पत्रकार की हत्या पर पत्रकारों में आक्रोश, सौंपा ज्ञापन

गोला। पत्रकार राघवेन्द्र बाजपेई के हत्यारों की गिरफ्तारी, आर्थिक मदद व पत्रकार सुरक्षा के विभिन्न मांगो लेकर बुधवार को पीपीए प्रतिनिधिमंडल तहसील अध्यक्ष राजेश शर्मा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम लिखा हुआ पत्रक तहसीलदार गोला कृष्ण गोपाल त्रिपाठी को सौंपा।

पत्रक के माध्यम से संगठन ने सीतापुर जिले के पत्रकार राघवेन्द्र वाजपेई की हत्या पर रोष व्यक्त किया तथा हत्यारों की तुरंत गिरफ्तारी, मृतक पत्रकार को आर्थिक व अन्य मदद, पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने आदि की मांग की। सदस्यों ने तहसीलदार से मांगों को उच्च स्तर पर पहुंचाने की अपील किया। तहसील अध्यक्ष ने कहा कि पत्रकार लोकतन्त्र का चौथा स्तंभ है पर आए दिन पत्रकारों पर हो रहे हमले एंव उत्पीड़न से पूरा पत्रकार समाज खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। संगठन ने पत्रकारों को मानदेय तथा सुरक्षा देने की भी मांग की।
पत्रक देने के दौरान तहसील अध्यक्ष राजेश शर्मा,महामंत्री ज्ञानवेन्द्र मिश्र,मंत्री दिवाकर राय,प्रांतीय संगठन मंत्री घनश्याम कुमार, महासचिव मंडल गोरखपुर आरएस मिश्र,संरक्षक राकेश कुमार यादव,अखिलेश तिवारी, नागेंद्र पांडेय, राजेश कुमार पाण्डेय, राजकुमार यादव, अरुण गुप्ता,सर्वेश दुबे,चन्द्र प्रकाश विश्वकर्मा,बसंत यादव आदि पत्रकार मौजूद रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *