Category: धर्म

  • आज का राशिफल 24.06.2026

    आज का राशिफल 24.06.2026

    ज्योतिष डेस्क निष्पक्ष टुडे :-

    🐏मेष राशिफल

    आपके पिछले कुछ समय से अपने करियर तथा निजी जीवन सम्बन्धी किये गये प्रयासों का फल मिलने का समय आ गया है ǀऐसा घटनाक्रम बनेगा कि आपको कोई बड़ी सफलता हाथ लगेगी ǀआपको प्रयासों और परिश्रम को आपके सीनियर ध्यान से देखेंगे और वे आपके जबरदस्त समर्थक भी बन जायेंगे ǀआपके दुश्मन आज असहाय अनुभव करेंगे ǀ

    🐂वृषभ राशिफल

    दिन शुरुआत में बहुत अच्छा,बाद में थोडा व्यस्त रह सकता है ǀ घर पर कोई बीमार पड़ सकता है और आपको अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद उनकी देखभाल के लिए समय निकालना होगा ǀ आपको सहकर्मियों या दोस्तों से खुशी मिलेगी और आप आने वाले समय में उनके साथ समय बिताने की योजनायें बना सकते हैं।

    👫मिथुन राशिफल

    स्थितियां और घटनाएं इस प्रकार बदलेंगे कि आपको पहले से सोच समझकर लिया गया एक फैसला बदलना पड़ सकता है ǀ आपको जीवन में आने वाली चीजों के प्रति अधिक जिम्मेदार रवैया अपनाना होगा ǀआप अपने पहले तय किये गया कार्यक्रम के अनुसार नही चल पायेंगे क्योंकि आपको कुछ अप्रत्याशित घटनाओं के कारण अपना कार्यक्रम बदलना पड़ सकता है ǀ इस अप्रत्याशित घटना के कारण आपके छोटी अवधि के लगभग सभी कार्य प्रभावित होंगें ǀ

    🦀कर्क राशिफल

    आज आप किसी असम्भाव्य साझेदारी की ओर कदम बढ़ा सकते हैं ǀ इससे आपको रोमांस,रोमांच और साहसी होने की अनुभूति तो होगी परन्तु यह देखना होगा कि यह साझेदारी कितनी सफल होगी ǀ किसी अप्रत्याशित श्रोत से समर्थन-सहायता प्राप्त हो सकती है ǀ हालाँकि यह अवसर बहुत कम समय तक ही मिलेगा ,इसलिए आपको जल्दी ही फैसला लेना होगा ǀ

    🐅सिंह राशिफल

    जब भी कोई फैसला लेना होता है,आप दिल और दिमाग के बीच उलझ जाते हैं ǀयही उलझान है,अपने मन की आवाज सुनें ,इससे आप सही फैसले ले पायेंगे ǀआपके परिजनों और करीबियों को आपके साथ की जरुरत है ǀउनके साथ अच्छा समय बिताएं ǀ यात्रा की योजना बनाने के लिए अच्छा समय है ǀअगले सप्ताह यात्रा कर सकते हैं ǀ

    🙍‍♀️कन्या राशिफल

    आज आप सामान्य से अधिक भावनात्मक हैं ,दूसरे इसका फायदा उठा सकते हैं ǀ कार्यस्थल पर कार्य का दबाव रहेगा,जिससे थकान का अनुभव करेंगे ǀ कुछ कार्य सहकर्मियों को दे दें या कल के लिए बचा रखें ǀ काम थोडा भले ही करें लेकिन गुणवत्ता बनाये रखें ǀ आज किसी ख़ास व्यक्ति के साथ स्वादिष्ट भोजन का लुत्फ़ उठा सकते हैं ǀ

    ⚖️तुला राशिफल

    आपके सामने इन दिनों कुछ नई चीजें आई हैं ǀअपने सामने आने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहें ǀ पूछे गये प्रश्नों का जवाब दें ǀ आपको अभी और भी प्रयास करने हैं और इससे आपकी तरक्की की मजबूत नींव पड़ेगी ǀ इन सबके बीच खुद को तरोताजा करना और खुश रखना न भूलें ǀ

    🦂वृश्चिक राशिफल

    आप आज अपने परिवहन के साधन से परेशान हो सकते हैं ǀअगर कहीं किसी महत्वपूरण काम के लिए जाना है तो अपने लिए वैकल्पिक परिवहन की व्यवस्था कर लें और कोई बैकअप योजना तैयार रखें ǀ आज आप किसी भीतरी उलझन से परेशान हैं,लेकिन शांति बनाये रखें,यह समय जल्दी ही बीत जायेगा ǀ परिवार के साथ समय बिताएं ǀ

    🏹धनु राशिफल

    आप सकारात्मक तरंगों से भरपूर हैं ǀलेकिन इसे औरों के साथ ना बाँटें ,लोग आपकी सलाह का सम्मान नही करेंगे ǀ रचनात्मक उर्जा से भरे होने के बावजूद भी चुपचाप बैठा रहना आपके लिए तनाव का कारण बन सकता है,लेकिन इससे परेशान न हों ǀआपकी पहचान को कोई नुकसान नही होगा,केवल इसमें देरी हो सकती है ǀ ऐसी क्षणिक खुशियों के चक्कर में ना पड़ें जिनकी आपको बाद में काफी बड़ी कीमत चुकानी पड़ सकती है ǀ

    🐊मकर राशिफल

    आपको अपना अधूरा काम समय पर पूरा करने के बहुत से मौके मिलेंगे ǀ आपकी दूसरी परेशानियां भी तुरंत दूर हो जायेंगी ,उनके बारे में चिंता ना करें ǀआज अधिक से अधिक काम करने की कोशिश करें क्योकि आपको आज के अपने सब कामों में सफलता मिलेगी ǀ आप अपने किसी करीबी से सलाह ले सकते हैं ।

    🧉कुंभ राशिफल

    काफी समय से जिन्दगी एक ही ढर्रे पर चल रही है,कुछ मजेदार भी नही हो रहा ǀअपनी नीरस जिंदगी में कुछ साहसिक गतिविधि शामिल करें ǀअपने पसंदीदा पर्यटन स्थल पर जा सकते हैं या कहीं भी बाहर घूम आयें ǀ महत्वपूर्ण कामों को पूरा करने के लिए कुछ समय तक खुद को कुछ सामाजिक और निजी गतिविधियों से दूर कर लें ताकि एकाग्रता से काम कर पायें ǀ

    🐟मीन राशिफल

    आज साहस दिखाने के लिए बहुत अच्छा दिन है ǀ आज आपका भाग्य आपके साथ हैǀ आज आप जो भी करोगे ,सब कुछ अच्छा ही होगा ǀअगर कहीं निवेश करना चाहते हैं तो यह बहुत अच्छा समय हैǀसच्चा प्यार मिलने की उम्मीद बन रही है हालाँकि अपने स्वास्थ्य के बारे में सतर्क रहें ,खांसी और ठण्ड से परेशान हो सकते हैं ǀ

  • बालाजी दरबार में महा भंडारे के साथ मनाया गया ज्येष्ठ मास का आखरी बड़ा मंगल

    बालाजी दरबार में महा भंडारे के साथ मनाया गया ज्येष्ठ मास का आखरी बड़ा मंगल

    गोरखपुर। श्री बालाजी मंदिर निकट सेल टैक्स ऑफिस तारामंडल गोरखपुर में आज जेष्ठ माह के आखिरी बड़े मंगलवार का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बालाजी सेवा समिति ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री जितेंद्र मणि तिवारी के मार्गदर्शन में उपाध्यक्ष अमितेश्वर कुमार दुबे बबलू सचिन आशुतोष कुमार सिंह दोनों की देखरेख में महा भंडारे का आयोजन किया गया।

    अपार संख्या में भक्तजनों एवं मातृ शक्तियों ने आयोजन में शामिल होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई तथा महायोजना को सफल बनाया आज का यह महायोजना विनोद शाही कुमुद शाही अर्णव शाही के सहयोग से संपन्न हुआ इस शुभ अवसर गोरखपुर ग्रामीण विधायक विपिन सिंह का भी आगमन हुआ विधायक जी ने राज ऋषि मणि त्रिपाठी, जितेंद्र मणि तिवारी जी  के सुपुत्र को, बिहार पीसीएस परीक्षा में सफल होने के बाद उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से नेत्रपाल सिंह प्रज्वल सिंह मंदिर के पुजारी शुभम शास्त्री सक्षम दुबे कामाख्या सिंह अवनीश पांडे तथा बालाजी सेवा समिति के सभी सम्मानित सदस्यों का तथा समस्त तारामंडल वासियों एवं कार्यक्रम से जुड़े सभी लोगों का उपाध्यक्ष अमितेश्वर कुमार दुबे ने आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया बबलू दुबे ने बताया कि करीब 7000 लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

     

    “जय बालाजी सरकार की बालाजी कृपा हम सब पर सदा बनी रहे।”

  • आज का राशिफल 23.06.2026

    आज का राशिफल 23.06.2026

    ज्योतिष डेस्क निष्पक्ष टुडे :-

    🐏मेष राशिफल

    आप एक पारिवारिक व्यक्ति हैं ǀपारिवारिक मूल्य ही आपकी सफलता का श्रोत हैं ǀ,आज भी शुभ की शुरुआत आपके घर से ही होगी और आपको नयी कामयाबी दिलाएगी ǀआप विशेष लय में हैं ǀआज का दिन सार्थक होगा ǀमुश्किल समय में भी अपनी मुस्कान और होसला बनाये रखें ǀआपकी सकारात्मक दृष्टि आपको औरों से अलग मुकाम पर ले जायेगी ǀ

    🐂वृषभ राशिफल

    आज का दिन घटनाओं से भरा रहेगा और आपको किसी अप्रत्याशित घटना के लिए तैयार रहना है ǀआपको कई दिशायों में सक्रिय रहना पड़ेगा लेकिन सकारात्मक बने रहेंगे ǀआप नयी उर्जा एवं वास्तविकता से परिपूर्ण सार्थक योजनायें पेश करेंगे ǀअपनों को भी इनमे शामिल करें ǀआज किसी ख़ास व्यक्ति से मुलाक़ात होगी ǀ

    👫मिथुन राशिफल

    बिजनेस सम्बन्धी किसी मीटिंग में आपके मनमुताबिक मोड़ आने की सम्भावना है ǀ आप आज शांत किन्तु दृढ हैं ǀआपने खूब सोच समझकर फैसले लिए हैं ǀ कार्यस्थल पर सकारात्मक बदलाव होंगें ǀकिसी पुराने दोस्त से मुलाकात संभव है ǀ घर पर शांत और संतुष्ट बने रहेंगे ǀबोद्धिक उन्नति होगी ,प्रियजनों की और से कोई खुश कर देने वाली खबर मिलेगी

    🦀कर्क राशिफल

    आप आज ऊर्जा से भरे हैं,आपके आकर्षण और कुशलता से आज घर-ऑफिस में सब प्रभावित होंगे ǀ अपने दोस्तों या किसी ख़ास के साथ बाहर घुमने जाकर मजे करें ǀ दिन शांत और तनावरहित रहेगा ǀ आज अच्छा वित्तीय लाभ होने की सम्भावना तो बनी हुई है,लेकिन अपने खरीदारी के खर्चो पर भी नजर रखें ǀ

    🐅सिंह राशिफल

    ग्रहों की स्थिति आपके पक्ष में है,दिन की शुरुआत अच्छी होगी ,विशेषत दोपहर से पहले ǀ अपने ऑफिस सम्बन्धी कामों की योजना अगर हो सके तो दोपहर से पहले ही बनाएं,सफलता की सम्भावना अधिक है ǀ शाम को या तो कुछ न करें या कोई हल्का –फुल्का काम करें ǀकोई अप्रत्याशित व्यक्ति आपसे मिलने आ सकता है ǀ

    🙍‍♀️कन्या राशिफल

    आपके परिवारवालों को नजदीकी संबंधियों से होने वाली परेशानी के कारण आपको भी प्रतिबंधों का सामना करना होगा ǀ ये लम्बे समय तक नही रहेंगे लेकिन आपको काफी प्रभावित करेंगे,इसीलिए इनके प्रभाव से बचने की कोशिश करें ǀ आज आप कोई घरेलू उपयोग का उपकरण खरीदेंगे ,या घर की नियमित साफ़-सफाई के चलते कम उपयोगी सामान को बेच देंगें ǀ

    ⚖️तुला राशिफल

    आज के दिन आपका भाग्य आपके साथ है ǀआज आप ऐसा भी कुछ कर सकते हैं जिसके बारे में आपने कभी सोचा भी ना हो ǀआपके सभी प्रयासों में भाग्य आपका साथ देगा ǀआपको पता है कि मेहनत से ही सफलता मिलती है ǀअभी तक आपका भाग्य आपके साथ नही था ,लेकिन आज आप अपने समर्पण की बदौलत कुछ भी हासिल कर पायेंगे ǀ

    🦂वृश्चिक राशिफल

    आज आप थोड़े से अभिमान में रहेंगे और उसी के प्रभाव में रहकर सोचेंगे और काम करेंगे ǀइसी के कारण आप किसी बड़े अधिकारी से बात करते हुए आँखें नही मिला पायेंगे ǀयह अच्छा होगा या बुरा,यह आज आपको सोचना है ,हमारी सलाह यह है की आज अपने दिमाग की सुनें ǀ व्यवहार कुशलता का परिचय दें ǀ

    🏹धनु राशिफल

    मेहनत से कांम करें और जमकर आनंद उठायें ǀआज आप पुरे दिन इसी सिद्धांत पर चलेंगे और यह उपयुक्त भी है ǀदिन की शुरुआत सामान्य होगी लेकिन अंत दोस्तों और परिवार के साथ जश्न से होगा ǀ आपकी लोगों को हंसाने की क्षमता और खुशमिजाज स्वभाव बड़ी पार्टी की मेजबानी के लिए भी उपयुक्त है

    🐊मकर राशिफल

    प्रयास करने वाले भी पहले व्यक्ति बनें और उसका श्रेय लेने में भी आगे रहें ǀ अपने आप को ज्यादा ना थकाएं और कम महत्वपूर्ण विषयों के लिए अधिक मेहनत ना करें ǀ दूसरों को अच्छी ना लगने वाली बातें कहकर उनका दिल ना दुखाएं ǀ

    🧉कुंभ राशिफल

    यह आपके लिए अपने आप से किये हुए वादों और अपनी योजनाओं को अमल में लाने का बहुत अच्छा समय है ǀ नयी योजनायें भी जल्दी ही कामयाब होंगीं ǀहालाँकि, दोस्तों के साथ मजे करने और थोड़े मनोरंजन के लिए भी अच्छा समय है ǀइसीलिए शाम को सामाजिक गतिविधियों में भी शामिल होने की योजना बना सकते हैं ǀ अफवाहों से बचें और आनंद उठायें ǀ

    🐟मीन राशिफल

    आज आप पूरा दिन थोड़े से भावुक रहेंगे ǀआप जो भी करेंगे पूरे मन से करेंगे और इसीलिए आपको सफलता जरुर मिलेगीǀआप पिछले कुछ समय से किसी महत्वपूर्ण मुद्दे को टाल रहें हैं लेकिन आज इस मुद्दे को प्राथमिकता के आधार पर रखकर सुलझाने के लिए बहुत अच्छा दिन है ǀ

  • आज का राशिफल 22.06.2026

    आज का राशिफल 22.06.2026

    ज्योतिष डेस्क निष्पक्ष टुडे :-

    🐏मेष राशिफल

    आप फिलहाल अपने जीवन की केन्द्रीय समस्या को सुलझाने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं ǀ ऐसा भी संभव है कि आप इसे सुलझाने के लिए अपनी सामजिक और वित्तीय जिम्मेदारियों से भी छुट्टी ले लें ǀ हालाँकि आपको यह भी समझना है कि आपके जल्दी मचने से इस समस्या का स्थायी समाधान नही निकलेगा ǀ आपको धीरज से काम लेना होगा ǀ

    🐂वृषभ राशिफल

    अनुभव सबसे बड़ा अध्यापक है और अभी आपको इसी से सीखना है ǀभूतकाल से ली हुई सीख की उपेक्षा ना करें ताकि भविष्य की परेशानियों से बच सकें ǀजरुरतमंदों ,चाहे बच्चे हों या बूढ़े,उनकी मदद करें ǀऐसे करने से ही आप सही रास्ते पर चल पायेंगे चाहे आपको अभी इस पर चलने में कोई भी परेशानी आ रही हो ǀ

    👫मिथुन राशिफल

    घर पर पवित्रता का वातावरण बना रहेगा और चिंताएं नही रहेंगी ǀ इसीलिए अपने परिवार के साथ रहें और खुशियाँ बाँटें ǀआपको जीवन में निराशा से दो दो हाथ करने का नया तरीका निकलना होगा ,जो आपके भीतर कई कारणों से भरी हुई है ǀ आपकी भीतरी शक्ति समाधान तलाशने में मदद करेगी ǀ

    🦀कर्क राशिफल

    आज आपके विचार उलझे और बिखरे हुए से हैं ǀआप एक साथ बहुत सारी बातों के बारे में सोच रहे हैं ǀ इसका परिणाम यह होगा की आज कोई भी काम पूरा नही कर पायेंगे ǀ ध्यान को केन्द्रित रखने की जरुरत है ǀ थोडा सा मानसिक अभ्यास करें और दूसरों से सलाह ना लें क्योंकि अलग-अलग सलाह से आप और भी उलझते जायेंगे ǀ

    🐅सिंह राशिफल

    वित्तीय लाभ की सूचना से आपको और आपके परिजनों को ख़ुशी होगी ǀइससे ये भावना आएगी कि सब अच्छा हो रहा है ǀ आप खुशमिजाज और आकर्षक हैं,नए लोगों से मिलें ǀइससे आपको नए अवसर मिलेंगे जो अंतत आपके लिए फायदे का सौदा साबित होंगे ǀआप परिवार या घर की बनावट में कोई बदलाव लाने के बारे में सोच सकते हैं ǀ

    🙍‍♀️कन्या राशिफल

    आपकी प्रकृति उत्सुक और अदमनीय है और आप किसी भी प्रकार का नियंत्रण पसंद ना करते ǀआपको ऐसा करने की जरूरत भी नही है ,इसके स्तान पर ख़ुशी और प्यार दें और आपको भी बदले में खूब ख़ुशी और प्यार मिलेगा ǀअपनी काम की मारामारी वाली जिन्दगी में अपने सहकर्मियों के साथ किसी छोटी सी यात्रा पर जाकर रंग भर सकते हैं ǀ

    ⚖️तुला राशिफल

    आज आप पायेंगे कि आप कितने ही अच्छे और सही सुझाव दें,कोई आपकी बात मानने को तैयार नही है ǀइससे आप काफी निराश अनुभव करेंगे लेकिन आपको यह अनुभव करने की जरुरत है कि आपके सुझाव तो बेशक अच्छे हैं , लेकिन आपका रवैया ऐसा है कि जैसे आप किसी पर कृपा कर रहे हैं ǀइसीलिए लोग आपकी सलाह का उल्टा कर रहें हैं ǀ खुद को और अपने रवैये में बदलाव लायें फिर बेहतर नतीजे मिलेंगे ǀ

    🦂वृश्चिक राशिफल

    अगर कुछ लोग आपको नहीं समझ पा रहें हैं तो उन्हें अपना हरेक काम समझाने में अपना समय और ऊर्जा बर्बाद ना करें ǀ वे कभी नही मानेंगे ǀ आप काफी व्यस्त रहेंगे लेकिन आपको आने वाली जरूरतों के कारण पहले वाली योजनाओं में भी कुछ बदलाव करने पड सकते हैं ǀ स्थिति की मांग के अनुसार कार्य करें ǀ

    🏹धनु राशिफल

    आज आप विशेषकर हलके फुल्के मूड में रहेंगे ǀ सब समस्याओं का सामना चेहरे पर मुस्कराहट के साथ करेंगे ǀआज किसी विवाद में मैत्रीपूर्ण मध्यस्थ की भूमिका भी अदा कर सकते हैंǀआपकी मौजूदगी से ख़ुशी और रोनक रहेगी और शाम को पार्टी की जान बने रहेंगे ǀ

    🐊मकर राशिफल

    आज आपको यह अनुभव करने की जरुरत है कि अतीत से चिपके रहने से आपको कोई लाभ होने वाला नहीं है ǀ आपको अपने अतीत से सीखना जरुर है ,परन्तु उसे पकड़े रहने से बात नही बनेगी ǀअगर आप आज यह समझ पाने में कामयाब हो जाते हैं तो पिछले कुछ समय से आपके जीवन में चली आ रही बड़ी समस्याओं को सुलझाने की दिशा में यह एक बड़ा कदम होगा ǀ

    🧉कुंभ राशिफल

    दिन आपके लिए अच्छा रहेगा ,लेकिन ऐसा हो सकता है कि आप छोटी सी बात के बारे में सोच-सोचकर परेशान हों ǀ ऐसा सोचना प्राक्रतिक है ,लेकिन इससे आपकी घर और कार्यस्थल की शांति और कार्य की गति प्रभावित होगी ǀयह समय बड़े लक्ष्यों को सोचकर छोटी-मोटी बातों को नजरंदाज कर देने का है ǀ

    🐟मीन राशिफल

    आपकी जीभ तेज है और मस्तिष्क तार्किक है लेकिन आपकी यह योग्यता आज आपकी असुरक्षित प्रवृति के कारण प्रभावित होगी ǀ हमेशा की तरह बहाव का विरोध करने के स्थान पर उसके साथ चलें ǀ आपको अनुभव से काफी कुछ सीखने को मिल सकता है जबकि अभिमान से आपको कुछ नही मिलेगा ǀ बाद में आप अच्छा और आत्मविश्वास से भरा अनुभव करें ।

  • आज का राशिफल 21.06.2026

    आज का राशिफल 21.06.2026

    ज्योतिष डेस्क निष्पक्ष टुडे :-

    🐏मेष राशिफल

    आपकी सोच आज अद्भुत रूप से साफ़ और स्पष्ट है और आज आप अपने कार्यों के आने वाले समय में लाभ का बिलकुल ठीक अंदाजा लगा पायेंगे ǀ इसीलिए आज का दिन आपके रास्ते में आने वाले अवसरों और निवेश का मुलांकन करके किसी सही निर्णय पर पहुंचने के लिए बिलकुल ठीक है ǀ आप आज अपने आसपास के लोगों में से भी अपने शुभचिंतकों को पहचान पायेंगे ǀ

    🐂वृषभ राशिफल

    आप पिछले कुछ दिनों से कोई बड़ी योजना बना रहे हैं ǀ वास्तव में आज आपको यह बात महसूस होगी कि आप क्या करने जा रहे हैं और इसका आप पर काफी प्रभाव पड़ेगा लेकिन अब आपके पास पीछे हटने का विकल्प मौजूद नही है ǀ आपको इसी दिशा में विशवास से आगे बढना होगा और आपको जल्दी ही यह भी अहसास हो जाएगा की जितना आपने सोचा था ,यह काम इससे कहीं मुश्किल है लेकिन फिर भी इसे असंभव मानकर छोड़ न दें ǀ

    👫मिथुन राशिफल

    आज आपको कुछ चौंकाने वाली बातें पता चलेंगी ǀ लेकिन चिंता ना करें,सब अच्छी खबरें होंगी ǀ जिन कई चीजों के लिए आप लम्बे समय से कोशिश कर रहे थे,वे आज पूरी होने वाली हैं ǀ जिन कोशशों को आप अपनी और से व्यर्थ मान चुके थे,वे अंतत आज सफल होंगी ǀ इसीलिए आज दोस्तों और परिजनों के साथ खुशियाँ मनाएं ,हो सकता है कि उनके पास भी आपको सुनाने के लिए कोई अच्छी खबर हो ǀ

    🦀कर्क राशिफल

    आज आप बिना किसी कारण के जिद्दी बने हुए हैं और सबके कहने तथा अपने खुद के मन की भी नही सुनना चाहते ǀ आपको यह समझना है की इस रवैये से आपको कुछ हासिल नही होगा ǀ आपको अपनी वर्तमान समस्याओं से पार पाने के लिए अपने दिल और दिमाग को खुला रखना होगा ǀ

    🐅सिंह राशिफल

    आज सब कुछ आपके मनचाहे तरीके से होगा और आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी ǀ आप पुराने नुक्सान की भरपाई भी कर लेंगे ǀ इसके परिणामस्वरूप आप अपनी संभावनाओं के प्रति अधिक आशावादी भी हो सकते हैं ,किसी भी अवसर के बारे में गहरे से सोचे बिना जोखिम ना उठायें ǀ असावधान रहेंगे तो किसी से मुठभेड़ हो सकती है ǀ

    🙍‍♀️कन्या राशिफल

    आज आप जो भी कुछ शुरू करेंगे ,उसमे चाहे कितनी ही बाधाएं आयें,आपको सफलता मिलनी तय है ǀ दिन के अंत तक आप दूसरों से फिर से बेहतर सम्बन्ध बना पायेंगे ǀ अपनी प्रकृति में एक जरुरी बदलाव लायें-हर सम्बन्ध में केवल अधिकार जताने की कोशिश में ना रहें ǀसबको बराबरी का दर्जा दें और आपको भी बदले में सबसे प्यार मिलेगा ǀ

    ⚖️तुला राशिफल

    आज आप बहुत साहसिक अनुभव कर रहे हैं और अपना रास्ता खुद बनाने के लिए तैयार हैं ǀ आप अपनी इच्छाशक्ति से सब मुश्किलों पर विजय प्राप्त कर लेंगे ǀआज आपकी तरक्की को कोई नही रोक सकता ǀइसीलिए अपने सभी मुश्किल काम आज करने की योजना बनाएं,सफलता आपके कदम चूमेगी ǀ

    🦂वृश्चिक राशिफल

    इस बात के लिए अधिक सोच विचार ना करें कि अप्रत्याशित घटनाएँ क्यों हो रही हैं या बहुत देर क्यों हो रही है ? ये आपके भले के लिए भी हो सकता है जिसके फायदे अभी आपको दिखाई नही दे रहे हैं ǀ अपनी बेहतरीन परफॉरमेंस देने के लिए कुछ नया प्रयोग करें ǀ इससे आपको भी अपने रोजमर्रा के नियमित कार्यक्रम से थोड़ी राहत मिलेगी ǀ

    🏹धनु राशिफल

    सामान्यत आप काफी स्पष्ट सोच रखते हैं ,लेकिन आज आप अपनी निजी समस्याओं और अपनी असुरक्षाओं से घिरे होने के कारण स्पष्ट नही सोच पायेंगे ǀइसलिए आज का दिन किसी नए काम को हाथ में लेने या नयी साझेदारी के लिए उपयुक्त नही है ǀआपके आज के फैसले गलत हो सकते हैं ǀइसीलिए भविष्य के कार्यक्रमों की योजना आज बनाना सही नही है ǀ आज आराम करें ǀ

    🐊मकर राशिफल

    आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा और बहुत से लोग आपको आपकी दयनीय स्थिति से निकालने के लिए हाथ बढ़ाएंगे ǀलेकिन आप इस स्थिति में किसी और की गलती की वजह से फंसें हैं,अबकी बार ऐसे लोगों से सावधान रहें ǀ आज आपको अपनी जीत का जश्न मनाना चाहिए ǀ

    🧉कुंभ राशिफल

    खुशियाँ मनाने का समय है ǀआपके किसी करीबी की शादी है ǀइस जोड़े को आपसे बहुत शुभकामनाएँ मिलेंगी ǀअगर किसी से प्यार करते हैं तो उससे शादी के बारे में सोच सकते हैं ǀजो पहले से शादीशुदा हैं,उनके लिए पार्टी में मजे करने का समय है ǀ

    🐟मीन राशिफल

    आप आज कल्पनात्मक रहेंगे ǀ कार्यस्थल की ओर से किसी अन्य स्थान की यात्रा का मौका मिल सकता है ǀ आपकी रोमांटिक प्रवृति उजागर होगी ǀ अपने आपको थोड़ी ढील देने का दिन है ,लेकिन काम में व्यवहारिकता भी दिखानी होगी ǀ साथियों के साथ अच्छे मूड में रहेंगे ǀ अपनी मेल देख लें,कोई महत्वपूर्ण मेल आपकी प्रतीक्षा कर रही है ǀ

  • 21 जून 2026: भारत में होगा वर्ष का सबसे लंबा दिन

    21 जून 2026: भारत में होगा वर्ष का सबसे लंबा दिन

    ज्योतिष डेस्क निष्पक्ष टुडे :-

    दोपहर 1:54 बजे घटित होगी ग्रीष्म संक्रांति, 14 घंटे तक रहेगा दिन

    गोरखपुर। 21 जून 2026 को भारत सहित पूरे उत्तरी गोलार्ध में वर्ष का सबसे लंबा दिन और सबसे छोटी रात दर्ज की जाएगी। खगोलविद एवं एस्ट्रोनॉमी एजुकेटर अमर पाल सिंह के अनुसार भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजकर 54 मिनट पर ग्रीष्म संक्रांति (Summer Solstice) का सटीक खगोलीय क्षण घटित होगा। यह वह समय होता है जब सूर्य आकाश में अपनी सबसे उत्तरी स्थिति पर पहुंचता है और उसकी सीधी किरणें कर्क रेखा (Tropic of Cancer) पर पड़ती हैं।

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस ?

    21 जून को होगा वर्ष का सबसे लंबा दिन
    दोपहर 1:54 बजे घटित होगी ग्रीष्म संक्रांति
    पृथ्वी की 23.5 डिग्री झुकी धुरी है मुख्य कारण उत्तर भारत में दिन लगभग 14 घंटे तक रहेगा। 21 जून के बाद धीरे-धीरे छोटे होने लगेंगे दिन।इसी दिन मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    पृथ्वी का झुकाव है असली वजह :-

    खगोलविद अमर पाल सिंह ने बताया कि ग्रीष्म संक्रांति किसी विशेष ग्रह-नक्षत्र के संयोग का परिणाम नहीं है, बल्कि पृथ्वी की धुरी के लगभग 23.5 डिग्री झुकाव का प्रत्यक्ष प्रभाव है। इसी झुकाव के कारण पृथ्वी पर ऋतुओं का निर्माण होता है। जून संक्रांति के समय उत्तरी ध्रुव सूर्य की ओर सबसे अधिक झुका होता है, जिससे सूर्य की किरणें अधिक सीधी और लंबे समय तक प्राप्त होती हैं।

    भारत में कितना लंबा होगा दिन ?

    भारत लगभग 8 से 37 डिग्री उत्तरी अक्षांश के बीच स्थित है, इसलिए देश के अलग-अलग हिस्सों में दिन की अवधि अलग होगी। गोरखपुर, लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज और भोपाल जैसे शहरों में दिन लगभग 13 घंटे 40 मिनट का रहेगा, जबकि दिल्ली और उससे उत्तर के क्षेत्रों में दिन लगभग 14 घंटे तक पहुंच सकता है।

    क्या यही होगा साल का सबसे गर्म दिन ?

    विशेषज्ञों के अनुसार जरूरी नहीं कि 21 जून ही वर्ष का सबसे गर्म दिन हो। पृथ्वी की सतह, महासागर और वायुमंडल सूर्य से प्राप्त ऊर्जा को धीरे-धीरे संग्रहित करते हैं। इसी कारण अधिकतम तापमान कई सप्ताह बाद जून के अंत, जुलाई अथवा अगस्त में महसूस होता है। इस प्रभाव को वैज्ञानिक भाषा में “सीज़नल लैग” कहा जाता है।

    खगोल विज्ञान के लिए क्यों महत्वपूर्ण है ग्रीष्म संक्रांति?

    ग्रीष्म संक्रांति पृथ्वी की गतियों, ऋतु परिवर्तन, सौर ऊर्जा वितरण, मौसम एवं जलवायु विज्ञान के अध्ययन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है। इसी के आधार पर वैज्ञानिक पृथ्वी-सूर्य ज्यामिति की सटीक गणनाएं और मौसम संबंधी मॉडल विकसित करते हैं।

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से विशेष संबंध :-

    संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस भी प्रतिवर्ष 21 जून को मनाया जाता है। इस तिथि का चयन इसलिए किया गया क्योंकि यह उत्तरी गोलार्ध का सबसे लंबा दिन होता है और अनेक सभ्यताओं में इसे ऊर्जा, प्रकाश और संतुलन का प्रतीक माना जाता है

    सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व :-

    ग्रीष्म संक्रांति का महत्व केवल विज्ञान तक सीमित नहीं है। इंग्लैंड का प्रसिद्ध स्टोनहेंज स्मारक, पेरू का माचू पिच्चू, मेक्सिको का चिचेन इत्ज़ा तथा माल्टा का हागर किम मंदिर इस खगोलीय घटना से विशेष रूप से जुड़े हुए हैं। दुनिया के कई देशों में इस अवसर पर विशेष उत्सव और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

    21 जून 2026 की ग्रीष्म संक्रांति पृथ्वी की 23.5 डिग्री झुकी धुरी और सूर्य के चारों ओर उसकी परिक्रमा का शानदार परिणाम है। यह दिन न केवल वर्ष का सबसे लंबा दिन होगा, बल्कि पृथ्वी और सूर्य के बीच चल रहे उस अद्भुत खगोलीय संतुलन की भी याद दिलाएगा, जो ऋतुओं, जलवायु और जीवन के पूरे चक्र को संचालित करता है।

    🔴 ग्रीष्म संक्रांति 2026तारीख: 21 जून 2026 समय: दोपहर 1:54 बजे (IST)
    वर्ष का सबसे लंबा दिन सबसे छोटी रात
    सूर्य की सीधी किरणें कर्क रेखा पर
    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस भी इसी दिन
    21 जून के बाद दिन होने लगेंगे छोटे ।

  • आज का राशिफल 20.06.2026

    आज का राशिफल 20.06.2026

    ज्योतिष डेस्क निष्पक्ष टुडे :-

    🐏मेष राशिफल

    आज आप खरीदारी सम्बन्धी किसी ऑफर या लाटरी तिच्क्त खरीदने का जोखिम उठा सकते हैं ǀ आपका भाग्य आपके साथ है ,इसलिए जीतने का अच्छा मौका आपके पास रहेगा ǀ स्थिति आपसे अपने दृष्टिकोण पर दृढ बने रहने की अपेक्षा कर सकती है ǀ आपकी चुप्पी को गलत समझा जाएगा और उसपर सवाल खड़े किये जायेंगे ǀ यही बेहतर होगा कि आप किसी को अपने खिलाफ राय बनाने का मौका ना दें ǀ

    🐂वृषभ राशिफल

    आपके जीवन में एक नई उर्जा का प्रवेश होगाǀआपको अचानक यह लगने लगेगा कि जीवन में परिवार तथा करियर में संतुलन बनाना काफी आसान हो गया है ǀ आपकी सारी हिचकिचाहट दूर हो जाएगी और आपके सब कामो में नया आत्मविश्वास दिखाई देगा ǀआप घर या कार्यस्थल पर किसी करीबी की असमंजस की भावना को भी आज दूर कर पायेंगे ǀ

    👫मिथुन राशिफल

    आज आप अधिकार जताने के मूड में हैं ǀ आप सबसे आगे रहकर अपना अधिकार जताना चाहते हैं ǀ इस बारे में सावधान रहें कि आपको अभिमानी न समझा जाए ǀ आप न चाहते हुए भी किसी को परेशान कर सकते हैं ǀ अगर आपको लगता भी है कि आप सब जानते हैं और सबसे बेहतर कर सकते हैं तब भी कार्य में औरों का सहयोग लेने की कोशिश करें ǀ

    🦀कर्क राशिफल

    आपकी अपने पिछले समय में से किसी पुराने व्यक्ति से मिलने की सम्भावना है और यह व्यक्ति आपके भविष्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा ǀ सहायता करने और लेने में अपने पूर्वाग्रहों को आड़े ना आने दें ,इससे आपकी प्रगति के नए रास्ते खुल सकते हैं ǀ अब कोई भी बदलाव नयी सफलता ही लाएगा ǀ

    🐅सिंह राशिफल

    आप अन्दर से डरे हुए से हैं ǀयह जान लें कि इन मुद्दों से घबराने की जरूरत नही हैǀ इन वर्तमान समस्याओं के कई कारण हैं और इनके लिए दुसरे जिम्मेदार हैं,आप नहीं ǀ ये छोटी बातें जल्दी ही सुलझ जायेंगी ǀ अपने आपको राहत देने के लिए किसी मनोरंजक कार्यकलाप की योजना बनाएं ǀ

    🙍‍♀️कन्या राशिफल

    व्यवसाय सम्बन्धी परेशानियां हल होंगीं लेकिन तब तक आपको बोलने ,लिखने और काम में भी आक्रामक नही होना है ǀ निजी जीवन से सम्बंधित परेशानियां झेल रहे लोगों को अपनों के लिए समय निकालना चाहिए ǀ आप लम्बे समय से स्वस्थ्य की उपेक्षा क्र रहे हैं ,इस पर ध्यान दें ǀ

    ⚖️तुला राशिफल

    आज दुविधा और उलझन की स्थिति बनी रहेगी ǀलेकिन यह बस उपरी आवरण है ,जैसे ही स्थिति साफ़ होगी ,आप वास्तविकता को देख पाएंगे ǀ शुरुआत में सब कुछ उलझा हुआ सा लगेगा ,लेकिन समय के साथ साथ सब ठीक होगा,अपना समय लें और चलते रहें ǀ आपको सफलता मिलेगी ǀपरिवर्तन तो जरुर होंगे लेकिन आपके भविष्य के लिए शुभ साबित होंगें ǀ

    🦂वृश्चिक राशिफल

    आप प्रेरणा से भरे हैं और काफी अच्छी स्थिति में भी हैं ǀआपका दिमाग सक्रिय है और इसमें नए नए विहार और नीतियां आती रहती हैं ǀ आज का दिन आपके लिए सफलता से भरा रहेगा ǀ हालाँकि अगर आपने अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नही दिया तो यह सब उल्टा -पुल्टा भी हो सकता है ǀ

    🏹धनु राशिफल

    बहुत से अच्छे मौके आपका इन्तजार कर रहे हैं लेकिन आपको उनके लिए पूरे तौर पर समर्पित कोशिशें करनी होंगी,जोकि इस समय आपके लिए कुछ मुश्किल लग रहा है ǀ किसी ख़ास निजी समारोह के लिए इन मौकों को रोके रखना आपके लिए सही है ǀ आप साधारणतया बहुत अच्छे हैं और इसीलिए आपके दोस्त आपसे लगाव रखते हैं ǀ

    🐊मकर राशिफल

    एक ऐसा व्यक्ति जो काफी लम्बे समय से आपके आस पास है लेकिन उस पर आप अधिक ध्यान नही दे रहे थे,आज से आप उसके बारे में गंभीरता से सोचना शुरू करेंगे ǀ यह महज एक उभरता हुआ रोमांस नही है,बल्कि मन और आत्मा का मिलन है जिससे आप खासे प्रभावित होंगे ǀ इसके बारे में अच्छे से सोच लें क्योकि अब यह व्यक्ति आपके साथ लम्बे समय तक रहेगा ǀ

    🧉कुंभ राशिफल

    आज ग्रहों की दशा आपको शांत तरीके से अपने बारे में सोचने का मौका देगी ǀआपने पिछले समय में कई मौकों पर काफी कठोर ढंग से अपनी प्रतिक्रिया दी है लेकिन अब आप मानसिक रूप से काफी शांत स्थिति में हैं ǀसुलह करने और सम्बन्ध सुधरने के लिए बहुत अच्छा समय हैǀख़ुशी पाने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि खुद को भी और दूसरों को भी एक दूसरा मौका जरुर दें ǀ

    🐟मीन राशिफल

    आज आपके सब कामों और विचारों में एकाग्रता और शांति रहेगी ǀआप किसी विवाद से प्रभावित नही होंगे ,दरअसल कार्यस्थल पर भी ऐसी स्थिति बन सकती है कि आपको शान्तिदूत बनना पड़े ǀ घर के सुधार का कोई कार्यक्रम बना सकते हैं या अपने घर की समस्याओं को सुलझाने या संबंधों को बेह्तर बनाने के लिए काम कर सकते हैं।

  • आज का राशिफल। 19.06.2026

    आज का राशिफल। 19.06.2026

    ज्योतिष डेस्क निष्पक्ष टुडे :-

    🐏मेष राशिफल

    आज का दिन आपके लिए विशेष हो सकता है ǀआपके दृष्टिकोण में आज कोई नया आयाम जुड़ेगा या आप किसी अपरिचित व्यक्ति के दृष्टिकोण से अत्यधिक प्रभावित होंगे ǀ आपको यह सीख मिलेगी कि अपना भविष्य तय करने में तथा अपनी जिंदगी में फिलहाल चल रही समस्या से जूझने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका आप०को ही निभानी है ǀ

    🐂वृषभ राशिफल

    आपका दिमाग आज बहुत सक्रिय है ,आप उर्जा और प्रेरणा से भरे हैं ǀ आपके दिमाग में नयी योजनायें आती रहेंगी जिन्हें आप आसानी से कार्यान्वित भी कर पायेंगे ǀ आपकी समस्या आज यही रहेगी की आपके दिमाग में आज लगातार नए विचारों की बाढ़ सी आती रहेगी ǀआप अपने आसपास के सभी लोगों को भी अधिक प्रेरित कर पायेंगे ǀ

    👫मिथुन राशिफल

    पिछले कुछ समय से आप आवेग के प्रभाव में आकर फैसले ले रहें हैं ,लेकिन आज आपको योजना बनाकर सही ढंग से काम करने की महता का पता चलेगा ǀइसी से आपकी प्रवृति बदल जायेगी और आपके काम का ढंग नियोजित होता जाएगा ǀयोजना बनाने के लिए कभी देर नही होती,जब जागो तभी सवेरा ǀयोजना बनाकर आप सभी कामो को सही ढंग से कर भी पायेंगे ǀ

    🦀कर्क राशिफल

    आज आप किसी के अहसान का बदला उतारने की दिशा में पहला कदम उठाएंगे ǀ यह कदम मानसिक ,वित्तीय या आध्यात्मिक हो सकता है लेकिन इसका अर्थ यह नही है कि आप आज अपने सारे अहसान उतार पायेंगे लेकिन आपको कम से कम यह संतुष्टि जरूर होगी कि आप ऐसा करने की दिशा में कदम तो उठा रहे हैं ǀइससे आपको बहुत अच्छा लगेगा ǀ

    🐅सिंह राशिफल

    आप आज सृजनात्मक महसूस करेंगे और बहुत सारे कामों के लिए खुद को तैयार पायेंगे ǀ हालंकि आपको यह वास्तविक भय रहेगा कि दूसरे क्या सोचेंगे और कहेंगे ? आपको यह समझना है कि सही नजरिये से आधा काम तो बिना किये ही हो जाता है ǀ यद्यपि सृजनात्मक और ऊर्जापूर्ण रहने के बावजूद आपका आत्मविश्वास आज साथ नही देगा ।

    🙍‍♀️कन्या राशिफल

    दिन के आगे बढने के साथ चिंता भी बढ़ेगी ǀ लेकिन लक्ष्य प्राप्त करने तक हिम्मत ना छोड़ें ǀहारना या जीतना नही,आपके प्रयास सबसे अधिक महत्वपूर्ण हैं ǀ आपने निरंतर प्रयास किये हैं ,लेकिन अभी इन्हें बनाये रखना होगा ǀसमस्याओं की तह तक जाने की कोशिश करें ताकि इन्हें हमेशा के लिए ख़तम कर सकें ǀ

    ⚖️तुला राशिफल

    ऐसी स्थितियां आ सकती हैं जो आपको बिना सोचे काम करने के लिए उकसायें ǀ यह सही समय है जब आपको सब कुछ अपने नियंत्रण में रखकर युद्ध स्तर पर काम करना है ǀ अपने बच्चों या छोटे बहन भाइयों के लिए सुरक्षात्म्क रवैया अपनाएँ ǀ आप बहुत अच्छी तरह सामाजिक गतिविधियों में शामिल होंगे और यहां आपका बहुत अच्छा स्वागत होगा ǀ

    🦂वृश्चिक राशिफल

    आज अपने सिद्धांतों की व्याख्या और पुनर्मुल्यांकन का दिन है ǀआप पिछले फैसलों के लिए खुद से और अपने साथी से भी सवाल कर सकते हैं ǀफिर भी आप उसके प्रति बहुत अच्छे बने रहेंगे और उससे भी बदले में यही उम्मीद रखेंगे ǀ जब पुराने विचारों से कोई काम बनता दिखाई न दे रहा हो तो नए विचारों को अपना लेने में कोई बुराई नही है ǀ

    🏹धनु राशिफल

    आप बहुत अच्छे निर्णायक हैं और सब चीजों का आसानी से विश्लेष्ण कर लेते हैं ǀ आज आपको अपनी इस विशेषता के लिए खूब तारीफ मिलेगी ǀ लोग अच्छी तरह काम करने के लिए आपकी और देखेंगे और आपसे सीखेंगे ǀ आपको किसी खतरनाक जगह पर यात्रा करने की जरूरत सम्बन्धी सूचना मिलेगी ǀघबराएं नही,यह यात्रा छोटी सी होगी ǀ

    🐊मकर राशिफल

    पिछले काफी समय से जिस अटके काम को करने की सोच रहे हैं वह आज होने की उम्मीद है ǀखासी शारीरिक मेहनत करनी पड़ सकती है ǀआज सामाजिक और वित्तीय दृष्टि से भी लाभ प्राप्त होने की उम्मीद हैǀ अपने प्रियजनों से किसी भी प्रकार के टकराव से बचें ǀसितारे कहते हैं की यदि आज कोई भी टकराव हुआ तो तुरंत बात बढ़ जायेगी ǀ

    🧉कुंभ राशिफल

    यदि आप आज थोड़े से धीरज और सहनशीलता के साथ काम लें तो आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा हो सकता है,लेकिन धीरज बनाये रखना ही सबसे बड़ी चुनौती है ǀ समय भी आपको रेंगता सा अनुभव होगा और आप जिस गति से चाहते हैं,उससे काम नहीं हो पायेंगे ǀअगर आप जल्दी भी मचाएंगे तो सब गड़बड़ हो जाएगा ǀ खुद को शांत रख पाने की किसी क्रिया के साथ दिन की शुरुआत करें ǀ

    🐟मीन राशिफल

    आपकी कोई ऐसी निजी घटना है जो आपको रोके हुए है और आपकी तरक्की की राह में बाधा बन रही है ǀअगर आप खुद को गंभीर मुसीबतों से बचाना चाहते हैं तो इन मुद्दों को सुलझा लें ǀ अपने रिश्तों की महत्ता समझने की कोशिश करें , अपने प्रयासों को रिश्तों की अहमियत देखकर ही निर्धारित करें ǀ

  • आज का राशिफल 18.06.2026

    आज का राशिफल 18.06.2026

    ज्योतिष डेस्क निष्पक्ष टुडे :-

    🐏मेष राशिफल

    आज का दिन परिवार के साथ बिताने के लिए विशेष रूप से अच्छा है ǀ अपने माता –पिता,बहन- भाइयो या फिर जीवनसाथी के साथ शांति से कुछ वक़्त बिताएं ǀअपने बच्चों के साथ किसी मनोरंजक क्रियाकलाप में भाग लें ǀ अगर काम का दबाव अधिक भी है तो भी आज उसे एक तरफ रख दें और एक साथ होने का आनंद लें ǀ आपको यह जानकार आश्चर्य होगा की आपने इन पारिवारिक सत्रों से कितना कुछ सीखा है ǀ

    🐂वृषभ राशिफल

    अपने प्रति ईमानदार रहें क्योकि इसी से आप हरेक स्थिति में खुश रह पायेंगे ǀ केवल दूसरों की परवाह करने के लिए अपनी इच्छाओं का बलिदान न करें ,जो आपको भी अच्छा लगे,वही करें ǀ आपको यह सोचने में कुछ समस्या हो सकती है कि कहां से शुरू करूं,इसलिए सारे पहलू देखकर अपनी प्राथमिकताएं तय कर लें ǀ

    👫मिथुन राशिफल

    आज आपके लिए गंभीरता से मेहनत करने का दिन है ǀ आप काफी लम्बे समय से लटक रहा एक काम संतोषजनक ढंग से पूरा करने में सफल रहेंगे ǀइससे आपके अफसर प्रभावित होंगे ǀ आज आप पर किसी प्रसिद्ध व्यक्ति की भी नजर पड़ेगी और इस बात का आपके भविष्य पर काफी प्रभाव पड़ेगा ǀ

    🦀कर्क राशिफल

    आज आप महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपने सम्बन्धियों से बात कर सकते हैं ǀ प्यार से बातचीत करें और नम्र बने रहें ǀ अगर आप अभी स्थिति को नही संभाल पा रहें हैं तो अभी इसे छोड़ दें ǀ अगर मूड हल्का करना चाहते हैं तो शाम को किसी समारोह में भाग लें ǀ आध्यात्मिकता और विश्वास पर फोकस करने से आपको सहायता मिलेगी ǀ

    🐅सिंह राशिफल

    अपने सब विचारों को एक साथ रखकर सोचें,इससे जो निष्कर्ष निकलेगा ,उससे आपको स्थितियों से निपटने में काफी मदद मिलेगी ǀ अपने आप को उन चीजों में ना फंसने दें जिनमे आप विश्वास नही रखते ǀ इन्हें छोड़कर आगे बढ़ जाएँ ǀइधर –उधर की हांकना आपकी आदत नही है ,लेकिन कई बार आपको ना चाहते हुए भी यह करना पड़ता है ǀ

    🙍‍♀️कन्या राशिफल

    आप आज आत्मविश्वास से भरे रहेंगे और किसी अधूरे पड़े काम को हाथ में लेंगे ǀसमस्याएं आएँगी लेकिन आपका रास्ता नही रोक पाएंगी ǀकोई अच्छा दोस्त आपका साथ देगा ǀकार्यस्थल पर मिलने वाले एक महत्वपूरण सम्बन्ध की सहायता से नया मौका मिलेगा ǀअतीत के फेर से निकलकर आगे की सोचें ǀ

    ⚖️तुला राशिफल

    आप इस वक़्त अलौकिक घटनाओं से प्रभावित रहेंगे ǀआप आज अपना दिन किसी रहस्यमयी मुद्दे की खोजबीन में बिताना चाहते हैं और कोई रहस्यमयी फिल्म या उपन्यास देख/पढ़ सकते हैं ǀआप किसी रहस्य पर से पर्दा उठाने का फैसला भी ले सकते हैं या किसी स्थिति/व्यक्ति के बारे में और अधिक जानने की कोशिश करेंगे ǀहालंकि,आपको यह सब करते हुए सावधान रहना होगा ǀ

    🦂वृश्चिक राशिफल

    यह तो आप देख ही चुके की आकस्मिक प्रवृति पर आधारित फैसले कई बार सही साबित नही हुए हैं,इसीलिए यह जरूरी है कि आप अपने फैसले तर्क की कसौटी पर कसकर ही करें ǀ ऐसा करना और भी जरूरी है क्योंकि कोई ऐसा है जो आपका करीबी होते हुए भी आपके खिलाफ साजिश कर रहा है ǀअगर एक बार आप सोच समझकर कोई फैसला ले लें तो उसे कार्यान्वित करने में हिचकिचाएं नही ǀ

    🏹धनु राशिफल

    आज हर कोई आपकी तरफ आकर्षित होगा ǀसब आपकी समझ और शिष्टता से प्रभावित होंगे ǀखूब प्रशंसा मिलेगी ǀइस बेहतरीन समय का प्रयोग नए दोस्त बनाने और नए लोगों से मिलने जुलने में करें ǀइससे आपके सामने नए अवसर खुलेंगे ǀ

    🐊मकर राशिफल

    आज आप आवेगी मूड में हैं ,किसी भी काम के बारे में भली प्रकार सोचे बिना ही करने दौड़ पड़ेंगे जिसके कारण आपको कार्यस्थल पर और पारिवारिक जीवन में भी दिक्कतें आ सकती हैं ǀ हालाँकि इस समय ऐसा कर पाना थोडा मुश्किल है , लेकिन मन को शांत रखें ǀआपके सामने कई अवसर एक साथ आयेंगे,आपको सोच समझकर उनमें से चुनना है ǀ

    🧉कुंभ राशिफल

    आपकी निजी और कामकाजी जिन्दगी में कुछ बदलाव आने वाले हैं जिनसे आप असुरक्षित और चिंतित महसूस करेंगे ǀ लेकिन इसे अपने ऊपर हावी ना होने दें और संतुलन बनाये रखें ǀकोई आपसे बदला लेने की कोशिश में है,इससे स्थिति और भी खराब हो सकती है ǀ

    🐟मीन राशिफल

    आपने अपने लिए बहुत ऊँचे मानक तय किये हैं और आप इन्हें हासिल करने के लिए बहुत प्रयास कर रहे हैं ǀ फिर भी लक्ष्य तक पहुंचना मुश्किल होगा और इससे आपको थोड़ी निराशा होगी ǀ आपको लक्ष्य तय करने से पहले अपनी क्षमताएं ध्यान में रखनी होंगी ǀ समय कोई बड़ा फैसला लेने के लिए उपयुक्त नही है ǀ

  • आज का राशिफल 17.06.2026

    आज का राशिफल 17.06.2026

    ज्योतिष डेस्क निष्पक्ष टुडे :-

    🐏मेष राशिफल

    आज का दिन बदलाव के नाम रहेगा ǀआपकी मुलाकात ऐसी किसी आदमी से हो सकती है जो आपके जीवन में महत्वपूर्ण बदलावों का या तो खुद कारण बनेगा या बदलाव लाने वाले लोगों से मुलाकात का माध्यम बनेगा ǀ हालाँकि,सभी बदलाव आपके लिए अच्छे नही रहेंगे ǀ इससे पहले कि आप बदलाव को स्वीकार कर आगे बढ़े ,आपको यह भी देखना होगा कि क्या यह बदलाव आपके लिए आने वाले समय में लाभकारी साबित होंगे ।

    🐂वृषभ राशिफल

    आप ऊर्जा से भरे हैं और बहुत अच्छे मूड में भी हैं ǀदोस्तों को पार्टी दे सकते हैं ǀ अपनी ख़ुशी में खोकर आपका ध्यान भविष्य के खतरों से हट सकता है ǀघबराए नही,किसी आदमी से कोई नुक्सान होने की आशंका नही है ,केवल आपका पेट अपच वाला अधिक भोजन करने के कारण खराब हो सकता है,जिससे आपकी सेहत पर असर पड़ सकता है ǀ

    👫मिथुन राशिफल

    आप दृढ निश्चय वाले इंसान हैं और आप एक बार कोई काम शुरू कर दें तो पूरी मेहनत से उसे पूरा करते हैंǀआप औरों के कहने पर नही जाते, आप वह भी करने की क्षमता रखते हैं जो दुसरे कभी नही कर सकते ,इसीलिए आप उनसे आगे हैं ǀ अपना यह नजरिया हमेशा बनाये रखें तो आप उन मंजिलों पर भी पहुँच सकते हैं जो दुसरे सोच भी नही सकते ǀ

    🦀कर्क राशिफल

    आज आप अपने संपर्क में आने वाले हर व्यक्ति के साथ प्रेमपूर्ण व्यवहार करेंगे ǀ कोई आपकी उदारता से प्रभावित होकर दिन के अंत तक आपसे अपनी भावना का इजहार कर सकता है हालाँकि अभी भी आपके मन में कडवे अनुभव भरे हुए हैं ǀ लेकिन अब समय आ गया है की आप सारी नकारात्मकता को दूर करके एक नयी शुरुआत करें ǀ

    🐅सिंह राशिफल

    आज के दिन आप अपने आसपास सभी को अपनी सोच और किसी भी स्थिति को सही समझने की योग्यता से प्रभावित करेंगे ǀ अपने कार्यस्थल की किसी बड़ी समस्या या किसी दोस्त की परेशानी का बहुत रचनात्मक सा हल निकलकर छा जायेंगे ǀआपके लिए रोमांचक समय है ǀ आपको किसी का ध्यान अपनी और खीचने की जरुरत नही है,बल्कि लोग खुद आपकी ओर सहायता लेने के लिए आयेंगे ǀ

    🙍‍♀️कन्या राशिफल

    आपकी निजी और व्यवसायिक जिन्दगी के बीच एक असंतुलन है ǀइसे दूर करने का एक ही तरीका है कि आप अपने प्रतिदिन के काम की योजना बनाएं,जो हर दिन की जरुरत के हिसाब से अलग हो ǀ चिंता ना करें,आपके परिजन हाल-फिलहाल आपके उनके प्रति कम ध्यान के बावजूद आपके समर्पण को पहचान पाएंगे ǀ

    ⚖️तुला राशिफल

    आप पिछले कुछ समय से उपेक्षित महसूस कर रहे हैं लेकिन आज आप पर सबका ध्यान आएगा ǀ लाइमलाइट आप पर रहेगी और आप आसानी से इस अवसर का लाभ उठाकर खुद को साबित कर पायेंगे ǀ यह किसी नए दोस्त के मिलने,पुराने के सामने आने या कार्यस्थल की किसी स्थिति से सम्बंधित भी हो सकता है ǀ

    🦂वृश्चिक राशिफल

    आज के दिन आपसे बहुत सारी अपेक्षाएं रहेंगी ǀ आप अपने वर्त्तमान घर या नौकरी में बदलाव का फैसला ले सकते हैं ǀ कशमकश में न रहें , बदलाव होना अच्छा ही रहेगा ǀ आपको किसी ऐसे आदमी से बात करके अप्रत्याशित सहायता मिल सकती है जो चुपचाप आपकी भलाई चाहता रहा है ǀ

    🏹धनु राशिफल

    आज आपको ईमानदारी से काम लेना हैǀ आज का दिन अपने काम की बारीकियों पर ध्यान देने और उन महत्वपूर्ण कामों को पूरे कर लेने के लिए भी बहुत अच्छा है जिन्हें आप कुछ समय से टाल रहे हो ǀ आप इन नीरस रूटीन कामों को पूरा करने में आलस कर रहे हैं लेकिन एक बार आप इन्हें शुरू कर दें तो बहुत जल्दी पूरा भी कर लेंगे ǀ

    🐊मकर राशिफल

    आज का दिन गृहों की स्थिति के कारण उलझन में डालने वाला रहेगा ǀ आप किसी परेशान करने वाली समस्या के बारे में लगातार सोचते रहेंगे ǀ लेकिन केवल सोचते रहने से कुछ समाधान हाथ न लगेगा ǀ आप जैसा सोच रहे थे आज आपको उससे विपरीत सूचनाएं मिलेंगी जिसके कारण आपको अपने पहले से सोचे हुए में बदलाव करना पड़ेगा ǀ

    🧉कुंभ राशिफल

    आज आप ऊर्जा से भरपूर हैं और काफी मेहनत करने के लिए तैयार भी हैं ǀ आपकी सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह ओरों को भी प्रभावित करेगा ,आपकी टीम को आपसे बेह्तर काम करने के लिए प्रेरणा मिलेगी ǀघर पर भी आज आप सामान्य से अधिक जिम्मेदारियां उठाएंगे ǀइससे आपके करीबियों को ख़ुशी होगी ǀआपको बस यह देखना है की यही स्थिति लगातार बनी रहे और आपको भी कोई परेशानी न हो ǀ

    🐟मीन राशिफल

    अपने सृजनात्मक विचारों को कार्यान्वित करने का यह बहुत अच्छा समय है ǀअपने विचारों को बड़ा रखें तथा किसी बोद्धिक या व्यवसायिक प्रशिक्षण में हिस्सा लें, इससे आपको औरो पर बढ़त हासिल होगी ǀ हालाँकि ऐसा करते हुए आपको कुछ वित्तीय परेशानियां आ सकती हैं ǀ