आधुनिकता के इस युग में बच्चों के पढ़ने के साथ साथ खेल कूद भी जरूरी – एडवोकेट वीरेंद्र कुमार

आधुनिकता के इस युग में बच्चों के पढ़ने के साथ साथ खेल कूद भी जरूरी – एडवोकेट वीरेंद्र कुमार

ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बडहलगंज आज आधुनिकता के युग में बच्चे शारीरिक श्रम कम कर रहे है ।अतःबच्चों को पढ़ने के साथ साथ खेलने में भी रुचि बनाए रखने के लिए इस तरह के खेल कूद का आयोजन स्कूल में होना अनिवार्य है। उक्त बाते बड़हलगंज विकास खण्ड के महुआपार में स्थित न्यू सेंट्रल एकेडमी में एडवोकेट वीरेंद्र कुमार और बड़हलगंज के कोतवाल चंद्रभान सिंह ने कही।
सांस्कृतिक एवं खेलकूद सप्ताह के पांचवे दिन का शुभारंभ शुक्रवार को सुबह 10 बजे हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित वीरेंद्र कुमार एडवोकेट और कोतवाल चंद्रभान सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर व फीता काट कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के पांचवे दिन बैलून रेस , टाई रेस ,खो खो , और रस्सा कसी की प्रतियोगिता हुई।
प्रधानाचार्य सनी आर्या ने बताया कि खेलकूद सप्ताह का समापन कल 11 जनवरी दिन शनिवार को होना है। इस अवसर पर शिक्षक विनय गुप्ता, जानकी, नीरज, उषा, शिवानी, साक्षी, लक्ष्मी, आरुही, श्वेता, संजना, सोनम, शिवांगी, रिंकी, इशिका, प्रतिमा, डी के सर , सुजाता, बबिता , गिरिजा शंकर और सहयोगी मनोज उर्फ मंटू शाही, प्रदीप, सुरेंद्र, पार्वती सहित तमाम अभिभावक भी उपस्थित रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *