फार्मर रजिस्ट्री नहीं तो नहीं मिलेगी पीएम किसान सम्मान निधि: एसडीएम गोला

 

ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

बड़हलगंज /गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज फार्मर रजिस्ट्री के बिना अब किसानों को पीएम सम्मान निधि नहीं मिलेगी। बिना फार्मर रजिस्ट्री के दिसंबर 2024 से पीएम सम्मान निधि की किस्त का भुगतान नहीं होगा। अतः सभी पात्र किसान जल्द से जल्द इसे करा लें। इस बात की जानकारी उपजिलाधिकारी गोला राजू कुमार ने दी।
एस डी एम गोला राजू कुमार ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री पोर्टल पर पंजीकरण कराकर आनलाइन माध्यम से कोई भी किसान फार्मर रजिस्ट्री कर सकता है। इसके लिए किसान के पास खतौनी,आधार कार्ड व आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर जिस पर ओटीपी प्राप्त हो सके,होना आवश्यक है। किसान मोबाइल एप फार्मर रजिस्ट्री यूपी अथवा पोर्टल के माध्यम से खुद फार्मर रजिस्ट्री कर सकते हैं। अपने क्षेत्रीय लेखपाल, किसान सहायक, ग्राम पंचायत सचिव से मिलकर रजिस्ट्री करा सकते हैं। साथ ही किसी जन सुविधा केंद्र पर जाकर भी फार्मर रजिस्ट्री करा सकते हैं, जिसके लिए उनके पास आधार ओटीपी प्राप्त करने के लिए आधार लिंक मोबाइल नंबर होना आवश्यक है। यह कार्य अति आवश्यक है। एस डी एम राजू कुमार ने सभी किसानों से फार्मर रजिस्ट्री अविलंब कराने की अपील की।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *