Category: न्यूज़

Your blog category

  • तीन दिवसीय दिव्यांग आकलन शिविर हुआ संपन्न

    तीन दिवसीय दिव्यांग आकलन शिविर हुआ संपन्न

    सरयू अमृत महोत्सव में होगा उपकरण का वितरण-आचार्य वेद प्रकाश,

    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

    बडहलगंज/ गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे):- चिल्लूपार में तीन दिवसीय दिव्यांग शिविर में कुल तीन सौ लोगों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया।
    उक्त जानकरी देते हुए डाक्टर भीम राव अम्बेडकर स्मृति जन सरोकार मेला आयोजन समिति के संयोजक, विधायक प्रतिनिधि आचार्य वेद प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि 19,20,21 दिसम्बर को तीन दिवसीय दिव्यांग आकलन शिविर में बडहलगंज, गोला और उरूआ में तीन सौ दिव्यांगजनों और बुजुर्गों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, रजिस्ट्रेशन कराने वाले सभी जरूरतमंद चिन्हित दिव्यांगजनों और बुजुर्गों को
    (मोटराईज्ड ट्राई साइकिल, ट्राई साइकिल, ह्वील चेयर, बैसाखी,छड़ी कान की मशीन, कमोड वाली कुर्सी,कमर और घुटने के दर्द को दूर करने वाला बेल्ट आदि)
    को 20,21,22 दिसम्बर को आयोजित सरयू अमृत महोत्सव के दौरान उपकरण वितरण किया जायेगा ।

    डा० भीम राव अम्बेडकर स्मृति जन सरोकार मेला आयोजन समिति के सह संयोजक राजेश त्रिपाठी मित्र मण्डल के अध्यक्ष बनवारी प्रसाद एवं मित्र मण्डल के प्रभारी पंडित विद्याधर पाण्डेय ने बताया कि सरयू अमृत महोत्सव 2024 आयोजन समिति के अध्यक्ष चिल्लूपार विधायक देहदानी राजेश त्रिपाठी के नेतृत्व मे
    20,21,22 दिसम्बर को बडहलगंज में मानव काया के अंतिम पड़ाव स्थल मुक्तिपथ, शहीद स्मारक सरयू तट पर आयोजित जन सरोकार मेला में एलोपैथ, होम्योपैथ, आर्युवेद स्वास्थ्य मेला, किसानों की सुबिधा के लिए कृषि मेला,जन सरोकार से जुड़ी हुई प्रदर्शनी के आयोजन के साथ ही विभिन्न लोक कलाओं का प्रदर्शन भी होगा ।

  • सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक के साथ एसओ ने किया बैठक

    सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक के साथ एसओ ने किया बैठक

    संवाददाता– एस.पी. सिंह गोरखपुर/सहजनवा ।

    सहजनवा थाने में थानाध्यक्ष विशाल उपाध्याय की अध्यक्षता में सेवानिवृत्त उपनिरीक्षकों के साथ बैठक हुआ । बैठक में पुराने उपनिरीक्षक से अपने विचार साझा किए और कहा कि पुराने अनुभवों से पुलिस कर्मियों को अनुभव प्राप्त होगा, जिससे मामले का समय से निस्तारण हो सकेगा । साथ ही उन्होंने कि सभी लोगों से संपर्क बना रहे और क्षेत्र मे कोई घटना और कोई समस्या हो तो समय से साझा करे । इस दौरान उनके मोबाइल नंबर भी लिए गए । जिससे समय समय पर संवाद बना रहे ।
    इस दौरान रामकिशन सिंह, जगदीश प्रसाद, गोविंद प्रसाद, मदन मोहन यादव, रामदरश यादव, जगदीश यादव, सहित अनेक सेवानिवृत्ति उपनिरीक्षक मौजूद थे।

  • चौराहे पर आए दिन हो रहे दुर्घटना को लेकर आक्रोशित दुकानदारों ने किया प्रदर्शन

    चौराहे पर आए दिन हो रहे दुर्घटना को लेकर आक्रोशित दुकानदारों ने किया प्रदर्शन

     

    संवाददाता– एस.पी. सिंह
    गोरखपुर/सहजनवा ।

    भीटी-चौरसिया टू-लेन मार्ग पर स्थित हरपुर-बुदहट चौराहे पर आए दिन हो रहे दुर्घटना को देखते हुए शुक्रवार को दुकानदारों का ग़ुस्सा फूट पड़ा, और आक्रोशित होकर पी डब्लू डी विभाग के उच्चाधिकारियों से मेन चौराहे पर चारों तरफ हरपुर-बुदहट से इंटर कालेज की तरफ जाने वाले मार्ग, हरपुर – बुदहट से बसखुरा की तरफ जाने वाले मार्ग और हरपुर-बुदहट से चौरसिया की तरफ जाने वाले मार्ग पर स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की है । लोगों का कहना है कि चौराहे पर तीन दिन साप्ताहिक बाजार मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को लगती है, जिससे यहां चौराहे पर लगभग दर्जनों गांवों के लोगों को रोजमर्रा के सामानों के लिए चौराहे पर आना जाना लगा रहता है ।
    चौराहे पर स्पीड ब्रेकर न रहने के कारण तेज रफ्तार से दो पहिया और चार पहिया सहित अन्य हैबी गाड़ियां तेज रफ्तार से आती जाती रहती है । जिससे आए दिन चौराहे पर लोग दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं । अभी हाल ही में बुधवार को तेज रफ्तार कार ने सब्जी विक्रेता वाजिद अली और रामनाथ यादव को घसीटते हुए कार चालक ने कार को दुकान में घुसा दिया । जिससे घायल वाजिद अली और रामनाथ यादव अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं ।
    प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से दुकानदार शरीफ अली, रोहित गुप्ता, जनीफ अली, विशाल कन्नौजिया, प्रिंस गुप्ता, राम रक्षा यादव, मुन्ना शुक्ला, विनय कुमार शर्मा, रजत गुप्ता,दीपक,अमरेश गुप्ता सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे ।
    इस संबंध में सहजनवां विधायक प्रदीप शुक्ला ने कहा कि विभाग से बात करके हरपुर-बुदहट मेन चौराहे पर चारों तरफ़ सड़क पर स्पीड पट्टी जल्द ही लगवा दिया जाएगा ।
    के के शुक्ला जेई पीडब्ल्यूडी ने बताया कि रोड सेफ्टी के लिए स्टीमेट विभाग को भेजा गया है, स्वीकृत हो जाने के बाद लग जाएगा ।

  • डांस करते-करते कुर्सी पर बैठा, फिर उठा ही नहीं…

    डांस करते-करते कुर्सी पर बैठा, फिर उठा ही नहीं…

    डांस करते-करते कुर्सी पर बैठा, फिर उठा ही नहीं… हल्दी की रस्म में थम गईं टीचर की सांसें
    मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में एक टीचर की हल्दी की रस्म में मौत हो गई. टीचर डीजे पर डांस करते-करते कुर्सी पर बैठा, फिर उसके बाद उठा ही नहीं. आनन-फानन में लोग उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

  • गोरखपुर: नगर आयुक्त ने पथ प्रकाश विभाग की समीक्षा बैठक की

    गोरखपुर: नगर आयुक्त ने पथ प्रकाश विभाग की समीक्षा बैठक की

    गोरखपुर नगर निगम में आज नगर आयुक्त द्वारा पथ प्रकाश विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सोलर सिटी योजना के तहत महानगर के सभी वार्डों में लगाई जा रही सोलर लाइट्स, हाईमास्ट लाइट्स, और स्मार्ट सोलर लाइट्स की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। नगर आयुक्त ने निर्देश दिया कि खराब सोलर लाइट्स को तत्काल ठीक कराने के लिए संबंधित वैण्डर्स से समन्वय किया जाए और उनकी सूची पार्षदों को उपलब्ध कराई जाए।

    1000 नई सोलर लाइट्स लगाने का प्रस्ताव भेजने का आदेश भी दिया। साथ ही, सीसीएमएस स्विचों का सर्वे कर उनकी मरम्मत और ब्रांडिंग का निर्देश दिया । बंद प्रकाश बिंदुओं को जल्द से जल्द ठीक करने और मकर संक्रांति (खिचड़ी मेला) की तैयारियों पर भी विशेष जोर दिया।

    बैठक में अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह, प्रभारी अधिकारी संतोष मिश्रा, सहायक अभियंता मोहित गुप्ता, अवर अभियंता संजय कुमार और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

  • लम्बित मांगों के समर्थन में गुआक्टा के शिक्षकों का विश्वविद्यालय में विशाल धरना प्रदर्शन

    लम्बित मांगों के समर्थन में गुआक्टा के शिक्षकों का विश्वविद्यालय में विशाल धरना प्रदर्शन

    21-11-24, गोरखपुर: गोरखपुर विश्वविद्यालय सम्बद्ध महाविद्यालय शिक्षक संघ (गुआक्टा) की तरफ से आज विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन पर आहूत धरना-प्रदर्शन के अंतर्गत भारी संख्या में शिक्षकों ने विरोध प्रदर्शन कर अपनी मांगों के जिसके तहत शोध अध्ययन- कार्य हेतु शिक्षकों के लिए अलग से सुपर न्यूमेरिक कोटा के आधार पर तत्काल प्रवेश दिये जाने तथा तीन वर्षों में अधिक के परीक्षा संबन्धित लम्बित देयकों के तत्काल भुगतान किए जाने का जोरदार आवाज बुलंद किया।

    प्रो० लोकेश त्रिपाठी, अध्यक्ष गुआक्टा

    प्रो लोकेश त्रिपाठी, अध्यक्ष गुआक्टा

    भारी संख्या में शिक्षकों ने एक स्वर से विश्वविद्यालय कुलपति के द्वारा अनावश्यक रूप से विभिन्न समस्याओं के प्रति असंवेदनशील व्यवहार तथा शिक्षकों के हितों की लगातार घोर उपेक्षा किए जाने तथा झूठे आश्वासन पर चेतावनी भी दी और कहा कि, यदि शिक्षकों के हितों के प्रति घोर उपेक्षा से उत्पन्न विसंगतियों का जल्दी निराकरण नहीं किया जाता तथा तीन वर्षों से अधिक लम्बित देयकों का भुगतान आविलम्ब जारी नहीं किया जाता है तो आगामी परीक्षाओं में वे असहयोग को बाध्य होंगे जिसकी समस्त जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन कि अदूरदर्शिता पर निर्भर होगी एवं जिसके संबंध में प्रत्येक महाविद्यालयी इकाइयां अपने प्राचार्यों को, संबन्धित शीर्ष को संयुक्त रूप से मांग-पत्र और विरोध भी प्रस्तुत किया है। कुलपति प्रो. पूनम टण्डन जी को लम्बित मांगों एवं उसके त्वरित निवारण किए जाने सम्बन्धी छह सूत्रीय मांग-पत्र प्रस्तुत किया। मांग-पत्र गुआक्टा के अध्यक्ष प्रो. लोकेश त्रिपाठी, महामंत्री डॉ. निरंकार राम त्रिपाठी, उपाध्यक्ष प्रो. राम अवतार वर्मा, महिला उपाध्यक्ष सुश्री रेणु कमाल वंशी, संयुक्त मंत्री डॉ. प्रद्योत सिंह, फुपुक्टा प्रतिनिधि प्रो. अनंत कीर्ति तिवारी, डॉ. वेद प्रकाश सिंह की उपस्थिती में प्रस्तुत किया गया। प्रमुख रूप से उपस्थिति और सक्रिय सहयोग, समर्थन एवं उद्बोधन के क्रम में पूर्व कृतकार्य अध्यक्ष डॉ. श्रीरामणि त्रिपाठी, कृतकार्य महामंत्री डॉ. श्रीभगवान सिंह, पूर्व गुआक्टा अध्यक्ष एवं पूर्व महामंत्री प्रो. के.वी. तिवारी एवं प्रो. धीरेंद्र सिंह के साथ प्रमुख वक्तृता प्रो. परीक्षित सिंह, प्रो. हरीशंकर गोविंद राव, प्रो. वाचस्पति द्विवेदी, प्रो.एम.आर.पी. सिंह, प्रो. सुबोध, डॉ. अनूप श्रीवास्तव, डॉ. समरेन्द्र बहादुर शर्मा, डॉ. देवेंद्र यादव, डॉ. सुशील कुमार राय, प्रो. रवीन्द्र आनंद, प्रो. राम चेत यादव, डॉ. वैशुद्दीन प्रो. सूरज प्रकाश गुप्ता, डॉ. अरविंद कुमार, डॉ. अशोक सिंह, डॉ. संतोष कुमार यादव, प्रो. प्रवीण सिन्हा, डॉ. आर. एन. शुक्ल, प्रो. कमलेश नारायण मिश्रा, प्रो. सुधीर शुक्ल, डॉ. त्रिपुरेश त्रिपाठी, डॉ. अजय कुमार त्रिपाठी, डॉ. अंजुमान सिंह, डॉ. विजय कुमार निषाद, डॉ. योगेंद्र त्रिपाठी, डॉ. कुलदीप कुमार द्विवेदी, डॉ. त्रिभुवन, डॉ. एस. के. गौतम, डॉ. सनोज कुमार चौहान, डॉ. प्रतिभा यादव, डॉ. क्षमा सिंह, डॉ. अल्का गौतम, डॉ. आशुतोष सिंह, डॉ. विनय कुआर पाण्डेय, डॉ. शरण शंकर सिंह, श्री सुकेश पाण्डेय सहित सकड़ों की संख्या में अपने उद्बोधन और अपने विचार प्रस्तुत किया।

  • लखनऊ:इंस्पेक्टर के बेटे की हार्ट अटैक से मौत

    लखनऊ:इंस्पेक्टर के बेटे की हार्ट अटैक से मौत

    लखनऊ:इंस्पेक्टर के बेटे की हार्ट अटैक से मौत,

    दोस्त के संग पार्टी में गया था मृतक अखंड,

    बीबीडी का छात्र था मृतक अखंड प्रताप सिंह,

    पार्टी में मृतक युवक की पहुंची थी महिला मित्र,

    महिला मित्र से कहासुनी के बाद तबीयत बिगड़ी,

    चिनहट क्षेत्र के दयाल रेजिडेंसी पार्टी गया था मृतक,

    दोस्तों ने चंदन अस्पताल में कराया था भर्ती,

    डॉक्टरो की टीम ने युवक को किया मृत घोषित,

    चिनहट थाना क्षेत्र के दयाल रेजिडेंसी का मामला.

  • गाजियाबाद: फर्जी रिटायर्ड IPS अफसर बन पुलिसकर्मियों को संस्पेड कराया

    गाजियाबाद: फर्जी रिटायर्ड IPS अफसर बन पुलिसकर्मियों को संस्पेड कराया

    गाजियाबाद:फर्जी रिटायर्ड IPS अफसर बन पुलिसकर्मियों को संस्पेड कराया

    एक फ्रॉड ने 2 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करवाया,

    मणिपुर कैडर के 1979 बैच का IPS अफसर बता की शिकायत,

    इंदिरापुरम थाने में दर्ज हुई फर्जीवाड़े की एफआईआर,

    पुलिस कमिश्नर और डीसीपी से भी मिला फ्रॉड अनिल कात्याल,

    पुलिस अफसरों ने रिटायर्ड अफसर समझकर दिया सम्मान,

    डीसीपी ने PRO ने साहिबाबाद थाने में दर्ज कराई FIR.

  • बिजनौर:सड़क दुर्घटना में बाइक सवार तीन दोस्तों की मौत,

    बिजनौर:सड़क दुर्घटना में बाइक सवार तीन दोस्तों की मौत,

    बिजनौर:सड़क दुर्घटना में बाइक सवार तीन दोस्तों की मौत,

    सड़क किनारे खड़े ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली से बाइक टकराई,

    ओवरलोड गन्ने के ट्रक व ट्रैक्टर का हो रहा संचालन,

    पुलिस ने तीनों के शवों को पोस्टमार्टम हाउस भेजा,

    तीन दोस्तों की मौत से परिजनों में मचा कोहराम,

    थाना नहटौर हल्दौर मार्ग के धींगरपुर बिजली की घटना.

  • रास्ता और खलिहान की भूमि पर अवैध कब्जा

    रास्ता और खलिहान की भूमि पर अवैध कब्जा

     

    संवाददाता– एस. पी. सिंह
    गोरखपुर/सहजनवा ।

    सहजनवा तहसील क्षेत्र के रामपुर मलौली में खलिहान और रास्ते की भूमि पर किए गए अवैध कब्जे के शिकायत पर हल्का लेखपाल ने फर्जी रिपोर्ट लगाकर अवैध कब्जा करने वालो को खुली छूट दे रखा है । पीड़ित ने मुख्यमंत्री को शिकायत कर कारवाई कराने की मांग किया है ।
    मिली जानकारी से सहजनवा तहसील क्षेत्र के रामपुर मलौली निवासी जाकिर और इजहार ने मुख्यमंत्री को शिकायत कर आरोप लगाया है कि, गांव में आराजी संख्या 480 खलिहान तथा 428 रास्ते की भूमि है । जिस पर गांव का एक मनबढ़ अवैध रूप से कब्जा कर रखा है । कब्जा हटाने के लिए आईजीआईएस पर शिकायत किया । तो हल्का लेखपाल को जांच करने के लिए मिला, तो लेखपाल ने घर बैठे फर्जी रिपोर्ट लगा दिया, और अवैध कब्जा न होने की रिपोर्ट दे दिया । पीड़ित ने जांच करा कर कारवाई करने की मांग किया है ।
    इस संदर्भ में तहसीलदार राकेश कन्नौजिया ने कहा मामला संज्ञान में आया है । यदि फर्जी रिपोर्ट लगाई गई तो कारवाई की जायेगी ।