या हुसैन की सदाओं के बीच परंपरागत तरीके से निकला दसवीं मुहर्रम का जुलूस
मिंया साहब के साहबजादे अयान अली शाह और नव व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष शमशाद खान बोला ने किया ताजियादारो का इस्तेकबाल
गोरखपुर/ जिले भर में परंपरागत तरीके से दसवीं मुहर्रम का जुलूस निकाला गया जुलूस के दौरान युवाओं ने एक से बढ़कर एक करतब दिखाकर हज़रत इमाम हुसैन और कर्बला के मैदान में शहीद हुए शहीदानो की शहादत को याद कर गम का इजहार किया। वही गोलघर इंद्राबाल विहार के पास हर साल की तरह इस साल भी नव व्यापार मंडल की जानिब से एक विशाल मच बनाया गया था जो शहर भर तहाजियादारो का पूरी रात खैरमकदम करता रहा साथ ही इस बार नव व्यापार मंडल के मंच पर एक विशेष मेहनत मिंया साहब के बेटे अयान अली शाह ने भी शिरकत करके सभी लोगो का हौसला अफजाई किया। मुहर्रम की दसवीं तारीख को इमाम हुसैन व उनके जांनिसारों की शहादत को याद करते हुए सुबह से ही ताजियों के निकलने का सिलसिला शुरू हुआ जो सारी रात तक चलता रहा। सभी इमाम चौकों पर बैठाए गए ताजिया के साथ अकीदतमंदों ने जुलूस निकाला और कर्बला पहुंचकर शहीदाने कर्बला को खिराज-ए-अकीदत पेश करने के बाद ताजियों को कर्बला में सुपुर्दे खाक (दफन) किया। देर रात निकलने वाली लाइन की ताजिया का जुलूस मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। यह जुलूस गोलघर, घंटाघर, रेती, नखास, बक्शीपुर, होते हुए वापस इमाम चौकों पर गया। सभी इमाम चौकों से जुलूस निकलकर बक्शीपुर पहुंचे। वहां से अलीनगर, बेनीगंज, ईदगाह रोड, जाफरा बाजार होते हुए कर्बला पहुंचे। ताजिया दफन करने के बाद जुलूस पुनः अपने-अपने इमाम चौकों पर पहुंचकर समाप्त हुआ।इंदिरा बाल विहार तिराहे पर नव व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष शमशाद खान उर्फ भोला भाई के नेतृत्व में लगाए गए मंच से ताजियादरों को अयान अली शाह छोटे मियां साहब ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मंच पर इमामबाड़ा स्टेट के सैयद शहाब अहमद हाजी कलीम अहमद फ़र्ज़न्द मुतवल्लियां एक्शन कमेटी के अध्यक्ष अब्दुल्ला इंडियन ह्यूमन राइट्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद रजी सैयद शहाब, पार्षद छठी लाल शाकिर अली सलमानी पर मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मुर्तुजा रहमानी ने किया।
Category: धर्म
-

या हुसैन की सदाओं के बीच परंपरागत तरीके से निकला दसवीं मुहर्रम का जुलूस
-

पूरी शानो शौकत से निकला मियां साहब का दसवीं मोहर्रम का शाही जुलूस.
पूरी शानो शौकत से निकला मियां साहब का दसवीं मोहर्रम का शाही जुलूस.
अयान अली शाह छोटे मियां साहब ने जुलूस की कियादत (नेतृत्व). जगह-जगह मियां साहब का हुआ स्वागत, लोगों ने बाटा लंगर
जुलूस समापन के बाद मियां साहब ने पुलिस, जिला प्रशासन ,नगर निगम व मीडिया का किया धन्यवाद
गोरखपुर। मियां बाजार स्थित इमामबाड़ा स्टेट में पिछले 325 सालों से अपनी रवायत को कायम रखते हुए परंपरागत 10वीं मोहर्रम का शाही जुलूस पूरी शानो शौकत के साथ निकाला मियां साहब के जुलूस में सबसे आगे इस्लामी परचम शहनाई ,आलम ढोल ताशे और मियां साहब के निजी सिपासालार के साथ कोतवाली पुलिस भी मौजूद रही हिंदू मुस्लिम एकता का मरकज़ इमामबाड़ा स्टेट में सभी धर्म संप्रदाय के लोग अपनी अक़ीदत रखते हैं छोटे मियां साहब अयान अली शाह की कियादत (नेतृत्व) में दसवीं मोहर्रम का शाही जुलूस इमामबाड़ा स्टेट की पश्चिमी गेट से निकाला जो बक्शीपुर अलीनगर चरणलाल चौराहा बेनीगंज जाफरा बाजार होते हुए कर्बला पहुंचा। छोटे मियां साहब का जगह-जगह स्वागत किया गया जहां पर कुछ देर ठहरने के बाद फिर जुलूस कर्बला से निकलकर घासी कटरा मिर्जापुर खूनीपुर नखास कोतवाली रोड होते हुए दक्षिण फाटक से इमामबाड़ा स्टेट पहुंचा जहां पर मर्सिया खाना के पास फतिया पढ़ने के बाद जुलूस समाप्त हुआ जुलूस के समापन के बाद अयान अली शाह छोटे मियां साहब ने जुलूस में शामिल सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया खास तौर से पुलिस प्रशासन जिला प्रशासन नगर निगम और मीडिया को उन्होंने धन्यवाद दिया कहा कि सभी के सहयोग से मोहर्रम का त्यौहार सकुशल संपन्न हुआ है अपनी रवायत को बरकरार रखते हुए पुरानी परंपरा को कायम रखे हुए पूरी शानो शौकत के साथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों से जुलूस गुजरा जहां पर लोगों ने इस्तकबाल किया । बड़े मियां साहब ने भी सभी का शुक्रिया अदा किया हैछोटे मियां साहब के साथ उनके मामू जान सैय्यद शकील ,सैयद शहाब पार्षद समद गुफरान तौकीर आलम मंजूर आलम सोहराब खान फैजी बाबा कुर्बान अली हाजी कलीम अहमद फ़र्ज़न्द राजू नेहाल नबी हुसैन समेत तमाम लोग उनके साथ कदम से कदम मिलाकर जुलूस को सकुशल संपन्न कराने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

