Category: धर्म

  • मदरसे में मौलवी ने बच्चों का किया ब्रेनवॉश, पढ़ाया ‘RSS आतंकी संगठन’, IB ने जांच शुरू की

    मदरसे में मौलवी ने बच्चों का किया ब्रेनवॉश, पढ़ाया ‘RSS आतंकी संगठन’, IB ने जांच शुरू की

    मदरसे में मौलवी ने बच्चों का किया ब्रेनवॉश, पढ़ाया- ‘RSS आतंकी संगठन’, IB ने जांच शुरू की
    नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश केप्रयागराज स्थित मदरसा में जाली करेंसी छापने के साथ ही अब एक बड़ा खुलासा हुआ है। वहां की जामिया हबीबिया मस्जिदे आजम में छापेमारी के दौरान यूपी पुलिस की टीमों को आरएसएस (RSS) से जुड़ी कई किताबें मिली है।
    पुलिस को मिली किताब के जरिए मदरसा के करीब 70 बच्चों को ब्रेनवॉश किया जाता था। उन्हें पढ़ाया जाता था कि आरएसएस देश का सबसे बड़ा आतंकी संगठन है। खुफिया एजेंसियों ने इसे लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने अभी आधिकारिक रूप से बोलने से मना कर दिया है। हालांकि, किताबों की बात मान ली है। उन्होंने कहा, मामले की जांच आईबी ने शुरू कर दी है और मदरसा अतरसुइया थाने से महज एक किलोमीटर दूर ही स्थित है।
    RSS देश का सबसे बड़ा आतंकी संगठन

  • ‘या तो शराब पूरी तरह से बैन हो या फिर शराबियों को मिले इंश्योरेंस’, विधायक की मांग सुन सब हैरान

    ‘या तो शराब पूरी तरह से बैन हो या फिर शराबियों को मिले इंश्योरेंस’, विधायक की मांग सुन सब हैरान

    ‘या तो शराब पूरी तरह से बैन हो या फिर शराबियों को मिले इंश्योरेंस’, विधायक की मांग सुन सब हैरान
    Sanatan Mahakud: बीजद के विधायक सनातन महाकुड ने शराबी लोगों के लिए बीमा की मांग उठाई है. उन्होंने कहा है कि इसके लिए वो मुख्यमंत्री को पत्र भी लिखेंगे.

  • मुस्लिम भाई ने हिन्दु बहन की रक्षा के संकल्प के साथ कलाई मे बाधवाई राखी

    मुस्लिम भाई ने हिन्दु बहन की रक्षा के संकल्प के साथ कलाई मे बाधवाई राखी

    मुस्लिम भाई ने हिन्दु बहन की रक्षा के संकल्प के साथ कलाई मे बाधवाई राखी
    चित्र परिचय: इकबाल को राखी बांधती बहन सुनीता
    गोला।गोला तहसील क्षेत्र में भाई-बहन के अटूट प्रेम के पर्व रक्षा बंधन सोमवार को बहनों ने भाईयों की कलाई पर राखी बांधी। इसके साथ ही भाईयों ने बहनों की हर परीस्थितियों में रक्षा करने का संकल्प लिया। इस दौरान समाज के कुछ ऐसे भी लोग रहे जिन्होंने धर्म से ऊपर उठकर रक्षा के इस संकल्प को आगे बढ़ाया।
    गोला क्षेत्र के बडगों निवासी प्रधानाचार्य इकबाल अहमद नें क्षेत्र की हिंदू बहनों से राखी बंधवाई। इसके साथ ही उनकी रक्षा का संकल्प लिया।इकबाल ने बताया कि पिछले छ: सालों से उनके क्षेत्र की हिन्दू बहने उन्हें हर वर्ष राखी बांधती है।विगत बर्षो की भांति भाजपा नेता नित्यानंद मिश्र के घर पहुचे थे। राखी बांधती श्री मिश्र की पत्नी सुनीता मिश्र ने बताया कि हर वर्ष वह आपने भाईयों के साथ इकबाल को भी राखी बांधती है।

  • गायत्री मंत्र अनुष्ठान से की गई शांति-सद्गति हेतु प्रार्थना, दी श्रद्धांजलि

    गायत्री मंत्र अनुष्ठान से की गई शांति-सद्गति हेतु प्रार्थना, दी श्रद्धांजलि

    गायत्री मंत्र अनुष्ठान से की गई शांति-सद्गति हेतु प्रार्थना, दी श्रद्धांजलि।
    अखिल विश्व गायत्री परिवार गोरखपुर के कर्मठ एवं निष्ठावान सदस्य सत्य प्रकाश श्रीवास्तव का दिनांक 7 अगस्त को सायं 7:30 बजे हृदय गति रुक जाने से गोलोकवासी हो गये।
    इसी क्रम में मुख्य ट्रस्टी दीना नाथ सिंह ने बताया कि आज स्व० सत्य प्रकाश श्रीवास्तव जी ने अपने जीवन काल मे मिशन को असंख्य घरों में देव स्थापना कार्य कराया। इस दुःख की घड़ी में अखिल विश्व गायत्री परिवार ने आज अपने परिजनों एवं परिवार के साथ बैंक कॉलोनी, पादरी बाजार स्थित आवास पर प्रातः 11 बजे से 24000 गायत्रीमंत्र अनुष्ठान आरम्भ किया गया और 12:45 तक गायत्रीमंत्र जप चला तत्पश्चात अपराह्न 1 बजे से परिवार जन बैठकर पूर्णाहुति किये, साथ ही परमपूज्य गुरुदेव-परम् वन्दनीया माता जी स्व० सत्य प्रकाश जी की आत्मा को शांति और सद्गति प्रदान करें, और अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें की प्रार्थना से पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया गया।
    कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ परिव्राजक राजेन्द्र बहादुर सिंह उर्फ मुन्ना सिंह ने किया।
    कार्यक्रम में मुख्य रूप से ऋषि विवेकानंद श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, ट्रस्टी बालमुकुंद प्रसाद गुप्ता, राधेश्याम गौड़, मार्कण्डेय पाण्डेय, आशा श्रीवास्तव, सुमित्रा गुप्ता, श्रेयसी श्रीवास्तव, राजेन्द्र जी, स्नेहा श्रीवास्तव, सुप्रिया गुप्ता, कमलेश सिंह, मिथिलेश श्रीवास्तव, नीलिमा, रीता श्रीवास्तव, ओम प्रकाश, रंजू, रामहँस मौर्य, ईश्वर चन्द्र गुप्ता, रविन्द्र सिंह, राम दरश शर्मा, हुब लाल, शैल पाण्डेय, नरेंद्र पाण्डेय, नितिन, आदित्या, मुनीब गुप्ता, राधेश्याम सिंह, पूनम गुप्ता सहित भारी संख्या भाई बहनों की उपस्थिति रही।

  • रक्षाबन्धन/ श्रावणी उपाकर्म सोमवार को

    रक्षाबन्धन/ श्रावणी उपाकर्म सोमवार को

    रक्षाबन्धन/ श्रावणी उपाकर्म सोमवार को।
    महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान”ट्रस्ट”के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय ने बताया कि श्रावण शुक्ल पूर्णिमा इस वर्ष 19 अगस्त सोमवार को रात्रि 12:28 तक है।
    परन्तु दिवा1:25 तक भद्रा है अतः भद्रा के पश्चात् ही रक्षांबधन का पुनीत पर्व मनाया जायेगा। क्यों की भद्रा काल में रक्षाबन्धन का पुनीत पर्व वर्जित है जैसे …”भद्रायाम् द्वे न कर्तव्ये श्रावणी फाल्गुनी तथा”भद्रा में श्रावणी (उपाकर्म रक्षाबन्धन)व होलिका दहन नही होता चाहे वो कही की भी भद्रा हो अतः सोमवार को दिवा 1:25 बजे के बाद ही रक्षाबन्धन का पुनीत पर्व मनाया जाना शुभ होगा ॥
    बहनों को चाहिए कि वह भाई को रक्षा बांधते समय भगवान गणेश का ध्यान कर उनसे मंगल की कामना करें। ज्योतिषाचार्य पंडित राकेश पाण्डेय बताते है कि श्रावणी ( रक्षाबंधन ) का त्यौहार सनातन धर्मियों के लिए वर्ष का प्रथम त्यौहार माना गया है। इस दिन कुल पुरोहित अपने यजमान को तथा बहनें अपने भाई को रक्षा बांध व तिलक लगाकर चिरंजीवी व सर्वत्र विजयी होने की कामना करते/ करती हैं। रक्षा बांधने का एक मन्त्र सर्व प्रचलित है”येन बद्धो बली राजा दान वेंद्रो महा बल: तेन त्वां प्रति बद्धनामि रक्षे माचल माचल”। इसी मन्त्र से प्राचीन काल में द्रोपदी ने श्री कृष्ण को व देव गुरु वृहस्पति ने इन्द्र को रक्षा बांधी थी। इसी दिन श्रावणी का उपाकर्म ब्राह्मणों द्वारा किया जाता है। जिसमें वेद पाठी ब्राह्मण शुक्ल यजुर्वेद के मन्त्रों द्वारा यज्ञोपवित की शुद्धि व प्रतिष्ठा करते हैं। जिससे वह यज्ञोपवीत पूरे वर्ष भर तेज व ज्ञान प्रदान करता है।।

  • क्षेत्र में चर्चा का विषय बना, हवन कुंड में बनने वाले देवी देवताओं की प्रतिमाएं

    क्षेत्र में चर्चा का विषय बना, हवन कुंड में बनने वाले देवी देवताओं की प्रतिमाएं

    क्षेत्र में चर्चा का विषय बना, हवन कुंड में बनने वाले देवी देवताओं की प्रतिमाएं
    गोरखपुर : सहजनवा देवी देवताओं का पूजन विधि विधान से करना अनादि काल से ही हमारे धर्म व संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रहा है। और समय के साथ साथ हमारी आस्था, हमारे धर्म व संस्कृति से और गहरी ही होते जा रही है। शायद इसी लिए भारत देश को सांस्कृतिक देश की संज्ञा भी दी गई है। इसी का एक उदाहरण सहजनवा क्षेत्र के केशवपुर निवासी विनोद कुमार सिंह भी है। बताते चले की जब मोबाइल फोन नहीं थे उस समय से यह टीवी में धार्मिक धारवाहिको को ही देख कर बड़े हुए, और विनोद कुमार सिंह जो की 1990 के बाद से ही केबल ऑपरेटर का काम कर रहे है, इनसे बात करने पर इन्होंने बताया की केबल
    ऑपरेटर का काम करने के वजह से अधिकतर समय धार्मिक धारवाहिको को देखने में ही बीतता था और फिर अपने धर्म और संस्कृति के विषय में और जानकारी के एकत्रित करने के लिए रामायण, महाभारत जैसे धारवाहिको को देखने के साथ
    साथ श्रीमत भागवत गीता के साथ साथ अन्य धार्मिक पुस्तकों को पढ़ना भी शुरू कर दिया और जिसके बाद पिछले 26 वर्षों से लगभग सन 1995 से हर सोमवार को अपने घर पर ही निर्मित किए गए शिवलिंग जिसमे लगभग 1500 से अधिक रुद्राक्ष का प्रयोग किया गया है, हवन करना प्रारंभ किए। पर बीते 3 से 4 महीने से कुछ ऐसे चीजे भी सामने आई जिसपे यकीन करना साधारण इंसान के परे है, कुछ समय से जब भी ये सोमवार को हवन कुंड पर हवन के लिए बैठते तो पूजा करते समय परिजनों द्वारा पूजा के समय का वीडियो बनाया जाता था, और बाद में जब वीडियो को देखा गया तो हवन कुंड के अग्नि से कुछ देवी देवताओं की प्रतिमाएं की छबि दिखने लगी,

  • बाबा बर्फानी की तर्ज पर काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव का हुआ भव्य हिम श्रृंगारHe

    बाबा बर्फानी की तर्ज पर काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव का हुआ भव्य हिम श्रृंगारHe

    बाबा बर्फानी की तर्ज पर काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव का हुआ भव्य हिम श्रृंगार

  • एसडीएम ज्योति मौर्य केस का मामला

    एसडीएम ज्योति मौर्य केस का मामला

    लखनऊ : एसडीएम ज्योति मौर्य केस का मामला  
    ज्योति मौर्य केस में होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे को राहत, मनीष दुबे के निलंबन पर हाईकोर्ट ने रोक लगाई, गंभीर आरोपों के बाद मनीष निलंबित किए गए थे, निलंबन के खिलाफ मनीष दुबे हाईकोर्ट पहुंचे थे, ज्योति के पति ने पत्नी और मनीष में करीबी संबंध बताए थे.

  • शनिवार को प्रभु के झूला एवं तीज उत्सव पर दिव्य झूलन उत्सव मनाया जाएगा

    शनिवार को प्रभु के झूला एवं तीज उत्सव पर दिव्य झूलन उत्सव मनाया जाएगा

    दिव्य झूलन उत्सव
    दिनांक 27 जुलाई दिन शनिवार को प्रभु के झूला एवं तीज उत्सव पर दिव्य झूलन उत्सव मनाया जाएगा यह कार्यक्रम साइ 3:00 बजे अग्रवाल भवन आर्य नगर में कार्यक्रम आयोजित किया गया है उपरोक्त बातें भैरवी भारतीय मंच के अध्यक्ष आराधना गुप्ता ने बताया

  • सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में लगाया जनता दरबार

    सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में लगाया जनता दरबार

    सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में लगाया जनता दरबार सावन के पहले सोमवार को गोरखनाथ मंदिर में किया पूजा अर्चना गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने तीन दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आए हुए हैं सीएम योगी आदित्यनाथ के दौरे का आज तीसरा दिन है सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में सुबह सावन के पहले सोमवार पर पूजा अर्चना की और गौशाला जाकर गायों की सेवा किया , दूरदराज से बड़ी संख्या में फरियादी गोरखनाथ मंदिर पहुंचे हुए थे सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में पहुँचे जहां पर एक-एक फरियादियों के पास खुद सीएम योगी आदित्यनाथ गए उनकी प्रार्थना पत्रों को लिया उनकी समस्याओं के निदान के लिए मौके पर मौजूद अधिकारियों को त्वरित निस्तारण करने का निर्देश दिया ।