खजनी विधायक श्रीराम चौहान के संयोजन में शुक्रवार को सहजनवां ब्लॉक के गंगटही ग्राम पंचायत में कंबल वितरण कार्यकम आयोजित किया गया । तहसीलदार खजनी कृष्ण गोपाल त्रीपाठी सहित क्षेत्र के तमाम सम्मानित लोगों की उपस्थिति में लगभग एक हजार कंबलों का वितरण जरूरतमंदों को किया गया । कंबल लेने के लिए आसपास के कई गांवों की महिलाएं और बुजुर्ग काफी संख्या में पहुंचे थे । ठंड में कंबल मिलते ही सभी के चेहरे खिल गए । कार्यक्रम की अद्यक्षता ग्राम प्रधान प्रतिनिधी विजय पांडेय ने किया ।
विधायक श्रीराम चौहान ने कहा कि गरीबों व असहायों की सेवा सबसे बड़ा पुण्य है । शासन द्वारा जरूरतमंद महिलाओं, दिव्यांगों, बुजुर्गों आदि के लिए ठंड से राहत के लिए कम्बल वितरित किए जा रहे हैं । कहा कि सरकार का सपना है कि गरीबों को उनका हक मिले । कोई भी गरीब सरकार की योजनाओं से अछूता न रहे । तहसीलदार कृष्ण गोपाल त्रीपाठी ने बताया कि जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाना शासन व प्रशासन की प्राथमिकता है । इस कड़ाके की ठंड से बचाव के लिए जरूरतमंदों को कम्बल दिए जा रहे हैं ।
कंबल वितरण कार्यक्रम में प्रधान प्रतिनिधि गंगटही विजय कुमार पाण्डेय, प्रधान पचौरी आनंद यादव, प्रधान रानीडीह गंगा प्रसाद, प्रधान भलुआ अभिमन्यु सिंह, प्रधान प्रतिनिधि भदरखी विवेक चौधरी, प्रधान प्रतिनिधि झकही अजय सिंह, धरणीधर राम त्रिपाठी,संजय मिश्रा, धूप चन्द्र मिश्र, चन्द्रभान, विनय, राजू, सुनील, अंकित, राहुल,अजय पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे ।
Leave a Reply