बाबा बनकर भोली-भाली महिलाओं को जादू के करतब दिखाकर ठगी करने वाले गिरोह के 5 अपराधियों को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल, नोएडा के एक्सप्रेसवे थाने में तीन महिलाओं की शिकायत के बाद पुलिस ने ये कार्रवाई की। महिलाओं का आरोप था कि कुछ लोगों ने बाबा बनकर उनके साथ ठगी की है।
वहीं गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चेन, लॉकेट, अंगूठी, मंगलसूत्र, पायल, भगवान हनुमान की मूर्ति, मां काली की मूर्ति और सोडियम बरामद किया गया है
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वो अपने साथ भगवान हनुमान और काली की फोटो रखते थे। और अपना गेटअप किसी बाबा की तरह बनाते थे, ताकि लोगों को लगे कि वो बाबा हैं। इसके अलावा ये लोग अपने साथ सोडियम भी लेकर चलते थे।
Category: न्यूज़
Your blog category
-

बाबा बनकर भोली-भाली महिलाओं को जादू के करतब दिखाकर ठगी करने वाले गिरोह
-

केंद्र सरकार वक्फ बोर्ड की संपत्तियों पर नियंत्रण के लिए विधेयक ला सकती है
ओमप्रकाश राजभर ने मीडिया में आई खबरों के अनुसार कि केंद्र सरकार वक्फ बोर्ड की संपत्तियों पर नियंत्रण के लिए विधेयक ला सकती है’, पर कहा, “आज इसकी आवश्यकता है क्योंकि वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष अपने ढंग से कानून चलाते हैं, इसमें सरकार का कोई हस्तक्षेप नहीं होता, इसलिए सरकार यह कानून ला रही है ताकि अगर कहीं कोई गलती हो रही है तो सरकार उसमें हस्तक्षेप करे… अखिलेश यादव मुसलमानों का वोट लेने और उन्हें गुमराह करने के लिए इसका विरोध कर रहे हैं…”
-

लगातार पांच साल तक साल में एक बार खानी है फाइलेरिया से बचाव की दवा.
लगातार पांच साल तक साल में एक बार खानी है फाइलेरिया से बचाव की दवा.
समुदाय तक दवा की महत्ता का संदेश देकर दवा खिलाने के लिए तैयार किये जा रहे स्वास्थ्यकर्मी
दस अगस्त से दो सितम्बर तक चलेगा एमडीए अभियान, घर घर जाएंगी टीम
गोरखपुर, 04 अगस्त 2024
फाइलेरिया जिसे आमतौर पर हाथीपांव भी कहते हैं, एक लाइलाज बीमारी है। इस बीमारी से खुद को, परिवार को और समाज को बचाने के लिए दवा का सेवन बेहद जरूरी है। यह दवा सर्वजन दवा सेवन (एमडीए) अभियान के दौरान 10 अगस्त से दो सितम्बर तक स्वास्थ्य विभाग की टीम घर घर जाकर खिलाएंगी । इन टीम को अलग अलग ब्लॉक पर प्रशिक्षित किया जा रहा है। उन्हें यह संदेश देने के लिए प्रेरित किया जा रहा है कि लोगों को समझाएं कि लगातार पांच साल तक साल में एक बार अगर फाइलेरिया से बचाव की दवा का सेवन किया जाए तो इस बीमारी से पूरे समाज को मुक्ति मिल सकती है।
जिला मलेरिया अधिकारी अंगद सिंह ने बताया कि जिले में प्रथम जिला स्तरीय अन्तर्विभागीय बैठक और सभी ब्लॉक स्तरीय बैठकें सम्पन्न हो चुकी हैं। इस समय दवा का सेवन कराने वाली आशा कार्यकर्ता और एक पुरूष स्वयंसेवक की टीम को प्रशिक्षित किया जा रहा है। सहयोगी संस्थाओं के माध्यम से यह तथ्य सामने आया है दवा न खाने वाले लोगों में से 38 फीसदी लोग यह कह कर दवा का सेवन नहीं करते हैं कि उन्हें जब बीमारी है ही नहीं, तो दवा क्यों आएं। टीम को सिखाया जा रहा है कि ऐसे लोगों को संदेश दें कि एक बार दवा खा लेने के बाद वर्ष भर के अवयस्क कृमि मर जाते हैं। जब लगातार पांच साल तक दवा खाई जाती है तो हर साल इन अवयस्क कृमि का सफाया तो होता ही है, साथ में वयस्क कृमि भी समाप्त हो जाता है। इस तरह से दवा का सेवन करने वाला व्यक्ति फाइलेरिया से बच जाता है।
श्री सिंह ने बताया कि जिले में हाथीपांव के 2873 सक्रिय मरीज और हाइड्रोसील के 420 सक्रिय मरीज हैं। दवा खिलाने के अभियान के साथ नये मरीजों को भी खोजा जाएगा और उन्हें स्वास्थ्य सुविधाओं से जोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि क्यूलेक्स मच्छर के काटने से होने वाली यह बीमारी लटकने वाले अंगों (हाथ, पैर, स्तन और अंडकोष) में सूजन लाती है । इससे लंबे समय तक सूखी खांसी आ सकती है या फिर पेशाब में सफेद गाढ़े रंग का पदार्थ आता है। यह बीमारी जानलेवा तो नहीं है लेकिन मरीज के जीवन को बोझ बना देती है और उसके परिवार पर गंभीर आर्थिक और सामाजिक प्रभाव छोड़ती है। इससे बचने के लिए लोग स्वास्थ्य विभाग की टीम के सामने निर्धारित मात्रा में दवा का सेवन अवश्य करें।
भ्रांतियों के खंडन पर जोर.
चरगांवा ब्लॉक के स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सूचना अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि अलग अलग बैच में आशा कार्यकर्ता और स्वयंसेवकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। उन्हें सिखाया जा रहा है समुदाय के मन में बैठी भ्रांति को कैसे दूर करना है। लोगों को बताना है कि एक वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोग फाइलेरिया से बचाव की दवा का सेवन करें। एक बार यह बीमारी हो गई तो दवा खाने से भी पूरी तरह से ठीक नहीं होगी। -

रुद्राभिषेक कर सीएम योगी ने की लोक मंगल की कामना
रुद्राभिषेक कर सीएम योगी ने की लोक मंगल की कामना
सावन के तीसरे सोमवार को मानसरोवर मंदिर में हवन के साथ पूर्ण हुआ रुद्राभिषेक का अनुष्ठान
देवाधिदेव महादेव से प्रदेशवासियों के सुखमय जीवन की प्रार्थना की मुख्यमंत्री ने
गोरखपुर, 5 अगस्त। पावन सावन माह के तीसरे सोमवार को गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंधियारी बाग स्थित प्राचीन मानसरोवर मंदिर में रुद्राभिषेक कर भगवान भोलेनाथ से प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।
प्राचीन मानसरोवर मंदिर में सीएम योगी ने देवाधिदेव महादेव को विल्व पत्र, कमल पुष्प, दुर्वा, अनेकानेक पूजन सामग्री अर्पित करने कर बाद गो दुग्ध और फलों के रस से रुद्राभिषेक किया। गोरखनाथ मंदिर के विद्वत पुरोहितगण ने शुक्ल यजुर्वेद संहिता के रुद्राष्टाध्यायी के महामंत्रों द्वारा रुद्राभिषेक कराया। रुद्राभिषेक के बाद मुख्यमंत्री वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन व आरती कर अनुष्ठान को पूर्ण किया। उन्होंने देवाधिदेव महादेव से प्रदेशवासियों के आरोग्यमय, सुखमय, समृद्धमय व शांतिमय जीवन की मंगलकामना की। -

TRAI के नए नियम, ग्राहकों की बल्ले-बल्ले, दूरसंचार कंपनियों को देना होगा मुआवजा
TRAI के नए नियम, ग्राहकों की बल्ले-बल्ले, दूरसंचार कंपनियों को देना होगा मुआवजा
नेटवर्क बाधित रहने पर देना होगा जुर्माना।
दूरसंचार कंपनियों को देना होगा मुआवजा।
ट्राई ने जुर्माना की राशि भी बढ़ाई।
जुर्माना राशि को एक लाख कर दिया गया है।
ट्राई ने जारी किए नए गुणवत्ता सेवा नियम।
नों नॉर्म जिला स्तर पर 24 घंटे या 24 घंटे से अधिक सेवा बाधित रहने पर देना होगा जुर्माना। -

कुकृत्य के मामले में जिन पर भी आरोप लगा है
कुकृत्य के मामले में जिन पर भी आरोप लगा है उनका DNA TEST कराकर इंसाफ़ का रास्ता निकाला जाए न कि केवल आरोप लगाकर सियासत की जाए। जो भी दोषी हो उसे क़ानून के हिसाब से पूरी सज़ा दी जाए, लेकिन अगर DNA TEST के बाद आरोप झूठे साबित हों तो सरकार के संलिप्त अधिकारियों को भी न बख्शा जाए। यही न्याय की माँग है।
-

सुबह 10.00 बजे की बड़ी खबरें
सुबह 10.00 बजे की बड़ी खबरें
➡लखनऊ- आज देशभर में शिवरात्रि की धूम, मंदिरों में उमड़ी भोलेनाथ के भक्तों की भीड़, काशी विश्वनाथ मंदिर में उमड़ी भारी भीड़, शिव के दर्शन करने के लिए मंदिर में उमड़ी भीड़, आज शिवालयों पर जल चढ़ाएंगे श्रद्धालु, कांवड़िये, श्रद्धालु, कांवड़िए जलाभिषेक कर लेंगे आशीर्वाद, शिवरात्रि के साथ कांवड़ यात्रा का भी समापन
➡लखनऊ- आज सीएम योगी करेंगे भव्य पुष्प वर्षा, हेलिकॉप्टर से कांवड़ियों पर बरसाएंगे फूल, मेरठ,बागपत, गाजियाबाद में बरसाएंगे फूल, सुबह 11.30 बजे शुरू होगी भव्य पुष्प वर्षा, 01.30 बजे तक फूल बरसाएंगे सीएम योगी, 2 बजे सीएम योगी लखनऊ होंगे रवाना
➡लखनऊ- रोड कटिंग रोकने के लिए PWD ने कई विभागों को लिखा पत्र, बारिश में सड़क पर रोड कटिंग प्रतिबंधित करने के लिए पत्र, मुख्य अभियन्ता लेसा, नगर आयुक्त, नगर निगम को लिखा पत्र, मुख्य अभियन्ता जल निगम, भारती एयरटेल को पत्र लिखा, ग्रीन गैस, एमडी भारत संचार निगम लिमिटेड लखनऊ को पत्र, कई विभागों के रोड कटिंग कार्य से क्षतिग्रस्त हो रही सड़कें, बारिश में मार्गों पर कटिंग कार्य से सड़के हो रही क्षतिग्रस्त
➡लखनऊ- मौसम खराब होने से दिल्ली की 10 उड़ानें लखनऊ डायवर्ट, लखनऊ एयरपोर्ट ने उड़ानों के परिचालन का बनाया रिकॉर्ड, आने जाने वाली उड़ानों के परिचालन का नया रिकॉर्ड बन, एक दिन में पहली बार 144 फ्लाइटों को संचालित किया, डायवर्ट हुए विमानों के यात्री एयरलाइंस से हुए नाराज, लखनऊ एयरपोर्ट पर रोजाना 123-125 फ्लाइट्स की है आवाजाही.
➡लखनऊ- टेलीग्राम के जरिए एक करोड़ ठगने वाले 4 लोग अरेस्ट, ठाकुरगंज पुलिस ने ठगी में शामिल 4 युवकों को पकड़ा, आरोपियों ने टेलीग्राम ऐप पर कई चैनल बनाए थे, शेयर में निवेश पर मुनाफे का लालच देकर करते थे ठगी, जांच में 1 करोड़ की धोखाधड़ी करने का पता चला है, पुलिस के मुताबिक भूपेंद्र से 61 हजार की धोखाधड़ी हुई थी, मुकदमा दर्ज करते हुए बैंक अकाउंट की डिटेल खंगाली गई, पूछताछ में आरोपियों ने टेलीग्राम पर कई चैनल बनाए थे, इस आधार पर पुलिस ने 4 शातिर ठगों को किया अरेस्ट
➡लखनऊ- तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, कार में मिली शराब की पेटियां, तस्कर मौके से फरार, कार सवार 2 लोग घायल, आरोपी कार छोड़ कर फरार, पुलिस ने हरियाणा में बनी शराब पेटियां बरामद की, लखनऊ के मोहनलालगंज पूरनपुर के पास की घटना.
➡लखनऊ- अराजकता रोकने को कमिश्नरेट लखनऊ ने कसा शिकंजा, राजधानी के विभिन्न इलाकों में चलाया चेकिंग अभियान, इंस्पेक्टर अखिलेश पुलिस टीम के साथ सड़कों पर निकले, संदिग्ध लोगों से पूछताछ के साथ ली गई उनकी तलाशी
➡लखनऊ- मुख्यमंत्री योगी आज शिवभक्तों पर करेंगे पुष्प वर्षा, मेरठ, बागपत और गाजियाबाद में CM का हवाई सर्वेक्षण, आज कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा करेंगे सीएम योगी.
➡लखनऊ- लखनऊ में जुमे की नमाज़ के बाद होगा प्रदर्शन, पाकिस्तान में शिया नरसंहार के खिलाफ प्रदर्शन, बड़े इमामबाड़े की आसिफी मस्जिद में आज प्रदर्शन, मजलिस-ए-उलेमा-ए-हिन्द की ओर से होगा प्रदर्शन
➡लखनऊ- एयरपोर्ट मेट्रो स्टेशन से नए टर्मिनल तक बनेगा कॉरिडोर, यात्रियों को धूप और बारिश से बचाएगा कॉरिडोर, अमौसी एयरपोर्ट से नए टर्मिनल टी-श्री तक बनेगा कॉरिडोर, टर्मिनल टू में एयरपोर्ट का दफ्तर शिफ्ट कर दिया गया, पुराने टर्मिनल टी-वन को तोड़ने के लिए खाली किया गया.
➡ग्रेटर नोएडा- अफ्रीकी मूल की महिला ने सड़क पर मचाया उत्पात, महिला ने नशे की हालत में बीच सड़क पर मचाया उत्पात, सड़क पर आने जाने वालों से उलझती रही अफ्रीकी महिला, महिला ने पुलिसकर्मियों के साथ की अभद्रता, गाली गलौज, ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर क्षेत्र के अंतर्गत जैतपुर की घटना.
➡बाराबंकी- ट्रक के केबिन की छत पर बैठे व्यापारी हुई मौत, व्यापारी की चलती ट्रक से गिरकर दबने से मौत, मृतक कमल सिंह मध्य प्रदेश का रहने वाला था, यूपी के बस्ती से मवेशी खरीदने का करता था व्यापार, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा, रामनगर क्षेत्र के रानी बाजार के सुरवारी की घटना
➡आगरा – पुलिसकर्मियों से गाली गलौज का वीडियो वायरल, घर की छत से पुलिसकर्मियों से कर रहा था गाली गलौज, महिला से मारपीट की सूचना पर पहुंची थी पुलिस, वायरल वीडियो में गाली गलौज करने वाला है हिस्ट्रीशीटर, हिस्ट्रीशीटर की पत्नी ने मारपीट की सूचना पुलिस को दी थी, हिस्ट्रीशीटर गौरव पथिक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, थाना जगदीशपुरा क्षेत्र का है मामला
➡एटा – घर का लिंटर गिरने से एक ही परिवार के 6 लोग दबे, एक मासूम सहित महिला की हुई दर्दनाक मौत, छत के नीचे सो रही दादी और नातिन की मौत, सूचना पर पहुंची पुलिस ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन, पुलिस ने 4 गंभीर घायलों को भेजा मेडिकल कॉलेज, जैथरा थाना क्षेत्र के ग्राम कूकपुरा का मामला
➡बहराइच – तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में महिला समेत 2 की हुई मौत, एक घायल, बाइक सवार महिला की मौत, बेटा गंभीर घायल, ट्रैक्टर सवार श्रमिक की मौत, ट्रैक्टर चालक फरार, रामगढ़ क्षेत्र स्थित नानपारा बहराइच हाईवे की घटना
➡मऊ – मुख्तार अंसारी की पत्नी पर इनाम घोषित, अफसा अंसारी पर 50 हजार का इनाम घोषित, गैंगस्टर एक्ट के तहत पुलिस ने की कार्रवाई, काफी दिनों से फरार चल रही है अफसा अंसारी, अन्य मामलों में फरार चल रहे 5 लोगों पर भी कार्रवाई, 5 लोगों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत 50 हजार का इनाम घोषणा, एडिशनल एसपी महेश सिंह अत्री ने दी जानकारी
➡अम्बेडकरनगर- दलित वृद्ध की हत्या के आरोपियों को उम्रकैद, 3 सगे भाइयों को आजीवन कारावास की सजा , बुजुर्ग की हत्या करने का 3 भाइयों पर लगा था आरोप, 2002 में दलित दलझू की गोली मारकर हुई थी हत्या, विशेष न्यायाधीश SC/ST एक्ट राम विलास सिंह ने सुनाई सजा, जैतपुर क्षेत्र के खरगूपुर गांव में 2002 में हुई थी हत्या
➡मुज़फ्फरनगर – सड़क पर दौड़ती बाइक में लगी आग , डांक कांवड़ियों की बाइक में लगी आग , कुछ ही देर में धू धू कर जली बाइक हुई राख, बाइक सवार ने बाइक से कूदकर बचाई जान , पुलिस, फायर ब्रिगेड की टीम ने बुझाई आग, आग से कोई हताहत नहीं होने की सूचना, नगर कोतवाली क्षेत्र के भगत सिंह रोड की घटना
➡हरदोई- हरदोई का कनिष्क मेहरोत्रा वकील हत्याकांड मामला, हत्याकांड में शामिल 1 शूटर पुलिस मुठभेड़ में अरेस्ट, मुठभेड़ के बाद पुलिस ने नीरज नाम के शूटर को पकड़ा, गोली लगने से घायल हुआ शूटर अस्पताल में भर्ती, हत्या का खुलासा करने के लिए लगाई गई थी 3 टीमें
➡बदायूं – शादी का झांसा देकर युवती के साथ किया दुष्कर्म, समूह में काम करने वाली युवती के साथ दुष्कर्म, सत्या माइक्रो कैपिटल कंपनी के कर्मचारी पर लगा आरोप, इस्लामनगर से ले जाकर बहजोई में किया दुष्कर्म, पीड़िता को गंभीर हालत में चंदौसी छोड़कर भागा आरोपी, पीड़िता ने पुलिस पर लगाया फटकार कर भगाने का आरोप, एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज, इस्लामनगर थाना क्षेत्र का पूरा मामला
➡हापुड़- हाईवे पर श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, ट्रैक्टर ट्राली पलटने से 18 श्रद्धालु घायल, 1 श्रद्धालु की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत, 11 श्रद्धालुओं को मेरठ किया गया रेफर, गाजियाबाद से बृजघाट जल लेने जा रहे थे श्रद्धालु, थाना बाबूगढ़ हाईवे की घटना
➡संभल – सर्राफा व्यापारी की दुकान से महिला ने की चोरी, 10 लाख से ज्यादा कीमत का सोना किया पार, सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की, महिलाएं सर्राफा की दुकान पर आई थी ग्राहक बनकर, महिलाओं की चोरी की घटना CCTV कैमरे में कैद, संभल कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ठेर का मामला
➡रायबरेली- विभाग की बड़ी लापरवाही आई सामने , करंट की चपेट में आया लाइनमैन झुलसा, लाइन ठीक करते वक्त हुआ हादसा, जिला अस्पताल से लखनऊ किया गया रेफर, शहर कोतवाली के राजकीय कॉलोनी की घटना
-

तेजतर्रार आईपीएस अफसर अभिषेक यादव होंगे प्रयागराज रेलवे के नए एसपी.
तेजतर्रार आईपीएस अफसर अभिषेक यादव होंगे प्रयागराज रेलवे के नए एसपी.
2012 बैच के आईपीएस अभिषेक यादव को प्रयागराज रेलवे का एसपी बनाया गया है।
आईपीएस अभिषेक यादव मथुरा और मुजफ्फरनगर के पूर्व एसएसपी भी रहा चुके हैं।
जहां उन्होंने कुख्यात अपराधियों पर नकेल कसी, तो वहीं पुलिसकर्मियों के कल्याण में भी कई काम किये थे
आईपीएस अभिषेक यादव अब प्रयागराज के रेलवे पुलिस अधीक्षक पद पर नियुक्त किए गए। -

गोरखपुर में दो पुलिसकर्मी घूस लेते गिरफ्तार
गोरखपुर में दो पुलिसकर्मी घूस लेते गिरफ्तार
एंटीकरप्शन टीम ने दोनों को रंगे हाथों पकड़ा
गोरखपुर । एंटी करप्शन टीम ने बुधवार को खोराबार में दीवान एनाम खान और सिपाही सूरज सिंह को घूस लेते पकड़ा है। यह कार्रवाई खोराबार थाने के रामनगर कड़जहां चौकी पर हुई, जहां पुलिसकर्मियों को पीड़ित से रुपए लेते हुए रंगे हाथों दबोचा गया। पुलिसकर्मी पर पीड़ित ने आरोप लगाया था कि चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी एनाम खान और सूरज सिंह उससे घूस मांग रहे थे। इस शिकायत के बाद एंटी करप्शन टीम ने मामले की जांच शुरू की और उचित योजना बनाई। बुधवार दोपहर को टीम ने खोराबार थाने के रामनगर कड़जहां चौकी पर छापा मारा।छापे के दौरान, टीम ने देखा कि दीवान एनाम खान और सिपाही सूरज सिंह पीड़ित से रुपए ले रहे थे। टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों पुलिसकर्मियों को हिरासत में ले लिया।एंटी करप्शन टीम के प्रमुख ने कहा हमारे पास किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार के लिए कोई सहनशीलता नहीं है। जनता की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की नीति मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति की घोषणा की थी। इस नीति के तहत भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा, “हम उत्तर प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। ऐसे मामलों में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। -

पूर्व आईएएस अधिकारी और संघ लोक सेवा आयोग की सदस्य प्रीति सूदन को चेयरमैन का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।
ब्रेकिंग न्यूज़
पूर्व आईएएस अधिकारी और संघ लोक सेवा आयोग की सदस्य प्रीति सूदन को चेयरमैन का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।
UPSC के चेयरमैन मनोज सोनी का इस्तीफा स्वीकार हो गया है। कल वो रिलीव कर दिए जाएंगे और प्रीति सूदन को अतिरिक्त चार्ज दिया जाएगा।
सोनी ने पूजा खेड़कर विवाद के पहले इस्तीफा दे दिया था। खेड़कर के इंटरव्यू पैनल में थे मनोज सोनी।









