गोरखपुर। आईजीआरएस निस्तारण में गोरखपुर लगातार दूसरी बार टॉप टेन में शामिल प्राप्त किया प्रदेश में दूसरा स्थान माह अक्टूबर,2024 की आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण हेतु निर्गत रैंकिंग में जनपद गोरखपुर दूसरे स्थान पर आया है। यह दूसरा मौका है जब जनपद लगातार दो बार टॉप 10 में जगह बनाने में सफलता हासिल की है।इससे पूर्व माह सितम्बर में जारी रैंकिंग में जनपद 9 वें स्थान पर रहा था।इसके लिए जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश ने पूरी टीम को बधाई दी है।साथ ही निरंतर अच्छा प्रयास करते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए प्रेरित किया है।जिलाधिकारी के निर्देशन एवं आईजीआरएस के नोडल प्रभारी / अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) पुरुषोत्तम दास गुप्ता* की निरंतर निगरानी में आई जी आर एस कंट्रोल रूम में तैनात कर्मियों द्वारा शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराने एवं शिकायतकर्ताओं की संतुष्टि हेतु संबंधित अधिकारियों को प्रतिदिन दूरभाष से अवगत कराया गया। कंट्रोल रूम में कार्यरत कर्मियों की मेहनत के कारण माह अक्टूबर की प्रदेश स्तर पर जारी रैंकिंग में जनपद गोरखपुर को दूसरा स्थान मिला है।इसमें मुख्य रूप से नीरज श्रीवास्तव (eDM) , सुबोध श्रीवास्तव(शिकायत लिपिक), श्रीमती अंकिता गुप्ता, श्रीमती वंदना श्रीवास्तव, श्रीमती शैफाली श्रीवास्तव, निसर्ग कुमार(बी.यू.पी. बी),रंजीत यादव,शिवम शुक्ला,मोहम्मद मोजम्मिल,सौरभ कुमार, फरहान सिद्दीकी एवं राघवेंद्र प्रताप सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Category: न्यूज़
Your blog category
-

दोस्तो के साथ घर लौट रहे युवक को दो सगे भाइयों ने घेरकर पीटा, मुकदमा दर्ज
संवाददाता– एस. पी. सिंह
गोरखपुर/सहजनवा ।
मोटरसाइकिल से अपने दोस्तो के साथ घर लौट रहे हरपुर बुदहट थानाक्षेत्र के कुइकोल निवासी हरेंद्र यादव को पुरानी खुन्नस में दो सगे भाइयों ने मिलकर गठुआखोर मार्ग पर घेरकर पिट दिया । जिससे हरेंद्र यादव बुरी तरह घायल हो गया । पुलिस को दिए तहरीर में पीड़ित ने बताया कि बुधवार को वह अपने दोस्त अवनिश और मुकेश के साथ मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था कि, दोनों ने उसपर हमला कर दिया और मारपीट कर घायल कर दिया । वही मनबढो ने धमकी भी दी । हरपुर बुदहट पुलिस ने इस मामले में आरोपी अवधेश मोर्या, दुर्गेश मौर्या पुत्रगण पारस मोर्या निवासी गठुआखोर पर मारपीट, गाली गलौज और धमकी देने का केस दर्ज किया है ।
-

क्षेत्र के अनेक महिलाओ के संग छठी घाट पर सांसद संगीता यादव ने किया डूबते सूरज का पूजा अर्चना
क्षेत्र के अनेक महिलाओ के संग छठी
झंगहा (एसएनबी )झंगहा क्षेत्र में छठ पूजा धूमधाम से मनाई गई ब्रती महिलाओं ने डूबते सूरज को अर्घ देकर पूजा अर्चना किया । झंगहा के विश्वनाथपुर में सांसद संगीता यादव ने छठ व्रत रहकर डूबते सूरज को अर्घ दिया । इस दौरान सांसद ने कहा कि छठ पूजा एक आस्था एवं पवित्रता का त्यौहार है जो पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है । विश्वनाथपुर के इमलिया घाट पर ग्राम प्रधान विष्णु मौर्य के देख रेख में साफ सफाई पीने के पानी की व्यवस्था एवं पथ प्रकाश की व्यवस्था की गई । छठ पूजा पर क्षेत्र झंगहा गौरी घाट, करही ,बरही, डीहघाट, रामपुर, मोतीराम अड्डा, गहिरा, रामपुर चौरहा, अमहिया, राजी, राजधानी, सहित क्षेत्र के अनेक घाटों पर डूबते हुए सर्य का पूजा अर्चना महिलाओं ने की झंगहा के गौरी घाट पर ग्राम प्रधान सुमित कुमार पटेल के नेतृत्व में गौरी घाट के गोर्रा नदी के तट पर घाटों की साफ सफाई एवं आने जाने वाली ब्रती महिलाओं के लिए समुचित व्यवस्था की गई । राजधानी के रंगी घाट एवं मंगलपुर घाट पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अरविंद कुमार सिंह उर्फ हन्टू सिंह द्वारा समुचित व्यवस्था की गई है।
-

अवैध खनन करते हुए चार डंफर और एक पोकलैंड पकड़ा, सीज
संवाददाता– एस. पी. सिंह
गोरखपुर/सहजनवा ।
सहजनवां तहसील क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन पर प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है । बुधवार को सिसई के राप्ती नदी के किनारे हो रहे अवैध खनन की जानकारी मिलने पर पहुंची प्रशासन ने मौके पर चार डंफर और एक पोकलैंड को पकड़ कर पुलिस को सुपुर्द कर सीज करने के लिए खनन विभाग को रिपोर्ट भेज दिया है । बुधवार की रात्रि में एसडीएम को जानकारी मिली कि सिसई के राप्ती नदी के किनारे अवैध खनन का काम जोरो पर चल रहा है । इसके बाद उन्होंने नायब तहसीलदार दुर्गेश चौरसिया को मौके पर भेजा । जहां अवैध खनन चल था । मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार दुर्गेश चौरसिया ने तत्काल कार्यवाही करते हुए अवैध खनन में शामिल चार डंफर और पोकलैंड को पकड़ लिया । जो मिट्टी गिरा कर अवैध खनन स्थल पर जा रही थी । इनके पास खनन के कोई कागजात नहीं थे । जिसे पुलिस को सुपुर्द कर सीज करने के लिए खनन विभाग को रिपोर्ट भेजी जा चुकी है ।
इस संदर्भ में तहसीलदार राकेश कन्नौजिया ने कहा कि अवैध खनन में जो गाड़िया पकड़ी गई है । उसे पुलिस को सुपुर्द कर सीज करने के लिए खनन विभाग को रिपोर्ट भेजी जा चुकी है । -

आरएमओ ने क्रय केंद्रों का किए निरीक्षण दिए दिशा निर्देश
संवाददाता– एस. पी. सिंह
गोरखपुर/सहजनवां ।
सरकार ने किसानों के धान खरीद के लिए जगह जगह क्रय केंद्र खोल रखा है, और जिम्मेदारों को निर्देश दिए है कि, समय समय क्रय केंद्रों का निरीक्षण कर जो भी कमियां दिखाई दे उसे समय रहते ठीक करा ले । बुधवार को आरएमओ केशरीकांत सिंह ने क्रय केंद्र पाली प्रथम का निरीक्षण किए । यहां दो किसान जय प्रकाश पांडेय 20 कुंतल, डा सिंधु मिश्र 83 कुंतल धान बेचने के लिए आए थे । उन्होंने किसानों से केंद्र पर हो रही समस्या के बारे में जानकारी ली तो किसानों ने बताया कि, धान खरीद में कोई समस्या नहीं है । इस दौरा आरएमओ ने क्रय केंद्र पर मौजूद किसानों को फूलमाला पहना कर उनका स्वागत किया । इसके अलावा आरएमओ ने सहजनवां स्थित क्रय केंद्र प्रथम और द्वितीय का भी निरीक्षण किए यहां 6 किसानों से 150 कुंतल धान की खरीद की गई थी । उन्होंने ने जिम्मेदारों को निर्देश दिए कि जिन किसानों का सत्यापन हो चुका है । उनकी खरीद तत्काल की जाए । अंगूठा लगा कर उनके खाते में समय से धन मुहैया कराया जाय ।
इस दौरान डिप्टी आरएमओ अरविंदर दुबे, विपणन निरीक्षक पवन पाल सिंह, विपणन निरीक्षक निधि यादव सहित अनेक किसान मौजूद थे । -

एसडीम ने छठ घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
खजनी, गोरखपुर।
खजनी तहसील के अंतर्गत मानसरोवर तालाब घाट किनारे छठ महापर्व पर उमड़ने वाली भारी भीड़ की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसडीएम कुंवर सचिन सिंह एवं तहसीलदार कृष्ण गोपाल त्रिपाठी,व सीओ उदय प्रताप सिंह,नायब तहसीलदार हरीश यादव ने स्थलीय अकटहवा बाबा स्थान,जमूरा नाला, उनवल नीलकंठ महादेव मंदिर, झारखंडी महादेव मंदिर,सरया तिवारी, तहसील खजनी में छठ के घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम ने कहा कि जिन घाटों पर कमर से अधिक पानी गहरा हो, वहां रस्सी का बैरिकेडिंग लगाकर लोगों को रोका जाए। जबकि सीओ ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस बल व स्पेशल फोर्स व एनडीआरएफ की एक टुकड़ी को लगाया गया है। -

शॉर्ट सर्किट से खड़ी बस बनी आग का गोला, नकदी और सामान जल कर खाक
बस दिल्ली के बदरपुर से बिहार जा रही थी, जिसमे 100 यात्री सवार थे ।
संवाददाता– एस. पी. सिंह
गोरखपुर/सहजनवा ।सहजनवा थाना क्षेत्र के चकिया स्थित केसर ढाबा के सामने दिल्ली से बिहार जा रही बस में शार्ट सर्किट से आग लगने से पूरा बस जल कर खाक हो गया, तथा यात्रियों के रखे नकदी और सामान भी खाक हो गया ।
मिली जानकारी से छठ पर्व को देखते हुए दिल्ली के बदरपुर से बस करीब 100 यात्रियों को ठुसकर बिहार के लिए चली थी । बस के अंदर 56 सीट थी । अधिकतर यात्री स्टूल पर बैठ कर यात्रा कर रहे थे । दोपहर में बस सहजनवां थाना क्षेत्र के चकिया स्थित केसर ढाबा पर रुकी सभी यात्री ढाबे पर नाश्ता करने चले गए । उसी दौरान बस धू-घु कर जलने लगी । बस में निकलती आग को देखते यात्री और मौजूद लोग भयभीत हो गए और पुलिस को सूचना दिए । एस ओ विशाल उपाध्याय अपने हमराहियों के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और फायरबिग्रेड को सूचना दिए । दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया । इस दौरान दो मंजिला बस जल कर खाक हो गया और यात्रियों का बस में रखा नकदी और सामान भी जल कर खाक हो गया । क्षति का अनुमान नहीं लगाया जा सका है । प्रशासन ने दूसरी बस मंगा कर यात्रियों को बिहार के लिए भेजा ।
इस संदर्भ एस ओ विशाल उपाध्याय ने कहा कि बस में शार्ट सर्किट से आग लगी है । जिसे बुझा दिया गया है । यात्रियों के नकदी और सामान जल गया है । -

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने छठ घाटों का किया निरीक्षण
गोरखपुर। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर नगर पंचायत पिपराइच, रिठिया, ताजपिपरा, तुरा नाला ,जंगल अहमद अलीशाह के छठ्ठ घाटों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दी।

आज बुधवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर मृणाली अविनाश जोशी छठ पूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं का जायजा नगर पंचायत पिपराइच, रिठिया, ताजपिपरा, तुरा नाला जंगल अहमद अलीशाह का निरीक्षण किया घाटों पर साफ-सफाई, की व्यवस्था, घाटों की बैरिकेडिंग को देखा उन्होंने कहा कि छठ पूजा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु घाटों पर एकत्र होते हैं, ऐसे में स्वच्छता और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है।
सुरक्षा की दृष्टि से घाटों पर प्रकाश व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया । उन्होंने कहा, कि छठ पर्व पर कई श्रद्धालु पूरी रात घाटों पर रुकते हैं, ऐसे में रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था अनिवार्य है। जिन स्थानों पर जरूरत पड़ती है वहां जनरेटर की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए ताकि रात में पर्याप्त प्रकाश बना रहे।
उन्होंने घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही के लिए बैरिकेडिंग की जांच की और श्रद्धालुओं से प्रशासन द्वारा निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करने को कहा। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए कर्मचारीगण दिए गए दायित्वों का पूरा पालन करेंगे। -

सहजनवा में बस में लगी आग
सहजनवा -ब्रेकिंग्
भीटीरॉवत चकिया यादव ढाबा के सामने बस में लगी आग, कोई हताहत नही
-

निर्माता रत्नाकर कुमार ने पेश किया अक्षरा सिंह की फिल्म ‘जानू आई लव यू’ का जबरदस्त ट्रेलर
भोजपुरी आईकॉन अक्षरा सिंह और फिटनेस आईकॉन विक्रांत सिंह राजपूत के शानदार अभिनय से सजी भोजपुरी फिल्म ‘जानू आई लव यू’ का ट्रेलर वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने रिलीज कर दिया है। नारी सशक्तिकरण पर आधारित इस फिल्म को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल के यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं। इस फिल्म में के ट्रेलर में नारी की समाज में क्या अहमियत है, क्या स्थान है, हर एक नारी का समाज के प्रति क्या कर्तव्य है, नारी को जुर्म के खिलाफ कैसे आवाज उठानी है, हर प्रॉब्लम का कैसे सामना करना है, आदि आदि पहलुओं पर प्रकाश डाला गया है, जोकि इस फिल्म के ट्रेलर में दिख रहा है। इस फ़िल्म में विक्रांत सिंह और अक्षरा सिंह की जोड़ी दर्शकों का फुल इंटरटेनमेंट करेगी।
इस फिल्म में एक से बढ़कर एक संवाद नारी पक्ष में बोला गया है। जैसे कि अक्षरा सिंह सितम सहने के बाद जब बगावत करती हैं तो वह कहती हैं कि… ‘हम आज के युग के नारी हईं, सीता भी हमरा अंदर बाड़ी अ दुर्गा भी…’
कुल मिलाकर इस फिल्म ‘जानू आई लव यू’ का ट्रेलर काफी दिलचस्प है और मनोरंजन से भरपूर भी है। उम्मीद है कि जब पूरी फिल्म दर्शकों के सामने रिलीज की जाएगी तो ऑडियंस का फुल इंटरटेनमेंट होने के साथ ही साथ समाज में मैसेज भी दिया जाएगा। इस फिल्म के ट्रेलर में अक्षरा सिंह का कई अलग-अलग अवतार देखने को मिल रहा है। जहां वह एक कॉलेज गोइंग गर्ल, एक प्रेमिका, एक आदर्श बहू के रूप में नजर आती हैं वहीं जुर्म के खिलाफ बगावत करके अपना दुर्गा का रूप भी दिखाती हैं, वह इलेक्शन भी लड़ती हैं और जुर्म करने वालों को सजा भी देती हैं।
उल्लेखनीय है कि वर्ल्डवाइड चैनल के बैनर तले निर्मित की गई अक्षरा सिंह और विक्रांत सिंह स्टारर भोजपुरी फ़िल्म ‘जानू लव यू’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। प्रस्तुतकर्ता वर्ल्डवाइड चैनल और जितेंद्र गुलाटी हैं। स्टारकास्ट अक्षरा सिंह, विक्रांत सिंह, अवधेश मिश्रा, रोहित सिंह मटरू, रीना रानी, काजल आनंद पाठक, आस्था सिंह, अनुप कुमार अरोरा, कायनात जावेद सय्यद (श्रद्धा यादव), दिव्या आदी यादव, राम सुजान सिंह, शैलेश, नागेंद्र कुमार, विनोद श्रीवास्तव हैं। निर्देशक अनुराग मिश्रा, लेखक राकेश त्रिपाठी, अनुराग मिश्रा, सिंगर प्रियंका सिंह, मनोहर सिंह हैं। गीतकार रजनीश मिश्रा, संतोष उत्पति, संगीतकार रजनीश मिश्रा हैं। छायांकन जगमिंदर सिंह हुंदल (जग्गी पा जी), संपादक संतोष हरावड़े, डीआई इंदर यादव, कोरियोग्राफर एमके गुप्ता जॉय, कला सिकंदर विश्वकर्मा, ड्रेस डिजाइनर बादशाह खान, कार्यकारी निर्माता उपेन्द्र शिरसाट, बिजनेस हेड इमरोज अख्तर (मुन्ना) हैं। पोस्ट प्रोडक्शन लोटस स्टूडियो में किया गया है। इस फ़िल्म का आल राईट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।










