियोगिता में विजेता होने पर दिया गया। ज्ञात हो कि इसके पूर्व में भी निर्भय को उनके लेखन शैली के लिए दर्जनों पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं। निर्भय की इस उपलब्धि पर सिद्धपीठ मदरिया के उत्तराधिकारी श्रीश दास, डॉ मनीष त्रिपाठी, डॉ सत्यम तिवारी, डॉ आरके पाण्डेय, कवि दिनेश बावरा, कवि अभय निर्भीक, आकृति विज्ञा अर्पण, सुनील दूबे, संजीव पाण्डेय, पवन त्रिपाठी, प्रवीण राय, अभिजीत सिंह ने अपनी शुभकामनाएं दी।

  • मुकदमा सुलह न करने पर पीटा, आठ पर बलवा और मारपीट का केस दर्ज

    मुकदमा सुलह न करने पर पीटा, आठ पर बलवा और मारपीट का केस दर्ज

    संवाददाता– एस. पी. सिंह

    सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।

    सहजनवा थाना क्षेत्र के माट में मुकदमा सुलह करने से इंकार करने पर मनबढ़ो ने पीड़िता को मारपीट कर घायल कर दिया । पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है ।
    मिली जानकारी से स्थानीय थाना क्षेत्र के माट निवासी मंजू पत्नी रामफेर यादव का 17 नवंबर 2024 को मनबढ़ो ने दरवाजे पर चढ़ गाली गलौज और मारने पीटने का धमकी दिया था, और दीवानी में चल रहे मुकदमे को सुलह करने का दबाव बना रहे थे । इंकार करने पर आरोपियों ने दरवाजे पर चढ़ कर मारपीट रहे थे । बचाव करने आए पति रामफेर, बेटी विनीता को भी लाठी डंडे से पीटकर घायल कर दिए । थाने पर तहरीर दिया लेकिन कोई कारवाई नहीं किया । पीड़िता ने सीओ गीडा से शिकायत दर्ज कराया । सीओ के आदेश पर पुलिस ने आरोपीयो के खिलाफ बलवा, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर लिया है ।

  • थाना समाधान दिवस पर आए 12 मामले, नहीं हुआ निस्तारण

    थाना समाधान दिवस पर आए 12 मामले, नहीं हुआ निस्तारण

    संवाददाता– एस. पी. सिंह

    सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।

    शनिवार को थाना समाधान दिवस पर सहजनवां थाने में अध्यक्षता तहसीलदार सहजनवा राकेश कन्नौजिया ने किया । इस दौरान 7 मामले आए, जिसमे 5 राजस्व, 2 पुलिस के थे । किसी मामले का निस्तारण मौके पर नहीं हो सका । वही गीडा थाने में थाना समाधान दिवस की अध्यक्षता प्रशिक्षु आईपीएस आसना चौधरी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ । इस दौरान कुल 5 मामले आए थे । सभी मामले राजस्व से संबंधित थे । वही हरपुर बुदहट थाने में थाना समाधान दिवस की अध्यक्षता थानाध्यक्ष महेश कुमार चौबे ने किया । यहां कोई भी शिकायत नहीं दर्ज कराई गई ।
    राजस्व संबंधित मामले के निस्तारण के लिए राजस्व टीम गठित की गई है । जबकि पुलिस के मामले की जांच कर कारवाई करने का निर्देश दिया गया है ।
    इस दौरान नायब तहसीलदार दुर्गेश चौरसिया, प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार सिंह, एसओ विशाल उपाध्याय सहित अनेक राजस्व कर्मी मौजूद थे ।

  • होली और जुमे की नमाज में खलल डालने वाले अराजकतत्वों पर होगी कारवाई – आईपीएस आशना चौधरी

    होली और जुमे की नमाज में खलल डालने वाले अराजकतत्वों पर होगी कारवाई – आईपीएस आशना चौधरी

    संवाददाता– एस. पी. सिंह

    सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।

    आगामी शुक्रवार के दिन होली और जूमें की नमाज एक ही दिन पड़ गई है, जिसको देखते हुए गीडा थाना और सहजनवा थाने पर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न हुआ ।

    गीडा थाने में पीस कमेटी के अध्यक्षता आइपीएस आशना चौधरी ने करते हुए कहा कि शुक्रवार को होली और जूमें की नमाज एक ही दिन पड़ गया है । हिंदू समाज के लोग दिन में एक बजे तक होली सम्पन्न कर ले । वहीं मुस्लिम समाज के लोग दो बजे के बाद नमाज अदा करे । किसी तरह की अराजकता बर्दास्त नहीं किया जायेगा । क्षेत्र में ऐसे अराजक तत्व है जो त्यौहारों में खलल डाल सकते है । उनके बारे में पुलिस को समय से जानकारी दे । जिससे ऐसे व्यक्तियों के ऊपर समय से कारवाई की जा सके । उक्त बाते आसना चौधरी ने गीडा थाने में पीस कमेटी के बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही । वहीं सहजनवा थाने में पीस कमेटी बैठक की अध्यक्षता सीओ रत्नेश्वर सिंह ने किया ।

    इस दौरान नायब तहसीलदार दुर्गेश चौरसिया, प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार सिंह, एसओ विशाल उपाध्याय सहित हिंदू और मुस्लिम समाज के लोग मौजूद थे ।