Category: न्यूज़
Your blog category
-

भारत नेपाल मैत्री समाज वीर सेनानी कल्याण संस्थान ने कुड़ाघाट स्थित अमर शहीद लेफ़्टिनेंट गौतम गुरुंग की प्रतिमा के समक्ष मनाया ७६ वां गणतंत्र दिवस
भारत नेपाल मैत्री समाज वीर सेनानी कल्याण संस्थान ने कुड़ाघाट स्थित अमर शहीद लेफ़्टिनेंट गौतम गुरुंग की प्रतिमा के समक्ष मनाया ७६ वां गणतंत्र दिवस ।
भारत नेपाल मैत्री समाज के अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्त के साथ वीर सेनानी कल्याण संस्थान के अध्यक्ष अनिरुद्ध शाही ने मिलकर किया भारतीय ध्वज का ध्वजारोहण ।
श्री गुप्त ने कहा कि तीन रंगो से बना ध्वज अनेकता में एकता को सहेजती है तो उस ध्वज में मौजूद चौबीस तिलिया भी चौबीस घंटे को दर्शाती है साथ ही संयम,आरोग्य,शांति,शील त्याग,क्षमता,सेवा,मैत्री,प्रेम बंधुत्व,संगठन कल्याण,कर्तव्य,अधिकार,सहकार्य,न्याय नीति,अर्थ,समता,नियम,व्यवस्था,सुरक्षा,उद्योग समृद्धि का प्रतीक है । सभी ने राष्ट्र गान गाया तत्पश्चात् प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प वर्षा कर गगन भेदी नारा लगाया भारत माता की जय ।सौजन्य: अनिल कुमार गुप्त, अध्यक्ष भारत नेपाल मैत्री समाज
-

एसपी जीआरपी ने शाही स्नान और मौनी अमावस्या के मद्देनजर गोरखपुर रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण
एसपी जीआरपी ने शाही स्नान और मौनी अमावस्या के मद्देनजर गोरखपुर रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण,
मौनी अमावस्या पर महाकुंभ 2025 के लिए गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर कड़े सुरक्षा इंतजाम,
गोरखपुर। आगामी शाही स्नान मौनी अमावस्या के मद्देनजर महाकुंभ 2025 में श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रेलवे स्टेशन गोरखपुर पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक रेलवे श्री संदीप कुमार मीना ने आज जीआरपी, आरपीएफ, एस-चेक टीम और बीडीडीएस टीम के साथ रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान प्लेटफॉर्म, ट्रेन, वेटिंग हॉल, आउटर और पार्किंग क्षेत्रों की सुरक्षा का जायजा लिया गया। पुलिस अधीक्षक ने स्टेशनों पर अनावश्यक भीड़ रोकने, मेला स्पेशल ट्रेनों के लिए कर्मचारियों की तैनाती, लाउड हेलर से दिशा-निर्देश देने और ठंड के मौसम में रैन बसेरों व पूछताछ केंद्रों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने ट्रेन के प्लेटफॉर्म में बदलाव की स्थिति में श्रद्धालुओं को दो घंटे पहले सूचना देने की आवश्यकता पर जोर दिया, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो। सुरक्षा और सुविधा के इन इंतजामों से श्रद्धालु सुरक्षित और सुगम यात्रा कर सकेंगे।
-

कस्टम दिवस पर सीमा पर हुआ रन एंड वाक का आयोजन
संवाददाता : अरविंद कुमार
सोनौली, महराजगंज : भारत नेपाल सीमा की सोनौली सीमा पर तैनात अंतरराष्ट्रीय कस्टम दिवस के अवसर पर लैंड कस्टम अधिकारियों व कर्मचारियों ने रन एंड वाक कार्यक्रम का आयोजन किया । इस दौरान कस्टम कर्मियों ने स्थानीय व्यापारियों , आयात-निर्यात से जुड़े ट्रांसपोर्टर व नेपाल के अधिकारियों से मिल कस्टम नियमों की जानकारी दी गई। रन एंड वाक कार्यक्रम का नेतृत्व नौतनवा कस्टम डीसी वैभव सिंह के नेतृत्व में किया गया। मुख्य अतिथि भैरहवा भंसार कार्यालय के चीफ नरेंद्र चौधरी रहे। इस अवसर पर एसएसबी 66 वीं बटालियन के कमांडेंट जगदीश प्रसाद धाबाई , कस्टम अधीक्षक आलोक कुमार , बृजेश कुमार , एनएम श्रीवास्तव , कस्टम इंस्पेक्टर राकेश कुमार सिंह , अभिषेक कुमार , प्रवीण कुमार , सोनौली थानाध्यक्ष अंकित सिंह व नौतनवा थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह मौजूद रहे।
-

भारत व नेपाल के अधिकारियों ने गणतंत्र दिवस पर सरहद पर बांटी मिठाई
भारत व नेपाल के अधिकारियों ने गणतंत्र दिवस पर सरहद पर बांटी मिठाई,
नेपाल के अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं,
समन्वय के साथ सरहद की सुरक्षा का लिया संकल्प,संवाददाता :अरविंद कुमार
सोनौली: महराजगंज : गणतंत्र दिवस के अवसर पर रविवार को सोनौली सीमा पर स्थित एसएसबी 66वीं व 22 वीं वाहिनी द्वारा 76 वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । इस कार्यक्रम में नेपाल के अधिकारी भी शामिल हुए। दोनों देशों के अधिकारियों ने एक दूसरे को मिठाई खिला भारतीय गणतंत्र दिवस की शुभकामना दी।
कमांडेंट जगदीश प्रसाद धाबाई द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। नेपाल राष्ट्र के अधिकारियों को मिठाई भेंट करने के अलावा सरहद पर मिठाई बांटी गई। सोनौली पुलिस चौकी प्रभारी अभय नारायण सिंह समेत भारत एवं नेपाल के अधिकारी उपस्थित रहे। -

शान से फहराया तिरंगा, दिन भर गुंजता रहे देशभक्ति की गीत
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
बडहलगंज/ गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) बडहलगंज क्षेत्र के स्कूलो व प्रतिष्ठानो पर ध्वजारोहण कर गणतंत्रदिवस मनाया गया।
विधायक राजेश त्रिपाठी ने कावेरी देवी महिला महाविद्यालय गायघाट, मुक्तिपथ स्थित शहीद स्मारक, सराफा व्यापार मण्डल सहित कई प्रतिष्ठानो पर ध्वजारोहण किया। पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी ने पं भृगुनाथ चतुर्वेदी कालेज आफ ला, नेशनल पोस्ट ग्रेजुएट कालेज, नेशनल इंटर कॉलेज सहित आधा दर्जन प्रतिष्ठानों पर झण्डारोहण किया। ब्लाक प्रमुख रामआशीष राय ने ब्लाक परिसर व तीहामुहम्मदपुर में, देलही पब्लिक स्कूल मे पत्रकार संजय श्रीवास्तव, चन्द्रभान तिवारी व कैलाश मिश्र, नगर पंचायत कार्यालय में चेयरमैन प्रीति उमर व ईओ, खड़ेसरी साई मंदिर परिसर मे मानव शिक्षा सेवा संस्थान पर प्रबंधक/जिला पंचायत सदस्य आलोक कुमार गुप्ता व पूनम गुप्ता, दीनदयाल चौक पर सराफा व्यापार मंडल अध्यक्ष गंगा सोनी, कोतवाली मे प्रभारी चंद्रभान सिंह ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मिष्ठान वितरण कर शुभकामनाए दी गई। -

76 वां गणतंत्र दिवस के अवसर पर चौरी चौरा शहीद स्थल पर आयोजित हुआ कवि सम्मेलन
27/01/2025: 76 वां गणतंत्र दिवस के अवसर पर चौरी चौरा शहीद स्थल पर आयोजित हुआ कवि सम्मेलन,

76 वां गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्थानीय समाजसेवी मुन्ना शाही के संयोजन में एवं क्षेत्रीय अधिकारी चौरी चौरा अनुराग सिंह के संरक्षण में एक कवि सम्मेलन का आयोजन चौरी चौरा शहीद स्थल पर आयोजित किया गया |
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और चौरी चौरा थाना के थाना प्रभारी राहुल शुक्ला ने अपने संम्बोधन में कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे देश की एकता अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों का प्रतीक है | और आज कवि अपने कविता के माध्यम से लोगों को जागरुक कर रहे हैं कार्यक्रम का संचालन करते हुए मिन्नत गोरखपुरी ने पढ़ा,
“जिनके जतन से हमने ये आजादी पाई है
ऐसे शहीदों को शत-शत नमन हमारा है |
जिस पर लोगों ने खूब तालियां बजाई |”
कार्यक्रम का शुभारंभ आसिया गोरखपुरी के सरस्वती वंदना के साथ हुआ | साथ ही साथ पुलिस की योजनाओं को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए 112 पर उपथाना प्रभारी अरविंद यादव ने कविता सुनाई |
एकता उपाध्याय ने पढ़ा,
“वीरों की शहादत औ बलिदान की खातिर। ,
चलो मुहब्बत की क्यारियों में फिर केसर उगाते हैं।”
डॉ सरिता सिंह ने पढ़ा,
“हिंदू मुस्लिम सिख ईसा संग रहे मिलकर यहां।
एकता की भावना हो ऐसा हिंदुस्तान हो।”
गौतम गोरखपुरी ने पढ़ा,
“उनको देखें हुए एक अरसा हुआ
दूर मुझसे हुए हैं वतन के लिए।”
आसिया गोरखपुरी ने पढ़ा,
“अनेको जाति और मजहब अनेकों वेश भाषा है
हमारा हिंदुस्तान तो सभी मुल्कों का राजा है |”
इस अवसर पर चौरी चौरा के चैयरमैन सनी जायसवाल,चंद्रकेश हलवाई, प्रशांत पांडेय व्यापारी नेता,सुनील, जसपाल आदि उपस्थित रहे | -

गोरखपुर पुलिस की हैदराबाद निवासी व्यापारी की प्रशंसा
गोरखपुर पुलिस की हैदराबाद निवासी व्यापारी की प्रशंसा,
धर्मशाला चौकी इंचार्ज अमरेश कुमार सिंह की सक्रियता से मिला व्यापारी का लाखों रुपए का सामान,
रिपोर्ट : फ़ैयाज़ अहमद
गोरखपुर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जब से प्रदेश की कमान संभाली है लगातार कानून व्यवस्था को चुस्त -दुरुस्त बनाए रखने के लिए यूपी पुलिस रात दिन कड़ी मेहनत कर रही है और पुलिस की सक्रियता का अंदाजा ऐसे भी लगाया जा सकता है कि अगर किसी का कोई समान छूट जाता है तो पुलिस उसे खोज कर उसे सुपुर्द करने का भी काम करती है।
मुख्यमंत्री के शहर गोरखपुर की पुलिस की प्रशंसा हैदराबाद के रहने वाले व्यापारी तब की जब उसका लाखों रुपए का सामान ऑटो में छूट गया था और वह उम्मीद छोड़ चुका था कि उसे उसका खोया हुआ सामान उसे मिलेगा, लेकिन धर्मशाला चौकी इंचार्ज अमरेश कुमार सिंह की सक्रियता की वजह से पुलिस ने व्यापारी का ऑटो में छुटे समान को तलाश करके जब उसे सौपा गया तो वह खुशी से फुले नहीं समा रहा था क्योंकि वह मान चुका था कि अब उसका समान नहीं मिलेगा। कहते हैं कि उम्मीद पर पूरी दुनिया टिकी हुई है अगर आपको भरोसा है कि आप की मेहनत की कमाई कही जाया नहीं होगी तो वह जरूर आपको मिलेगी।
सामान मिलने के बाद व्यापारी ने राहत की सांस ली और गोरखपुर पुलिस की जमकर प्रशंसा की ।
मिली जानकारी के अनुसार
चित्र पाल पुत्र कैलेतूराई निवासी एलबी नगर हैदराबाद के व्यापारी है वह हैदराबाद से कप्तानगंज कुशीनगर जा रहे थे कि रास्ते में इनका एक लाख रुपए का कीमती सामान 26.01.25 को ऑटो में छूट गया । उन्होंने इसकी सूचना धर्मशाला पुलिस चौकी को दिया । धर्मशाला चौकी इंचार्ज अमरेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक सौरभ सिंह, हेड कांस्टेबल शमशेर बहादुर शाही व राजेश यादव ने पास में लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से आखिरकार उस ऑटो को ढूंढ निकाला गया जिसमें व्यापारी का समान छूट गया था और व्यापारी चित्र पाल को उसे सौंप दिया गया । व्यापारी ने गोरखपुर पुलिस की जमकर प्रशंसा की। -

ज्योतिषी एकता सनातन विश्व संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं महासचिव पांच दिवसीय प्रवास पर आए गोरखपुर
ज्योतिषी एकता सनातन विश्व संस्थान (Global Astrospiritual Institute) के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी आत्मबोधानंद (डॉ अनिल मिश्रा) व राष्ट्रीय महासचिव डॉ पंकज त्रिपाठी जी संस्थान के विस्तार एवं उद्देश्य तथा कार्यों पर विमर्श के लिए 5 दिवसीय गोरखपुर प्रवास पर आए।

राष्ट्र के चारित्रिक नव-निर्माण, विश्वकल्याण एवं विश्वशांति के लिए बाबा गोरक्षनाथ धाम, गीता धाम, बुढ़िया देवी धाम, माता लेहड़ा देवी तथा गइया काली माता सिद्ध पीठ में जाकर प्रार्थना करने के उपरांत गोरक्ष परिक्षेत्र, दिल्ली परिक्षेत्र तथा हरियाणा परिक्षेत्र के पदाधिकारियों से संस्थान के विस्तार, उद्देश्य और कार्यक्रमों पर विमर्श किया।
उन्होंने मुहूर्तचिंतामणि तथा पियूषधारा को संदर्भित करते हुए कहा -चिकित्सिकज्योतिष मन्त्रवादा:, पदे-पदे प्रत्ययमावहन्ति… भावार्थ यह है कि चिकित्साशास्त्र, ज्योतिष शास्त्र और मन्त्रशास्त्र, ए तीन शास्त्र पग-पग पर विश्वास दिलाने वाले हैं।
उन्होंने कहा कि भारत को अपनी विरासत पर गर्व के साथ विकास के पथ पर अग्रसर होकर विश्व स्तर पर आध्यात्मिक मार्गदर्शन का कार्य विश्व कल्याण और विश्व शांति के लिए करना है। उन्होंने बताया कि महाप्रभु स्वामी रामनाथ धाम में निरंतर “दीन दयाल बिरिदु संभारी, हरहु नाथ जग संकट भारी” मन्त्र का जप होता रहता है।
उन्होंने अपनी पुस्तक ‘जग शिवत्व से भर दे’ से इन पंक्तियों- “प्रश्न है उत्थान का केवल नही अब, प्रश्न है अब लोभ के भी संवरण का, प्राण जब निष्प्राण में भरने लगे हम, प्रश्न है निःश्वास होते आचरण का” को संदर्भित करते हुए कहा कि आज के समय की माँग आचरण का शुद्धिकरण है।
नक्षत्रों एवं ग्रहों के गति संयोग से तीर्थराज प्रयाग में 144 वर्षों के बाद पड़ा यह पवित्र महाकुम्भ लोक आचरण की शुद्धि करे, यही सभी संतों का अभिष्ट होना चाहिए।
महाकुम्भ की उत्तम व्यवस्था के लिए उन्होंने राज्य सरकार और केंद्र सरकार को साधुवाद कहा। उन्होंने कहा कि बाबा गोरक्षनाथ की परंपरा को पोषित करने वाली महान गोरक्ष पीठ के पीठाधीश्वर माननीय योगी आदित्यनाथ जी का इस समय राज्य के मुख्यमंत्री के आसन पर विराजमान होना भी सुखद संयोग ही है।
उन्होंने कहा कि मात्र होरा ही ज्योतिष नहीं है, कालपुरुष के सूक्ष्मातिसूक्ष्म स्पंदन को भी देख लेने वाला ज्योतिषशास्त्र तो छः वेदांगों ( शिक्षा, कल्प, व्याकरण, निरुक्त, छंद और ज्योतिष) में वेद का नेत्र है।
उन्होंने कहा कि जब विश्व में सभ्यताएं विकसिक हो रही थीं, उसके हज़ारों-हज़ार साल पहले वैदिक अनिष्ठानों के लिए शुभ-मुहूर्त के निर्धारण का कार्य भारतीय ऋषियों (ज्योतिष दृष्टाओं) ने कर दिया था।
उसी परंपरा में मध्यकालीन महान ज्योतिषाचार्य गोस्वामी तुलसीदास जी श्रीरामचरित मानस में लिखते हैं- “माघ मकरगत रबि जब होई। तीरथपतिहिं आव सब कोई॥ देव दनुज किंनर नर श्रेनीं। सादर मज्जहिं सकल त्रिबेनीं॥”
हमें आचरण की शुद्धि के साथ श्रेष्ठ सनातन ज्ञान परंपरा को जन-जन के सहयोग के साथ आगे बढ़ाते हुए भारत को पुनः विश्वगुरु के गरिमामय पवित्र आसन पर प्रतिष्ठित करना है, जिसमें ज्योतिषियों और आध्यात्मिक गुरुओं के आशीर्वाद और उनके मार्गदर्शन की आवश्यकता है, क्योंकि ज्योतिषाचार्यो के लिए विष्णुधर्मोत्तर पुराण के पितामह सिद्धान्त में कहा गया है कि- यो ज्योतिष वेद, स वेद सर्वम् अर्थात् जो ज्योतिष को जानता है, वह सब कुछ जानता है।
इस प्रकार ज्योतिष को जानना ज्ञान और साधना के उच्चतम स्तर तक पहुँचना है। अष्टांग योग सिद्धि है। एक सिद्ध योगी ही वाग्सिद्ध ज्योतिषी हो सकता है। वह मन के कारक चंद्र की स्थिरता का ज्योतिषीय उपाय करके मन को स्थिर कर चित्त की वृत्तियों का सहज निरोध करने की विधि जानता है।
वैश्विक ज्योतिष ज्ञान के सार को ग्रहण कर उन्हें एकीकृत करते हुए ज्योतिष के मानकीकरण पर शोध और ज्योतिष जगत् के लिए अचार संहिता के निर्माण और उसके कार्यान्यवन का कार्य भी ज्योतिषी एकता सनातन विश्व संस्थान, वैश्विव स्तर पर अनुभवी आध्यात्मिक गुरुओं और श्रेष्ठ संस्कारी ज्योतिषविदों के मार्गदर्शन में करेगा।
उन्होंने कहा कि संस्थान का ध्येय वाक्य-“जीवने यावदादानं स्यात् प्रदानं यत् ततोSधिकम्” अर्थात् जीवन में प्रकृति से समाज से, परिवार से, गुरु से जो कुछ लिया उससे अधिक उन्हें देने की चाह सदैव बनी रहे।
ज्ञातव्य है कि चिकित्साशास्त्र, मन्त्रशास्त्र और ज्योतिषशास्त्र के साधक डॉ अनिल मिश्र, किंग जार्ज मेडिकल कालेज, लखनऊ विश्वविद्यालय के डबल गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं तथा विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा डॉ मिश्र को उच्च अध्ययन हेतु दो बार फेलोशिप प्रदान की गई हैं, जिसमें वह दक्षिण पूर्व एशिया देशों के फेलोज के ग्रुप लीडर भी रहे हैं। वह विश्व स्वास्थ्य संगठन में सलाहकार के पद पर कार्य कर चुके हैं।
हिंदी, संस्कृति, अंग्रेजी, भोजपुरी और अवधी के जानकार डॉ अनिल मिश्र (स्वामी आत्मबोधानन्द) जी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रकाशित, प्रसारित और सम्मानित लेखक, कवि और शोध अध्येता हैं। अपकी कई पुस्तकें और शोधपत्र प्रकाशित हैं।
लखनऊ विश्वविद्यालय में ‘डॉ अनिल मिश्र की साहित्य साधना’ विषय पर तथा वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में डॉ मिश्र के साहित्यिक योगदान पर शोध भी हो चुका है।
महाप्रभु स्वामी रामनाथ की आध्यात्मिक परंपरा से जुड़े डॉ मिश्र को ‘स्वामी आत्मबोधानंद’ नाम उनके शिष्य प्रातः स्मरणीय श्री मौनी स्वामी जी ने दिया था।
स्वामी आत्मबोधानन्द जी उनकी ही प्रेरणा से वर्षों से फलाहार पर हैं।
सभी के लिए स्वस्ति कामना के साथ वह अपनी बात पूर्ण करते हैं- “सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामया, सर्वे भद्राणि पश्यन्तु मा कश्चिद् दु:ख भागभवेत।”
संस्थान के राष्ट्रीय महासचिव/सीईओ ज्योतिषशास्त्र में पीएच डी प्रख्यात ज्योतिषी डॉ पंकज त्रिपाठी ने कहा की जैसा कि संस्थान के अध्यक्ष जी द्वारा बतलाया गया भारतीय सनातन ज्ञान परंपरा को पोषित करते हुए, ज्योतिषी एकता के साथ हम जन-जन के सहयोग से इस कार्य को आगे बढ़ाएंगे, हम इसके लिए कृत संकल्प हैं।
-

राजन इंटरनेशनल एकेडमी में 76वां गणतंत्र दिवस की धूम, सांस्कृतिक कार्यक्रमो से मंत्र मुग्ध हुए मुख्य अतिथि
राजन इंटरनेशनल एकेडमी में 76वां गणतंत्र दिवस की धूम, सांस्कृतिक कार्यक्रमो से मंत्र मुग्ध मुख्य अतिथि,
एमडी शिखा चतुर्वेदी ने सभी को दी शुभकामनाएं कहा आज का दिन बेहद खास,

बस्ती । राजन इंटरनेशनल एकेडमी में गणतंत्र दिवस का पर्व उत्साह और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि खलीलाबाद संत कबीर नगर के पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण चतुर्वेदी “जय चौबे” ने ध्वजारोहण करने के बाद छात्रों को सम्बोधित करते हुये कहा कि लम्बे संघर्ष, बलिदान के बाद देश आजाद हुआ और 26 जनवरी 1950 को देश ने लिखित संविधान अंगीकार किया। 76 वां गणतंत्र देश के लिये महत्वपूर्ण है। देश कई मोर्चो पर प्रगति की ओर है। अमर सेनानियों के संकल्पों को पूरा करना हम सबका दायित्व है, तत्पश्चात मुख्य अतिथि, कार्यकारी निदेशक संजीव पांडे एवं प्रिंसिपल सानू एंटोनी द्वारा मां सरस्वती एवं शिक्षा जगत के मालवीय कहे जाने वाले स्वर्गीय पंडित सूर्य नारायण चतुर्वेदी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
एमडी शिखा चतुर्वेदी ने समस्त बच्चों और अभिभावकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा 26 जनवरी का दिन बेहद खास होता है, क्योंकि यह दिन भारतीयों को गणतंत्र होने की याद दिलाता है। इतिहास के पन्नों में 26 जनवरी को इसलिए खास माना जाता है, क्योंकि इसी दिन भारत में लोकतंत्र की स्थापना हुई थी। भारत में हर साल दो महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पर्व मनाए जाते हैं।
सांस्कृतिक कार्यक्रम देखकर प्रसन्नचित हुए मुख्य अतिथि पूर्व विधायक जय चौबे ने छात्र-छात्राओं को नकद पुरस्कार के साथ उनका उत्साहवर्धन किया।
कार्यकारी निदेशक संजीव पांडे ने छात्रों को गणतंत्र के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दिया। कहा कि भारतीय गणतंत्र की विकास यात्रा चुनौतियों के बीच निरन्तर जारी है।
एकेडमी के प्रिंसिपल सानू एंटनी ने आए हुए सभी मुख्य अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए 26 जनवरी की शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम का संचालन बी.एड विभागाध्यक्ष जितेंद्र यादव ने किया, कार्यक्रम में इस दौरान पुनिता पाण्डेय, राम स्वरूप यादव, सुमन दूबे, रेखा श्रीवास्तव, पूनम गुप्ता, प्रमिला शुक्ला, श्वेता त्रिपाठी, नीलम श्रीवास्तव, निशु उपाध्याय, शालिनी श्रीवास्तव,अन्नू, सुष्मिता मन्ना, सुष्मिता पाण्डेय, नेहा अबरोल, आकृति पाण्डेय, सौम्या पाण्डेय, जानवी शुक्ला, दीपांजलि, रीना पाण्डेय, नैन्सी वर्मा, आकृति साहू, आकृति पाण्डेय, तहजीब फातिमा, अर्चना पटेल, अर्चना द्विवेदी, रूपा जायसवाल, सुषमा गुप्ता, हर्षिका शुक्ला, फातिमा सिद्दीकी, रजनी श्रीवास्तव, फरहत फातिमा, शहनाज यूनुस, नलिनी गुप्ता, ज्योति पाण्डेय, माया सिंह, मनीषा गुप्ता, प्रभा त्रिपाठी, श्रद्धा पाण्डेय, शालिनी श्रीवास्तव, कोमल गुप्ता, आशीष कसौधन, प्रेरणा सिंह, प्रभात त्रिपाठी, साक्षी मिश्रा, दीपाली वर्मा, माया शुक्ला, सिमरन गुप्ता, शालिनी श्रीवास्तव, अभिरामी, वेदिका गुप्ता, शिक्षा बरनवाल, रिया दुबे, खदीजा परवीन, अंजलि चौरसिया, अमित मिश्रा, राम स्वरूप यादव, सौरभ पाण्डेय, अनूप पाण्डेय, रचित गुप्ता, मनजीत सिंह, संजय तिवारी, मोहम्मद सारिक, कुशाग्र मिश्रा, दीप कमल सिंह, गोपाल सिंह, किरण के विस्टन, ज्वैल थॉमस,शिवांश उपाध्याय, शुभम पटेल, रवि प्रकाश तिवारी, अभिषेक कुमार धर्मेंद्र तिवारी, गौतम प्रकाश, विकास कुमार चतुर्वेदी अभय कुमार पाण्डेय सहित अनेक शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रही।












