हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के पिपराहेमा ग्राम पंचायत के सुरसिया टोले पर बीती मंगलवार रात 12 बजे एक 35 वर्षीय महिला बंदना पत्नी दुर्विजय मौर्य की तबियत बिगड़ गयी । सूचना पर पहुंचे ग्राम प्रधान ने अपनी गाडी से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया । जहा डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया । जिसके बाद परिजन उसे घर लेकर चले आये, ससुर ने इसकी सूचना हरपुर बुदहट पुलिस को दिया । जिसके बाद बुधवार सुबह हरपुर बुदहट पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया ।
बताते चले कि दुर्विजय पुत्र बहादुर निवासी पिपराहेमा (सुरसिया) थाना हरपुर बुदहट की शादी वर्ष 2018 में संतकबीरनगर जिले के महुली थाना क्षेत्र के अलीनगर निवासिनी वंदना मौर्या के साथ हुई थी, दोनों के दो बच्चे हिमांशी 5 साल और हिमांश साढ़े 3 वर्ष है । पति दुर्विजय जम्मू कश्मीर में रहकर काम धंधा करते है, मृतका अपने ससुराल (सुरसिया ) में अपने सास, ससुर, ननद और बच्चो के साथ रहती थी । मंगलवार रात 12 बजे महिला वंदना की अचानक तबियत बिगड़ गयी, जिसके बाद उसके ससुर ने ग्राम प्रधान पिपरा उमेश यादव की गाड़ी से बहु बंदना को इलाज के लिए जिला अस्पताल गोरखपुर लेकर गए, जहा डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया । बंदना की मौत से उसके बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है ।
इस सम्बंध में थानाध्यक्ष हरपुर बुदहट महेश चौबे ने बताया कि सुरसिया गांव में महिला की तबियत बिगड़ने से उसकी मौत की सूचना मिली जिसपर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजा गया है ।
Leave a Reply