गोरखपुर। शाहपुर थाना पुलिस ने आज सुबह वाहन चुराने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया, जिसकी निशानदेही पर एक स्कूटी बरामद हुई। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान
अनिकेत गुप्ता पुत्र राजेश चन्द्र गुप्ता निवासी भेड़ियागढ़, असुरन चौक थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर के रूप में हुई, जिसे आवश्यक कार्रवाई करते हुए दोपहर के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष भेज दिया गया।
गिरफ्तार करने वाली टीम में मुख्य रूप से उ0नि0 दुर्गेश कुमार शुक्ला थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर, उ0नि0 सनी वर्मा थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर, कां0 मनोज कुमार यादव थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर , कां0 मो0 सलमान थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर शामिल रहे।
Leave a Reply