आज कुशीनगर जिले के लोकसभा सांसद विजय दुबे ने लोकसभा क्षेत्र कुशीनगर अंतर्गत नगर पंचायत मथौली के मथौली बाजार, लोहेपार, सिरसिया एवं घिवंही में आयोजित शाल वितरण समारोह में निर्धन, निराश्रित महिलाओं एवं वृद्ध जनों को शाल वितरण कर सम्बोधित किया।
उक्त अवसर पर चैयरमैन मथौली श्री नवरंग सिंह जी , जिला मन्त्री श्री बाबू नन्दन सिंह जी सहित मण्डल अध्यक्ष गण, सभासदगण, पार्टी पदाधिकारी , सम्नमानित प्रतिनिधिगण उपस्थित रहें।
इस आयोजन के दौरान क्षेत्र की जनता ने भी भारी संख्या में उपस्थित होकर सांसद विजय दुबे के जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की सराहना कर, सांसद विजय दुबे के प्रति अपना हर्ष प्रकट किया।
Leave a Reply